----------- रीवा में युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: 20 सितंबर को होगा 'बिना निवेश करियर निर्माण' पर महा-सेमिनार, रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा शहर में युवाओं और रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक विशाल करियर सेमिनार का आयोजन होने जा रहा है। अर्थ समाज सेवी संस्था (Earth Samaj Sevi Sanstha) द्वारा आयोजित यह 'लाइफ चेंजिंग सेशन' 20 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।इस सेमिनार का मुख्य विषय 'करियर विदाउट इन्वेस्टमेंट' (बिना निवेश के करियर) रखा गया है, जिसमें युवाओं को बिना किसी वित्तीय जोखिम के नए कौशल (Skills) सीखने और अपनी आय बढ़ाने के गुड सिखाए जाएंगे। विख्यात करियर कोच नीरज सिंह करेंगे मार्गदर्शन कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रसिद्ध बिजनेस एंटरप्रेन्योर और करियर कोच नीरज सिंह होंगे। वे वहां मौजूद लोगों को 'लर्न, वर्क और ग्रो' (सीखें, काम करें और आगे बढ़ें) के फॉर्मूले पर विस्तार से जानकारी देंगे। सेमिनार में मुख्य रूप से इस बात पर जोर दिया जाएगा कि कैसे बिना किसी लागत के मजबूत सपोर्ट सिस्टम और ट्रेनिंग के जरिए खुद का काम शुरू किया जा सकता है।कार्यक्रम की रूपरेखा और स्थान:दिनांक: 20 सितंबर 2026 (रविवार)समय: सुबह 11:00 बजे से निरंतर स्थान: कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम, सिरमौर चौराहा, रीवा (म.प्र.) इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में रोजगार के नए अवसर पैदा करना है। सेमिनार में हिस्सा लेने या अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9398144297, 9340696683 अथवा 8085555548 पर संपर्क किया जा सकता है।
----------- रीवा में युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: 20 सितंबर को होगा 'बिना निवेश करियर निर्माण' पर महा-सेमिनार, रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा शहर में युवाओं और रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक विशाल करियर सेमिनार का आयोजन होने जा रहा है। अर्थ समाज सेवी संस्था (Earth Samaj Sevi Sanstha) द्वारा आयोजित यह 'लाइफ चेंजिंग सेशन' 20 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।इस सेमिनार का मुख्य विषय 'करियर विदाउट इन्वेस्टमेंट' (बिना निवेश के करियर) रखा गया है, जिसमें युवाओं को बिना किसी वित्तीय जोखिम के नए कौशल (Skills) सीखने और अपनी आय बढ़ाने के गुड सिखाए जाएंगे। विख्यात करियर कोच नीरज सिंह करेंगे मार्गदर्शन कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रसिद्ध बिजनेस एंटरप्रेन्योर और करियर कोच नीरज सिंह होंगे। वे वहां मौजूद लोगों को 'लर्न, वर्क और ग्रो' (सीखें, काम करें और आगे बढ़ें) के फॉर्मूले पर विस्तार से जानकारी देंगे। सेमिनार में मुख्य रूप से इस बात पर जोर दिया जाएगा कि कैसे बिना किसी लागत के मजबूत सपोर्ट सिस्टम और ट्रेनिंग के जरिए खुद का काम शुरू किया जा सकता है।कार्यक्रम की रूपरेखा और स्थान:दिनांक: 20 सितंबर 2026 (रविवार)समय: सुबह 11:00 बजे से निरंतर स्थान: कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम, सिरमौर चौराहा, रीवा (म.प्र.) इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में रोजगार के नए अवसर पैदा करना है। सेमिनार में हिस्सा लेने या अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9398144297, 9340696683 अथवा 8085555548 पर संपर्क किया जा सकता है।
- गुढ़ ब्रेकिंग भैरव बाबा मंदिर के पहाड़ों में ब्लास्टिंग से दहशत, ग्रामीणों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल विकास तिवारी गुढ़। गुढ़ क्षेत्र के भैरव बाबा मंदिर के आसपास पहाड़ों में चल रहे अडानी कंपनी के कार्य को लेकर स्थानीय लोगों ने ब्लास्टिंग की लगातार हो रही गतिविधियों पर चिंता जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में ठेकेदार की कथित लापरवाही के चलते दिन-रात ब्लास्टिंग की जा रही है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में लोगों के बीच भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, ब्लास्टिंग के दौरान तेज धमाकों के साथ पहाड़ों से पत्थर और मलबा गिरने की स्थिति बन रही है। ग्रामीणों का दावा है कि लगातार हो रही ब्लास्टिंग का आसपास के मकानों, खेतों और अन्य संपत्तियों पर भी असर पड़ रहा है। इससे लोगों को जान-माल की सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी है। दिन-रात ब्लास्टिंग का आरोप ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में खुले तौर पर दिन और रात ब्लास्टिंग का सिलसिला जारी है।निर्धारित सुरक्षा मानकों और नियमों का पालन किए बिना ब्लास्टिंग की जा रही है, लोगों ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं दिखाई दे रही है। प्रशासन की चुप्पी पर सवाल लगातार ब्लास्टिंग के बावजूद प्रशासन की कथित चुप्पी को लेकर भी स्थानीय लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय प्रशासन को मौके पर पहुंचकर ब्लास्टिंग की जांच करनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कार्य निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही हो। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भैरव बाबा क्षेत्र में चल रहे कार्य की मौके पर जांच कर ब्लास्टिंग की अनुमति, सुरक्षा व्यवस्था और निर्धारित मानकों की जांच की जाए। साथ ही यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित ठेकेदार या जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाए। फिलहाल, क्षेत्र में लगातार हो रही ब्लास्टिंग को लेकर ग्रामीणों में दहशत और नाराजगी का माहौल है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए जांच और कार्रवाई करता है। ब्यूरो चीफ रीवा अभिषेक पांडे1
- थाना प्रभारी निशा मिश्रा की अपराधियों पर एक ही दिन में दो बड़ी कार्रवाई, सट्टे से लेकर मारपीट-चोरी के आरोपी तक पुलिस की गिरफ्त में थाना प्रभारी निशा मिश्रा की अपराधियों पर एक ही दिन में दो बड़ी कार्रवाई, सट्टे से लेकर मारपीट-चोरी के आरोपी तक पुलिस की गिरफ्त में1
- वडोदरा में बारिश से भरे गड्ढे में गिरी महिला और बेटी घटना का सीसीटीवी आया सामने *💥 बड़ी ख़बर 💥* *वडोदरा में बारिश से भरे गड्ढे में गिरी महिला और बेटी घटना का सीसीटीवी आया सामने* गुजरात के वडोदरा जिले के पाडरा में भारी बारिश के बाद जलभराव से जशपुर रोड पर पानी भर गया. इसी दौरान एक महिला और उसकी बेटी बारिश के पानी से भरे गड्ढे में गिर गईं. गड्ढा पानी के नीचे छिपा होने के कारण दिखाई नहीं दे रहा था. घटना सीसीटीवी में कैद हुई और स्थानीय लोगों ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।1
- *👉बैरहना में राशन वितरण पर गंभीर आरोप, गेहूं में मिले कंकड़-पत्थर* *👉🏻वायरल वीडियो के बाद ग्रामीणों में आक्रोश, कोटेदार और समिति प्रबंधक पर जांच की मांग* *सतना। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित किए जा रहे खाद्यान्न की गुणवत्ता को लेकर ग्राम बैरहना में गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान से जुलाई और अगस्त माह का गेहूं वितरित करते समय उसमें कंकड़-पत्थर और मिट्टी के ढेले मिले हुए हैं। इस संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।* ग्रामीणों के मुताबिक गेहूं की सफाई करने पर बड़ी मात्रा में कंकड़-पत्थर और मिट्टी के ढेले निकल रहे हैं। उनका कहना है कि गरीब परिवारों को मिलने वाले खाद्यान्न में इस तरह की मिलावट से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। *कोटेदार और समिति प्रबंधक पर लगाए आरोप* ग्रामीणों ने समिति प्रबंधक गुलजारी लाल के संरक्षण में कथित तौर पर अनियमितता होने के आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि उचित मूल्य की दुकान का संचालन कोटेदार रीता गौतम तथा उनके पति विकास गौतम, जो दुकान में सहायक के रूप में कार्य करते हैं, द्वारा किया जा रहा है और खाद्यान्न वितरण में अनियमितता बरती जा रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। *संपत्ति की जांच की भी मांग* ग्रामीणों ने समिति प्रबंधक गुलजारी लाल की संपत्ति की जांच कराने की मांग भी प्रशासन से की है। ग्रामीणों का दावा है कि पिछले कुछ वर्षों में उनकी संपत्ति में कथित रूप से काफी वृद्धि हुई है। उन्होंने शासन-प्रशासन से आय के स्रोत और संपत्ति की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। *प्रशासन से सैंपल जांच और कार्रवाई की मांग* ग्रामीणों का कहना है कि खाद्यान्न के नमूने लेकर उसकी गुणवत्ता की जांच कराई जानी चाहिए। साथ ही दुकान के स्टॉक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर और उपलब्ध खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन भी कराया जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वास्तव में खाद्यान्न वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है या नहीं। ग्रामीणों ने सतना कलेक्टर से मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम भेजने तथा दोष सिद्ध होने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। *👉बैरहना में राशन वितरण पर गंभीर आरोप, गेहूं में मिले कंकड़-पत्थर* *👉🏻वायरल वीडियो के बाद ग्रामीणों में आक्रोश, कोटेदार और समिति प्रबंधक पर जांच की मांग* *सतना। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित किए जा रहे खाद्यान्न की गुणवत्ता को लेकर ग्राम बैरहना में गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान से जुलाई और अगस्त माह का गेहूं वितरित करते समय उसमें कंकड़-पत्थर और मिट्टी के ढेले मिले हुए हैं। इस संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।* ग्रामीणों के मुताबिक गेहूं की सफाई करने पर बड़ी मात्रा में कंकड़-पत्थर और मिट्टी के ढेले निकल रहे हैं। उनका कहना है कि गरीब परिवारों को मिलने वाले खाद्यान्न में इस तरह की मिलावट से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। *कोटेदार और समिति प्रबंधक पर लगाए आरोप* ग्रामीणों ने समिति प्रबंधक गुलजारी लाल के संरक्षण में कथित तौर पर अनियमितता होने के आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि उचित मूल्य की दुकान का संचालन कोटेदार रीता गौतम तथा उनके पति विकास गौतम, जो दुकान में सहायक के रूप में कार्य करते हैं, द्वारा किया जा रहा है और खाद्यान्न वितरण में अनियमितता बरती जा रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। *संपत्ति की जांच की भी मांग* ग्रामीणों ने समिति प्रबंधक गुलजारी लाल की संपत्ति की जांच कराने की मांग भी प्रशासन से की है। ग्रामीणों का दावा है कि पिछले कुछ वर्षों में उनकी संपत्ति में कथित रूप से काफी वृद्धि हुई है। उन्होंने शासन-प्रशासन से आय के स्रोत और संपत्ति की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। *प्रशासन से सैंपल जांच और कार्रवाई की मांग* ग्रामीणों का कहना है कि खाद्यान्न के नमूने लेकर उसकी गुणवत्ता की जांच कराई जानी चाहिए। साथ ही दुकान के स्टॉक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर और उपलब्ध खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन भी कराया जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वास्तव में खाद्यान्न वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है या नहीं। ग्रामीणों ने सतना कलेक्टर से मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम भेजने तथा दोष सिद्ध होने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।1
- भारत इंटरनेशनल स्कूल में दोहरे उत्सव की धूम: गणेश पूजा के साथ मनाया गया हिंदी दिवस रामपुर बघेलान। स्थानीय भारत इंटरनेशनल स्कूल में आज गणेश चतुर्थी एवं हिंदी दिवस के पावन अवसर पर एक भव्य और गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दोहरे उत्सव को लेकर स्कूल परिसर में भारी उत्साह देखा गया, जहां बच्चों के भीतर अध्यात्म, कला और अपनी संस्कृति के प्रति चेतना जगाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संचालक श्री सुनील सोनी एवं श्रीमती पद्मा सोनी ने भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस विशेष अवसर पर संस्था संचालक श्री सुनील सोनी जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए हिंदी दिवस और मातृभाषा के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी मातृभाषा के प्रति सदैव आदर और सम्मान की भावना रखनी चाहिए, क्योंकि भाषा ही हमें अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़कर रखती है। वहीं, स्कूल के प्राचार्य श्री मनीष तिवारी जी ने भी भगवान गणेश जी से बच्चों के लिए अच्छे संस्कार, बुद्धि और विवेक की कामना की। उत्सव को और रंगीन बनाने के लिए स्कूल में हिंदी लेखन, फैंसी ड्रेस और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी कला, वेशभूषा और भाषा कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।3
- Post by Anil yadav1
- कल्पना मिश्रा की मौत के 12वें दिन भी पिता का धरना जारी, डॉक्टरों पर FIR की मांग को लेकर जल सत्याग्रह शुरू, रीवा में कल्पना मिश्रा की मौत के बाद न्याय की मांग को लेकर चल रहा धरना 12वें दिन भी जारी है। कल्पना मिश्रा के पिता लगातार धरना स्थल पर बैठे हुए हैं। अब डॉक्टरों पर FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर जल सत्याग्रह की शुरुआत भी हो गई है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि फिलहाल यह सांकेतिक जल सत्याग्रह है, लेकिन अगर जल्द ही FIR दर्ज नहीं की गई तो इसे निरंतर जारी किया जाएगा।1
- ----------- रीवा में युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: 20 सितंबर को होगा 'बिना निवेश करियर निर्माण' पर महा-सेमिनार, रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा शहर में युवाओं और रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक विशाल करियर सेमिनार का आयोजन होने जा रहा है। अर्थ समाज सेवी संस्था (Earth Samaj Sevi Sanstha) द्वारा आयोजित यह 'लाइफ चेंजिंग सेशन' 20 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।इस सेमिनार का मुख्य विषय 'करियर विदाउट इन्वेस्टमेंट' (बिना निवेश के करियर) रखा गया है, जिसमें युवाओं को बिना किसी वित्तीय जोखिम के नए कौशल (Skills) सीखने और अपनी आय बढ़ाने के गुड सिखाए जाएंगे। विख्यात करियर कोच नीरज सिंह करेंगे मार्गदर्शन कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रसिद्ध बिजनेस एंटरप्रेन्योर और करियर कोच नीरज सिंह होंगे। वे वहां मौजूद लोगों को 'लर्न, वर्क और ग्रो' (सीखें, काम करें और आगे बढ़ें) के फॉर्मूले पर विस्तार से जानकारी देंगे। सेमिनार में मुख्य रूप से इस बात पर जोर दिया जाएगा कि कैसे बिना किसी लागत के मजबूत सपोर्ट सिस्टम और ट्रेनिंग के जरिए खुद का काम शुरू किया जा सकता है।कार्यक्रम की रूपरेखा और स्थान:दिनांक: 20 सितंबर 2026 (रविवार)समय: सुबह 11:00 बजे से निरंतर स्थान: कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम, सिरमौर चौराहा, रीवा (म.प्र.) इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में रोजगार के नए अवसर पैदा करना है। सेमिनार में हिस्सा लेने या अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9398144297, 9340696683 अथवा 8085555548 पर संपर्क किया जा सकता है।1