Shuru
Apke Nagar Ki App…
अटरू में कीटनाशक छिड़काव को लेकर कृषि विभाग अलर्ट, किसानों को सावधानी बरतने की सलाह अटरू में कीटनाशक छिड़काव को लेकर कृषि विभाग अलर्ट, किसानों को सावधानी बरतने की सलाह
विरेन्द्र कुमारशर्मा
अटरू में कीटनाशक छिड़काव को लेकर कृषि विभाग अलर्ट, किसानों को सावधानी बरतने की सलाह अटरू में कीटनाशक छिड़काव को लेकर कृषि विभाग अलर्ट, किसानों को सावधानी बरतने की सलाह
More news from राजस्थान and nearby areas
- अटरू में कीटनाशक छिड़काव को लेकर कृषि विभाग अलर्ट, किसानों को सावधानी बरतने की सलाह अटरू में कीटनाशक छिड़काव को लेकर कृषि विभाग अलर्ट, किसानों को सावधानी बरतने की सलाह1
- सफाई का टेंडर, फिर भी गंदगी बरकरार: हाट बाजार के बाद 3-4 दिन तक नहीं उठता कचरा कवाई. कस्बे में सफाई व्यवस्था के लिए टेंडर होने के बावजूद हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं, नालियां जाम हैं और बारिश होते ही कई गलियों में पानी भरने की समस्या सामने आ रही है। सबसे खराब स्थिति तालाब की पाल की है, जहां सोमवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार के बाद बड़ी मात्रा में कचरा जमा हो जाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह कचरा समय पर नहीं उठाया जाता और तीन से चार दिन तक वहीं पड़ा रहता है। करीब दो साल पहले 11 करोड़ रुपए की लागत से तालाब की पाल का सौंदर्यीकरण कराया गया था। इसके बाद लोगों को उम्मीद थी कि क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी, लेकिन नियमित साफ-सफाई के अभाव में पाल पर गंदगी फैल रही है। हाट बाजार के बाद सब्जियों के अवशेष और अन्य कचरा पड़ा रहने से बदबू की स्थिति बन जाती है। तेज हवा चलने पर पॉलीथिन और कचरा आसपास के घरों तक पहुंच रहा है। '''''कई बार शिकायत, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई मोहल्लेवासियों भवानी शंकर मेहता, रामचरण सोनी सहित अन्य लोगों ने बताया कि सफाई व्यवस्था को लेकर ग्राम पंचायत में कई बार शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि कई बार मृत मवेशियों को भी तालाब में डाल दिया जाता है, जिससे दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी होती है। कांग्रेस नेता रामचरण सोनी और अन्य मोहल्लेवासियों ने आरोप लगाया कि पंचायत की ओर से सफाई के लिए लाखों रुपए का टेंडर किया गया है, लेकिन मौके पर नियमित सफाई नहीं दिखाई देती। उनका आरोप है कि ठेकेदार द्वारा सफाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है और सरकारी राशि का सही उपयोग नहीं हो रहा। '''''नालियां जाम, बारिश से पहले नहीं हुई सफाई कस्बे की सफाई व्यवस्था की दूसरी बड़ी समस्या जाम नालियां हैं। कस्बा निवासी निर्मल मित्तल ने बताया कि कई नालियों में मलबा जमा है और लंबे समय से सफाई नहीं हुई। पहले हर साल बारिश से पहले नालियों और नालों की सफाई कराई जाती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। इसका असर बारिश के दौरान दिखाई देता है। थोड़ी बारिश में ही कई गलियों में पानी भर जाता है और लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। कस्बेवासियों और प्रबुद्धजनों का कहना है कि सरकार ने सफाई व्यवस्था के लिए अलग से टेंडर प्रक्रिया लागू की है, लेकिन कवाई में इसका फायदा लोगों को नहीं मिल रहा है। लोगों ने पंचायत प्रशासन से हाट बाजार के बाद तत्काल कचरा उठाने, जाम नालियों की सफाई कराने, नालियों से मलबा निकालने और पूरे कस्बे में नियमित सफाई व्यवस्था की निगरानी कराने की मांग की है। लोगों का सवाल है कि जब सफाई व्यवस्था के लिए टेंडर हो चुका है तो फिर कस्बे में जगह-जगह गंदगी के ढेर और जाम नालियां क्यों नजर आ रही हैं।4
- aap logon ka hisab chahie please Mere is channel ko share Karen post Karen Se Jyada1
- राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष ने दिल्ली में लिया 'काम मांगो अभियान' में भाग। *राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष ने दिल्ली में लिया 'काम मांगो अभियान' में भाग।* (बारां)राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (RGPRS) कांग्रेस,जिला बारां के जिला अध्यक्ष प्रेमसिंह मीणा ने नई दिल्ली के इंदिरा भवन में आयोजित राष्ट्रीय संकल्प समागम में भाग लिया।यह समागम 20-21 अगस्त 2026 को *"काम मांगो अभियान - मजदूर के अधिकार की लड़ाई"* के तहत आयोजित किया गया था। जिला अध्यक्ष मीणा के अनुसार, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) ग्रामीण मजदूरों को काम का कानूनी अधिकार देने वाली ऐतिहासिक पहल है।इसी अधिकार की रक्षा और मजदूरों के हित में RGPRS अगले 6 महीनों में देशभर में "काम मांगो अभियान" को जन-आंदोलन का रूप देगा। अभियान के मुख्य उद्देश्य इस प्रकार हैं :-1. Form-6 के माध्यम से काम की मांग दर्ज करना। 2. रोजगार दिलाना और मस्टर रोल (MB) में नाम सुनिश्चित करना। 3.समय पर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करना। 4. मजदूरों के अधिकार के लिए हर स्तर पर पैरवी और सहयोग समागम में प्रस्तावित VB-GRAM-G व्यवस्था से राज्यों पर बढ़ने वाले वित्तीय बोझ और उनकी काम देने की क्षमता पर पड़ने वाले प्रभाव को भी तथ्यों के साथ जनता के सामने रखने पर चर्चा हुई।कांग्रेस की स्पष्ट सोच है कि ग्रामीण रोजगार की गारंटी मांग-आधारित हो और बजट वास्तविक जरूरत के अनुरूप तय हो, ताकि काम मांगने वाला कोई भी मजदूर अपने अधिकार से वंचित न रहे।जिला प्रवक्ता एस. एल.नागर के अनुसार जिला अध्यक्ष प्रेमसिंह मीणा ने दिल्ली की उच्च उच्च स्तरीय नेताओ के साथ हुई मीटिंग के बाद बताया कि इस अभियान को बारां जिले में पंचायत स्तर तक ले जाया जाएगा और प्रत्येक पात्र मजदूर को Form-6 भरवाकर काम की मांग सुनिश्चित कराई जाएगी।4
- Post by Hemraj lodha1
- अंता के पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा और नरेश मीणा के रिहाई की मांग झालावाड़। बारां जिला के अंता के पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा ओर एसडीएम थप्पड़ कांड का आरोपी नेता नरेश मीणा की रिहाई की मांग को लेकर मीणा समाज समेत अन्य समाज ने आज सड़कों पर मिनी सचिवालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद रैली के रूप में मिनी सचिवालय पंहुचकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर रिहाई की मांग। पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा की ओर नरेश मीणा को दया याचिका पर तत्काल निर्णय लेने और उन्हें राहत देने की मांग तेज हो गई है बड़ी संख्या में जिले भर के मीणा समाज के लोग सड़कों पर उतरे और मिनी सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सोपकर शीघ्र निर्णय की मांग की है।2
- चक चुरेला चोरी कांड में एक और आरोपी गिरफ्तार 1.48 करोड़ के जेवर बरामद फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में 2-3 अगस्त की रात हुई बड़ी चोरी का मामला, पुलिस ने आरोपी से चांदी के जेवर बरामद किए; भाई के पास चोरी का बाकी माल होने का दावा गुना। फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चक चुरेला में हुई बहुचर्चित चोरी के मामले में गुना पुलिस ने फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान चिकना उर्फ लक्की पुत्र रेवत पारदी, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम कनेरा, थाना धरनावदा, जिला गुना के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके कब्जे/निशानदेही से चांदी के जेवर भी बरामद किए हैं। मामला 2-3 अगस्त 2026 की दरमियानी रात का है। चक चुरेला निवासी बाबूलाल मीना के घर में अज्ञात बदमाशों ने धावा बोलकर तिजोरी चोरी कर ली थी। तिजोरी में बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात और नकदी रखी थी। इसके अलावा बदमाश घर से एक मोटरसाइकिल भी ले गए थे। मामले में फतेहगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 175/26, धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पहले दो आरोपी पकड़े, जिनसे 985 ग्राम सोना बरामद पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के विश्लेषण, मुखबिर तंत्र और लगातार फील्ड ऑपरेशन के जरिए आरोपियों की पहचान की। 8 अगस्त 2026 को राजू पारदी और गजानंद पारदी, दोनों निवासी ग्राम कनेरा, थाना धरनावदा को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार दोनों की निशानदेही पर 985.150 ग्राम सोने के जेवरात, जिनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 47 लाख 77 हजार 250 रुपये है, बरामद किए गए थे। 17 अगस्त को गिरफ्तारी, तीन दिन की पुलिस रिमांड पुलिस के मुताबिक शेष फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी थी। इसी दौरान 17 अगस्त 2026 को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चिकना उर्फ लक्की को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को चोरी गए माल की बरामदगी और विस्तृत पूछताछ के लिए न्यायालय से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चांदी का एक कड़ा और चांदी की एक पायल, कुल कीमत करीब 26 हजार रुपये, बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके हिस्से में आया चोरी का शेष माल उसके भाई के पास है, जो फिलहाल फरार है। अब तक करीब 1.48 करोड़ की संपत्ति बरामद चक चुरेला चोरी कांड में पुलिस की कार्रवाई से अब तक करीब 1.48 करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए जा चुके हैं। हालांकि पुलिस के मुताबिक मामले में अभी कुछ आरोपी फरार हैं और चोरी गई शेष संपत्ति की बरामदगी के लिए तलाश और कार्रवाई जारी है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के नेतृत्व, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन और एसडीओपी विवेक अठाना के पर्यवेक्षण में की गई। फतेहगढ़, धरनावदा, राघौगढ़ थाना पुलिस और साइबर सेल की टीमों ने मिलकर मामले की जांच और आरोपियों की धरपकड़ में भूमिका निभाई। पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य, मजबूत मुखबिर तंत्र, पूछताछ और लगातार फील्ड ऑपरेशन इस मामले के खुलासे में अहम रहे। शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और बाकी चोरी की संपत्ति की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।1
- bus aap logon ka support aap log ka hi pyar hai mujhe Aage pahunchaega please Mere Instagram Mein channel ko follow Jarur Karen Taki aapko Sabhi chij Ke notification milati Rahe1