Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजगीर ग्लास ब्रिज टूर , और बौद्ध स्तूप घूमने का मौका मिला राजगीर ग्लास ब्रिज टूर, पहली बार राजगीर घूमने का मौका मिला, राजगीर के तौर पे चंपारण के उदयपुर जंगल को भी बनाना चाहिए
BN Chitranjan
राजगीर ग्लास ब्रिज टूर , और बौद्ध स्तूप घूमने का मौका मिला राजगीर ग्लास ब्रिज टूर, पहली बार राजगीर घूमने का मौका मिला, राजगीर के तौर पे चंपारण के उदयपुर जंगल को भी बनाना चाहिए
More news from बिहार and nearby areas
- अगर आप अपराधी और भ्रष्टाचारी को सरकार में बैठाएंगे तो अपराध और भ्रष्टाचार खत्म कैसे होगा?1
- मध्य विद्यालय पुरुषोत्तमपुर में शैक्षणिक किट का वितरण मझौलिया से जापान भाई की रिपोर्ट मझौलिया। शुक्रवार को ब्रह्म विद्या विहंगम योग अक्षर फाउंडेशन के तत्वावधान में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पुरुषोत्तमपुर के प्रांगण में बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में लगभग 350 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों के बीच शैक्षणिक किट का वितरण किया गया, जिसमें कॉपी, पेन, पेंसिल, कटर और रबर शामिल थे। आयोजकों ने बताया कि विहंगम योग एक आध्यात्मिक संस्था है, जिसके माध्यम से मन पर नियंत्रण, आत्मा की अनुभूति और परमात्मा के साक्षात्कार का मार्ग प्रशस्त किया जाता है। कार्यक्रम में कृष्णा सिंह, अनिल यादव, सोहावन देवी, रूपा देवी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसी क्रम में पूर्वी चंपारण जिले के एनपीएस टिकुलिया पोखर में भी इसी प्रकार का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहां उपदेशक अनूठा यादव, धनंजय कुमार, उमा देवी, लालपरी देवी और अरविंद सहनी समेत कई लोगों की भागीदारी रही।1
- लौरिया से इस वक्त की बड़ी खबर। नगर पंचायत क्षेत्र में यूनियन बैंक के सामने गुरुवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे एक मीट दुकान में छोटे रसोई गैस सिलेंडर में अचानक आग भड़कने से जोरदार धमाका हो गया। धमाके के साथ ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दुकान के आसपास मौजूद लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। इस हादसे में दुकानदार समेत कुल 11 लोग झुलस गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लौरिया पहुंचाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया। घायलों में गोविंद राय (34), विनय कुमार शुक्ला (32), गुलाब पटेल, प्रेमनाथ कुमार (25), अमरजीत कुमार (30), नितीश कुमार (25), कृष्णा ठाकुर (35), भूल देवी (35), बेबी कुमारी (5), सीता देवी और एक अन्य छह वर्षीय बच्ची शामिल हैं। सभी की स्थिति पर चिकित्सकों की नजर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ नितेश कुमार सेठ और थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे। प्रशासन ने सिलेंडर में आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। व्यवसायियों को कमर्शियल सिलेंडर के उपयोग और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई है।1
- धूम धाम से शोभा यात्रा निकला गया1
- Post by Sadhana national News1
- नौतन थाना क्षेत्र के एक गांव में मारपीट का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित ने शुक्रवार, 27 फरवरी को करीब दो बजे थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है। आवेदन के अनुसार, खड्डा कुजलही निवासी शेख नन्हे, जो पेशे से किसान हैं, बुधवार को सुदामा नगर गांव से 2,800 रुपये में एक बछड़ा खरीदकर अपने घर लौट रहे थे। आरोप है कि पांडेय टोला मल्लाह टोली के पश्चिम स्थित सड़क पर पांडेय टोला गांव के विकास दूबे और राजकुमार खरवार ने उन्हें रोक लिया। पीड़ित का कहना है कि दोनों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। शेख नन्हे ने अपने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनके पास मौजूद बछड़ा तथा दो हजार रुपये नकद छीन लिए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इधर, थाना पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। आवेदन में लगाए गए आरोपों की भी बारीकी से पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग भी मामले में निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।1
- अगर आप अपराधी और भ्रष्टाचारी को सरकार में बैठाएंगे तो अपराध और भ्रष्टाचार खत्म कैसे होगा?1
- बेतिया के दुर्गा बाग मंदिर परिसर में चाकूबाजी, दो युवक घायल बेतिया: नगर थाना क्षेत्र के दुर्गा बाग मंदिर परिसर में अपने 👇🏻1
- बेतिया नगर थाना में शुक्रवार 27 फरवरी को शाम करीब 4 बजे आगामी होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 विवेक दीप ने की। इस बैठक में पार्षदों, समाजसेवियों, युवाओं एवं दोनों समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि रमजान का पावन महीना चल रहा है और इसी बीच होली पर्व भी है, ऐसे में आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ त्योहार मनाना सभी की जिम्मेदारी है। वहीं एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि होली के दौरान शहर के सभी चौक-चौराहों पर पुलिस बल व दंडाधिकारी की तैनाती की जाएगी, लगातार गश्ती होगी, संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर विशेष निगरानी रखी जाएगी, सोशल मीडिया की भी लगातार मॉनिटरिंग होगी और किसी भी तरह की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और उम्मीद जताई कि बेतिया जिला शांति, सौहार्द और उल्लास के साथ होली पर्व मनाएगा।1