Shuru
Apke Nagar Ki App…
डुमरिया में महिला की धारदार हथियार से हत्या ! घटनास्थल से बैग, टॉर्च और झूला बरामद ! डुमररिया इलाके में दहशत का माहौल ! पुलिस कर रही है पूरे मामले की गहराई से जांच !
Hindustan Express News
डुमरिया में महिला की धारदार हथियार से हत्या ! घटनास्थल से बैग, टॉर्च और झूला बरामद ! डुमररिया इलाके में दहशत का माहौल ! पुलिस कर रही है पूरे मामले की गहराई से जांच !
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Hindustan Express News1
- रफीगंज के चरकावां निचलीडीह वार्ड नंबर 13 में गुरुवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल सुभाष कुमार को बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस दौरान सुभाष कुमार, उनकी पत्नी, पिता एवं मां सहित अन्य लोग घायल हो गए। मामले में सुभाष कुमार के बयान पर गांव के ही चितरंजन कुमार उर्फ टुनटुन, विकास कुमार यादव, विकास कुमार, राहुल कुमार समेत कुल आठ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि दूसरे पक्ष की ओर से भी आवेदन मिला है, जिस पर भी कार्रवाई की जा रही है।1
- चतरा शहर के परिसदन भवन के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मुर्गी लदा एक छोटा मालवाहक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बाइक पर पलट गया, जिससे बाइक पर बैठे दोनों लोग वाहन के नीचे दब गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक पर तीन लोग सवार थे। परिसदन भवन के पास पहुंचने के बाद बाइक रोक दी गई थी और एक महिला सड़क पार कर सामान लेने चली गई। इसी दौरान बाइक पर बैठे दो लोग वाहन की चपेट में आ गए। तेज रफ्तार में आ रहा मालवाहक वाहन संतुलन खो बैठा और सीधे पलटते हुए बाइक पर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला और तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।1
- राजगीर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ थाना के एसआई देवकांत कुमार को घूस मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि मौसमी हॉस्पिटल के डॉक्टर रवि शंकर से कथित तौर पर रिश्वत की मांग की गई थी। इस मामले में खुद डॉक्टर रवि शंकर ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद कार्रवाई की गई। अब इस पूरे मामले में बड़ा सवाल उठ रहा है— क्या कानून के रखवाले ही कानून तोड़ने लगेंगे? आवेदक डॉक्टर रवि शंकर ने क्या कहा, कैसे हुई पूरी घटना, और कब हुई गिरफ्तारी— सुनिए उनकी जुबानी पूरी कहानी।1
- देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदीजी द्वारा 133वें “मन की बात” कार्यक्रम को किसान मोर्चा कार्यालय, बूथ संख्या200 में कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों के साथ सुना गया। इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी प्रत्येक माह “मन की बात” के माध्यम से देशवासियों को प्रेरणादायक, ज्ञानवर्धक एवं राष्ट्रहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान करते हैं।प्रधानमंत्री जी ने इस बार भारतीय टेक्नोलॉजी, वैज्ञानिक उपलब्धियों तथा देश के नवाचारों पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारत के वैज्ञानिक निरंतर नई-नई खोजों और तकनीकी विकास के माध्यम से देश को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने में लगे हुए हैं। इसके साथ ही भगवान गौतम बुद्ध बुद्ध की जयंती के अवसर पर उनके शांति, करुणा और अहिंसा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रधानमंत्री जी ने नॉर्थ ईस्ट राज्यों के कारीगरों द्वारा लकड़ी से निर्मित सुंदर एवं आकर्षक हस्तशिल्प वस्तुओं की भी सराहना की और “वोकल फॉर लोकल” को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश के स्थानीय उत्पादों को अपनाकर हम आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत कर सकते हैं।इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय डिजिटल जनगणना के विषय में भी विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि डिजिटल जनगणना से पारदर्शिता बढ़ेगी, योजनाओं का सही लाभ लोगों तक पहुँचेगा तथा प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।आगामी 9 मई को रवीन्द्रनाथ टैगोर जी की जयंती के संबंध में भी प्रधानमंत्री जी ने उनके साहित्य, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक योगदान को स्मरण किया।डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने गया जी की पावन धरती से प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रेरणादायक संदेश राष्ट्र निर्माण में अत्यंत सहायक हैं। मन की बात सुनने वालों में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर गोपाल प्रसाद यादव अभिषेक कुमार शेखर कुमार सत्येंद्र कुमार सिंह अधिवक्ता महेश यादव बबलू गुप्ता1
- Post by गौतम चंद्रवंशी जी1
- विधायक जनार्दन पासवान शनिवार को शाम 5:00 बजे कोसमाही गांव पहुंचे इस दौरान ग्रामीणों ने उनका स्वागत अभिनंदन किया इस मौके पर विधायक ने ग्रामीणों से मुलाकात कर जन समस्याओं से अवगत हुए जहां पर ग्रामीणों ने विधायक को बढ़ाते गर्मी के कारण घर आते जल संकट के समस्या एवं बिजली कटौती और सड़क की समस्या से अवगत करवाया जिस पर विधायक ने जल्द समाधान का भरोसा दिया।1
- जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण का उद्देश्य आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना रहा। उपायुक्त ने विभिन्न वार्डों, ओपीडी कक्षों, इमरजेंसी यूनिट, प्रसूति वार्ड, शिशु वार्ड और दवा भंडारण कक्ष का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों एवं कर्मियों की उपस्थिति पंजी और ड्यूटी रोस्टर की जांच करते हुए सभी को समय पर उपस्थित होकर दायित्व निर्वहन का निर्देश दिया। दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया गया। उपायुक्त ने कहा कि आवश्यक दवाओं की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को बाहर से दवा न खरीदनी पड़े। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने और गुणवत्तापूर्ण उपचार देने के सख्त निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना प्रशासन की प्राथमिकता है और इस तरह के औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।1