logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ का किया शुभारंभ, बलौदाबाजार में युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ प्रधानमंत्री मोदी ने ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ का किया शुभारंभ, बलौदाबाजार में युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ बलौदाबाजार, 2 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशव्यापी ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस दौरान देशभर के 28 हजार से अधिक स्थानों से युवा जुड़े। बलौदाबाजार में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित किया गया, जहां राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा ने युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाते हुए समाज में जनजागरूकता फैलाने का संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत’ अभियान युवाओं को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति ही नहीं, पूरे परिवार और समाज को खोखला कर देता है, इसलिए युवाओं को इस बुराई से दूर रहकर देश के उज्ज्वल भविष्य का आधार बनना चाहिए। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत आगामी 100 सप्ताह तक खेल, संस्कृति, जनजागरूकता और सामाजिक सहभागिता से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए लगातार अभियान संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर अच्छे संस्कार अपनाने और समाज के लिए प्रेरणा बनने का आह्वान किया। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित, समृद्ध और स्वस्थ भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए युवाओं का नशामुक्त होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने नशामुक्ति पर आधारित आकर्षक नाटिका प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य ईशान वैष्णव, एसडीएम दीपक निकुंज, खेल अधिकारी प्रीति बंछोर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

16 hrs ago
user_Rajesh mishra
Rajesh mishra
Local News Reporter बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
16 hrs ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ का किया शुभारंभ, बलौदाबाजार में युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ प्रधानमंत्री मोदी ने ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ का किया शुभारंभ, बलौदाबाजार में युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ बलौदाबाजार, 2 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशव्यापी ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस दौरान देशभर के 28 हजार से अधिक स्थानों से युवा जुड़े। बलौदाबाजार में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित किया गया, जहां राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा ने युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाते हुए समाज में जनजागरूकता फैलाने का संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत’ अभियान युवाओं को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति ही नहीं, पूरे परिवार और समाज को खोखला कर देता है, इसलिए युवाओं को इस बुराई से दूर रहकर देश के उज्ज्वल भविष्य का आधार बनना चाहिए। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत आगामी 100 सप्ताह तक खेल, संस्कृति, जनजागरूकता और सामाजिक सहभागिता से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए लगातार अभियान संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर अच्छे संस्कार अपनाने और समाज के लिए प्रेरणा बनने का आह्वान किया। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित, समृद्ध और स्वस्थ भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए युवाओं का नशामुक्त होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने नशामुक्ति पर आधारित आकर्षक नाटिका प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य ईशान वैष्णव, एसडीएम दीपक निकुंज, खेल अधिकारी प्रीति बंछोर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • प्रधानमंत्री मोदी ने ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ का किया शुभारंभ, बलौदाबाजार में युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ प्रधानमंत्री मोदी ने ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ का किया शुभारंभ, बलौदाबाजार में युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ बलौदाबाजार, 2 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशव्यापी ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस दौरान देशभर के 28 हजार से अधिक स्थानों से युवा जुड़े। बलौदाबाजार में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित किया गया, जहां राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा ने युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाते हुए समाज में जनजागरूकता फैलाने का संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत’ अभियान युवाओं को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति ही नहीं, पूरे परिवार और समाज को खोखला कर देता है, इसलिए युवाओं को इस बुराई से दूर रहकर देश के उज्ज्वल भविष्य का आधार बनना चाहिए। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत आगामी 100 सप्ताह तक खेल, संस्कृति, जनजागरूकता और सामाजिक सहभागिता से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए लगातार अभियान संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर अच्छे संस्कार अपनाने और समाज के लिए प्रेरणा बनने का आह्वान किया। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित, समृद्ध और स्वस्थ भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए युवाओं का नशामुक्त होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने नशामुक्ति पर आधारित आकर्षक नाटिका प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य ईशान वैष्णव, एसडीएम दीपक निकुंज, खेल अधिकारी प्रीति बंछोर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
    1
    प्रधानमंत्री मोदी ने ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ का किया शुभारंभ, बलौदाबाजार में युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ का किया शुभारंभ, बलौदाबाजार में युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ
बलौदाबाजार, 2 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशव्यापी ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस दौरान देशभर के 28 हजार से अधिक स्थानों से युवा जुड़े। बलौदाबाजार में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित किया गया, जहां राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा ने युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाते हुए समाज में जनजागरूकता फैलाने का संकल्प भी दिलाया।
कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत’ अभियान युवाओं को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति ही नहीं, पूरे परिवार और समाज को खोखला कर देता है, इसलिए युवाओं को इस बुराई से दूर रहकर देश के उज्ज्वल भविष्य का आधार बनना चाहिए। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत आगामी 100 सप्ताह तक खेल, संस्कृति, जनजागरूकता और सामाजिक सहभागिता से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए लगातार अभियान संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर अच्छे संस्कार अपनाने और समाज के लिए प्रेरणा बनने का आह्वान किया।
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित, समृद्ध और स्वस्थ भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए युवाओं का नशामुक्त होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने नशामुक्ति पर आधारित आकर्षक नाटिका प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य ईशान वैष्णव, एसडीएम दीपक निकुंज, खेल अधिकारी प्रीति बंछोर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
    user_Rajesh mishra
    Rajesh mishra
    Local News Reporter बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • ग्राम गिर्रा के शासकीय विद्यालय में सघन वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प पलारी बलौदाबाजार-भाटापारा, 1 अगस्त। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पलारी विकासखंड स्थित ग्राम गिर्रा के शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सघन वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार ने पौधारोपण के साथ जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। अभियान के तहत विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में फलदार, छायादार तथा औषधीय प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि विद्यार्थियों ने केवल पौधारोपण तक ही अपनी भागीदारी सीमित नहीं रखी, बल्कि प्रत्येक पौधे की नियमित सिंचाई, सुरक्षा एवं देखभाल की जिम्मेदारी भी स्वयं उठाई। बच्चों ने स्वयं गड्ढे तैयार किए, पौधे रोपे तथा उनके चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाकर संरक्षण का संदेश दिया। मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक डीकेश चंद्राकर एवं प्राथमिक विद्यालय के प्रधान पाठक रविशंकर चंद्राकर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की अनिवार्य आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, "पौधे लगाना प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी की शुरुआत है, लेकिन उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनाना ही सच्ची पर्यावरण सेवा है।" विद्यालय की इको क्लब छात्र समिति ने अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई। छात्र योगेन्द्र, करण, पवन एवं चंद्रशेखर तथा छात्राएँ रागिनी, नंदिता एवं गरिमा ने पौधारोपण अभियान का नेतृत्व करते हुए प्रत्येक पौधे की देखभाल का संकल्प लिया। शिक्षिका रोशनी साहू, सुनील वर्मा, सुमित्रा साहू, रूपाली साहू तथा विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण, स्वच्छता, जैव विविधता तथा प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार ने "जल बचाओ, जीवन बचाओ", "वृक्ष लगाओ, धरा सजाओ" तथा "हरित पर्यावरण, सुरक्षित भविष्य" के उद्घोष के साथ पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। विद्यालय की यह पहल दर्शाती है कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में छोटे स्तर पर किए गए निरंतर एवं सामूहिक प्रयास भी समाज में जागरूकता बढ़ाने तथा सकारात्मक बदलाव की मजबूत नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
    3
    ग्राम गिर्रा के शासकीय विद्यालय में सघन वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प

पलारी बलौदाबाजार-भाटापारा, 1 अगस्त। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पलारी विकासखंड स्थित ग्राम गिर्रा के शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सघन वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार ने पौधारोपण के साथ जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।
अभियान के तहत विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में फलदार, छायादार तथा औषधीय प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि विद्यार्थियों ने केवल पौधारोपण तक ही अपनी भागीदारी सीमित नहीं रखी, बल्कि प्रत्येक पौधे की नियमित सिंचाई, सुरक्षा एवं देखभाल की जिम्मेदारी भी स्वयं उठाई। बच्चों ने स्वयं गड्ढे तैयार किए, पौधे रोपे तथा उनके चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाकर संरक्षण का संदेश दिया।
मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक डीकेश चंद्राकर एवं प्राथमिक विद्यालय के प्रधान पाठक रविशंकर चंद्राकर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की अनिवार्य आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, "पौधे लगाना प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी की शुरुआत है, लेकिन उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनाना ही सच्ची पर्यावरण सेवा है।"
विद्यालय की इको क्लब छात्र समिति ने अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई। छात्र योगेन्द्र, करण, पवन एवं चंद्रशेखर तथा छात्राएँ रागिनी, नंदिता एवं गरिमा ने पौधारोपण अभियान का नेतृत्व करते हुए प्रत्येक पौधे की देखभाल का संकल्प लिया। शिक्षिका रोशनी साहू, सुनील वर्मा, सुमित्रा साहू, रूपाली साहू तथा विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण, स्वच्छता, जैव विविधता तथा प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग के महत्व से अवगत कराया।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार ने "जल बचाओ, जीवन बचाओ", "वृक्ष लगाओ, धरा सजाओ" तथा "हरित पर्यावरण, सुरक्षित भविष्य" के उद्घोष के साथ पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।
विद्यालय की यह पहल दर्शाती है कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में छोटे स्तर पर किए गए निरंतर एवं सामूहिक प्रयास भी समाज में जागरूकता बढ़ाने तथा सकारात्मक बदलाव की मजबूत नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
    user_तुलसी राम
    तुलसी राम
    Local News Reporter पलारी, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • 80 लाख रूपयों की बकाया भुगतान को लेकर ठेकेदार ने लगाई न्याय की गुहार, क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का गौरी गणेश प्रा. कंपनी के विरुद्ध शांतिपूर्ण आंदोलन, सोमवार को होगा अहम फैसला क्रांति सेना और जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी का शांतिपूर्ण आंदोलन, सोमवार को होगा अहम फैसला 80 लाख रुपये के बकाया भुगतान को लेकर ठेकेदार ने लगाई न्याय की गुहार, समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी तिल्दा-नेवरा। पिछले ढाई वर्षों से एक निजी कंपनी में सिविल ठेकेदार के रूप में कार्य कर रहे राधेश्याम साहू ने अपने बकाया भुगतान को लेकर न्याय की मांग उठाई है। ठेकेदार का आरोप है कि कार्य पूर्ण होने के बावजूद कंपनी द्वारा पिछले तीन माह का लगभग 80 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया जा रहा है। कई महीनों तक लगातार प्रयास करने के बाद भी समाधान नहीं मिलने पर उन्होंने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना से मदद की गुहार लगाई। राधेश्याम साहू के समर्थन में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारी सामने आए। संगठन के प्रतिनिधियों ने कंपनी प्रबंधन से कई दौर की चर्चा और बैठकें कीं, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। कंपनी अधिकारी पर गुमराह करने का आरोप क्रांति सेना, जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी और ठेकेदार राधेश्याम साहू ने गौरी गणेश कंपनी के अधिकारी मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि संबंधित अधिकारी लगातार पीड़ित पक्ष को गुमराह करते रहे। आरोप है कि वे फोन रिसीव नहीं करते, संदेशों का जवाब नहीं देते और मुलाकात होने पर यह कहकर टाल देते हैं कि उन्हें कोई फोन या संदेश प्राप्त नहीं हुआ। संगठन का यह भी आरोप है कि पीड़ितों के साथ बार-बार आश्वासन देकर समय बिताया जाता है और स्पष्ट जवाब नहीं दिया जाता। पदाधिकारियों ने दावा किया कि यह पहला मामला नहीं है, बल्कि इससे पहले भी कई लोगों को इसी तरह परेशान किया गया है। उन्होंने कंपनी प्रबंधन से ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें हटाने की मांग की है। श्रम विभाग, प्रशासन और पुलिस को दी आंदोलन की सूचना मामले का समाधान नहीं होने पर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने अनुविभागीय अधिकारी, श्रम विभाग, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की सूचना दी। इसके बाद संगठन के बैनर तले ठेकेदार, मजदूरों और ग्रामीणों के साथ शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू किया गया। आंदोलन की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी, श्रम विभाग के अधिकारियों तथा तहसीलदार ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया। प्रशासन की मौजूदगी में हुई चर्चा के दौरान कंपनी प्रबंधन ने बिलों का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाने का प्रयास किया। सोमवार तक बिल मिलान और भुगतान का आश्वासन बैठक में यह सहमति बनी कि कंपनी आगामी सोमवार तक ठेकेदार को बिलों का पूरा विवरण उपलब्ध कराएगी। इसके बाद दोनों पक्ष बिलों का मिलान करेंगे और देय भुगतान की राशि तय कर उसका भुगतान किया जाएगा। समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सोमवार तक ठेकेदार को संतोषजनक भुगतान नहीं किया गया या फिर कंपनी की ओर से दोबारा टालमटोल की गई, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक एवं उग्र रूप दिया जाएगा। संगठन ने स्पष्ट किया कि वह ठेकेदार, मजदूरों और स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव लोकतांत्रिक संघर्ष करेगा। फिलहाल सभी की निगाहें सोमवार को होने वाले बिल मिलान और भुगतान प्रक्रिया पर टिकी हैं। यदि कंपनी अपने आश्वासन पर अमल करती है तो लंबे समय से चला आ रहा विवाद समाप्त हो सकता है, अन्यथा आंदोलन के अगले चरण की घोषणा की जा सकती है।
    4
    80 लाख रूपयों की बकाया भुगतान को लेकर ठेकेदार ने लगाई न्याय की गुहार, क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का गौरी गणेश प्रा. कंपनी के विरुद्ध शांतिपूर्ण आंदोलन, सोमवार को होगा अहम फैसला 
क्रांति सेना और जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी का शांतिपूर्ण आंदोलन, सोमवार को होगा अहम फैसला
80 लाख रुपये के बकाया भुगतान को लेकर ठेकेदार ने लगाई न्याय की गुहार, समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
तिल्दा-नेवरा। पिछले ढाई वर्षों से एक निजी कंपनी में सिविल ठेकेदार के रूप में कार्य कर रहे राधेश्याम साहू ने अपने बकाया भुगतान को लेकर न्याय की मांग उठाई है। ठेकेदार का आरोप है कि कार्य पूर्ण होने के बावजूद कंपनी द्वारा पिछले तीन माह का लगभग 80 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया जा रहा है। कई महीनों तक लगातार प्रयास करने के बाद भी समाधान नहीं मिलने पर उन्होंने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना से मदद की गुहार लगाई।
राधेश्याम साहू के समर्थन में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारी सामने आए। संगठन के प्रतिनिधियों ने कंपनी प्रबंधन से कई दौर की चर्चा और बैठकें कीं, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका।
कंपनी अधिकारी पर गुमराह करने का आरोप
क्रांति सेना, जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी और ठेकेदार राधेश्याम साहू ने गौरी गणेश कंपनी के अधिकारी मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि संबंधित अधिकारी लगातार पीड़ित पक्ष को गुमराह करते रहे। आरोप है कि वे फोन रिसीव नहीं करते, संदेशों का जवाब नहीं देते और मुलाकात होने पर यह कहकर टाल देते हैं कि उन्हें कोई फोन या संदेश प्राप्त नहीं हुआ। संगठन का यह भी आरोप है कि पीड़ितों के साथ बार-बार आश्वासन देकर समय बिताया जाता है और स्पष्ट जवाब नहीं दिया जाता।
पदाधिकारियों ने दावा किया कि यह पहला मामला नहीं है, बल्कि इससे पहले भी कई लोगों को इसी तरह परेशान किया गया है। उन्होंने कंपनी प्रबंधन से ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें हटाने की मांग की है।
श्रम विभाग, प्रशासन और पुलिस को दी आंदोलन की सूचना
मामले का समाधान नहीं होने पर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने अनुविभागीय अधिकारी, श्रम विभाग, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की सूचना दी। इसके बाद संगठन के बैनर तले ठेकेदार, मजदूरों और ग्रामीणों के साथ शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू किया गया।
आंदोलन की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी, श्रम विभाग के अधिकारियों तथा तहसीलदार ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया। प्रशासन की मौजूदगी में हुई चर्चा के दौरान कंपनी प्रबंधन ने बिलों का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाने का प्रयास किया।
सोमवार तक बिल मिलान और भुगतान का आश्वासन
बैठक में यह सहमति बनी कि कंपनी आगामी सोमवार तक ठेकेदार को बिलों का पूरा विवरण उपलब्ध कराएगी। इसके बाद दोनों पक्ष बिलों का मिलान करेंगे और देय भुगतान की राशि तय कर उसका भुगतान किया जाएगा।
समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सोमवार तक ठेकेदार को संतोषजनक भुगतान नहीं किया गया या फिर कंपनी की ओर से दोबारा टालमटोल की गई, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक एवं उग्र रूप दिया जाएगा। संगठन ने स्पष्ट किया कि वह ठेकेदार, मजदूरों और स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव लोकतांत्रिक संघर्ष करेगा।
फिलहाल सभी की निगाहें सोमवार को होने वाले बिल मिलान और भुगतान प्रक्रिया पर टिकी हैं। यदि कंपनी अपने आश्वासन पर अमल करती है तो लंबे समय से चला आ रहा विवाद समाप्त हो सकता है, अन्यथा आंदोलन के अगले चरण की घोषणा की जा सकती है।
    user_Anil Bhatt
    Anil Bhatt
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • जम्मू कश्मीर मे आंतकी हमले मे छत्तीसगढ़ के दो लोगों की मौत #kasmir #chhattisgarh जम्मू कश्मीर मे आंतकी हमले मे छत्तीसगढ़ के दो लोगों की मौत #kasmir #chhattisgarh
    1
    जम्मू कश्मीर मे आंतकी हमले मे छत्तीसगढ़
 के दो लोगों की मौत #kasmir #chhattisgarh
जम्मू कश्मीर मे आंतकी हमले मे छत्तीसगढ़
के दो लोगों की मौत #kasmir #chhattisgarh
    user_News30live
    News30live
    Local News Reporter Bilha, Bilaspur•
    14 hrs ago
  • शिक्षा मंत्री के निवास के बाहर चल रहे आंदोलन की अव्यवस्था पर सर्व यादव समाज ने जताई चिंता, मुख्यमंत्री से समाधान की अपील शिक्षा मंत्री के निवास के बाहर चल रहे आंदोलन की अव्यवस्था पर सर्व यादव समाज ने जताई चिंता, मुख्यमंत्री से समाधान की अपील भाटापारा | जन संवाद न्यूज़ | हिमांशु शुक्ला भाटापारा के सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ सर्व यादव समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने समाज के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए वर्तमान जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। बैठक में दुर्ग स्थित शिक्षा मंत्री के निवास के बाहर पिछले 20 दिनों से अधिक समय से चल रहे शिक्षाकर्मियों के आंदोलन पर चिंता व्यक्त की गई। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि आंदोलन के कारण विद्युत नगर क्षेत्र सहित आसपास की लगभग दो हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। बच्चों, बुजुर्गों एवं आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही लगातार नारेबाजी, अस्वच्छता और गंदगी जैसी समस्याओं से स्थानीय रहवासियों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सर्व यादव समाज ने स्पष्ट किया कि वह आंदोलनकारियों की जायज़ मांगों के समर्थन में है, लेकिन आम जनता को होने वाली अव्यवस्था का समर्थन नहीं करता। समाज का कहना है कि यदि आंदोलन करना आवश्यक है तो उसके लिए रायपुर अथवा प्रशासन द्वारा निर्धारित उपयुक्त स्थान का चयन किया जाना चाहिए, ताकि आम नागरिकों को परेशानी न हो। बैठक में मुख्यमंत्री एवं राज्य मंत्रिपरिषद से हाथ जोड़कर आग्रह किया गया कि शिक्षाकर्मियों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर आंदोलन का समाधान निकाला जाए, जिससे आंदोलनकारियों को न्याय मिले और आम जनता भी राहत महसूस कर सके। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु, प्रदेश महासंगठन मंत्री सुरेश यदु, तहसील अध्यक्ष भाटापारा भीखम यदु, जिला पदाधिकारी इंद्रजीत यादव, शहर अध्यक्ष तरुण यादव सहित पवन यादव, सुरेश यादव, धन्नू यादव एवं समाज के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
    2
    शिक्षा मंत्री के निवास के बाहर चल रहे आंदोलन की अव्यवस्था पर सर्व यादव समाज ने जताई चिंता, मुख्यमंत्री से समाधान की अपील
शिक्षा मंत्री के निवास के बाहर चल रहे आंदोलन की अव्यवस्था पर सर्व यादव समाज ने जताई चिंता, मुख्यमंत्री से समाधान की अपील
भाटापारा | जन संवाद न्यूज़ | हिमांशु शुक्ला
भाटापारा के सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ सर्व यादव समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने समाज के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए वर्तमान जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
बैठक में दुर्ग स्थित शिक्षा मंत्री के निवास के बाहर पिछले 20 दिनों से अधिक समय से चल रहे शिक्षाकर्मियों के आंदोलन पर चिंता व्यक्त की गई। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि आंदोलन के कारण विद्युत नगर क्षेत्र सहित आसपास की लगभग दो हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। बच्चों, बुजुर्गों एवं आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही लगातार नारेबाजी, अस्वच्छता और गंदगी जैसी समस्याओं से स्थानीय रहवासियों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
सर्व यादव समाज ने स्पष्ट किया कि वह आंदोलनकारियों की जायज़ मांगों के समर्थन में है, लेकिन आम जनता को होने वाली अव्यवस्था का समर्थन नहीं करता। समाज का कहना है कि यदि आंदोलन करना आवश्यक है तो उसके लिए रायपुर अथवा प्रशासन द्वारा निर्धारित उपयुक्त स्थान का चयन किया जाना चाहिए, ताकि आम नागरिकों को परेशानी न हो।
बैठक में मुख्यमंत्री एवं राज्य मंत्रिपरिषद से हाथ जोड़कर आग्रह किया गया कि शिक्षाकर्मियों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर आंदोलन का समाधान निकाला जाए, जिससे आंदोलनकारियों को न्याय मिले और आम जनता भी राहत महसूस कर सके।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु, प्रदेश महासंगठन मंत्री सुरेश यदु, तहसील अध्यक्ष भाटापारा भीखम यदु, जिला पदाधिकारी इंद्रजीत यादव, शहर अध्यक्ष तरुण यादव सहित पवन यादव, सुरेश यादव, धन्नू यादव एवं समाज के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
    user_Rajesh mishra
    Rajesh mishra
    Local News Reporter बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • ग्राम बिटकुली में सुने मकान का ताला तोड़ कर नगदी सहित सामान ले गए चोर बिल्हा थाना ग्राम बिटकुली में सुने मकान का ताला तोड़ कर नगदी सहित सामान ले गए चोर बिल्हा थाना मे मामला दर्ज रिपोर्ट रविवार की रात 9:00 बजे बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी - गंगा सूर्यवंशी पति स्व. लक्ष्मी प्रसाद सूर्यवंशी उम्र 35 साल साकिन बिटकुली जिला बिलासपुर छ.ग. ने रविवार की दोपहर 14/35 बजे थाना उपस्थित आ कर रिपोर्ट कराई की विववरण – मै ग्राम बिटकुली मे रहती हूं, रोजी मजदुरी का काम करती हूं, मै एवं मेरा भाई प्रमोद सूर्यवंशी घर में एक साथ रहती हूं दिनांक 28.07.2026 के सुबह 11.00 बजे मै अपने घर में ताला लगाकर अपने भाई के साथ बिलासपुर तालापारा बडे दीदी के घर चली गई थी दिनांक 01/08/2026 को शाम करीबन 06.30 बजे मेरा पडोसी रिषि कपुर बंजारे फोन कर बताया कि आपके घर में चोरी हो गया है तो मै वापस आई और देखी तो घर के दरवाजा का ताला टुटा हुआ था घर के अन्दर जाकर देखी तो 01 एक नग एम्प्ली , 02 एक नग स्टेप्लाईजर, 03. एक नग साऊड मिक्सर मशीन, 04. एक नग गैस सिलेण्डर, 05. 6 नग माईक एव आलमारी पुरानी इस्तेमाली अंदर रखा नगदी करीबन 10 हजार रूपये जिसमे 500 रूपये का 20 नग नोट चोरी जुमला कीमती करीबन 25 हजार रूपये एवं कपडा कापी पुस्तक को घर के अन्दर एवं बाहर फेक दिया था घर के सामान को कोई अज्ञात ब्यक्ति घर अंदर घुस कर पुरानी इस्तेमाली सामान एवं आलमारी लाकर में रखा नगदी रकम 10 हजार रूपयें जिसमें 20 नग नोट कुल जुमला 25 हजार रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है रिपोर्ट करती हूं कार्यवाही किया जावे प्रर्थीया की रिपोर्ट पर बिल्हा पुलिस ने अपराध धारा 303 (3) बी एन एस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है
    1
    ग्राम बिटकुली में सुने मकान का ताला तोड़ कर नगदी सहित सामान ले गए चोर बिल्हा थाना
ग्राम बिटकुली में सुने मकान का ताला तोड़ कर नगदी सहित सामान ले गए चोर बिल्हा थाना मे मामला दर्ज रिपोर्ट रविवार की रात 9:00 बजे बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 
प्रार्थी  -  गंगा सूर्यवंशी पति स्व. लक्ष्मी प्रसाद सूर्यवंशी उम्र 35 साल साकिन बिटकुली जिला बिलासपुर छ.ग. ने रविवार की दोपहर 14/35 बजे थाना उपस्थित आ कर रिपोर्ट कराई की 
विववरण  –  मै ग्राम बिटकुली मे रहती हूं, रोजी मजदुरी का काम करती हूं, मै एवं मेरा भाई प्रमोद सूर्यवंशी घर में एक साथ रहती हूं दिनांक 28.07.2026 के सुबह 11.00 बजे मै अपने घर में ताला लगाकर अपने भाई के साथ बिलासपुर तालापारा बडे दीदी के घर चली गई थी दिनांक 01/08/2026 को शाम करीबन 06.30 बजे मेरा पडोसी रिषि कपुर बंजारे फोन कर बताया कि आपके घर में चोरी हो गया है तो मै वापस आई और देखी तो घर के दरवाजा का ताला टुटा हुआ था घर के अन्दर जाकर देखी तो 01 एक नग एम्प्ली , 02 एक नग स्टेप्लाईजर, 03. एक नग साऊड मिक्सर मशीन, 04. एक नग गैस सिलेण्डर, 05. 6 नग माईक एव आलमारी पुरानी इस्तेमाली अंदर रखा नगदी करीबन 10 हजार रूपये जिसमे 500 रूपये का 20 नग नोट चोरी जुमला कीमती करीबन 25 हजार रूपये एवं कपडा कापी पुस्तक को घर के अन्दर एवं बाहर फेक दिया था घर के सामान को कोई अज्ञात ब्यक्ति घर अंदर घुस कर पुरानी इस्तेमाली सामान एवं आलमारी लाकर में रखा नगदी रकम 10 हजार रूपयें जिसमें 20 नग नोट कुल जुमला 25 हजार रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है रिपोर्ट करती हूं कार्यवाही किया जावे प्रर्थीया की रिपोर्ट पर बिल्हा पुलिस ने अपराध धारा 303 (3) बी एन एस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.