logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*बिजनौर यूपी :-* पेट्रोलियम डिपो मालगाड़ी के दो पहिए पटरी से उतरे। मुरादाबाद की ओर जा रही पेट्रोलियम डिपो मालगाड़ी के दो पहिए पटरी से उतरे। घटना के बाद बाद रेलवे विभाग में मचा हड़कंप। आनन फानन में रेलवे अधिकारी राहत कार्य मे जुटे। रेलवे स्टेशन अधीक्षक ने इस पूरे मामले में साधी चुप्पी। मीडिया के कैमरे के सामने बचते नजर आए रेलवे के अधिकारी। नजीबाबाद रेलवे-स्टेशन पेट्रोलियम डिपो का मामला।

2 hrs ago
user_Kapil kumar Chawla Amroha
Kapil kumar Chawla Amroha
Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
2 hrs ago

*बिजनौर यूपी :-* पेट्रोलियम डिपो मालगाड़ी के दो पहिए पटरी से उतरे। मुरादाबाद की ओर जा रही पेट्रोलियम डिपो मालगाड़ी के दो पहिए पटरी से उतरे। घटना के बाद बाद रेलवे विभाग में मचा हड़कंप। आनन फानन में रेलवे अधिकारी राहत कार्य मे जुटे। रेलवे स्टेशन अधीक्षक ने इस पूरे मामले में साधी चुप्पी। मीडिया के कैमरे के सामने बचते नजर आए रेलवे के अधिकारी। नजीबाबाद रेलवे-स्टेशन पेट्रोलियम डिपो का मामला।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • *बिजनौर यूपी :-* पेट्रोलियम डिपो मालगाड़ी के दो पहिए पटरी से उतरे। मुरादाबाद की ओर जा रही पेट्रोलियम डिपो मालगाड़ी के दो पहिए पटरी से उतरे। घटना के बाद बाद रेलवे विभाग में मचा हड़कंप। आनन फानन में रेलवे अधिकारी राहत कार्य मे जुटे। रेलवे स्टेशन अधीक्षक ने इस पूरे मामले में साधी चुप्पी। मीडिया के कैमरे के सामने बचते नजर आए रेलवे के अधिकारी। नजीबाबाद रेलवे-स्टेशन पेट्रोलियम डिपो का मामला।
    4
    *बिजनौर यूपी :-*

पेट्रोलियम डिपो मालगाड़ी के दो पहिए पटरी से उतरे।

मुरादाबाद की ओर जा रही पेट्रोलियम डिपो मालगाड़ी के दो पहिए पटरी से उतरे। 

घटना के बाद बाद रेलवे विभाग में मचा हड़कंप।

आनन फानन में रेलवे अधिकारी राहत कार्य मे जुटे।

रेलवे स्टेशन अधीक्षक ने इस पूरे मामले में साधी चुप्पी।

मीडिया के कैमरे के सामने बचते नजर आए रेलवे के अधिकारी।

नजीबाबाद रेलवे-स्टेशन पेट्रोलियम डिपो का मामला।
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • दिल्ली में महिला पत्रकारों के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। मामले को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब जरूरी है कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच हो और यदि आरोप सही पाए जाएं, तो जिम्मेदार लोगों पर उचित कार्रवाई की जाए। जी महोदय। निष्पक्ष पत्रकारिता की भाषा में स्क्रिप्ट ऐसी रहेगी—आरोप को आरोप के रूप में रखते हुए बिना किसी पक्ष को दोषी ठहराए 🎙️ न्यूज़ दिल्ली में महिला पत्रकारों के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आने के बाद विवाद बढ़ता दिखाई दे रहा है। आरोप है कि महिला पत्रकारों से नाम पूछने के दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील ने भी अपनी आपत्ति दर्ज कराई और पत्रकारों के समर्थन में आवाज़ उठाई। हालांकि पूरे मामले में संबंधित पक्ष का आधिकारिक बयान और घटनाक्रम की पूरी जानकारी सामने आना अभी महत्वपूर्ण है। सवाल यह है कि आखिर मौके पर क्या हुआ और लगाए गए आरोपों की सच्चाई क्या है अब निगाहें इस बात पर हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच होती है या नहीं और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई की जाती है। एंडिंग पत्रकारिता में सवाल पूछना जरूरी है लेकिन पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान भी उतना ही जरूरी है।
    1
    दिल्ली में महिला पत्रकारों के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। मामले को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब जरूरी है कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच हो और यदि आरोप सही पाए जाएं, तो जिम्मेदार लोगों पर उचित कार्रवाई की जाए।

जी महोदय। निष्पक्ष पत्रकारिता की भाषा में स्क्रिप्ट ऐसी रहेगी—आरोप को आरोप के रूप में रखते हुए बिना किसी पक्ष को दोषी ठहराए
🎙️ न्यूज़
दिल्ली में महिला पत्रकारों के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आने के बाद विवाद बढ़ता दिखाई दे रहा है। आरोप है कि महिला पत्रकारों से नाम पूछने के दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।
इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील ने भी अपनी आपत्ति दर्ज कराई और पत्रकारों के समर्थन में आवाज़ उठाई।
हालांकि पूरे मामले में संबंधित पक्ष का आधिकारिक बयान और घटनाक्रम की पूरी जानकारी सामने आना अभी महत्वपूर्ण है। सवाल यह है कि आखिर मौके पर क्या हुआ और लगाए गए आरोपों की सच्चाई क्या है
अब निगाहें इस बात पर हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच होती है या नहीं और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई की जाती है।
एंडिंग
पत्रकारिता में सवाल पूछना जरूरी है लेकिन पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान भी उतना ही जरूरी है।
    user_Khabre Uttar Pradesh ki
    Khabre Uttar Pradesh ki
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर अंधेरे में डूबे रहे डेढ़ दर्जन गांव 33 केवी सिवोरा बिजली घर के कर्मचारियों की लापरवाही से ग्रामीणों में रोष, *श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अंधेरे में डूबे रहे डेढ़ दर्जन गांव, 33 केवी सिवोरा बिजली घर के कर्मचारियों की लापरवाही से ग्रामीणों में रोष* *जोया/अमरोहा। संवाददाता* श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे पावन पर्व पर भी क्षेत्र के डेढ़ दर्जन गांव अंधेरे में डूबे रहे। 33 केवी सिवोरा बिजली घर के लापरवाह कर्मचारियों की वजह से एक दर्जन से अधिक गांवों में रात्रि 2:00 बजे तक भी बिजली नहीं आई, जिससे लोगों का त्योहार फीका पड़ गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जन्माष्टमी की रात डिडौली, सिवोरा, मुढाइममा, नीलीखेड़ी, ढकिया चमन, जोगीपुर, कटाई उर्फ वारसपुर, मिलक, रसूलपुर, शेखूपुर गुर्जर सहित करीब 18 गांव अंधेरे में डूबे रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि सिवोरा पावर हाउस पर तैनात कर्मचारी रोजाना रोस्टिंग के नाम पर मनमाने तरीके से बिजली की सप्लाई काट देते हैं। त्योहार के दिन भी यही हाल रहा। ग्रामीणों ने बताया कि एक तरफ सरकार 24 घंटे बिजली देने और हर घर रोशन करने की योजनाएं चला रही है, वहीं दूसरी तरफ बिजली विभाग के कर्मचारी सरकार की योजनाओं को पलीता लगाने में लगे हैं। समय पर बिजली न मिलने से सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। बिजली न आने से जन्माष्टमी पर मंदिरों में सजावट, झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रभावित हुए। बच्चों और महिलाओं में भारी निराशा देखी गई। ग्रामीणों ने बताया कि अंधेरे के कारण पूजा-पाठ में भी दिक्कत हुई। विद्युत अभियंता सिवोरा 33 के वी अशोक कुमार भारती ने बताया खजूरी बिजली घर पर रोस्टिंग की वजह से बिजली सप्लाई बाधित हुई है होस्टिंग होने पर बिजली आपूर्ति चालू की जाएगी ग्रामीणों का कहना है बिजली विभाग के कर्मचारी रोजाना रोस्टिंग का बहाना बनाकर बिजली सप्लाई बाधित कर देते हैं जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और कर्मचारियों की इस लापरवाही से सरकार की छवि धूमिल हो रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और अधिशासी अभियंता से 33 केवी सिवोरा बिजली घर की व्यवस्था में सुधार करने और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
    2
    श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर अंधेरे में डूबे रहे डेढ़ दर्जन गांव 33 केवी सिवोरा बिजली घर के कर्मचारियों की लापरवाही से ग्रामीणों में रोष,
*श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अंधेरे में डूबे रहे डेढ़ दर्जन गांव, 33 केवी सिवोरा बिजली घर के कर्मचारियों की लापरवाही से ग्रामीणों में रोष*
*जोया/अमरोहा। संवाददाता* श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे पावन पर्व पर भी क्षेत्र के डेढ़ दर्जन गांव अंधेरे में डूबे रहे। 33 केवी सिवोरा बिजली घर के लापरवाह कर्मचारियों की वजह से एक दर्जन से अधिक गांवों में रात्रि 2:00 बजे तक भी बिजली नहीं आई, जिससे लोगों का त्योहार फीका पड़ गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जन्माष्टमी की रात डिडौली, सिवोरा, मुढाइममा, नीलीखेड़ी, ढकिया चमन, जोगीपुर, कटाई उर्फ वारसपुर, मिलक, रसूलपुर, शेखूपुर गुर्जर सहित करीब 18 गांव अंधेरे में डूबे रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि सिवोरा पावर हाउस पर तैनात कर्मचारी रोजाना रोस्टिंग के नाम पर मनमाने तरीके से बिजली की सप्लाई काट देते हैं। त्योहार के दिन भी यही हाल रहा।
ग्रामीणों ने बताया कि एक तरफ सरकार 24 घंटे बिजली देने और हर घर रोशन करने की योजनाएं चला रही है, वहीं दूसरी तरफ बिजली विभाग के कर्मचारी सरकार की योजनाओं को पलीता लगाने में लगे हैं। समय पर बिजली न मिलने से सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है।
बिजली न आने से जन्माष्टमी पर मंदिरों में सजावट, झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रभावित हुए। बच्चों और महिलाओं में भारी निराशा देखी गई। ग्रामीणों ने बताया कि अंधेरे के कारण पूजा-पाठ में भी दिक्कत हुई। विद्युत अभियंता सिवोरा 33 के वी अशोक कुमार भारती ने बताया खजूरी बिजली घर पर रोस्टिंग की वजह से बिजली सप्लाई बाधित हुई है होस्टिंग होने पर बिजली  आपूर्ति चालू की जाएगी 
ग्रामीणों का कहना है बिजली विभाग के कर्मचारी रोजाना रोस्टिंग का बहाना बनाकर बिजली सप्लाई बाधित कर देते हैं जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और कर्मचारियों की इस लापरवाही से सरकार की छवि धूमिल हो रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और अधिशासी अभियंता से 33 केवी सिवोरा बिजली घर की व्यवस्था में सुधार करने और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
    user_नरेन्द्र कुमार
    नरेन्द्र कुमार
    TV News Anchor अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जन्माष्टमी पर निशांत कुमार ने इस्कॉन में गाया कृष्ण भजन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो। श्रीकृष्ण का भजन गाकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भक्ति और मधुर स्वर से सजे इस खास पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में निशांत कुमार कृष्ण भजन में पूरी तरह लीन नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर लोग उनकी आवाज और भक्ति की जमकर तारीफ कर रहे हैं। जन्माष्टमी के मौके पर सामने आए इस वीडियो को यूजर्स लगातार शेयर कर रहे हैं। कमेंट्स में लोग ‘राधे-राधे’ और ‘जय श्रीकृष्ण’ लिखकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। #NishantKumar #Janmashtami #KrishnaBhajan #ISKCON #JaiShreeKrishna #DainikJagranNews
    1
    जन्माष्टमी पर निशांत कुमार ने इस्कॉन में गाया कृष्ण भजन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो।
श्रीकृष्ण का भजन गाकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भक्ति और मधुर स्वर से सजे इस खास पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में निशांत कुमार कृष्ण भजन में पूरी तरह लीन नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर लोग उनकी आवाज और भक्ति की जमकर तारीफ कर रहे हैं। जन्माष्टमी के मौके पर सामने आए इस वीडियो को यूजर्स लगातार शेयर कर रहे हैं। कमेंट्स में लोग ‘राधे-राधे’ और ‘जय श्रीकृष्ण’ लिखकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
#NishantKumar #Janmashtami #KrishnaBhajan #ISKCON #JaiShreeKrishna #DainikJagranNews
    user_Aas Mohd
    Aas Mohd
    Local News Reporter अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • संतोष अस्पताल में रवि गौतम से मिलने को लेकर समर्थकों और पुलिस में खींचतान मेरठ/गाजियाबाद। मेरठ में अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल कर रहे युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौतम की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गाजियाबाद के संतोष अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को अस्पताल पहुंचे उनके समर्थकों ने रवि गौतम से मिलने की मांग की, जिसको लेकर समर्थकों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बन गई। बताया गया कि रवि गौतम मेरठ के कमिश्नरी पार्क में आईपीएस अधिकारी अविनाश पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे। वह इससे पहले 20 अगस्त से धरना दे रहे थे और 3 सितंबर से भूख हड़ताल शुरू की थी। गुरुवार देर रात पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ धरनास्थल पहुंचकर रवि गौतम और उनके कुछ समर्थकों को हिरासत में लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। बाद में रवि गौतम की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए गाजियाबाद के संतोष अस्पताल में भर्ती कराया गया। रवि गौतम के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलने के बाद उनके समर्थक भी गाजियाबाद पहुंच गए और अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए। शुक्रवार सुबह से ही अस्पताल परिसर में समर्थकों और पुलिस के बीच तनातनी बनी रही। रवि गौतम से मुलाकात को लेकर समर्थकों और पुलिस के बीच खींचतान की स्थिति भी सामने आई। पुलिस कार्रवाई के बाद मेरठ के कमिश्नरी पार्क में लगाया गया धरना-स्थल भी खाली करा दिया गया और एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, रवि गौतम के समर्थक अस्पताल में उनकी स्थिति और पुलिस की कार्रवाई को लेकर विरोध जता रहे हैं। फिलहाल पूरे मामले को लेकर मेरठ से लेकर गाजियाबाद तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है।
    1
    संतोष अस्पताल में रवि गौतम से मिलने को लेकर समर्थकों और पुलिस में खींचतान
मेरठ/गाजियाबाद। मेरठ में अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल कर रहे युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौतम की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गाजियाबाद के संतोष अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को अस्पताल पहुंचे उनके समर्थकों ने रवि गौतम से मिलने की मांग की, जिसको लेकर समर्थकों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बन गई।
बताया गया कि रवि गौतम मेरठ के कमिश्नरी पार्क में आईपीएस अधिकारी अविनाश पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे। वह इससे पहले 20 अगस्त से धरना दे रहे थे और 3 सितंबर से भूख हड़ताल शुरू की थी।
गुरुवार देर रात पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ धरनास्थल पहुंचकर रवि गौतम और उनके कुछ समर्थकों को हिरासत में लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। बाद में रवि गौतम की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए गाजियाबाद के संतोष अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रवि गौतम के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलने के बाद उनके समर्थक भी गाजियाबाद पहुंच गए और अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए। शुक्रवार सुबह से ही अस्पताल परिसर में समर्थकों और पुलिस के बीच तनातनी बनी रही। रवि गौतम से मुलाकात को लेकर समर्थकों और पुलिस के बीच खींचतान की स्थिति भी सामने आई।
पुलिस कार्रवाई के बाद मेरठ के कमिश्नरी पार्क में लगाया गया धरना-स्थल भी खाली करा दिया गया और एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, रवि गौतम के समर्थक अस्पताल में उनकी स्थिति और पुलिस की कार्रवाई को लेकर विरोध जता रहे हैं।
फिलहाल पूरे मामले को लेकर मेरठ से लेकर गाजियाबाद तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • डीएम-एसपी का बालाजी फायरवर्क्स के पटाखा गोदामों पर छापा, स्टॉक में गड़बड़ी मिली—नोटिस जारी पटाखा गोदामों में डीएम-एसपी की सख्ती, स्टॉक में अंतर और लाइसेंस नवीनीकरण नहीं मिला पटाखा गोदामों की जांच में खुली लापरवाही, स्टॉक में अंतर मिलने पर नोटिस डीएम-एसपी ने खंगाले पटाखा गोदाम, अनियमितता पर एक सप्ताह में मांगा जवाब सुरक्षा मानकों पर डीएम-एसपी सख्त, पटाखा गोदाम में अनियमितता मिलने पर नोटिस “डीएम-एसपी ने खंगाले पटाखा गोदाम, स्टॉक में गड़बड़ी पर नोटिस—एक सप्ताह में मांगा जवाब” Mashkoor Amrohvi JPN 7NEWS 8630442201
    1
    डीएम-एसपी का बालाजी फायरवर्क्स के पटाखा गोदामों पर छापा, स्टॉक में गड़बड़ी मिली—नोटिस जारी पटाखा गोदामों में डीएम-एसपी की सख्ती, स्टॉक में अंतर और लाइसेंस नवीनीकरण नहीं मिला
 पटाखा गोदामों की जांच में खुली लापरवाही, स्टॉक में अंतर मिलने पर नोटिस
 डीएम-एसपी ने खंगाले पटाखा गोदाम, अनियमितता पर एक सप्ताह में मांगा जवाब
 सुरक्षा मानकों पर डीएम-एसपी सख्त, पटाखा गोदाम में अनियमितता मिलने पर नोटिस
“डीएम-एसपी ने खंगाले पटाखा गोदाम, स्टॉक में गड़बड़ी पर नोटिस—एक सप्ताह में मांगा जवाब”

Mashkoor Amrohvi 
JPN 7NEWS 
8630442201
    user_Jpn7 News
    Jpn7 News
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • ईसापुर उर्फ यूसुफपुर में जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ कार्यक्रम का धूमधाम से आयोजन* *ईसापुर उर्फ यूसुफपुर में जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ कार्यक्रम का धूमधाम से आयोजन* तहसील नौगांवा सादात क्षेत्र के ग्राम ईसापुर उर्फ यूसुफपुर में दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसी मेले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर शुक्रवार रात्रि 11:00 बजे ग्रामीण युवाओं द्वारा भव्य मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को देखने के लिए गांव के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जैसे ही युवाओं की टोलियों ने एक के ऊपर एक चढ़कर मटकी फोड़ने की कोशिश की, तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। काफी प्रयासों के बाद युवाओं ने मटकी फोड़कर भगवान श्री कृष्ण के बाल लीलाओं की याद ताजा कर दी। इस दौरान "हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की" के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा। कार्यक्रम के अंत में आयोजक मंडल ने सभी ग्रामीणों का सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
    1
    ईसापुर उर्फ यूसुफपुर में जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ कार्यक्रम का धूमधाम से आयोजन*
*ईसापुर उर्फ यूसुफपुर में जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ कार्यक्रम का धूमधाम से आयोजन*
तहसील नौगांवा सादात क्षेत्र के ग्राम ईसापुर उर्फ यूसुफपुर में दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है।
इसी मेले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर शुक्रवार रात्रि 11:00 बजे ग्रामीण युवाओं द्वारा भव्य मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को देखने के लिए गांव के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जैसे ही युवाओं की टोलियों ने एक के ऊपर एक चढ़कर मटकी फोड़ने की कोशिश की, तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
काफी प्रयासों के बाद युवाओं ने मटकी फोड़कर भगवान श्री कृष्ण के बाल लीलाओं की याद ताजा कर दी। इस दौरान "हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की" के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा।
कार्यक्रम के अंत में आयोजक मंडल ने सभी ग्रामीणों का सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
    user_Bheesham Singh
    Bheesham Singh
    Local News Reporter नौगावां सदात, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
  • पुलिस लाइन में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी अमरोहा। पुलिस लाइन अमरोहा में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अमरोहा लखन सिंह यादव एवं अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने भगवान श्रीकृष्ण के विग्रह के समक्ष विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की। अधिकारियों ने जनपद में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। एसपी लखन सिंह यादव ने पुलिसकर्मियों एवं जनपदवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। पुलिस लाइन परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय और उल्लासपूर्ण माहौल बना रहा। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य रही।
    2
    पुलिस लाइन में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
अमरोहा। पुलिस लाइन अमरोहा में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अमरोहा लखन सिंह यादव एवं अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने भगवान श्रीकृष्ण के विग्रह के समक्ष विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की। अधिकारियों ने जनपद में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
एसपी लखन सिंह यादव ने पुलिसकर्मियों एवं जनपदवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
पुलिस लाइन परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय और उल्लासपूर्ण माहौल बना रहा। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य रही।
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.