Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम पंचायत barud माल तहसील नया हरसूद जिला खंडवा मध्य प्रदेश 450116 ग्राम पंचायत barud माल तहसील नया हरसूद जिला खंडवा मध्य प्रदेश 450116
Santosh vilore ji
ग्राम पंचायत barud माल तहसील नया हरसूद जिला खंडवा मध्य प्रदेश 450116 ग्राम पंचायत barud माल तहसील नया हरसूद जिला खंडवा मध्य प्रदेश 450116
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ग्राम पंचायत barud माल तहसील नया हरसूद जिला खंडवा मध्य प्रदेश 450116 ग्राम पंचायत barud माल तहसील नया हरसूद जिला खंडवा मध्य प्रदेश 4501161
- पुनासा/मुंदी रक्षाबंधन मनाने घर जा रहे परिवार की बाइक को सामने से मारी टक्कर, दंपती दो बच्चें, व एक अन्य बाइक सवार घायल1
- दिल्ली दरबार वेज पंजाबी पर मित्र राकेश राठौर एवं परिवार...1
- संयुक्त मोर्चा ने DEO को सौंपा ज्ञापन; कहा- वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों के अनुभव और कार्यक्षमता को ध्यान में रखकर लिया जाए निर्णय ई-अटेंडेंस और TET की अनिवार्यता पर शिक्षकों का विरोध,5 सितंबर को काली पट्टी बांधकर करेंगे काम संयुक्त मोर्चा ने DEO को सौंपा ज्ञापन; कहा- वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों के अनुभव और कार्यक्षमता को ध्यान में रखकर लिया जाए निर्णय देवास। ई-अटेंडेंस व्यवस्था और लंबे समय से शासकीय सेवा में कार्यरत शिक्षकों के लिए TET परीक्षा की पुनः अनिवार्यता के प्रस्ताव को लेकर शिक्षकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। विभिन्न शिक्षक संगठनों के संयुक्त मोर्चा ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे जिला शिक्षा अधिकारी राजीव सूर्यवंशी को ज्ञापन सौंपकर दोनों मामलों में पुनर्विचार की मांग की। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि मांगों पर उचित निर्णय नहीं हुआ तो 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे और किसी भी प्रकार का शिक्षक सम्मान ग्रहण नहीं करेंगे। शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि शिक्षक समाज राष्ट्र निर्माण के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसके बावजूद शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों के संबंध में ऐसी व्यवस्थाएं लागू की जा रही हैं, जिनसे शिक्षकों में असंतोष है। संयुक्त मोर्चा ने मांग की कि विद्यालय में शिक्षक की उपस्थिति का निर्धारण केवल तकनीकी माध्यम से न किया जाए, बल्कि विद्यालयीन व्यवस्था एवं शिक्षक की वास्तविक उपस्थिति को आधार माना जाए। ज्ञापन में लंबे समय से शासकीय सेवा में कार्यरत एवं अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे शिक्षकों पर टीईटी परीक्षा की पुनः अनिवार्यता लागू करने के प्रस्ताव पर भी पुनर्विचार करने की मांग की गई। शिक्षकों ने कहा कि वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों की कार्यक्षमता और अनुभव को ध्यान में रखते हुए इस संबंध में उचित निर्णय लिया जाना चाहिए।शिक्षा 5 सितंबर को विरोध का निर्णय- संयुक्त मोर्चा ने ज्ञापन के माध्यम से स्पष्ट किया कि यदि शिक्षकों की समस्याओं एवं मांगों पर उचित निर्णय नहीं लिया गया तो 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक विरोध स्वरूप हाथ पर काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे तथा किसी भी प्रकार का शिक्षक सम्मान ग्रहण नहीं करेंगे। शिक्षकों ने शासन से मांगों पर सकारात्मक एवं शीघ्र निर्णय लेने की अपेक्षा जताई। ज्ञापन का वाचन ज्योति वडेकर ने किया। आभार पुरुषोत्तमसिंह सिसौदिया ने व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।1
- सब जेल में 37 बंदियों को 94 बहनों ने बाँधी राखी,कई बहने हुई भावुक..1
- बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, हाटपिपलिया में फूंका 'महंगाई डायन' का पुतला @मध्यप्रदेश रिपोर्टर: करीम खान देश और प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने हाटपिपलिया में मोर्चा खोल दिया है। हाटपिपलिया नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विशाल विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने नगर के प्रमुख मार्गों से रैली निकाली और हाथों में कांग्रेस का झंडा लेकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, शक्कर और खाद्य तेलों की बढ़ती कीमतों पर कार्यकर्ताओं ने भारी आक्रोश जताया। रैली के पश्चात देवगढ़ चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 'महंगाई डायन' का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्योहार पर भी आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। रसोई के बजट से मिठास गायब हो गई है। मीडिया से चर्चा में पूर्व ग्रामीण जिला अध्यक्ष अशोक पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम जनता के मुंह से निवाला छीना जा रहा है। अगर जल्द दाम कम नहीं किए गए तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन तेज करेगी। हाटपिपलिया में कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन। कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर देवगढ़ चौराहे पर 'महंगाई डायन' का पुतला फूंका। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम कम करने की मांग। बाईट, अशोक पटेल1
- महंगाई और पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, इकबाल चौक से बस स्टैंड तक गूंजे विरोध के नारे1
- ट्रक ड्रायवर व उसके साथियों द्वारा ट्रक लोड करीब 19 लाख रूपये की सोयाबीन को इधर-उधर कर चोरी किया गया व स्वयं ट्रक को सिया घाट से खाई में फेक कर आग लगाना पाया जाने से आरोपीगण के विरूध्द अमानत में खयानत चोरी व आगजनी तथा साक्ष छुपाने का प्रकरण पंजीबध्द किया सिया घाट की 400 फीट गहरी खाई में ट्रक फेक कर लगाई गई आग 20 लाख रूपये की चोरी छुपाने के लिये झूटे एक्सीडेन्ट के षडयंत्र का खुलासा, अमानत में खयानत चोरी व आगजनी तथा साक्ष छुपाने का प्रकरण पंजीबध्द किया गया कन्नौद/पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोत द्वारा सडक दुर्घटनाओं से बचाव एवं उनकी रोकथाम हेतु चिन्हित स्थानों व दुर्घटना संभावित घाट क्षेत्र में विभिन्न उपाय किये जा रहे हैं, इसी प्रकार थाना कन्नौद क्षेत्र के आष्टा-कन्नौद रोड पर स्थित सिया घाट पर सडक दुर्घटनाओं की रोकथाम के उपाय किये गये हैं, दिनांक 23.08.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि सिया घाट एक ट्रक खाई में गिर गया हैं एवं आग लग गई हैं, सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुचकर ट्रक की आग बुझाई गई जिसमें मौके पर पाया गया कि उक्त घटना में कोई भी व्यक्ति को कोई चोट नही आयी हैं, मौके पर उपस्थित व्यक्ति द्वारा बताया गया कि गाड़ी का बैलेंस बिगड़ जाने से खाई में पलट गई और आग लग गई जिससे उसमें रखा सोयाबीन जल गया गाड़ी भी जल गई वाहन मालिक शादाब द्वारा थाने में एक्सीडेंट की रिपोर्ट लिखने हेतु प्रयास किया गया परंतु प्रथम दृश्य मामला संदिग्ध प्रतीत होने से ट्रांसपोर्टर की रिपोर्ट पर आगजनी प्रकरण दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच प्रारंभ की गई शनिवार दोपहर 1 बजे कन्नौद थाना प्रभारी तहजीब काँजी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोत द्वारा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमति सोम्या व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आदित्य तिवारी को टीम बनाकर जांच करने के लिये निर्देशित किया गया, अधिकारी द्वेय द्वारा थाना कन्नौद की पुलिस टीम बनाकर प्रकरण की जांच प्रारंभ करायी गई, गठित पुलिस टीम को आपरेशन त्रिनेत्रम में लगे कैमरो, तकनीकी एवं परम्परागत जांच के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि दिनांक 21.08.2026 को साउथ पंजाब रोडवेज ट्रांसपोर्ट गल्ला मंडी के ट्रांसपोर्ट गोविन्द गोस्वामी पिता श्री भेरूलाल जी गोस्वामी निवासी गल्लामंडी गेट के सामने खिलजीपुर जिला राजगढ ब्यावरा म.प्र द्वारा व्यापारी गोविन्द अग्रवाल पिता श्री श्याम सुन्दर जी अग्रवाल निवासी 121 विवेकानंद कालोनी आगर मालवा का 285 क्वींटल सोयाबीन ट्रक क्र. एमपी 04, एचई-4288 में लोड कराकर हिंगन घाट महाराष्ट्र के लिये रवाना किया गया था, जांच के दौरान ट्रक ड्रायवर व उसके साथियों द्वारा ट्रक लोड करीब 19 लाख रूपये की सोयाबीन को इधर-उधर कर चोरी किया गया व स्वयं ट्रक को सिया घाट से खाई में फेक कर आग लगाना पाया जाने से आरोपीगण के विरूध्द अमानत में खयानत चोरी व आगजनी तथा साक्ष छुपाने का प्रकरण पंजीबध्द किया गया, व प्रकरण में आरोपी ड्रायवर रहीश पिता इसूब खां निवासी धनना जिला शाजापुर को गिरफतार कर ट्रक को आग लगने से पहले चोरी कर छुपाया गया सोयाबीन जप्त कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया जाकर गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों व चोरी गये शेष मश्रुके की तलाश की गई जा रही हैं। उपरोक्त कार्यवाही में उनि राहुल रावत, प्र.आर. दीपक अग्निहोत्री, आर. योगेन्द्रसिंह, राजेनद्रसिंह, सायबर सेल आरक्षक सोनू का सराहानीय योगदान रहा।2