ईसापुर उर्फ यूसुफपुर में जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ कार्यक्रम का धूमधाम से आयोजन* *ईसापुर उर्फ यूसुफपुर में जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ कार्यक्रम का धूमधाम से आयोजन* तहसील नौगांवा सादात क्षेत्र के ग्राम ईसापुर उर्फ यूसुफपुर में दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसी मेले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर शुक्रवार रात्रि 11:00 बजे ग्रामीण युवाओं द्वारा भव्य मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को देखने के लिए गांव के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जैसे ही युवाओं की टोलियों ने एक के ऊपर एक चढ़कर मटकी फोड़ने की कोशिश की, तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। काफी प्रयासों के बाद युवाओं ने मटकी फोड़कर भगवान श्री कृष्ण के बाल लीलाओं की याद ताजा कर दी। इस दौरान "हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की" के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा। कार्यक्रम के अंत में आयोजक मंडल ने सभी ग्रामीणों का सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
ईसापुर उर्फ यूसुफपुर में जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ कार्यक्रम का धूमधाम से आयोजन* *ईसापुर उर्फ यूसुफपुर में जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ कार्यक्रम का धूमधाम से आयोजन* तहसील नौगांवा सादात क्षेत्र के ग्राम ईसापुर उर्फ यूसुफपुर में दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसी मेले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर शुक्रवार रात्रि 11:00 बजे ग्रामीण युवाओं द्वारा भव्य मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को देखने के लिए गांव के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जैसे ही युवाओं की टोलियों ने एक के ऊपर एक चढ़कर मटकी फोड़ने की कोशिश की, तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। काफी प्रयासों के बाद युवाओं ने मटकी फोड़कर भगवान श्री कृष्ण के बाल लीलाओं की याद ताजा कर दी। इस दौरान "हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की" के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा। कार्यक्रम के अंत में आयोजक मंडल ने सभी ग्रामीणों का सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
- 🔥 *बड़ी खबरों का सबसे तेज मॉर्निंग बुलेटिन देखिए तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के साथ* 🔥 *उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात, हरियाणा और दिल्ली की अब तक की हर बड़ी खबर देखिए हमारे खास मॉर्निंग बुलेटिन में।* 📰📺 📡 *तेज इंडिया लाइव न्यूज़ — 24×7 लाइव* Air Sky TV Channel No. 185 | City Den Plus Channel No. 779 | Jio Hot Flex Channel No. 349 अपने आसपास की हर एक छोटी-बड़ी खबर से अपडेट रहने के लिए हमारे चैनल अभी को Subscribe करें और जुड़े रहें तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के साथ। 🇮🇳 आपका अपना पसंदीदा चैनल जल्द आ रहा है Free Dish, JioTV और MX Player पर भी ! 📢 पूरे देश में कही से भी अनुभवी युवक-युवतियां चैनल से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क कर सकते है। प्रधान संपादक/डायरेक्टर — मोहित कुमार 📞 संपर्क: 9557903552 #TezIndiaLiveNews #MorningBulletin #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #UPNews #UttarakhandNews #RajasthanNews #BiharNews #MPNews #ChhattisgarhNews #GujaratNews #HaryanaNews #DelhiNews #KarnatakaNews #24x7LiveNews #NewsChannel #ViralNews #TodayNews1
- पुलिस लाइन में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी अमरोहा। पुलिस लाइन अमरोहा में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अमरोहा लखन सिंह यादव एवं अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने भगवान श्रीकृष्ण के विग्रह के समक्ष विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की। अधिकारियों ने जनपद में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। एसपी लखन सिंह यादव ने पुलिसकर्मियों एवं जनपदवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। पुलिस लाइन परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय और उल्लासपूर्ण माहौल बना रहा। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य रही।2
- श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर खास शुभकामनाएँ, बोलीं— कान्हा की कृपा से हर जीवन खुशियों से भर जाए 🙏🪈 🦚💙 नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! 🙏✨ श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान श्री कृष्ण की मधुर मुस्कान आपके जीवन में खुशियाँ, उनकी बांसुरी आपके मन में शांति और उनका आशीर्वाद आपके परिवार में सुख-समृद्धि लेकर आए। 🌸🪈 कान्हा आपके जीवन की हर परेशानी दूर करें, हर सपने को नई उड़ान दें और हर कदम पर सफलता का मार्ग प्रशस्त करें। 💙🙏 राधा-कृष्ण के पावन प्रेम से आपके रिश्तों में मिठास बनी रहे और आपके घर-आँगन में हमेशा प्रेम, आनंद और सकारात्मकता का वास हो। 🌺🦚 आइए, इस जन्माष्टमी पर प्रेम, करुणा और सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लें। 🙏✨ राधे राधे! जय श्री कृष्ण! 💙🪈 जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🌸 — तानिया नागपाल1
- डीएम-एसपी का बालाजी फायरवर्क्स के पटाखा गोदामों पर छापा, स्टॉक में गड़बड़ी मिली—नोटिस जारी पटाखा गोदामों में डीएम-एसपी की सख्ती, स्टॉक में अंतर और लाइसेंस नवीनीकरण नहीं मिला पटाखा गोदामों की जांच में खुली लापरवाही, स्टॉक में अंतर मिलने पर नोटिस डीएम-एसपी ने खंगाले पटाखा गोदाम, अनियमितता पर एक सप्ताह में मांगा जवाब सुरक्षा मानकों पर डीएम-एसपी सख्त, पटाखा गोदाम में अनियमितता मिलने पर नोटिस “डीएम-एसपी ने खंगाले पटाखा गोदाम, स्टॉक में गड़बड़ी पर नोटिस—एक सप्ताह में मांगा जवाब” Mashkoor Amrohvi JPN 7NEWS 86304422011
- चांदपुर में मोबाइल चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया बिजनौर के चांदपुर में पुलिस ने घरों से मोबाइल चोरी करने के मामले में आरोपी सोनू उर्फ मोहम्मद शानू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी को पतियापाड़ा मोहल्ले से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।1
- पुलिस आखिर क्यों बचा रही है संजय कुमार की बेटी ने राहुल गांधी से क्यों मांगी मदद ऐसा क्या हुआ “स्वतंत्र भारतद्वाज पर हमले के आरोप से मचा हड़कंप, वायरल वीडियो ने खड़े किए कई बड़े सवाल। संजय कुमार की बेटी जो बीजेपी की कार्यकर्ता है उन्होंने राहुल गांधी से क्यों मांगी मदद ऐसा क्या है जो पुलिस आरोपी को बचा रही है1
- नौगांवां सादात तहसील क्षेत्र के ग्राम देहरी खुर्रम में जन्माष्टमी पर निकलीं मनमोहक झांकियां* *नौगांवां सादात तहसील क्षेत्र के ग्राम देहरी खुर्रम में जन्माष्टमी पर निकलीं मनमोहक झांकियां* *नौगांवां सादात (अमरोहा)* - तहसील क्षेत्र के ग्राम देहरी खुर्रम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में भव्य झांकियां निकाली गईं। इस दौरान राधा-कृष्ण, गौरा-पार्वती, भोलेनाथ और सुदामा की मनमोहक झांकियां सजाई गईं, जो गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरीं। झांकियों को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा गांव कृष्णमय हो गया। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर पुलिस बल तैनात रहा, जिसके चलते पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अंत में प्रसाद वितरण किया गया।3
- श्री कृष्ण जन्माष्टमी रामडोल शोभायात्रा को लेकर प्रशासन गंभीर डीएम डॉ. नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लाखन सिंह ने किया पैदल मार्च सुरक्षा का जयजा लिया। कड़ी सुरक्षा के लिए एसपी ने दिया निर्देश डीएम बोले: साफ सफाई बेहतर हो जल भराव बिल्कुल ना हो Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 86304422011
- फायरवर्क्स प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश गजरौला। क्षेत्राधिकारी धनौरा अंजली कटारिया ने अग्निशमन विभाग की टीम के साथ थाना गजरौला क्षेत्र में स्थित शकुंतला ट्रेड लिंक फायरवर्क्स एवं आरएच फायरवर्क्स का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा एवं बचाव से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान फायर सेफ्टी उपकरणों, सुरक्षा इंतजामों तथा आग से बचाव के लिए किए गए प्रबंधों को देखा गया। क्षेत्राधिकारी ने संबंधित संचालकों को सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने तथा किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।अधिकारियों ने कहा कि फायरवर्क्स प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।4