राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष ने दिल्ली में लिया 'काम मांगो अभियान' में भाग। *राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष ने दिल्ली में लिया 'काम मांगो अभियान' में भाग।* (बारां)राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (RGPRS) कांग्रेस,जिला बारां के जिला अध्यक्ष प्रेमसिंह मीणा ने नई दिल्ली के इंदिरा भवन में आयोजित राष्ट्रीय संकल्प समागम में भाग लिया।यह समागम 20-21 अगस्त 2026 को *"काम मांगो अभियान - मजदूर के अधिकार की लड़ाई"* के तहत आयोजित किया गया था। जिला अध्यक्ष मीणा के अनुसार, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) ग्रामीण मजदूरों को काम का कानूनी अधिकार देने वाली ऐतिहासिक पहल है।इसी अधिकार की रक्षा और मजदूरों के हित में RGPRS अगले 6 महीनों में देशभर में "काम मांगो अभियान" को जन-आंदोलन का रूप देगा। अभियान के मुख्य उद्देश्य इस प्रकार हैं :-1. Form-6 के माध्यम से काम की मांग दर्ज करना। 2. रोजगार दिलाना और मस्टर रोल (MB) में नाम सुनिश्चित करना। 3.समय पर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करना। 4. मजदूरों के अधिकार के लिए हर स्तर पर पैरवी और सहयोग समागम में प्रस्तावित VB-GRAM-G व्यवस्था से राज्यों पर बढ़ने वाले वित्तीय बोझ और उनकी काम देने की क्षमता पर पड़ने वाले प्रभाव को भी तथ्यों के साथ जनता के सामने रखने पर चर्चा हुई।कांग्रेस की स्पष्ट सोच है कि ग्रामीण रोजगार की गारंटी मांग-आधारित हो और बजट वास्तविक जरूरत के अनुरूप तय हो, ताकि काम मांगने वाला कोई भी मजदूर अपने अधिकार से वंचित न रहे।जिला प्रवक्ता एस. एल.नागर के अनुसार जिला अध्यक्ष प्रेमसिंह मीणा ने दिल्ली की उच्च उच्च स्तरीय नेताओ के साथ हुई मीटिंग के बाद बताया कि इस अभियान को बारां जिले में पंचायत स्तर तक ले जाया जाएगा और प्रत्येक पात्र मजदूर को Form-6 भरवाकर काम की मांग सुनिश्चित कराई जाएगी।
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष ने दिल्ली में लिया 'काम मांगो अभियान' में भाग। *राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष ने दिल्ली में लिया 'काम मांगो अभियान' में भाग।* (बारां)राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (RGPRS) कांग्रेस,जिला बारां के जिला अध्यक्ष प्रेमसिंह मीणा ने नई दिल्ली के इंदिरा भवन में आयोजित राष्ट्रीय संकल्प समागम में भाग लिया।यह समागम 20-21 अगस्त 2026 को *"काम मांगो अभियान - मजदूर के अधिकार
की लड़ाई"* के तहत आयोजित किया गया था। जिला अध्यक्ष मीणा के अनुसार, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) ग्रामीण मजदूरों को काम का कानूनी अधिकार देने वाली ऐतिहासिक पहल है।इसी अधिकार की रक्षा और मजदूरों के हित में RGPRS अगले 6 महीनों में देशभर में "काम मांगो अभियान" को जन-आंदोलन का रूप देगा। अभियान के मुख्य उद्देश्य इस प्रकार हैं :-1. Form-6 के माध्यम से काम की मांग दर्ज करना। 2.
रोजगार दिलाना और मस्टर रोल (MB) में नाम सुनिश्चित करना। 3.समय पर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करना। 4. मजदूरों के अधिकार के लिए हर स्तर पर पैरवी और सहयोग समागम में प्रस्तावित VB-GRAM-G व्यवस्था से राज्यों पर बढ़ने वाले वित्तीय बोझ और उनकी काम देने की क्षमता पर पड़ने वाले प्रभाव को भी तथ्यों के साथ जनता के सामने रखने पर चर्चा हुई।कांग्रेस की स्पष्ट सोच है कि ग्रामीण रोजगार की गारंटी मांग-आधारित हो
और बजट वास्तविक जरूरत के अनुरूप तय हो, ताकि काम मांगने वाला कोई भी मजदूर अपने अधिकार से वंचित न रहे।जिला प्रवक्ता एस. एल.नागर के अनुसार जिला अध्यक्ष प्रेमसिंह मीणा ने दिल्ली की उच्च उच्च स्तरीय नेताओ के साथ हुई मीटिंग के बाद बताया कि इस अभियान को बारां जिले में पंचायत स्तर तक ले जाया जाएगा और प्रत्येक पात्र मजदूर को Form-6 भरवाकर काम की मांग सुनिश्चित कराई जाएगी।
- अंता के पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा और नरेश मीणा के रिहाई की मांग झालावाड़। बारां जिला के अंता के पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा ओर एसडीएम थप्पड़ कांड का आरोपी नेता नरेश मीणा की रिहाई की मांग को लेकर मीणा समाज समेत अन्य समाज ने आज सड़कों पर मिनी सचिवालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद रैली के रूप में मिनी सचिवालय पंहुचकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर रिहाई की मांग। पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा की ओर नरेश मीणा को दया याचिका पर तत्काल निर्णय लेने और उन्हें राहत देने की मांग तेज हो गई है बड़ी संख्या में जिले भर के मीणा समाज के लोग सड़कों पर उतरे और मिनी सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सोपकर शीघ्र निर्णय की मांग की है।2
- झालावाड_नरेश मीणा व कंवरलाल मीणा की रिहाई को लेकर प्रदर्शन,मीणा समाज के साथ अन्य समाज के सैकड़ो लोगों ने किया प्रदर्शन, मिनी सचिवालय कलेक्ट्रेट पर की जमकर नारेबाजी, राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,नरेश मीणा की रिहाई और पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा को स्थाई पैरोल देने की मांग,दोनों नेताओं की रिहाई नहीं होने पर दी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में परिणाम भुगतने की चेतावनी। झालावाड-जिले मे अंता के पूर्व विधायक कंवर लाल मीणा और नरेश मीणा की जेल से रिहाई की मांग को लेकर मीणा समाज के बैनर तले अन्य समाज के भी सैकड़ो लोगों ने मिनी सचिवालय स्थित जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और बाद में दोनों नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा । इस दौरान मीणा समाज ने सरकार को खुली चेतावनी दी कि यदि जल्द ही दोनों नेताओं की जेल से रिहाई नहीं हुई तो सरकार को नगरीय निकाय और पंचायती राज चुनाव में इसके परिणाम देखने को मिलेंगे । सारे मामले में आज झालावाड़ में दोपहर बाद मीणा समाज के बैनर तले अन्य समाज के भी सैकड़ो लोग मिनी सचिवालय स्थित जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और राज्य सरकार के साथ जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । इस दौरान समाज के वक्ताओं ने कहा कि नरेश मीणा को झालावाड़ जिले में पिछले वर्ष हुए पिपलोदी स्कूल हादसे में दिवंगत हुए बच्चों की मौत पर सवाल उठाने को लेकर सरकार ने राजनीतिक द्वेशता से जेल में डाला है । वहीं अंता के पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा को भी राजनीतिक साजिश के तहत फंसा कर जेल में रखा गया है। सारे मामले में मीणा समाज के नेताओं ने कहा कि यह दोनों हाडौती संभाग में जनाधार वाले नेता हैं । जिससे सरकार डरी हुई थी और इसी के चलते इन्हें साजिश के तहत जेल में रखा जा रहा है । सारे मामले में मीणा समाज के लोगों ने राज्य सरकार व राज्यपाल से नरेश मीणा की जेल से तुरंत रिहाई और पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा को स्थाई पैरोल देने की मांग की है । मीणा समाज ने सारे मामले में चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि जल्द ही दोनों नेताओं की रिहाई नहीं हुई तो इस नगरीय निकाय और पंचायती राज चुनाव में सरकार को इसके परिणाम भुगतने होंगे ।4
- किशनगंज में नव पदस्थ एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार का स्वागत किशनगंज में अभिभाषक परिषद की ओर से नव पदस्थ एसडीएम हेमंत कुमार घनघोर, तहसीलदार डॉ. विशाल वर्मा व नायब तहसीलदार नरेंद्र कुमार मीणा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई परिषद अध्यक्ष गिरिराज कल्याणपुरिया ने की। इस दौरान राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण पर चर्चा हुई। तहसीलदार ने तहसील क्षेत्र में फार्मर आईडी की कम प्रगति बताते हुए अधिवक्ताओं से किसान पक्षकारों को फार्मर आईडी बनवाने के लिए प्रेरित करने की अपील की। कार्यक्रम में परिषद के अधिवक्ता मौजूद रहे।1
- भादाहेड़ी में उमड़ा दांगी समाज का महासैलाब, 10 हजार से अधिक लोग जुटे, सड़कों पर लगा जाम खिलचीपुर तहसील के ग्राम भादाहेड़ी में पूज्यनीय माताजी की आत्मा की शांति हेतु आयोजित कार्यक्रम में दांगी समाज के 10 हजार से अधिक समाजजन श्रद्धा और सम्मान के साथ शामिल हुए। दूर-दराज के गांवों और क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजजन भादाहेड़ी पहुंचे। इतनी विशाल संख्या में लोगों के पहुंचने से भादाहेड़ी की सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम की स्थिति निर्मित हो गई। यह विशाल जनसमूह दांगी समाज की एकता, भाईचारे, आपसी सहयोग और सामाजिक समरसता को दर्शाता है। माताजी के प्रति श्रद्धा और समाज के प्रति सम्मान ने पूरे क्षेत्र में दांगी समाज की एकजुटता की मजबूत तस्वीर पेश की।1
- श्री देवनारायण भगवान की शोभायात्रा का रायपुर नगर सहित कई जगह हुआ भव्य स्वागत। रायपुर क्षेत्र के देव डूंगरी सोयली में 111 अखंड ज्योत महायज्ञ के निमित्त टी श्री देवनारायण भगवान की शोभायात्रा रायपुर सुंदरलाल जी की धर्मशाला से शुरू होकर रायपुर के विभिन्न मार्गो से निकलती हुई सोयली स्थित देवनारायण मंदिर पर संपन्न हुई। सोयली निवासी सूरत राम गुर्जर ने बताया कि रायपुर नगर में और श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर चौराहे पर देव भक्तों के द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।1
- स्कूल में पढ़ाई छोड़ प्रेमालाप के आरोप, परेशान छात्रों ने 100 KM दूर पहुंचकर की शिकायत विभाग ने दोनों शिक्षकों पर की कार्रवाई मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव से स्कूल की व्यवस्था और शिक्षकों की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करने वाला हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां विद्यार्थियों ने स्कूल के प्रभारी शिक्षक और अतिथि शिक्षिका पर पढ़ाई के बजाय आपसी प्रेम संबंधों में व्यस्त रहने के आरोप लगाए। बच्चों का कहना है कि शिक्षकों के इस व्यवहार का सीधा असर उनकी पढ़ाई पर पड़ रहा था। मामले की शिकायत करने के लिए विद्यार्थियों को करीब 100 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय तक जाना पड़ा। बच्चों ने कहा—कक्षाएं जल्दी खत्म कर देते थे शिक्षक मामला जुन्नारदेव ब्लॉक के बीचबहरी गांव स्थित शासकीय माध्यमिक शाला का बताया जा रहा है। विद्यार्थियों के आरोपों के मुताबिक प्रभारी शिक्षक और अतिथि शिक्षिका के बीच स्कूल परिसर में अनुचित नजदीकी देखने को मिलती थी। छात्रों का दावा है कि पढ़ाई प्रभावित हो रही थी और कई बार कक्षाएं भी समय से पहले समाप्त कर दी जाती थीं। रिपोर्टों के अनुसार, विद्यार्थियों ने शिक्षकों के कथित व्यवहार से परेशान होकर मामले को अधिकारियों तक पहुंचाने का फैसला किया। इसके लिए बच्चों ने करीब 100 किलोमीटर की यात्रा कर जिला मुख्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत रखी। छात्रों की इस पहल ने स्कूलों में शिक्षा और अनुशासन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो के बाद मामला गरमाया मामले में 15 अगस्त को विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए एक कथित वीडियो के वायरल होने के बाद विवाद सामने आया। वीडियो को लेकर विद्यार्थियों ने प्रभारी शिक्षक और अतिथि शिक्षिका के बीच स्कूल परिसर में कथित आपत्तिजनक नजदीकी के आरोप लगाए। इसके बाद मामला शिक्षा विभाग तक पहुंचा। शिकायत मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया और दोनों शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की। उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक विभाग ने दोनों को स्कूल से हटा दिया है। अधिकारियों की ओर से स्पष्ट किया गया कि स्कूलों में अनुशासन और शिक्षा की गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा शिक्षकों का ऐसा आचरण स्वीकार्य नहीं है। बच्चों की शिकायत ने खड़े किए बड़े सवाल यह मामला सिर्फ दो शिक्षकों के कथित व्यक्तिगत संबंधों तक सीमित नहीं है, बल्कि सवाल यह है कि यदि विद्यार्थियों के आरोप सही हैं तो स्कूल समय में शिक्षकों की प्राथमिक जिम्मेदारी—बच्चों की पढ़ाई—क्यों प्रभावित हुई? बच्चों द्वारा अपनी शिक्षा प्रभावित होने की शिकायत लेकर अधिकारियों तक पहुंचना भी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस घटनाक्रम ने स्कूलों में शिक्षक-आचरण, अनुशासन और विद्यार्थियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं।1
- 8 लाख की लागत से बनेगा आधुनिक अटल ज्ञान केंद्र, युवाओं को मिलेगा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लाभ समरानियां कस्बे में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त अटल ज्ञान केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। करीब 8 लाख रुपए की लागत से बनने वाले केंद्र में अध्ययन के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे क्षेत्र के युवाओं को शांत एवं सुविधाजनक वातावरण मिलेगा। केंद्र शुरू होने से विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा और उन्हें अन्यत्र जाने की आवश्यकता कम होगी। स्थानीय युवाओं ने केंद्र निर्माण की पहल का स्वागत किया है।1
- गीगाबाइट इंस्टीट्यूट छापीहेड़ा: माखनलाल चतुर्वेदी संस्थान से योग्यता प्राप्त संस्थान जहां PGDCA, DCA, TALLY,MSC Computer,UG PG करवाया जाता हे1
- यूपी में न्याय की नाउम्मीदी? फरियादी अब जान देने की कोशिश तक पहुंच रहे! उत्तर प्रदेश से सामने आई घटना कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। शामली में राजस्व और पुलिस टीम की मौजूदगी में एक किसान ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। आरोप है कि किसान से कानूनगो ने ₹50 हजार की रिश्वत मांगी थी। घटना के दौरान एक पुलिसकर्मी के कथित तौर पर वीडियो बनाने की बात भी सामने आई है।1