logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एक्साइज की टीम ने सुगौली के छपरा बहास क्षेत्र से ईंट लदी ट्रेक्टर में छुपा कर ले जा रहे 332 लीटर विदेशी शराब किया जप्त। साथ हीं एक कारोबारी को किया गिरफ्तार।

3 hrs ago
user_Shambhu sharan
Shambhu sharan
सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
3 hrs ago

एक्साइज की टीम ने सुगौली के छपरा बहास क्षेत्र से ईंट लदी ट्रेक्टर में छुपा कर ले जा रहे 332 लीटर विदेशी शराब किया जप्त। साथ हीं एक कारोबारी को किया गिरफ्तार।

More news from बिहार and nearby areas
  • एक्साइज की टीम ने सुगौली के छपरा बहास क्षेत्र से ईंट लदी ट्रेक्टर में छुपा कर ले जा रहे 332 लीटर विदेशी शराब किया जप्त। साथ हीं एक कारोबारी को किया गिरफ्तार।
    1
    एक्साइज की टीम ने सुगौली के छपरा बहास क्षेत्र से ईंट लदी ट्रेक्टर में छुपा कर ले जा रहे 332 लीटर विदेशी शराब किया जप्त। साथ हीं  एक कारोबारी को किया गिरफ्तार।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • मंत्री दीपक प्रकाश पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार से पूछा बड़ा सवाल! पटना में मंत्री दीपक प्रकाश के मंत्री पद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान महत्वपूर्ण सवाल उठे। कोर्ट ने सरकार से पूछा कि जब वे न विधायक हैं और न ही विधान परिषद के सदस्य, तो मंत्री पद पर कैसे बने हुए हैं। इस मामले पर दीपक प्रकाश ने भी अपना पक्ष रखा। देखिए पूरी रिपोर्ट KSR Bihar News पर।
    1
    मंत्री दीपक प्रकाश पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार से पूछा बड़ा सवाल!
पटना में मंत्री दीपक प्रकाश के मंत्री पद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान महत्वपूर्ण सवाल उठे। कोर्ट ने सरकार से पूछा कि जब वे न विधायक हैं और न ही विधान परिषद के सदस्य, तो मंत्री पद पर कैसे बने हुए हैं। इस मामले पर दीपक प्रकाश ने भी अपना पक्ष रखा। देखिए पूरी रिपोर्ट KSR Bihar News पर।
    user_Ksr bihar news
    Ksr bihar news
    Content Creator (YouTuber) सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • पोखरा में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरी मातम। प्रखंड क्षेत्र के बहुअरवा पंचायत स्थित रामजानकी मठ परिसर के पोखरा में नहाने के दौरान डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मुखिया देवी सहनी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की पहचान बहुअरवा वार्ड संख्या-8 निवासी जय किशोर भगत के 12 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि रोहित अन्य बच्चों के साथ रामजानकी मठ परिसर स्थित पोखरे में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया, परंतु उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना तत्काल मझौलिया थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना के एएसआई निलेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेज दिया। इस हृदयविदारक घटना से मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पोखरे के आसपास सुरक्षा के समुचित इंतजाम करने तथा ऐसे जलाशयों पर चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    4
    पोखरा में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरी मातम।


प्रखंड क्षेत्र के बहुअरवा पंचायत स्थित रामजानकी मठ परिसर के पोखरा में नहाने के दौरान डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मुखिया देवी सहनी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की पहचान बहुअरवा वार्ड संख्या-8 निवासी जय किशोर भगत के 12 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि रोहित अन्य बच्चों के साथ रामजानकी मठ परिसर स्थित पोखरे में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया, परंतु उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना तत्काल मझौलिया थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना के एएसआई निलेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेज दिया।
इस हृदयविदारक घटना से मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पोखरे के आसपास सुरक्षा के समुचित इंतजाम करने तथा ऐसे जलाशयों पर चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Media and information sciences faculty मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    15 hrs ago
  • बेतिया व्यवहार न्यायालय में मॉक ड्रिल: बाढ़, आग और सांप के खतरे से बचाव के बताए गए अहम उपाय पश्चिम चंपारण के बेतिया व्यवहार न्यायालय परिसर में आपदा प्रबंधन को लेकर व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग के अधिकारियों, व्यवहार न्यायालय के न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मॉक ड्रिल के माध्यम से विभिन्न आपदाओं के दौरान सतर्कता, बचाव और त्वरित प्रतिक्रिया के तरीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। अधिकारियों ने वर्तमान बाढ़ के मौसम को देखते हुए लोगों को बाढ़ के दौरान सुरक्षित रहने, ऊंचे स्थानों पर जाने, अनावश्यक रूप से पानी में प्रवेश नहीं करने तथा प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी। वहीं, बरसात के दिनों में घरों और आसपास के क्षेत्रों में निकलने वाले विषैले सांपों एवं अन्य जहरीले जीव-जंतुओं से बचाव के उपायों की भी विस्तार से जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि सांप के काटने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत चिकित्सकीय सहायता लें और किसी भी प्रकार के झाड़-फूंक या घरेलू उपचार पर भरोसा न करें। मॉक ड्रिल के दौरान अग्निशमन विभाग ने आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय संयम बनाए रखने, सुरक्षित तरीके से बाहर निकलने, आग पर प्रारंभिक नियंत्रण पाने के उपाय तथा आपातकालीन सेवाओं को तत्काल सूचना देने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। इसके अलावा आपदा के समय सामूहिक सहयोग, सतर्कता और समय पर सही निर्णय लेने के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसी मॉक ड्रिल का उद्देश्य लोगों में जागरूकता बढ़ाना और किसी भी आपदा की स्थिति में जान-माल के नुकसान को कम करना है।
    1
    बेतिया व्यवहार न्यायालय में मॉक ड्रिल: बाढ़, आग और सांप के खतरे से बचाव के बताए गए अहम उपाय
पश्चिम चंपारण के बेतिया व्यवहार न्यायालय परिसर में आपदा प्रबंधन को लेकर व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग के अधिकारियों, व्यवहार न्यायालय के न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मॉक ड्रिल के माध्यम से विभिन्न आपदाओं के दौरान सतर्कता, बचाव और त्वरित प्रतिक्रिया के तरीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया।
अधिकारियों ने वर्तमान बाढ़ के मौसम को देखते हुए लोगों को बाढ़ के दौरान सुरक्षित रहने, ऊंचे स्थानों पर जाने, अनावश्यक रूप से पानी में प्रवेश नहीं करने तथा प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी। वहीं, बरसात के दिनों में घरों और आसपास के क्षेत्रों में निकलने वाले विषैले सांपों एवं अन्य जहरीले जीव-जंतुओं से बचाव के उपायों की भी विस्तार से जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि सांप के काटने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत चिकित्सकीय सहायता लें और किसी भी प्रकार के झाड़-फूंक या घरेलू उपचार पर भरोसा न करें।
मॉक ड्रिल के दौरान अग्निशमन विभाग ने आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय संयम बनाए रखने, सुरक्षित तरीके से बाहर निकलने, आग पर प्रारंभिक नियंत्रण पाने के उपाय तथा आपातकालीन सेवाओं को तत्काल सूचना देने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। इसके अलावा आपदा के समय सामूहिक सहयोग, सतर्कता और समय पर सही निर्णय लेने के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसी मॉक ड्रिल का उद्देश्य लोगों में जागरूकता बढ़ाना और किसी भी आपदा की स्थिति में जान-माल के नुकसान को कम करना है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    30 min ago
  • चेहल्लुम पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट । 31.07.2026. जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह ने कहा चेहल्लुम पर्व की तैयारी में किसी भी स्तर पर चूक नहीं होनी चाहिए। 31.07.2026.
    1
    चेहल्लुम पर्व  को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट ।    31.07.2026.
जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह ने कहा चेहल्लुम पर्व की तैयारी में किसी भी स्तर पर चूक नहीं होनी चाहिए।   31.07.2026.
    user_Vivek Kumar
    Vivek Kumar
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • Virat Kohli Mumbai mein apni nai flat kharidi hai ab vah London mein nahin rahenge
    1
    Virat Kohli Mumbai mein apni nai flat kharidi hai ab vah London mein nahin rahenge
    user_DIPAK D Hub CRICKETER
    DIPAK D Hub CRICKETER
    क्रिकेट क्लब बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    6 hrs ago
  • रक्सौल में नगर निकाय कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, सफाई व्यवस्था ठप 31 जुलाई 2026, रक्सौल: बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर रक्सौल नगर परिषद के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने प्रशासनिक कार्यालय और जन सुविधा केंद्र में तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया। ​मुख्य बिंदु: ​प्रमुख मांगें: अस्थायी कर्मचारियों का नियमितीकरण, आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त करना, तथा ईएसआई और ईपीएफ जैसे वैधानिक लाभों का भुगतान सुनिश्चित करना। ​प्रभाव: हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। लगातार बारिश के बीच कचरा उठाव रुकने से गंदगी बढ़ने लगी है। ​चेतावनी: नेताओं ने स्पष्ट किया है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा और समाधान न मिलने पर इसे और तेज किया जाएगा।
    1
    रक्सौल में नगर निकाय कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, सफाई व्यवस्था ठप


31 जुलाई 2026, रक्सौल:
बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर रक्सौल नगर परिषद के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने प्रशासनिक कार्यालय और जन सुविधा केंद्र में तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया।
​मुख्य बिंदु:
​प्रमुख मांगें: अस्थायी कर्मचारियों का नियमितीकरण, आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त करना, तथा ईएसआई और ईपीएफ जैसे वैधानिक लाभों का भुगतान सुनिश्चित करना।
​प्रभाव: हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। लगातार बारिश के बीच कचरा उठाव रुकने से गंदगी बढ़ने लगी है।
​चेतावनी: नेताओं ने स्पष्ट किया है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा और समाधान न मिलने पर इसे और तेज किया जाएगा।
    user_Vijendra Kumar
    Vijendra Kumar
    Local News Reporter घोड़ासहन, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • ड्यूटी से लौटे होमगार्ड जवान की संदिग्ध हार्ट अटैक से मौत, इलाज के दौरान टूटा जीवन का साथ पश्चिम चंपारण के बैरिया थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां यातायात शाखा में तैनात होमगार्ड जवान जितेंद्र प्रसाद की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। ड्यूटी पूरी कर घर लौटने के कुछ ही देर बाद उनके सीने में तेज दर्द उठा, जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हृदयाघात (हार्ट अटैक) माना जा रहा है, हालांकि मौत की वास्तविक वजह का अंतिम खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। कर्तव्यनिष्ठ होमगार्ड जवान के असामयिक निधन से पुलिस और होमगार्ड विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में मातम का माहौल है। उनके निधन से क्षेत्र में शोक और संवेदना का वातावरण बना हुआ है।
    1
    ड्यूटी से लौटे होमगार्ड जवान की संदिग्ध हार्ट अटैक से मौत, इलाज के दौरान टूटा जीवन का साथ
पश्चिम चंपारण के बैरिया थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां यातायात शाखा में तैनात होमगार्ड जवान जितेंद्र प्रसाद की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। ड्यूटी पूरी कर घर लौटने के कुछ ही देर बाद उनके सीने में तेज दर्द उठा, जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हृदयाघात (हार्ट अटैक) माना जा रहा है, हालांकि मौत की वास्तविक वजह का अंतिम खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
कर्तव्यनिष्ठ होमगार्ड जवान के असामयिक निधन से पुलिस और होमगार्ड विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में मातम का माहौल है। उनके निधन से क्षेत्र में शोक और संवेदना का वातावरण बना हुआ है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    44 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.