वागड़ जैन समाज के व्यापारियों ने चीन में लहराया परचम, अंतरराष्ट्रीय बाजारों का किया गहन अध्ययन सीमलवाड़ा। वागड़ क्षेत्र के जैन समाज के व्यापारियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। श्री 18000 दशा हुमड़ दिगम्बर जैन समाज के 35 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने चीन की व्यापारिक यात्रा के दौरान विश्व प्रसिद्ध बाजारों और निर्माण इकाइयों का भ्रमण कर नए व्यापारिक अवसरों की तलाश की। समाज के अध्यक्ष दिनेश खोड़निया के मार्गदर्शन में यह प्रतिनिधिमंडल दूसरी बार चीन की व्यापारिक यात्रा पर निकला है। इस यात्रा का संयोजन दीपेश लालावत एवं आदिश खोड़निया द्वारा किया गया है, जिनके प्रयासों से व्यापारियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के बाजारों और उद्योगों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हो रहा है। 10 दिवसीय इस यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल चीन के विभिन्न प्रमुख शहरों में स्थित विश्वस्तरीय होलसेल मार्केट और निर्माण फैक्ट्रियों का अवलोकन कर रहा है। व्यापारियों ने ग्वांगझू (गौंजाऊ) के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में भाग लिया, जहां कपड़ा बाजार और किचन वेयर उद्योग की व्यापक जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा फोशान के प्रसिद्ध फर्नीचर मार्केट, शेनझेन के इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, सैनिटरी उत्पाद बाजार तथा सोलर प्लेट निर्माण फैक्ट्रियों का भी दौरा किया गया। यात्रा के दौरान यीवू के अंतरराष्ट्रीय होलसेल मार्केट का भ्रमण विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जहां से विश्वभर में बड़े पैमाने पर वस्तुओं का निर्यात किया जाता है। व्यापारियों ने इन बाजारों की कार्यप्रणाली, उत्पादन तकनीक, गुणवत्ता नियंत्रण और वैश्विक सप्लाई चेन को नजदीक से समझा। यात्रा में शामिल दंत चिकित्सक डॉ. निखिल पीठ ने बताया कि इस तरह की अंतरराष्ट्रीय यात्राएं व्यापारियों के लिए नई सोच और संभावनाओं के द्वार खोलती हैं। उन्होंने कहा कि इस अनुभव से वागड़ और मेवाड़ क्षेत्र के युवाओं को नई दिशा मिलेगी, साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित करने में भी मदद मिलेगी। प्रतिनिधिमंडल में सागवाड़ा के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र खोड़निया, डायालाल पाटीदार, गुजरात से सीए हितेश देवड़िया, अनिल जैन (तलवाड़ा), विनीत गलालिया (सागवाड़ा), मुकेश जैन (सौभाग्य, डूंगरपुर), दीपेश पिंडारमिया, महिपाल शाह, शुभम शाह (परतापुर), मयूर जैन, अनिल मैदावत (रिद्धि-सिद्धि ग्रुप), जसवंत जैन, नीतेश जैन (मूंगाना), जिग्नेश चंपावत (धारियावाद), दिलीप दोसी, सौरभ दोसी (बागीदौरा), कनकमल जैन, राकेश वेड़ा, पंकज वेड़ा, शुभम जैन (साबला), मयूर मूंगानिया, जैनम वगेरीया, रिदम जेठाना सहित अहमदाबाद से मिहिर सरैया, धवल शाह, संदीप पंचाल, महल सिंह और संजय देवड़िया सहित कुल 35 व्यापारी शामिल हैं। उद्देश्य और भविष्य की दिशा: इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय व्यापार की समझ विकसित करना, नए उत्पादों और तकनीकों को अपनाना तथा वागड़ क्षेत्र को वैश्विक व्यापार मानचित्र पर स्थापित करना है। प्रतिनिधिमंडल का मानना है कि इस अनुभव से क्षेत्र में उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। व्यापारियों ने संकल्प लिया है कि वे इस यात्रा से प्राप्त अनुभवों को स्थानीय स्तर पर लागू कर क्षेत्रीय विकास में योगदान देंगे और वागड़ को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
वागड़ जैन समाज के व्यापारियों ने चीन में लहराया परचम, अंतरराष्ट्रीय बाजारों का किया गहन अध्ययन सीमलवाड़ा। वागड़ क्षेत्र के जैन समाज के व्यापारियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। श्री 18000 दशा हुमड़ दिगम्बर जैन समाज के 35 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने चीन की व्यापारिक यात्रा के दौरान विश्व प्रसिद्ध बाजारों और निर्माण इकाइयों का भ्रमण कर नए व्यापारिक अवसरों की तलाश की। समाज के अध्यक्ष दिनेश खोड़निया के मार्गदर्शन में यह प्रतिनिधिमंडल दूसरी बार चीन की व्यापारिक यात्रा पर निकला है। इस यात्रा का संयोजन दीपेश लालावत एवं आदिश खोड़निया द्वारा किया गया है, जिनके प्रयासों से व्यापारियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के बाजारों और उद्योगों का प्रत्यक्ष अनुभव
प्राप्त हो रहा है। 10 दिवसीय इस यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल चीन के विभिन्न प्रमुख शहरों में स्थित विश्वस्तरीय होलसेल मार्केट और निर्माण फैक्ट्रियों का अवलोकन कर रहा है। व्यापारियों ने ग्वांगझू (गौंजाऊ) के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में भाग लिया, जहां कपड़ा बाजार और किचन वेयर उद्योग की व्यापक जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा फोशान के प्रसिद्ध फर्नीचर मार्केट, शेनझेन के इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, सैनिटरी उत्पाद बाजार तथा सोलर प्लेट निर्माण फैक्ट्रियों का भी दौरा किया गया। यात्रा के दौरान यीवू के अंतरराष्ट्रीय होलसेल मार्केट का भ्रमण विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जहां से विश्वभर में बड़े पैमाने पर वस्तुओं का निर्यात किया जाता है। व्यापारियों ने इन बाजारों की कार्यप्रणाली, उत्पादन तकनीक, गुणवत्ता नियंत्रण और वैश्विक सप्लाई चेन को नजदीक
से समझा। यात्रा में शामिल दंत चिकित्सक डॉ. निखिल पीठ ने बताया कि इस तरह की अंतरराष्ट्रीय यात्राएं व्यापारियों के लिए नई सोच और संभावनाओं के द्वार खोलती हैं। उन्होंने कहा कि इस अनुभव से वागड़ और मेवाड़ क्षेत्र के युवाओं को नई दिशा मिलेगी, साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित करने में भी मदद मिलेगी। प्रतिनिधिमंडल में सागवाड़ा के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र खोड़निया, डायालाल पाटीदार, गुजरात से सीए हितेश देवड़िया, अनिल जैन (तलवाड़ा), विनीत गलालिया (सागवाड़ा), मुकेश जैन (सौभाग्य, डूंगरपुर), दीपेश पिंडारमिया, महिपाल शाह, शुभम शाह (परतापुर), मयूर जैन, अनिल मैदावत (रिद्धि-सिद्धि ग्रुप), जसवंत जैन, नीतेश जैन (मूंगाना), जिग्नेश चंपावत (धारियावाद), दिलीप दोसी, सौरभ दोसी (बागीदौरा), कनकमल जैन, राकेश वेड़ा, पंकज वेड़ा, शुभम
जैन (साबला), मयूर मूंगानिया, जैनम वगेरीया, रिदम जेठाना सहित अहमदाबाद से मिहिर सरैया, धवल शाह, संदीप पंचाल, महल सिंह और संजय देवड़िया सहित कुल 35 व्यापारी शामिल हैं। उद्देश्य और भविष्य की दिशा: इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय व्यापार की समझ विकसित करना, नए उत्पादों और तकनीकों को अपनाना तथा वागड़ क्षेत्र को वैश्विक व्यापार मानचित्र पर स्थापित करना है। प्रतिनिधिमंडल का मानना है कि इस अनुभव से क्षेत्र में उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। व्यापारियों ने संकल्प लिया है कि वे इस यात्रा से प्राप्त अनुभवों को स्थानीय स्तर पर लागू कर क्षेत्रीय विकास में योगदान देंगे और वागड़ को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
- सीमलवाड़ा। वागड़ क्षेत्र के जैन समाज के व्यापारियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। श्री 18000 दशा हुमड़ दिगम्बर जैन समाज के 35 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने चीन की व्यापारिक यात्रा के दौरान विश्व प्रसिद्ध बाजारों और निर्माण इकाइयों का भ्रमण कर नए व्यापारिक अवसरों की तलाश की। समाज के अध्यक्ष दिनेश खोड़निया के मार्गदर्शन में यह प्रतिनिधिमंडल दूसरी बार चीन की व्यापारिक यात्रा पर निकला है। इस यात्रा का संयोजन दीपेश लालावत एवं आदिश खोड़निया द्वारा किया गया है, जिनके प्रयासों से व्यापारियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के बाजारों और उद्योगों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हो रहा है। 10 दिवसीय इस यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल चीन के विभिन्न प्रमुख शहरों में स्थित विश्वस्तरीय होलसेल मार्केट और निर्माण फैक्ट्रियों का अवलोकन कर रहा है। व्यापारियों ने ग्वांगझू (गौंजाऊ) के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में भाग लिया, जहां कपड़ा बाजार और किचन वेयर उद्योग की व्यापक जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा फोशान के प्रसिद्ध फर्नीचर मार्केट, शेनझेन के इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, सैनिटरी उत्पाद बाजार तथा सोलर प्लेट निर्माण फैक्ट्रियों का भी दौरा किया गया। यात्रा के दौरान यीवू के अंतरराष्ट्रीय होलसेल मार्केट का भ्रमण विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जहां से विश्वभर में बड़े पैमाने पर वस्तुओं का निर्यात किया जाता है। व्यापारियों ने इन बाजारों की कार्यप्रणाली, उत्पादन तकनीक, गुणवत्ता नियंत्रण और वैश्विक सप्लाई चेन को नजदीक से समझा। यात्रा में शामिल दंत चिकित्सक डॉ. निखिल पीठ ने बताया कि इस तरह की अंतरराष्ट्रीय यात्राएं व्यापारियों के लिए नई सोच और संभावनाओं के द्वार खोलती हैं। उन्होंने कहा कि इस अनुभव से वागड़ और मेवाड़ क्षेत्र के युवाओं को नई दिशा मिलेगी, साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित करने में भी मदद मिलेगी। प्रतिनिधिमंडल में सागवाड़ा के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र खोड़निया, डायालाल पाटीदार, गुजरात से सीए हितेश देवड़िया, अनिल जैन (तलवाड़ा), विनीत गलालिया (सागवाड़ा), मुकेश जैन (सौभाग्य, डूंगरपुर), दीपेश पिंडारमिया, महिपाल शाह, शुभम शाह (परतापुर), मयूर जैन, अनिल मैदावत (रिद्धि-सिद्धि ग्रुप), जसवंत जैन, नीतेश जैन (मूंगाना), जिग्नेश चंपावत (धारियावाद), दिलीप दोसी, सौरभ दोसी (बागीदौरा), कनकमल जैन, राकेश वेड़ा, पंकज वेड़ा, शुभम जैन (साबला), मयूर मूंगानिया, जैनम वगेरीया, रिदम जेठाना सहित अहमदाबाद से मिहिर सरैया, धवल शाह, संदीप पंचाल, महल सिंह और संजय देवड़िया सहित कुल 35 व्यापारी शामिल हैं। उद्देश्य और भविष्य की दिशा: इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय व्यापार की समझ विकसित करना, नए उत्पादों और तकनीकों को अपनाना तथा वागड़ क्षेत्र को वैश्विक व्यापार मानचित्र पर स्थापित करना है। प्रतिनिधिमंडल का मानना है कि इस अनुभव से क्षेत्र में उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। व्यापारियों ने संकल्प लिया है कि वे इस यात्रा से प्राप्त अनुभवों को स्थानीय स्तर पर लागू कर क्षेत्रीय विकास में योगदान देंगे और वागड़ को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।4
- कैलाशपुरी पंचायत क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शंकर पिया, केसर खराड़ी सहित अन्य ग्रामीणों के मकानों के पास अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के मकानों तक फैलने का खतरा पैदा हो गया। आग की सूचना मिलते ही नगर पालिका सागवाड़ा की दमकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची और करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत तथा 3 फेरे लगाकर आग पर काबू पाया। यदि दमकल समय पर नहीं पहुंचती तो कई मकान और अंदर रखा लाखों का सामान जलकर राख हो सकता था। दमकल टीम के निलेश पाटीदार के नेतृत्व में जिगर और वाहन चालक नरेश ने तेजी और सूझबूझ से काम करते हुए आग बुझाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, दमकल पहुंचने से पहले गांव के लोगों ने भी हिम्मत दिखाते हुए अपने घरों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। प्रकाश, लोकेश, जगदीश, लाला, लक्ष्मण सहित कई ग्रामीणों के सहयोग से आग को फैलने से रोकने में मदद मिली। इस घटना के साथ ही आसपास के जंगलों में आग लगने का खतरा भी सामने आया। गर्मी के मौसम में सूखी घास और पेड़-पौधों के कारण जंगलों में आग तेजी से फैलती है, जिससे वन्य जीवों और पक्षियों को भारी नुकसान होता है। कई बार छोटे-छोटे जीव, पक्षियों के घोंसले और वनस्पति पूरी तरह जलकर नष्ट हो जाते हैं, जिससे पर्यावरण संतुलन भी प्रभावित होता है। ग्रामीणों और पर्यावरण प्रेमियों ने प्रशासन से मांग की है कि जंगलों में आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। इसके तहत जंगल क्षेत्रों में फायर लाइन (आग रोकने के लिए खाली पट्टी) बनाई जाए, नियमित निगरानी रखी जाए, ग्रामीणों को जागरूक किया जाए और कहीं भी आग दिखाई देने पर तुरंत सूचना देने की व्यवस्था मजबूत की जाए। साथ ही, खेतों में फसल अवशेष जलाने पर सख्ती से रोक लगाने और दोषियों पर कार्रवाई करने की भी मांग की गई है। कैलाशपुरी की इस घटना ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि समय पर कार्रवाई और सामूहिक प्रयास से बड़ी से बड़ी आपदा को भी टाला जा सकता है, लेकिन भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन और आमजन दोनों को सतर्क रहना जरूरी है।1
- हाउसिंग बोर्ड स्थित एफसीआई केंद्र पहुंचे जिला कलेक्टर, खाद्यान्न की गुणवत्ता और स्टॉक रजिस्टर की जांची हकीकत संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिला कलेक्टर देशलदान ने गुरुवार को हाउसिंग बोर्ड स्थित भारतीय खाद्य निगम (एफ़सीआई) के गोदाम और खरीद केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने खाद्यान्न के भंडारण, उसकी गुणवत्ता और वितरण प्रणाली की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने एमएसपी पोर्टल की कार्यप्रणाली को समझते हुए खरीद प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विशेष रूप से किसानों की कम गिरदावरी के मुद्दे पर संज्ञान लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि नियमों के अनुरूप गिरदावरी सुनिश्चित की जाए ताकि क्षेत्र के अन्नदाताओं को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने धर्म कांटे पर प्रदर्शित एमएसपी दरों और स्टॉक रजिस्टर के संधारण का भी बारीकी से अवलोकन किया। खाद्य गोदाम की जांच करते समय जिला कलेक्टर ने क्वालिटी इंस्पेक्टर राजवीर सिंह चौधरी से अनाज की जांच प्रक्रिया, गोदाम की कुल क्षमता और सुरक्षा मानकों पर चर्चा की। उन्होंने गोदाम में कार्यरत श्रमिकों के भुगतान और टेंडर प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए स्पष्ट किया कि खाद्यान्न की नियमित जांच में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि अनाज का उचित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए और वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाया जाए। इस अवसर पर जिला रसद अधिकारी ओम प्रकाश जोतड़ और एमडीडीआर राज कुमार खाडि़या सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।1
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- बालासोर हादसे का मास्टरमाइंड मदरसे से गिरफ्तार! अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप1
- Post by तखतसिंह भबराणा1
- आनंदपुरी (बांसवाड़ा)। जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र में बामनिया–रामेला मुख्य मार्ग पर मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। एक अवैध रूप से संचालित और बिना फिटनेस वाले स्कूल वाहन (क्रूजर) ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्रूजर वाहन तेज रफ्तार में था और लापरवाहीपूर्वक चलाया जा रहा था। बाइक को टक्कर इतनी जोरदार लगी कि दोनों युवक कई फीट दूर जाकर गिरे। सड़क पर वाहन के पुर्जे बिखर गए और खून के निशान दूर तक दिखाई दिए, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। मृतकों की पहचान हरिकृष्ण (22) पुत्र मोहनलाल तांबियार और तोलाराम (18) पुत्र बसंतीलाल तांबियार के रूप में हुई है। दोनों आपस में चचेरे भाई थे और किसी काम से जा रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिससे सिर में गंभीर चोट आई और उनकी जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। जांच में सामने आया कि संबंधित स्कूल वाहन की फिटनेस 18 अगस्त 2024 को ही समाप्त हो चुकी थी, इसके बावजूद वाहन का उपयोग लगातार बच्चों को लाने-ले जाने में किया जा रहा था। इतना ही नहीं, वाहन का रजिस्ट्रेशन भी एक अन्य विद्यालय के नाम पर पाया गया, जबकि संचालन किसी और द्वारा किया जा रहा था। इस लापरवाही ने प्रशासन और परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है! इस हृदयविदारक घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने अवैध स्कूल वाहनों पर सख्त कार्रवाई और नियमित जांच की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।1
- अंजन शलाका प्रतिष्ठा महोत्सव में भव्य दीक्षा कल्याणक, निकली आकर्षक शोभायात्रा डूंगरपुर जिले में आयोजित अंजन शलाका प्रतिष्ठा महोत्सव के चौथे दिन धार्मिक आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल आचार्य श्री मृदुरत्न सागर जी गुरुदेव की पावन निश्रा में भगवान की दिव्य आराधना के साथ हुई। इस दौरान देवी पूजन, हवन विधान एवं विशेष रत्नों से अंजन गोटने की विधि श्रद्धापूर्वक सम्पन्न की गई। इसके बाद अंजन एवं अंजनवस्त्र वहराने की पावन प्रक्रिया में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्रतिष्ठाचार्य हितेश भैया ने समस्त विधि-विधान संपन्न करवाया। महोत्सव के तहत भगवान को सुसज्जित रथ में विराजमान कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, रथ, बग्गी, बैंड-बाजे, शहनाई और विभिन्न सांस्कृतिक मंडलियों के आकर्षक प्रदर्शन शामिल रहे। साफा पहने श्रावक-श्राविकाओं की उपस्थिति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और भव्य बना दिया। इस अवसर पर मोक्षरत्न महाराज साहब एवं पवित्ररत्न महाराज साहब का सान्निध्य भी प्राप्त हुआ। आसपास के गांवों—सरोदा, आसपुर, बनकोड़ा, पुंजपुर, भबराना और मोटागांव—से बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। दीक्षा कल्याणक के उपलक्ष्य में निकाला गया व्रत-घोड़ा आकर्षण का केंद्र रहा, वहीं मंच पर प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान श्री सकल जैन समाज की ओर से प्रतिष्ठा कमेटी अध्यक्ष प्रदुमन सारगिया एवं मंदिर अध्यक्ष कांतिलाल सारगिया का सम्मान अभिनंदन पत्र देकर किया गया। महोत्सव में विधायक शंकरलाल डेचा, आशीष गांधी सहित समाज के कई गणमान्यजन, ट्रस्ट्री एवं महिला मंडल के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। रात्रि बेला में अधिवासना एवं अंजन शलाका विधान का आयोजन होगा, जिसमें पुनः श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी रहने की संभावना है। महोत्सव का यह दिन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण रहा, जिसने सभी उपस्थितजनों के लिए इसे यादगार बना दिया।1