Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोरखपुर के सांसद रवि किशन का एक और बयान सामने आया है जहां पर वार्ड में जल भराव की शिकायत करने वाले व्यक्ति को कहा कि सपा जॉइन कर लिए हो क्या,
Rahul Vishwakarma
गोरखपुर के सांसद रवि किशन का एक और बयान सामने आया है जहां पर वार्ड में जल भराव की शिकायत करने वाले व्यक्ति को कहा कि सपा जॉइन कर लिए हो क्या,
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रयागराज में विशालकाय अजगर निगल गया नीलगाय, मौके पर जुटी भारी भीड़ प्रयागराज के यमुनापार इलाके से एक बेहद हैरान और खौफजदा कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक विशालकाय अजगर ने खेत के पास चर रही पूरी नीलगाय को जिंदा निगल लिया। इतने बड़े शिकार को निगलने के बाद अजगर का पेट फूल गया और वह हिलने-डुलने में भी असमर्थ होकर वहीं जमीन पर पसर गया। जैसे ही ग्रामीणों की नजर इस नजारे पर पड़ी, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया।1
- कौशाम्बी: कच्चा मकान गिरने से गरीब परिवार बेघर, आवास योजना की कार्यप्रणाली पर सवाल #कौशाम्बी। जिले के चमंधा गांव में एक कच्चा मकान गिरने से गरीब परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। मकान गिरने के बाद परिवार बेघर हो गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जिन लोगों के पहले से पक्के मकान बने हुए हैं, उन्हें भी पार्षद के माध्यम से आवास/कॉलोनी का लाभ दिया जा रहा है, जबकि कच्चे मकान में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर पात्र गरीब परिवारों को आवास योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग की है। हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। #Kaushambi #कौशाम्बी #चमंधा #प्रधानमंत्रीआवासयोजना #आवासयोजना #गरीब #ग्रामीण #जनसमस्या #सरकारीयोजना #प्रशासन1
- कौशाम्बी में खेत में अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी! कौशाम्बी के मंझनपुर थाना क्षेत्र में रजबर बंधवा मोड़ के पास खेत में अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। खेत में शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान राजीव सरोज, निवासी करारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजीव सरोज मंझनपुर में एक ठेकेदार के साथ काम करता था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होने की बात कही जा रही है।1
- निर्माणाधीन मकान के गड्ढे में मिला अधेड़ का शव, मचा हड़कंप कौशाम्बी। जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र के रजबर बंधवा मोड़ के पास निर्माणाधीन मकान के लिए खोदे गए पानी से भरे गड्ढे में अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ समेत भारी पुलिस बल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को गड्ढे से बाहर निकलवाया। वहीं सीओ मंझनपुर ने बताया कि, मृतक की पहचान करारी थाना क्षेत्र के हिसामपुर का रहने वाला राजू सरोज पुत्र भैया लाल के में हुई है। अधेड़ को मिर्गी जैसी बीमारी होने की बात सामने आई है, जिसके चलते हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। अजय कुमार KAUSHAMBI VOICE2
- पानी भरे गड्ढे में डूबने से मजदूर की संदिग्ध मौत, पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया कौशाम्बी👉👉👉 मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के धनश्याम तिराहा, बंधवा रोड पर एक निर्माणाधीन मकान के पास बने पानी के गड्ढे में डूबने से 38 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना का पता रविवार सुबह चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को गड्ढे से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं, उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जानकारी के अनुसार मृतक राजू सरोज पुत्र भईयालाल सरोज, निवासी हिसामपुर, थाना करारी है। वह धनश्याम तिराहा के पास ओसा चौराहा निवासी मोती पांडेय पुत्र स्व. रामलौटन पांडेय के निर्माणाधीन मकान में मजदूरी का काम कर रहा था। शनिवार 27 सितंबर की सुबह वह निर्माण स्थल पर बने पानी के गड्ढे में डूब गया। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने गड्ढे में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही मंझनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को जिला अस्पताल मॉर्चरी भेज दिया।मृतक के परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा, नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- कौशांबी... क्रिकेट मैच की आड़ में लाखों के सट्टेबाज़ी, 1 से 3 ओवर के मैच में 5 हजार से 1 लाख रुपये तक दांव। खिलाड़ियों पर सट्टा लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। पुलिस की गाड़ी आते ही सट्टेबाजों में भगदड़, मौके से भागने का वीडियो सामने आया। कड़ा धाम क्षेत्र में खुलेआम हो रहा है खेल। सवालों के घेरे में पुलिस की निगरानी, आखिर किसकी सह पर चल रहा था क्रिकेट सट्टे का खेल?1
- गोरखपुर के सांसद रवि किशन का एक और बयान सामने आया है जहां पर वार्ड में जल भराव की शिकायत करने वाले व्यक्ति को कहा कि सपा जॉइन कर लिए हो क्या,1
- कौशाम्बी। चायल ब्लॉक की ग्राम पंचायत नोहरी का पूरा स्थित सर्वजीत सिंह इंटर कॉलेज में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक प्रसारण सुना गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चायल विधायक पूजा पाल के साथ बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और कार्यक्रम में उठाए गए विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान विधायक पूजा पाल ने कार्यकर्ताओं से जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने तथा संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि संतोष पाल, सोमदत्त मिश्रा, पवन पाल, नन्हे तिवारी, लवकुश शास्त्री, चक्रेश मिश्रा, जमुना प्रसाद त्रिपाठी, अरविंद तिवारी, सुभाष सिंह, गोलू पाल, राजू पाल, ज्ञान चन्द्र केसरवानी, दिलीप पासी, रामबरन पासी, कन्हैया साहू, बीरेंद्र कुमार सेन, सुनील कुमार, लोचन सिंह, सर्वजीत सिंह, रामराज पाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।1
- कौशांबी...थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया PRIME 18 NEWS कौशांबी...जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 25/2009 धारा 6/10 परीक्षा अधिनियम थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त अमृत लाल पुत्र राम दुलारे निवासी मुरादपुर थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।1