इचातु में तेज बवंडर से उड़ी कोरकेट छत, ग्रामीण को हजारों का नुकसान कुंदा प्रखंड के इचातु गांव में अचानक आए तेज बवंडर ने एक परिवार को भारी क्षति पहुंचाई है। गांव निवासी प्रकाश कुमार के मकान की कोरकेट (टिन) छत तेज हवा के झोंके में उड़ गई, जिससे उन्हें हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। पीड़ित प्रकाश कुमार ने बताया कि दोपहर के समय अचानक मौसम बदला और तेज हवा के साथ बवंडर आ गया। कुछ ही पलों में घर की छत उखड़कर दूर जा गिरी। घटना के बाद परिवार दहशत में आ गया और घर को काफी नुकसान पहुंचा। स्थानीय लोगों के अनुसार, बवंडर काफी तेज था, जिससे आसपास के क्षेत्रों में भी हल्का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। पीड़ित ने अंचल अधिकारी से आपदा राहत के तहत मुआवजा देने की मांग की है। प्रशासन से मामले की जांच कर पीड़ित परिवार को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है।
इचातु में तेज बवंडर से उड़ी कोरकेट छत, ग्रामीण को हजारों का नुकसान कुंदा प्रखंड के इचातु गांव में अचानक आए तेज बवंडर ने एक परिवार को भारी क्षति पहुंचाई है। गांव निवासी प्रकाश कुमार के मकान की कोरकेट (टिन) छत तेज हवा के झोंके में उड़ गई, जिससे उन्हें हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। पीड़ित प्रकाश कुमार ने बताया कि दोपहर के समय अचानक मौसम बदला और तेज हवा के साथ बवंडर आ गया। कुछ ही पलों में घर की छत उखड़कर दूर जा गिरी। घटना के बाद परिवार दहशत में आ गया और घर को काफी नुकसान पहुंचा। स्थानीय लोगों के अनुसार, बवंडर काफी तेज था, जिससे आसपास के क्षेत्रों में भी हल्का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। पीड़ित ने अंचल अधिकारी से आपदा राहत के तहत मुआवजा देने की मांग की है। प्रशासन से मामले की जांच कर पीड़ित परिवार को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है।
- चतरा शहर के परिसदन भवन के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मुर्गी लदा एक छोटा मालवाहक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बाइक पर पलट गया, जिससे बाइक पर बैठे दोनों लोग वाहन के नीचे दब गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक पर तीन लोग सवार थे। परिसदन भवन के पास पहुंचने के बाद बाइक रोक दी गई थी और एक महिला सड़क पार कर सामान लेने चली गई। इसी दौरान बाइक पर बैठे दो लोग वाहन की चपेट में आ गए। तेज रफ्तार में आ रहा मालवाहक वाहन संतुलन खो बैठा और सीधे पलटते हुए बाइक पर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला और तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।1
- विधायक जनार्दन पासवान शनिवार को शाम 5:00 बजे कोसमाही गांव पहुंचे इस दौरान ग्रामीणों ने उनका स्वागत अभिनंदन किया इस मौके पर विधायक ने ग्रामीणों से मुलाकात कर जन समस्याओं से अवगत हुए जहां पर ग्रामीणों ने विधायक को बढ़ाते गर्मी के कारण घर आते जल संकट के समस्या एवं बिजली कटौती और सड़क की समस्या से अवगत करवाया जिस पर विधायक ने जल्द समाधान का भरोसा दिया।1
- Post by Hindustan Express News1
- 📢 आज की बड़ी खबरें | जनसंवाद न्यूज 🎥 पलामू से लेकर चतरा तक—प्रशासनिक एक्शन, मानवता की मिसाल और बड़ी घटनाओं की पूरी अपडेट… 👉 पलामू DC का सतबरवा दौरा 👉 चतरा में 1 दिन में पेंशन स्वीकृत 👉 जमीन माफिया पर सख्त कार्रवाई 👉 महिला पुलिस ने रक्तदान कर बचाई जान 👉 चोरी, संदिग्ध मौत और अन्य अहम खबरें 🎬 पूरी खबर का वीडियो देखें 👇 (लिंक कमेंट में) 📲 अपडेट रहने के लिए पेज फॉलो करें और शेयर जरूर करें #जनसंवाद_न्यूज #JharkhandNews #BreakingNews #Palamu #Chatra1
- Post by गौतम चंद्रवंशी जी1
- चतरा के नए डीसी ने आम जनता को किया आश्वस्त, विकाश की रफ्तार होगी तेज चतरा उपायुक्त रवि आनंद ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय, पत्थलगड्डा का निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्था, कर्मियों की उपस्थिति तथा विभिन्न अभिलेखों की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कार्यालय में समय पर उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।1
- रफीगंज के चरकावां निचलीडीह वार्ड नंबर 13 में गुरुवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल सुभाष कुमार को बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस दौरान सुभाष कुमार, उनकी पत्नी, पिता एवं मां सहित अन्य लोग घायल हो गए। मामले में सुभाष कुमार के बयान पर गांव के ही चितरंजन कुमार उर्फ टुनटुन, विकास कुमार यादव, विकास कुमार, राहुल कुमार समेत कुल आठ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि दूसरे पक्ष की ओर से भी आवेदन मिला है, जिस पर भी कार्रवाई की जा रही है।1
- जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण का उद्देश्य आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना रहा। उपायुक्त ने विभिन्न वार्डों, ओपीडी कक्षों, इमरजेंसी यूनिट, प्रसूति वार्ड, शिशु वार्ड और दवा भंडारण कक्ष का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों एवं कर्मियों की उपस्थिति पंजी और ड्यूटी रोस्टर की जांच करते हुए सभी को समय पर उपस्थित होकर दायित्व निर्वहन का निर्देश दिया। दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया गया। उपायुक्त ने कहा कि आवश्यक दवाओं की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को बाहर से दवा न खरीदनी पड़े। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने और गुणवत्तापूर्ण उपचार देने के सख्त निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना प्रशासन की प्राथमिकता है और इस तरह के औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।1