logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चरखारी ब्लॉक परिसर में निर्माण कार्य पर उठे सवाल, गुणवत्ता और साहब की निगरानी बंद होने दो घटिया कार्य चरखारी ब्लॉक परिसर में निर्माण कार्य पर उठे सवाल, गुणवत्ता और साहब की निगरानी बंद होने दो घटिया कार्य

11 hrs ago
user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

चरखारी ब्लॉक परिसर में निर्माण कार्य पर उठे सवाल, गुणवत्ता और साहब की निगरानी बंद होने दो घटिया कार्य चरखारी ब्लॉक परिसर में निर्माण कार्य पर उठे सवाल, गुणवत्ता और साहब की निगरानी बंद होने दो घटिया कार्य

More news from Mahoba and nearby areas
  • एसपी शशांक सिंह ने चरखारी थाने का किया औचक निरीक्षण, कानून-व्यवस्था व जनसुनवाई व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश महोबा। पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह ने शनिवार को थाना चरखारी का आकस्मिक निरीक्षण कर थाना कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, भोजनालय सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों और रजिस्टरों का निरीक्षण कर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के लिए क्षेत्र में नियमित रूप से बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के लिए आमजन को जागरूक करने और साइबर हेल्प डेस्क के माध्यम से पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। आगामी श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और अन्य त्योहारों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर सतर्क निगरानी रखने, प्रभावी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा जुलूस, शोभायात्राओं और धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए। एसपी ने जनसुनवाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए फरियादियों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा मुकदमाती मालों के समयबद्ध निस्तारण, थाना परिसर में खड़े मुकदमाती वाहनों की स्पष्ट नंबरिंग एवं व्यवस्थित रखरखाव, अभिलेखों की सुव्यवस्था और परिसर की स्वच्छता बनाए रखने पर भी जोर दिया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी चरखारी दीपक दुबे, प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह, पीआरओ राहुल मिश्रा, कस्बा चौकी प्रभारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    एसपी शशांक सिंह ने चरखारी थाने का किया औचक निरीक्षण, कानून-व्यवस्था व जनसुनवाई व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश
महोबा। पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह ने शनिवार को थाना चरखारी का आकस्मिक निरीक्षण कर थाना कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, भोजनालय सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों और रजिस्टरों का निरीक्षण कर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के लिए क्षेत्र में नियमित रूप से बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के लिए आमजन को जागरूक करने और साइबर हेल्प डेस्क के माध्यम से पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।
आगामी श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और अन्य त्योहारों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर सतर्क निगरानी रखने, प्रभावी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा जुलूस, शोभायात्राओं और धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए।
एसपी ने जनसुनवाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए फरियादियों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा मुकदमाती मालों के समयबद्ध निस्तारण, थाना परिसर में खड़े मुकदमाती वाहनों की स्पष्ट नंबरिंग एवं व्यवस्थित रखरखाव, अभिलेखों की सुव्यवस्था और परिसर की स्वच्छता बनाए रखने पर भी जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी चरखारी दीपक दुबे, प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह, पीआरओ राहुल मिश्रा, कस्बा चौकी प्रभारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_Nitendra Jha
    Nitendra Jha
    Mahoba Insight & Ikvnews Sharafipura, Mahoba•
    3 hrs ago
  • *"राठ में बिजली कटौती से जनता परेशान | जिला पंचायत सदस्य मृत्युंजय प्रताप भड़के, अधिकारियों पर लगाए आरोप"* *राठ, हमीरपुर* :- राठ क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर जिला पंचायत सदस्य *मृत्युंजय प्रताप* भड़क गए। उन्होंने राठ बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि SDO और JE के CUG नंबर ज्यादातर समय बंद रहते हैं। जिसकी वजह से उपभोक्ताओं की शिकायतें नहीं सुनी जा रही हैं और आम जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस मुद्दे पर उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वे अधिकारियों की लापरवाही पर नाराजगी जताते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोग भी गर्मी में घंटों की कटौती से परेशान हैं और विभाग से जवाब मांग रहे हैं। #Rath #Hamirpur #BijliVibhag #UPPCL #DVVNL #AKSharma #DMHamirpur #YogiAdityanathGovernment *आपकी राय:* क्या बिजली विभाग को जनता की शिकायतों का तुरंत समाधान करना चाहिए? कमेंट में बताएं 👇
    1
    *"राठ में बिजली कटौती से जनता परेशान | जिला पंचायत सदस्य मृत्युंजय प्रताप भड़के, अधिकारियों पर लगाए आरोप"*
*राठ, हमीरपुर* :- राठ क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर जिला पंचायत सदस्य *मृत्युंजय प्रताप* भड़क गए। 
उन्होंने राठ बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि SDO और JE के CUG नंबर ज्यादातर समय बंद रहते हैं। जिसकी वजह से उपभोक्ताओं की शिकायतें नहीं सुनी जा रही हैं और आम जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
इस मुद्दे पर उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वे अधिकारियों की लापरवाही पर नाराजगी जताते नजर आ रहे हैं।
स्थानीय लोग भी गर्मी में घंटों की कटौती से परेशान हैं और विभाग से जवाब मांग रहे हैं।
#Rath #Hamirpur #BijliVibhag #UPPCL #DVVNL #AKSharma #DMHamirpur #YogiAdityanathGovernment
*आपकी राय:* क्या बिजली विभाग को जनता की शिकायतों का तुरंत समाधान करना चाहिए? कमेंट में बताएं 👇
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • एसपी ऑफिस के सामने नीम के पेड़ पर दिखा 6 फीट लंबा सांप, मची अफरा-तफरी। छतरपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एसपी ऑफिस के सामने आज 01 अगस्त दोपहर करीब 2:30 बजे उस समय लोगों में कौतूहल मच गया, जब नीम के पेड़ पर करीब 6 फीट लंबा विशाल सांप दिखाई दिया। सांप को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पेड़ पर सांप देखकर कुछ देर के लिए आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि सांप ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
    1
    एसपी ऑफिस के सामने नीम के पेड़ पर दिखा 6 फीट लंबा सांप, मची अफरा-तफरी।
छतरपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एसपी ऑफिस के सामने आज 01 अगस्त दोपहर करीब 2:30 बजे उस समय लोगों में कौतूहल मच गया, जब नीम के पेड़ पर करीब 6 फीट लंबा विशाल सांप दिखाई दिया। सांप को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पेड़ पर सांप देखकर कुछ देर के लिए आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि सांप ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
    user_Ashutosh sharma
    Ashutosh sharma
    Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • शराब के नशे में विवाद का वीडियो वायरल और आरक्षी लाइन हाजिर विभागीय जांच शुरू बांदा। सोशल मीडिया पर एक आरक्षी के कथित रूप से शराब के नशे में पड़ोसी से विवाद करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है। पुलिस ने संबंधित आरक्षी को लाइन हाजिर कर दिया है, साथ ही उसके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी प्रारंभ कर दी गई है।पुलिस विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 1 अगस्त 2026 को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक आरक्षी अपने पड़ोसी से कथित रूप से नशे की हालत में वाद-विवाद करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया संबंधित आरक्षी को लाइन हाजिर कर दिया गया है तथा विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ सिंह ने भी वीडियो बयान जारी कर बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता अथवा सेवा की गरिमा के विपरीत किसी भी प्रकार के आचरण को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    शराब के नशे में विवाद का वीडियो वायरल और आरक्षी लाइन हाजिर विभागीय जांच शुरू
बांदा। सोशल मीडिया पर एक आरक्षी के कथित रूप से शराब के नशे में पड़ोसी से विवाद करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है। पुलिस ने संबंधित आरक्षी को लाइन हाजिर कर दिया है, साथ ही उसके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी प्रारंभ कर दी गई है।पुलिस विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 1 अगस्त 2026 को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक आरक्षी अपने पड़ोसी से कथित रूप से नशे की हालत में वाद-विवाद करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया संबंधित आरक्षी को लाइन हाजिर कर दिया गया है तथा विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ सिंह ने भी वीडियो बयान जारी कर बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता अथवा सेवा की गरिमा के विपरीत किसी भी प्रकार के आचरण को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हमीरपुर :चार माह से अधूरा पड़ा परसवदा डेरा मार्ग, ग्रामीणों ने तहसील दिवस में उठाई आवाज मौदहा (हमीरपुर)। तहसील दिवस में ग्राम पंचायत छानी गऊघाट के ग्रामीणों ने रामदुलारी समेत अन्य लोगों के नेतृत्व में शिकायत पत्र सौंपकर परसवदा डेरा मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने तथा निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत छानी गऊघाट के मजरा परसवदा डेरा की सड़क का निर्माण कार्य पिछले चार माह से अधूरा पड़ा है। उनका आरोप है कि सड़क निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। बरसात के चलते सड़क की स्थिति और खराब हो गई है, जिससे ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस संबंध में पूर्व में भी कई बार ज्ञापन दिए गए और आंदोलन किए गए, लेकिन अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण शुरू कराकर पूरा नहीं कराया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और शासन की होगी। इस संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। सड़क निर्माण का प्रस्ताव कार्य योजना के तहत शासन को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन स्वीकृति नहीं मिल सकी। इस बार प्रस्ताव को स्वीकृत कराने का पूरा प्रयास किया जा रहा है, ताकि परसवदा डेरा मार्ग का निर्माण कार्य जल्द शुरू होकर पूरा कराया जा सके।
    2
    हमीरपुर :चार माह से अधूरा पड़ा परसवदा डेरा मार्ग, ग्रामीणों ने तहसील दिवस में उठाई आवाज
मौदहा (हमीरपुर)। तहसील दिवस में ग्राम पंचायत छानी गऊघाट के ग्रामीणों ने रामदुलारी समेत अन्य लोगों के नेतृत्व में शिकायत पत्र सौंपकर परसवदा डेरा मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने तथा निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत छानी गऊघाट के मजरा परसवदा डेरा की सड़क का निर्माण कार्य पिछले चार माह से अधूरा पड़ा है। उनका आरोप है कि सड़क निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। बरसात के चलते सड़क की स्थिति और खराब हो गई है, जिससे ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस संबंध में पूर्व में भी कई बार ज्ञापन दिए गए और आंदोलन किए गए, लेकिन अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण शुरू कराकर पूरा नहीं कराया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और शासन की होगी।
इस संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। सड़क निर्माण का प्रस्ताव कार्य योजना के तहत शासन को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन स्वीकृति नहीं मिल सकी। इस बार प्रस्ताव को स्वीकृत कराने का पूरा प्रयास किया जा रहा है, ताकि परसवदा डेरा मार्ग का निर्माण कार्य जल्द शुरू होकर पूरा कराया जा सके।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बांदा में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता के लिए रेड रन मैराथन प्रतियोगिता मैराथन का मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.विजेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। बांदा में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता के लिए रेड रन मैराथन प्रतियोगिता मैराथन का मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.विजेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
    1
    बांदा में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता के लिए रेड रन मैराथन प्रतियोगिता मैराथन का मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.विजेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
बांदा में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता के लिए रेड रन मैराथन प्रतियोगिता मैराथन का मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.विजेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • एक ओर जहां सरकार गांवों में विकास की बात करती है वहीं दूसरी ओर महोबा जिले का एक ऐसा गांव जहां पर रास्ता से निकलना लोगो का दूभर हो गया है एक ओर जहां सरकार गांवों में विकास की बात करती है वहीं दूसरी ओर महोबा जिले का एक ऐसा गांव जहां पर रास्ता से निकलना लोगो का दूभर हो गया है
    1
    एक ओर जहां सरकार गांवों में विकास की बात करती है वहीं दूसरी ओर महोबा जिले का एक ऐसा गांव जहां पर रास्ता से निकलना लोगो का दूभर हो गया है
एक ओर जहां सरकार गांवों में विकास की बात करती है वहीं दूसरी ओर महोबा जिले का एक ऐसा गांव जहां पर रास्ता से निकलना लोगो का दूभर हो गया है
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • महोबा पुलिस को मिली 2 हाईटेक इंटरसेप्टर बाइक, अब ओवरस्पीड और स्टंटबाज़ों पर रहेगी पैनी नजर #महोबा। सड़क सुरक्षा को तकनीक से मजबूत बनाने की दिशा में महोबा पुलिस को दो आधुनिक रॉयल एनफील्ड हंटर 350 इंटरसेप्टर बाइक मिली हैं। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने पुलिस कार्यालय से इन्हें हरी झंडी दिखाकर यातायात ड्यूटी के लिए रवाना किया। एसपी ने बताया कि इन इंटरसेप्टर बाइकों में लेजर स्पीड डिटेक्शन, हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा, वीडियो रिकॉर्डिंग और पब्लिक एड्रेस सिस्टम जैसे आधुनिक उपकरण लगे हैं। इनके जरिए ओवरस्पीडिंग, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, स्टंटबाज़ी, ड्रंक एंड ड्राइव, मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए वाहन चलाना और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी निगरानी कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि इन बाइकों के संचालन से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने और जिले में सुरक्षित व अनुशासित यातायात व्यवस्था स्थापित करने में मदद मिलेगी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात रविकांत गोंड, प्रभारी यातायात सुनील कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    महोबा पुलिस को मिली 2 हाईटेक इंटरसेप्टर बाइक, अब ओवरस्पीड और स्टंटबाज़ों पर रहेगी पैनी नजर

#महोबा। सड़क सुरक्षा को तकनीक से मजबूत बनाने की दिशा में महोबा पुलिस को दो आधुनिक रॉयल एनफील्ड हंटर 350 इंटरसेप्टर बाइक मिली हैं। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने पुलिस कार्यालय से इन्हें हरी झंडी दिखाकर यातायात ड्यूटी के लिए रवाना किया।
एसपी ने बताया कि इन इंटरसेप्टर बाइकों में लेजर स्पीड डिटेक्शन, हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा, वीडियो रिकॉर्डिंग और पब्लिक एड्रेस सिस्टम जैसे आधुनिक उपकरण लगे हैं। इनके जरिए ओवरस्पीडिंग, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, स्टंटबाज़ी, ड्रंक एंड ड्राइव, मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए वाहन चलाना और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी निगरानी कर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि इन बाइकों के संचालन से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने और जिले में सुरक्षित व अनुशासित यातायात व्यवस्था स्थापित करने में मदद मिलेगी।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात रविकांत गोंड, प्रभारी यातायात सुनील कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Nitendra Jha
    Nitendra Jha
    Mahoba Insight & Ikvnews Sharafipura, Mahoba•
    21 hrs ago
  • *"हमीरपुर: बंडवा गांव में दबंगों का आतंक | पति-पत्नी और बेटे पर लाठी-डंडों से हमला, मारपीट का वीडियो वायरल"* *हमीरपुर/मुस्करा* :- मुस्करा थानाक्षेत्र के बंडवा गांव में दबंगों ने एक पक्ष पर जमकर लाठियां भांज दीं। हमले में पति, पत्नी और उनके बेटे को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दबंगों को लाठी से हमला करते साफ देखा जा सकता है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। @Uppolice @ADGZonPrayagraj को टैग कर पीड़ितों ने सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
    1
    *"हमीरपुर: बंडवा गांव में दबंगों का आतंक | पति-पत्नी और बेटे पर लाठी-डंडों से हमला, मारपीट का वीडियो वायरल"*
*हमीरपुर/मुस्करा* :- मुस्करा थानाक्षेत्र के बंडवा गांव में दबंगों ने एक पक्ष पर जमकर लाठियां भांज दीं। हमले में पति, पत्नी और उनके बेटे को गंभीर चोटें आई हैं।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दबंगों को लाठी से हमला करते साफ देखा जा सकता है।
घटना के बाद पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 
पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। @Uppolice @ADGZonPrayagraj को टैग कर पीड़ितों ने सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.