logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजगीर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ थाना के एसआई देवकांत कुमार को घूस मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। राजगीर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ थाना के एसआई देवकांत कुमार को घूस मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि मौसमी हॉस्पिटल के डॉक्टर रवि शंकर से कथित तौर पर रिश्वत की मांग की गई थी। इस मामले में खुद डॉक्टर रवि शंकर ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद कार्रवाई की गई। अब इस पूरे मामले में बड़ा सवाल उठ रहा है— क्या कानून के रखवाले ही कानून तोड़ने लगेंगे? आवेदक डॉक्टर रवि शंकर ने क्या कहा, कैसे हुई पूरी घटना, और कब हुई गिरफ्तारी— सुनिए उनकी जुबानी पूरी कहानी।

4 hrs ago
user_Ashutosh kumar
Ashutosh kumar
Local News Reporter Lakhibag, Manpur•
4 hrs ago

राजगीर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ थाना के एसआई देवकांत कुमार को घूस मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। राजगीर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ थाना के एसआई देवकांत कुमार को घूस मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि मौसमी हॉस्पिटल के डॉक्टर रवि शंकर से कथित तौर पर रिश्वत की मांग की गई थी। इस मामले में खुद डॉक्टर रवि शंकर ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद कार्रवाई की गई। अब इस पूरे मामले में बड़ा सवाल उठ रहा है— क्या कानून के रखवाले ही कानून तोड़ने लगेंगे? आवेदक डॉक्टर रवि शंकर ने क्या कहा, कैसे हुई पूरी घटना, और कब हुई गिरफ्तारी— सुनिए उनकी जुबानी पूरी कहानी।

More news from Manpur and nearby areas
  • राजगीर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ थाना के एसआई देवकांत कुमार को घूस मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि मौसमी हॉस्पिटल के डॉक्टर रवि शंकर से कथित तौर पर रिश्वत की मांग की गई थी। इस मामले में खुद डॉक्टर रवि शंकर ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद कार्रवाई की गई। अब इस पूरे मामले में बड़ा सवाल उठ रहा है— क्या कानून के रखवाले ही कानून तोड़ने लगेंगे? आवेदक डॉक्टर रवि शंकर ने क्या कहा, कैसे हुई पूरी घटना, और कब हुई गिरफ्तारी— सुनिए उनकी जुबानी पूरी कहानी।
    1
    राजगीर से बड़ी खबर सामने आ रही है,
जहाँ थाना के एसआई देवकांत कुमार को घूस मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि मौसमी हॉस्पिटल के डॉक्टर रवि शंकर से कथित तौर पर रिश्वत की मांग की गई थी।
इस मामले में खुद डॉक्टर रवि शंकर ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद कार्रवाई की गई।
अब इस पूरे मामले में बड़ा सवाल उठ रहा है—
क्या कानून के रखवाले ही कानून तोड़ने लगेंगे?
आवेदक डॉक्टर रवि शंकर ने क्या कहा,
कैसे हुई पूरी घटना, और कब हुई गिरफ्तारी—
सुनिए उनकी जुबानी पूरी कहानी।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Local News Reporter Lakhibag, Manpur•
    4 hrs ago
  • देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदीजी द्वारा 133वें “मन की बात” कार्यक्रम को किसान मोर्चा कार्यालय, बूथ संख्या200 में कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों के साथ सुना गया। इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी प्रत्येक माह “मन की बात” के माध्यम से देशवासियों को प्रेरणादायक, ज्ञानवर्धक एवं राष्ट्रहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान करते हैं।प्रधानमंत्री जी ने इस बार भारतीय टेक्नोलॉजी, वैज्ञानिक उपलब्धियों तथा देश के नवाचारों पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारत के वैज्ञानिक निरंतर नई-नई खोजों और तकनीकी विकास के माध्यम से देश को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने में लगे हुए हैं। इसके साथ ही भगवान गौतम बुद्ध बुद्ध की जयंती के अवसर पर उनके शांति, करुणा और अहिंसा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रधानमंत्री जी ने नॉर्थ ईस्ट राज्यों के कारीगरों द्वारा लकड़ी से निर्मित सुंदर एवं आकर्षक हस्तशिल्प वस्तुओं की भी सराहना की और “वोकल फॉर लोकल” को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश के स्थानीय उत्पादों को अपनाकर हम आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत कर सकते हैं।इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय डिजिटल जनगणना के विषय में भी विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि डिजिटल जनगणना से पारदर्शिता बढ़ेगी, योजनाओं का सही लाभ लोगों तक पहुँचेगा तथा प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।आगामी 9 मई को रवीन्द्रनाथ टैगोर जी की जयंती के संबंध में भी प्रधानमंत्री जी ने उनके साहित्य, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक योगदान को स्मरण किया।डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने गया जी की पावन धरती से प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रेरणादायक संदेश राष्ट्र निर्माण में अत्यंत सहायक हैं। मन की बात सुनने वालों में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर गोपाल प्रसाद यादव अभिषेक कुमार शेखर कुमार सत्येंद्र कुमार सिंह अधिवक्ता महेश यादव बबलू गुप्ता
    1
    देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदीजी द्वारा 133वें “मन की बात” कार्यक्रम को किसान मोर्चा कार्यालय, बूथ संख्या200 में कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों के साथ सुना गया। इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी प्रत्येक माह “मन की बात” के माध्यम से देशवासियों को प्रेरणादायक, ज्ञानवर्धक एवं राष्ट्रहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान करते हैं।प्रधानमंत्री जी ने इस बार भारतीय टेक्नोलॉजी, वैज्ञानिक उपलब्धियों तथा देश के नवाचारों पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारत के वैज्ञानिक निरंतर नई-नई खोजों और तकनीकी विकास के माध्यम से देश को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने में लगे हुए हैं। इसके साथ ही भगवान गौतम बुद्ध  बुद्ध की जयंती के अवसर पर उनके शांति, करुणा और अहिंसा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने की आवश्यकता पर बल दिया।
प्रधानमंत्री जी ने नॉर्थ ईस्ट राज्यों के कारीगरों द्वारा लकड़ी से निर्मित सुंदर एवं आकर्षक हस्तशिल्प वस्तुओं की भी सराहना की और “वोकल फॉर लोकल” को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश के स्थानीय उत्पादों को अपनाकर हम आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत कर सकते हैं।इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय डिजिटल जनगणना के विषय में भी विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि डिजिटल जनगणना से पारदर्शिता बढ़ेगी, योजनाओं का सही लाभ लोगों तक पहुँचेगा तथा प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।आगामी 9 मई को  रवीन्द्रनाथ टैगोर जी की जयंती के संबंध में भी प्रधानमंत्री जी ने उनके साहित्य, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक योगदान को स्मरण किया।डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने गया जी की पावन धरती से प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रेरणादायक संदेश राष्ट्र निर्माण में अत्यंत सहायक हैं। मन की बात सुनने वालों में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर गोपाल प्रसाद यादव अभिषेक कुमार शेखर कुमार सत्येंद्र कुमार सिंह अधिवक्ता महेश यादव बबलू गुप्ता
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    6 hrs ago
  • स्वच्छ फल्गु, स्वच्छ गयाजी अभियान में पांचवें रविवार को पिता महेश्वर घाट पर चला जनजागरण विश्व प्रसिद्ध, अंतह सलिला, मोक्ष दायिनी फल्गु नदी को स्वच्छ और साफ़ रखने हेतु स्वच्छ फल्गु, स्वच्छ गयाजी बैनर के तले आज पांचवे रविवार को स्थानीय पिता महेश्वर घाट पर श्रमदान एवं जनजागरण अभियान चलाया गया। आज के श्रमदान एवं जनजागरण अभियान में शामिल कार्यक्रम के संयोजक विजय कुमार मिट्ठू, सह संयोजक मनोज चंद्रवंशी, टिंकू गिरी, मुन्ना मांझी, सौरभ, रातू, शिव, बाबु आदि ने कहा कि फल्गु नदी को हम गया जी वासी हर हाल में घनी आबादी के बीच प्रमुख ऐतिहासिक घाटों को स्वच्छ और साफ़ रखने का काम करेंगे आज अभियान के पांचवे रविवार को पिता माहेश्वर घाट पर छोटे, छोटे बच्चे भी अभियान में शामिल होकर शहर वासियों को श्रमदान हेतु जागरुक करने का काम कर रहे हैं। शामिल लोगों ने कहा कि फल्गु नदी के सभी ऐतिहासिक घाटों का सौंदर्यीकरण एवं सुंदरी करण करने, पश्चिमी छोर पर बोधगया से चाकन्द तक मैरीन ड्राईव, तथा पूर्वी छोर पर सलेमपूर से अलीपूर तक सड़क का निर्माण कराने, रबर डैम को हमेशा साफ़ रखने तथा सालों भर पानी का इंतजाम सुनिश्चित कराने की मांग स्थानीय प्रशासन तथा राज्य सरकार से किया है। नेताओं ने कहा कि झिझक छोड़े, श्रमदान करे, फल्गु को स्वच्छ और साफ़ रखने में अभियान को आगे बढ़ाने में सहयोग करे, क्योंकि यह अभियान अनवरत प्रत्येक रविवार को जारी रहेगा। भवदीय विजय कुमार मिट्ठू
    1
    स्वच्छ फल्गु,  स्वच्छ गयाजी अभियान में पांचवें रविवार को पिता महेश्वर घाट पर चला जनजागरण 
विश्व प्रसिद्ध, अंतह सलिला, मोक्ष दायिनी फल्गु नदी को स्वच्छ और साफ़ रखने हेतु स्वच्छ फल्गु,  स्वच्छ गयाजी बैनर के तले आज पांचवे रविवार को स्थानीय पिता महेश्वर घाट पर श्रमदान एवं जनजागरण अभियान चलाया गया। 
आज के श्रमदान एवं जनजागरण अभियान में शामिल कार्यक्रम के संयोजक विजय कुमार   मिट्ठू,  सह संयोजक मनोज चंद्रवंशी, टिंकू गिरी, मुन्ना मांझी, सौरभ, रातू, शिव, बाबु आदि ने कहा कि फल्गु नदी को हम गया जी वासी हर हाल में घनी आबादी के बीच प्रमुख ऐतिहासिक घाटों को   स्वच्छ और साफ़ रखने का काम करेंगे आज अभियान के पांचवे रविवार को पिता माहेश्वर घाट पर छोटे,  छोटे बच्चे भी अभियान में शामिल होकर शहर वासियों को श्रमदान हेतु जागरुक करने का काम कर रहे हैं। 
शामिल लोगों ने कहा कि फल्गु नदी के सभी ऐतिहासिक घाटों का सौंदर्यीकरण एवं सुंदरी करण करने,  पश्चिमी छोर पर बोधगया से चाकन्द तक मैरीन ड्राईव, तथा पूर्वी छोर पर सलेमपूर से अलीपूर तक सड़क का निर्माण कराने,  रबर डैम को हमेशा साफ़ रखने तथा सालों भर पानी का इंतजाम सुनिश्चित कराने की मांग स्थानीय प्रशासन तथा राज्य सरकार से किया है। 
नेताओं ने कहा कि झिझक छोड़े,  श्रमदान करे,  फल्गु को स्वच्छ और साफ़ रखने में अभियान को आगे बढ़ाने में सहयोग करे, क्योंकि यह अभियान अनवरत प्रत्येक रविवार को जारी रहेगा। 
भवदीय 
विजय कुमार मिट्ठू
    user_हेमन्त कुमार  सिंह
    हेमन्त कुमार सिंह
    जनहित मे समर्पित Wazirganj•
    6 hrs ago
  • रफीगंज के चरकावां निचलीडीह वार्ड नंबर 13 में गुरुवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल सुभाष कुमार को बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस दौरान सुभाष कुमार, उनकी पत्नी, पिता एवं मां सहित अन्य लोग घायल हो गए। मामले में सुभाष कुमार के बयान पर गांव के ही चितरंजन कुमार उर्फ टुनटुन, विकास कुमार यादव, विकास कुमार, राहुल कुमार समेत कुल आठ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि दूसरे पक्ष की ओर से भी आवेदन मिला है, जिस पर भी कार्रवाई की जा रही है।
    1
    रफीगंज के चरकावां निचलीडीह वार्ड नंबर 13 में गुरुवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल सुभाष कुमार को बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद रेफर कर दिया गया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस दौरान सुभाष कुमार, उनकी पत्नी, पिता एवं मां सहित अन्य लोग घायल हो गए।
मामले में सुभाष कुमार के बयान पर गांव के ही चितरंजन कुमार उर्फ टुनटुन, विकास कुमार यादव, विकास कुमार, राहुल कुमार समेत कुल आठ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।
थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि दूसरे पक्ष की ओर से भी आवेदन मिला है, जिस पर भी कार्रवाई की जा रही है।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by Hindustan Express News
    1
    Post by Hindustan Express News
    user_Hindustan Express News
    Hindustan Express News
    Media house शेरघाटी, गया, बिहार•
    6 hrs ago
  • आज़ Podcast Tws के मेहमानों बने उर्दू शायर व उर्दू शिक्षक रेजा तस्लीम जी, बहुत बेहतरीन अंदाज़ में हर सवाल का जवाब और अदब के दायरे में गुफ्तगू आप लोग भी इस विडियो को पुरा लास्ट तक देखें।
    1
    आज़ Podcast Tws के मेहमानों बने उर्दू शायर व उर्दू शिक्षक रेजा तस्लीम जी, बहुत बेहतरीन अंदाज़ में हर सवाल का जवाब और अदब के दायरे में गुफ्तगू आप लोग भी इस विडियो को पुरा लास्ट तक देखें।
    user_Tws News
    Tws News
    Advertising Photographer हिसुआ, नवादा, बिहार•
    21 hrs ago
  • Post by MD aurangzeb
    3
    Post by MD aurangzeb
    user_MD aurangzeb
    MD aurangzeb
    Voice of people नीम चक बथानी, गया, बिहार•
    22 hrs ago
  • *प्रेस विज्ञप्ति ### **हेडलाइन:** **गया जी में सांसद जन उद्यम खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव 2026 का भव्य समापन — 10,000+ प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा** ### **सबहेड:** **बिना किसी सहभागिता शुल्क आयोजित महोत्सव में 13 खेलों में 3,000 खिलाड़ियों का चयन | 20,000 खेल किट्स का होगा वितरण | MSME मीट ने बढ़ाया रोजगार का दायरा** --- **गया, 25 अप्रैल 2026:** गया जी की ऐतिहासिक और पवित्र धरती पर आयोजित *सांसद जन उद्यम खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव 2026* का आज भव्य समापन उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। 20 अप्रैल से 25 अप्रैल तक चले इस महोत्सव ने खेल, संस्कृति और उद्यमिता को एक साथ जोड़ते हुए क्षेत्र में एक नई ऊर्जा का संचार किया। इस महोत्सव की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इसमें भाग लेने के लिए **किसी भी प्रकार का कोई सहभागिता शुल्क (Participation Fee) नहीं रखा गया था**। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं को एक समान अवसर प्रदान करना, उनकी छुपी प्रतिभाओं को मंच देना और खेल भावना को बढ़ावा देना था। इस पहल ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी बिना किसी बाधा के अपनी क्षमता दिखाने का अवसर दिया। महोत्सव में **10,000 से अधिक प्रतिभागियों** ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें से **लगभग 3,000 खिलाड़ियों का चयन** कर उन्हें **13 विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं** में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। यह संख्या न केवल इस आयोजन की सफलता को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि गया और आसपास के क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। इस अवसर पर संबोधित करते हुए माननीय सांसद श्री जीतन राम मांझी जी ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और युवाओं को सही दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि इस महोत्सव के माध्यम से **कुल 20,000 खेल किट्स का वितरण** किया जाएगा, जो **प्रखंड, पंचायत और विधानसभा स्तर** पर जरूरतमंद एवं प्रतिभाशाली बच्चों को प्रदान किए जाएंगे। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को संसाधनों की कमी से उबरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे आने वाले समय में अधिक से अधिक युवा खेलों में भाग लेकर अपने भविष्य को उज्जवल बना सकेंगे। महोत्सव के दौरान आयोजित **MSME मीट एवं प्रदर्शनी** इस कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण रही। इस मंच ने स्थानीय उद्यमियों, कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों और स्टार्टअप्स को अपने उत्पादों और सेवाओं को प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर प्रदान किया। इससे न केवल उन्हें बाजार में पहचान मिली, बल्कि नए व्यापारिक अवसरों और नेटवर्किंग के जरिए रोजगार और स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिला। यह पहल “आत्मनिर्भर भारत” के लक्ष्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में **स्पॉन्सर्स और सहयोगी संस्थाओं** की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। उनके सहयोग के बिना इस स्तर का आयोजन संभव नहीं था। माननीय सांसद ने सभी प्रायोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका योगदान समाज के विकास और युवाओं के सशक्तिकरण में एक महत्वपूर्ण निवेश है। साथ ही, देश के विभिन्न हिस्सों से आए आयोजकों, स्वयंसेवकों और सहयोगियों की मेहनत और समर्पण इस सफलता के पीछे की असली ताकत रही। उन्होंने दिन-रात कार्य कर इस आयोजन को एक ऐतिहासिक स्वरूप दिया, जिसके लिए सभी धन्यवाद के पात्र हैं। महोत्सव के सफल आयोजन के साथ ही यह भी घोषणा की गई कि आने वाले **दिसंबर-जनवरी में एक और बड़े स्तर का खेल टूर्नामेंट** आयोजित किया जाएगा, जिसमें और अधिक खिलाड़ियों और प्रतिभाओं को शामिल किया जाएगा। यह भविष्य की योजना इस बात का संकेत है कि खेल और युवाओं के विकास के लिए यह पहल निरंतर जारी रहेगी। यह महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि एक आंदोलन के रूप में उभरा है, जिसने समाज में एकता, उत्साह, प्रतिस्पर्धा और सकारात्मकता का संदेश दिया है। गया जी में आयोजित यह कार्यक्रम आने वाले समय में अन्य क्षेत्रों के लिए भी एक प्रेरणा बनेगा।
    1
    *प्रेस विज्ञप्ति
### **हेडलाइन:**
**गया जी में सांसद जन उद्यम खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव 2026 का भव्य समापन — 10,000+ प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा**
### **सबहेड:**
**बिना किसी सहभागिता शुल्क आयोजित महोत्सव में 13 खेलों में 3,000 खिलाड़ियों का चयन | 20,000 खेल किट्स का होगा वितरण | MSME मीट ने बढ़ाया रोजगार का दायरा**
---
**गया, 25 अप्रैल 2026:**
गया जी की ऐतिहासिक और पवित्र धरती पर आयोजित *सांसद जन उद्यम खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव 2026* का आज भव्य समापन उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। 20 अप्रैल से 25 अप्रैल तक चले इस महोत्सव ने खेल, संस्कृति और उद्यमिता को एक साथ जोड़ते हुए क्षेत्र में एक नई ऊर्जा का संचार किया।
इस महोत्सव की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इसमें भाग लेने के लिए **किसी भी प्रकार का कोई सहभागिता शुल्क (Participation Fee) नहीं रखा गया था**। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं को एक समान अवसर प्रदान करना, उनकी छुपी प्रतिभाओं को मंच देना और खेल भावना को बढ़ावा देना था। इस पहल ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी बिना किसी बाधा के अपनी क्षमता दिखाने का अवसर दिया।
महोत्सव में **10,000 से अधिक प्रतिभागियों** ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें से **लगभग 3,000 खिलाड़ियों का चयन** कर उन्हें **13 विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं** में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। यह संख्या न केवल इस आयोजन की सफलता को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि गया और आसपास के क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए माननीय सांसद श्री जीतन राम मांझी जी ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और युवाओं को सही दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि इस महोत्सव के माध्यम से **कुल 20,000 खेल किट्स का वितरण** किया जाएगा, जो **प्रखंड, पंचायत और विधानसभा स्तर** पर जरूरतमंद एवं प्रतिभाशाली बच्चों को प्रदान किए जाएंगे। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को संसाधनों की कमी से उबरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे आने वाले समय में अधिक से अधिक युवा खेलों में भाग लेकर अपने भविष्य को उज्जवल बना सकेंगे।
महोत्सव के दौरान आयोजित **MSME मीट एवं प्रदर्शनी** इस कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण रही। इस मंच ने स्थानीय उद्यमियों, कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों और स्टार्टअप्स को अपने उत्पादों और सेवाओं को प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर प्रदान किया। इससे न केवल उन्हें बाजार में पहचान मिली, बल्कि नए व्यापारिक अवसरों और नेटवर्किंग के जरिए रोजगार और स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिला। यह पहल “आत्मनिर्भर भारत” के लक्ष्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में **स्पॉन्सर्स और सहयोगी संस्थाओं** की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। उनके सहयोग के बिना इस स्तर का आयोजन संभव नहीं था। माननीय सांसद ने सभी प्रायोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका योगदान समाज के विकास और युवाओं के सशक्तिकरण में एक महत्वपूर्ण निवेश है।
साथ ही, देश के विभिन्न हिस्सों से आए आयोजकों, स्वयंसेवकों और सहयोगियों की मेहनत और समर्पण इस सफलता के पीछे की असली ताकत रही। उन्होंने दिन-रात कार्य कर इस आयोजन को एक ऐतिहासिक स्वरूप दिया, जिसके लिए सभी धन्यवाद के पात्र हैं।
महोत्सव के सफल आयोजन के साथ ही यह भी घोषणा की गई कि आने वाले **दिसंबर-जनवरी में एक और बड़े स्तर का खेल टूर्नामेंट** आयोजित किया जाएगा, जिसमें और अधिक खिलाड़ियों और प्रतिभाओं को शामिल किया जाएगा। यह भविष्य की योजना इस बात का संकेत है कि खेल और युवाओं के विकास के लिए यह पहल निरंतर जारी रहेगी।
यह महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि एक आंदोलन के रूप में उभरा है, जिसने समाज में एकता, उत्साह, प्रतिस्पर्धा और सकारात्मकता का संदेश दिया है। गया जी में आयोजित यह कार्यक्रम आने वाले समय में अन्य क्षेत्रों के लिए भी एक प्रेरणा बनेगा।
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.