Shuru
Apke Nagar Ki App…
धामपुर शुगर मिल में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत माक-ड्रिल का आयोजन धामपुर। शुगर मिल के उपाध्यक्ष निष्काम गुप्ता के दिशा निर्देशन में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न सुरक्षा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में श्रमिकों, कर्मचारीयों और अधिकारियों को स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण नीति का बैच लगाया गया, तथा इस अवसर पर माक -ड्रिल का आयोजन भी किया गया।
नीरज कुमार
धामपुर शुगर मिल में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत माक-ड्रिल का आयोजन धामपुर। शुगर मिल के उपाध्यक्ष निष्काम गुप्ता के दिशा निर्देशन में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न सुरक्षा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में श्रमिकों, कर्मचारीयों और अधिकारियों को स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण नीति का बैच लगाया गया, तथा इस अवसर पर माक -ड्रिल का आयोजन भी किया गया।
More news from Bijnor and nearby areas
- बिजनोर क्षेत्र कस्बा स्योहारा मोहल्ला शेखान मस्ज़िद माहिग्रांन स्योहारा में कराया गया अफ्तारी का प्रोग्राम, शहर के गणमान्य लोगो ने प्रॉग्राम में पहुँचकर किया अफ्तार।3
- डॉक्टर हत्या कांड का पुलिस ने किया खुलासा। मामले में कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। ताजा और सटीक खबरों के लिए पेज को फॉलो करें। 📲1
- Post by नीरज कुमार2
- पत्रकार तनवीर राणा के तीखे सवाल, प्रधानपति नौशाद ने दिए खुलकर जवाब1
- धामपुर शुगर मिल ( डीएसएम )में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के तहत मॉक-ड्रिल आयोजित धामपुर। राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत धामपुर शुगर मिल ( डीएसएम ) में सुरक्षा जागरूकता को लेकर मॉक-ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शुगर मिल के उपाध्यक्ष निष्काम गुप्ता के दिशा-निर्देशन में किया गया। इस दौरान श्रमिकों, कर्मचारियों और अधिकारियों को स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण नीति से संबंधित बैज वितरित किए गए, ताकि सभी कर्मचारी कारखाने की सुरक्षा नीतियों के प्रति जागरूक रह सकें। मॉक-ड्रिल का आयोजन धामपुर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक चौधरी के नेतृत्व तथा डिस्टलरी हेड सुनील राणा के निर्देशन में मुख्य सुरक्षा अधिकारी भरत भूषण बरनी द्वारा एथेनॉल टैंक के पास कराया गया। इस दौरान फायर एक्सटिंग्विशर, फायर हाइड्रेंट लाइन, फोम कंपाउंड, वाटर कर्टेन ब्रांच और स्प्रिंकलर आदि के माध्यम से आग बुझाने का प्रदर्शन किया गया। मौके पर फायर ब्रिगेड टीम ने भी आग बुझाने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक चौधरी ने मॉक-ड्रिल के दौरान सेफ्टी टीम और प्रोसेस टीम के बेहतर रिस्पांस टाइम की सराहना करते हुए श्रमिकों और कर्मचारियों की तत्परता की प्रशंसा की। वहीं डिस्टलरी हेड सुनील राणा ने टीम को निर्देश दिए कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए दोपहर के समय पैसो टैंकों पर स्प्रिंकलर चलाकर उन्हें ठंडा रखा जाए। मॉक-ड्रिल के दौरान घायल श्रमिक समरपाल सिंह को फैक्ट्री की डिस्पेंसरी में चेकअप व उपचार के लिए एंबुलेंस से भेजा गया। वहीं बायो-मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए सुशीला बायो मेडिकल, मुरादाबाद की टीम ने मेडिकल वेस्ट का कलेक्शन भी किया। इस अवसर पर शुगर एवं केमिकल यूनिट के अधिकारी और कर्मचारी विवेक सिंह यादव, मोहित वशिष्ठ, धीरज सक्सेना, विनोद राणा, दुर्गेश राठौर, पवन शर्मा, मोहम्मद आबिद, भुवनेश, शरद गहलोत, सुनील दत्त जोशी, उज्ज्वल सिंह, ओंकार सिंह, सतपाल सिंह, रतेंद्र कुमार, जयराम यादव, शक्ति सिंह, दीपू, बलिराम सिंह, बरन सिंह, विदेश राम, कंचन, मनीष उपाध्याय सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का संचालन कारखाना महाप्रबंधक विजय कुमार गुप्ता ने किया। धामपुर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष1
- Post by सुनील कुमार BJP 93890523321
- Post by Bijnor Super News1
- नगीना राजकुमार हत्याकांड में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, साथी डॉक्टर ने 10 लाख सुपारी देकर कराई थी हत्या,तीन लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल1