_सदर अस्पताल चतरा का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश_ जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण का उद्देश्य आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना रहा। उपायुक्त ने विभिन्न वार्डों, ओपीडी कक्षों, इमरजेंसी यूनिट, प्रसूति वार्ड, शिशु वार्ड और दवा भंडारण कक्ष का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों एवं कर्मियों की उपस्थिति पंजी और ड्यूटी रोस्टर की जांच करते हुए सभी को समय पर उपस्थित होकर दायित्व निर्वहन का निर्देश दिया। दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया गया। उपायुक्त ने कहा कि आवश्यक दवाओं की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को बाहर से दवा न खरीदनी पड़े। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने और गुणवत्तापूर्ण उपचार देने के सख्त निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना प्रशासन की प्राथमिकता है और इस तरह के औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।
_सदर अस्पताल चतरा का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश_ जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण का उद्देश्य आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना रहा। उपायुक्त ने विभिन्न वार्डों, ओपीडी कक्षों, इमरजेंसी यूनिट, प्रसूति वार्ड, शिशु वार्ड और दवा भंडारण कक्ष का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों एवं कर्मियों की उपस्थिति पंजी और ड्यूटी रोस्टर की जांच करते हुए सभी को समय पर उपस्थित होकर दायित्व निर्वहन का निर्देश दिया। दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया गया। उपायुक्त ने कहा कि आवश्यक दवाओं की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को बाहर से दवा न खरीदनी पड़े। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने और गुणवत्तापूर्ण उपचार देने के सख्त निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना प्रशासन की प्राथमिकता है और इस तरह के औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।
- चतरा जिले के टंडवा प्रखंड क्षेत्र के नवाडीह उर्फ तेलियाडीह पंचायत सचिवालय परिसर में पेयजल की समस्या के समाधान को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया ग्राम सभा में एसडीओ और प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद हुए जहां ग्रामीणों और पंचायत के मुखिया महावीर साहू ने पंचायत में व्याप्त पेयजल की समस्या के बारे में जानकारी देकर समाधान की मांग की।1
- रफीगंज थाना क्षेत्र के बलीगांव निवासी श्री राम पासवान को पुलिस ने वारंटी के रूप में गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में रफीगंज थाना अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ औरंगाबाद न्यायालय द्वारा पूर्व में वारंट जारी किया गया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि श्री राम पासवान अपने गांव में ही मौजूद हैं। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है, ताकि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियानों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और फरार वारंटियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।1
- 18 से 31 मई तक गर्मी चरम पर होगी।तापमान भी अधिक होगा।ऐसे में घरों से निकलने से पहले सावधानी आवश्यक है1
- बरवाडीह । बरवाडीह-कुटमू मुख्य मार्ग पर रविवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह आग बरवाडीह आरएमआर कॉलेज के नजदीक, मुख्य सड़क किनारे कब्रिस्तान से कुछ ही दूरी पर लगी देखी गई। आग इतनी तेज थी कि सड़क के बाईं ओर स्थित झाड़ी और जंगल धू-धू कर जलने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार दोपहर करीब 3 बजकर 50 मिनट पर बरवाडीह से मेदिनीनगर जाने के क्रम में लोगों ने सड़क किनारे आग की लपटें उठती देखीं। देखते ही देखते आग ने आसपास की सूखी झाड़ियों और जंगल को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग कैसे लगी, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। किसी ने जानबूझकर आग लगाई है या किसी अन्य कारण से आग भड़की, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। जिस जमीन पर आग लगी है, वह रैयती है या सरकारी, यह भी स्पष्ट नहीं है। फिलहाल आग की लपटों से आसपास के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया, तो यह और बड़े क्षेत्र में फैल सकती है। प्रशासन से मामले की जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग की जा रही है।1
- yah chapakal bahut Dinon Se kharab hai2
- राजगीर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ थाना के एसआई देवकांत कुमार को घूस मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि मौसमी हॉस्पिटल के डॉक्टर रवि शंकर से कथित तौर पर रिश्वत की मांग की गई थी। इस मामले में खुद डॉक्टर रवि शंकर ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद कार्रवाई की गई। अब इस पूरे मामले में बड़ा सवाल उठ रहा है— क्या कानून के रखवाले ही कानून तोड़ने लगेंगे? आवेदक डॉक्टर रवि शंकर ने क्या कहा, कैसे हुई पूरी घटना, और कब हुई गिरफ्तारी— सुनिए उनकी जुबानी पूरी कहानी।1
- कुंदा प्रखंड के इचातु गांव में अचानक आए तेज बवंडर ने एक परिवार को भारी क्षति पहुंचाई है। गांव निवासी प्रकाश कुमार के मकान की कोरकेट (टिन) छत तेज हवा के झोंके में उड़ गई, जिससे उन्हें हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। पीड़ित प्रकाश कुमार ने बताया कि दोपहर के समय अचानक मौसम बदला और तेज हवा के साथ बवंडर आ गया। कुछ ही पलों में घर की छत उखड़कर दूर जा गिरी। घटना के बाद परिवार दहशत में आ गया और घर को काफी नुकसान पहुंचा। स्थानीय लोगों के अनुसार, बवंडर काफी तेज था, जिससे आसपास के क्षेत्रों में भी हल्का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। पीड़ित ने अंचल अधिकारी से आपदा राहत के तहत मुआवजा देने की मांग की है। प्रशासन से मामले की जांच कर पीड़ित परिवार को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है।1
- लातेहार सदर प्रखंड मुख्यालय से 5 किलोमीटर की दूरी पर उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय पांडेपुरा में इन दोनों पेयजल की भारी की किल्लत बनी हुई है स्कूल परिसर में लगे तीन हैंड पंपों से गंदा पानी निकल रहा है जिससे छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।आइए सुने छात्र छात्रों की जुबानी स्कूल की कहानी।4
- देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदीजी द्वारा 133वें “मन की बात” कार्यक्रम को किसान मोर्चा कार्यालय, बूथ संख्या200 में कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों के साथ सुना गया। इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी प्रत्येक माह “मन की बात” के माध्यम से देशवासियों को प्रेरणादायक, ज्ञानवर्धक एवं राष्ट्रहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान करते हैं।प्रधानमंत्री जी ने इस बार भारतीय टेक्नोलॉजी, वैज्ञानिक उपलब्धियों तथा देश के नवाचारों पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारत के वैज्ञानिक निरंतर नई-नई खोजों और तकनीकी विकास के माध्यम से देश को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने में लगे हुए हैं। इसके साथ ही भगवान गौतम बुद्ध बुद्ध की जयंती के अवसर पर उनके शांति, करुणा और अहिंसा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रधानमंत्री जी ने नॉर्थ ईस्ट राज्यों के कारीगरों द्वारा लकड़ी से निर्मित सुंदर एवं आकर्षक हस्तशिल्प वस्तुओं की भी सराहना की और “वोकल फॉर लोकल” को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश के स्थानीय उत्पादों को अपनाकर हम आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत कर सकते हैं।इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय डिजिटल जनगणना के विषय में भी विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि डिजिटल जनगणना से पारदर्शिता बढ़ेगी, योजनाओं का सही लाभ लोगों तक पहुँचेगा तथा प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।आगामी 9 मई को रवीन्द्रनाथ टैगोर जी की जयंती के संबंध में भी प्रधानमंत्री जी ने उनके साहित्य, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक योगदान को स्मरण किया।डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने गया जी की पावन धरती से प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रेरणादायक संदेश राष्ट्र निर्माण में अत्यंत सहायक हैं। मन की बात सुनने वालों में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर गोपाल प्रसाद यादव अभिषेक कुमार शेखर कुमार सत्येंद्र कुमार सिंह अधिवक्ता महेश यादव बबलू गुप्ता1