Shuru
Apke Nagar Ki App…
नगर निगम द्वारा शहर में एक बार फिर सख्ती के साथ चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान #viral इस दौरान गिरिडीह के टावर चौक, बड़ा चौक, काली बाड़ी चौक, सदर अस्पताल रोड सहित कई प्रमुख सड़कों पर अवैध रूप से ठेला लगाकर सब्जी, फल और फूल बेचने वाले दुकानदारों को हटाया गया।
Shivani Seth
नगर निगम द्वारा शहर में एक बार फिर सख्ती के साथ चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान #viral इस दौरान गिरिडीह के टावर चौक, बड़ा चौक, काली बाड़ी चौक, सदर अस्पताल रोड सहित कई प्रमुख सड़कों पर अवैध रूप से ठेला लगाकर सब्जी, फल और फूल बेचने वाले दुकानदारों को हटाया गया।
More news from झारखंड and nearby areas
- इस दौरान गिरिडीह के टावर चौक, बड़ा चौक, काली बाड़ी चौक, सदर अस्पताल रोड सहित कई प्रमुख सड़कों पर अवैध रूप से ठेला लगाकर सब्जी, फल और फूल बेचने वाले दुकानदारों को हटाया गया।1
- खतरनाक सड़क हादसा: अचानक ब्रेक से टकराईं तीन गाड़ियां सड़क पर एक खतरनाक हादसा सामने आया, जहां सवारी से भरी वैन के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक वैन में जा भिड़ा। इसी दौरान सामने से आ रहा एक बाइक सवार भी संभल नहीं पाया और वैन से टकरा गया। इस हादसे में वैन, ट्रक और बाइक तीनों क्षतिग्रस्त हो गए। बाइक सवार को चोटें आई हैं, जबकि वैन में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई। शुरुआती जांच में अचानक ब्रेक और तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।1
- मधुपुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा इलाके में मंगलवार शाम को अचानक झाड़ियों में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग कैसे लगी, इसका स्पष्ट कारण अब तक सामने नहीं आ सका है। देखते ही देखते आग ने आसपास के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे स्थानीय मोहल्ला में दहशत फैल गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण स्थिति नियंत्रण से बाहर होती चली गई। इसके बाद तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद आसपास के घरों में रह रहे लोगों के बीच भय का माहौल बना हुआ है, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।2
- Post by Manish Sinha JDNews1
- Post by Sheikh Nazim1
- गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के औरवाटांड गांव निवासी मंटू मंडल (लगभग 28 वर्ष) ने कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पत्नी से मामूली विवाद के बाद युवक ने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही सरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक की शादी महज छह महीने पहले ही हुई थी।1
- Post by जनता न्यूज़ 241
- धनबाद में शुभम यादव हत्याकांड ने सियासी भूचाल ला दिया है. बताया जा रहा है कि हत्या से पहले डीजीपी को एक पत्र भेजा गया था, जिसमें फरार गैंगस्टर प्रिंस खान और ढुल्लू महतो के कथित संबंधों की जांच की मांग की गई थी. इस लेटर के वायरल होने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है. मामले में मेयर संजीव सिंह ने सांसद ढुल्लू महतो को आड़े हाथ लिया. इसके बाद सांसद ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी और सीबीआई जांच की भी मांग की. *घर में घुसकर हत्याकांड को दिया था अंजाम* धनबाद के सोनारडीह ओपी क्षेत्र में घर के भीतर इस हत्या को अंजाम दिया गया था. जब शुभम यादव दादा-दादी के साथ मौजूद था, तभी अपराधियों ने घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. तीन गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुभम, संजीव सिंह के करीबी माने जाते थे और जनता श्रमिक संघ से जुड़े हुए थे. *विदेश से चल रहा है पूरा नेटवर्क* मामले में नया मोड़ तब आया, जब कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार सूफी उर्फ मेजर ने बड़ा खुलासा किया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसने कबूल किया कि शुभम की हत्या प्रिंस खान के इशारे पर करवाई गई थी. साथ ही बताया कि कोयलांचल में रंगदारी और शूटरों का पूरा नेटवर्क सक्रिय था. इस सिंडिकेट का संचालन विदेश से किया जा रहा था. *मेयर के सवाल पर सांसद का पलटवार* इस पूरे घटनाक्रम के बाद राजनीति भी गरमा गई है. मेयर संजीव सिंह ने वायरल पत्र का हवाला देते हुए बाघमारा क्षेत्र में 'आतंक राज' का आरोप लगाया और निष्पक्ष जांच की मांग की है. वहीं, सांसद ढुल्लू महतो ने पलटवार करते हुए कहा कि कोयलांचल में रंगदारी और गुंडागर्दी की जड़ें किसने जमाईं, यह सबको पता है. उन्होंने भी मामले की CBI जांच की मांग उठाई. सियासी आरोप-प्रत्यारोप के बीच पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं. इस हत्याकांड ने फिर से गैंगवार और अपराध की आशंकाओं को बढ़ा दिया है. इलाके में फिलहाल भय और आक्रोश का माहौल है. आम जनता की नजरें अब जांच एजेंसी पर टिकी हैं.1