logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संतोष अस्पताल में रवि गौतम से मिलने को लेकर समर्थकों और पुलिस में खींचतान मेरठ/गाजियाबाद। मेरठ में अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल कर रहे युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौतम की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गाजियाबाद के संतोष अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को अस्पताल पहुंचे उनके समर्थकों ने रवि गौतम से मिलने की मांग की, जिसको लेकर समर्थकों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बन गई। बताया गया कि रवि गौतम मेरठ के कमिश्नरी पार्क में आईपीएस अधिकारी अविनाश पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे। वह इससे पहले 20 अगस्त से धरना दे रहे थे और 3 सितंबर से भूख हड़ताल शुरू की थी। गुरुवार देर रात पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ धरनास्थल पहुंचकर रवि गौतम और उनके कुछ समर्थकों को हिरासत में लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। बाद में रवि गौतम की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए गाजियाबाद के संतोष अस्पताल में भर्ती कराया गया। रवि गौतम के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलने के बाद उनके समर्थक भी गाजियाबाद पहुंच गए और अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए। शुक्रवार सुबह से ही अस्पताल परिसर में समर्थकों और पुलिस के बीच तनातनी बनी रही। रवि गौतम से मुलाकात को लेकर समर्थकों और पुलिस के बीच खींचतान की स्थिति भी सामने आई। पुलिस कार्रवाई के बाद मेरठ के कमिश्नरी पार्क में लगाया गया धरना-स्थल भी खाली करा दिया गया और एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, रवि गौतम के समर्थक अस्पताल में उनकी स्थिति और पुलिस की कार्रवाई को लेकर विरोध जता रहे हैं। फिलहाल पूरे मामले को लेकर मेरठ से लेकर गाजियाबाद तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है।

1 hr ago
user_Kapil kumar
Kapil kumar
Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

संतोष अस्पताल में रवि गौतम से मिलने को लेकर समर्थकों और पुलिस में खींचतान मेरठ/गाजियाबाद। मेरठ में अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल कर रहे युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौतम की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गाजियाबाद के संतोष अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को अस्पताल पहुंचे उनके समर्थकों ने रवि गौतम से मिलने की मांग की, जिसको लेकर समर्थकों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बन गई। बताया गया कि रवि गौतम मेरठ के कमिश्नरी पार्क में आईपीएस अधिकारी अविनाश पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे। वह इससे पहले 20 अगस्त से धरना दे रहे थे और 3 सितंबर से भूख हड़ताल शुरू की थी। गुरुवार देर रात पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ धरनास्थल पहुंचकर रवि गौतम और उनके कुछ समर्थकों को हिरासत में लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। बाद में रवि गौतम की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए गाजियाबाद के संतोष अस्पताल में भर्ती कराया गया। रवि गौतम के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलने के बाद उनके समर्थक भी गाजियाबाद पहुंच गए और अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए। शुक्रवार सुबह से ही अस्पताल परिसर में समर्थकों और पुलिस के बीच तनातनी बनी रही। रवि गौतम से मुलाकात को लेकर समर्थकों और पुलिस के बीच खींचतान की स्थिति भी सामने आई। पुलिस कार्रवाई के बाद मेरठ के कमिश्नरी पार्क में लगाया गया धरना-स्थल भी खाली करा दिया गया और एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, रवि गौतम के समर्थक अस्पताल में उनकी स्थिति और पुलिस की कार्रवाई को लेकर विरोध जता रहे हैं। फिलहाल पूरे मामले को लेकर मेरठ से लेकर गाजियाबाद तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर खास शुभकामनाएँ, बोलीं— कान्हा की कृपा से हर जीवन खुशियों से भर जाए 🙏🪈 🦚💙 नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! 🙏✨ श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान श्री कृष्ण की मधुर मुस्कान आपके जीवन में खुशियाँ, उनकी बांसुरी आपके मन में शांति और उनका आशीर्वाद आपके परिवार में सुख-समृद्धि लेकर आए। 🌸🪈 कान्हा आपके जीवन की हर परेशानी दूर करें, हर सपने को नई उड़ान दें और हर कदम पर सफलता का मार्ग प्रशस्त करें। 💙🙏 राधा-कृष्ण के पावन प्रेम से आपके रिश्तों में मिठास बनी रहे और आपके घर-आँगन में हमेशा प्रेम, आनंद और सकारात्मकता का वास हो। 🌺🦚 आइए, इस जन्माष्टमी पर प्रेम, करुणा और सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लें। 🙏✨ राधे राधे! जय श्री कृष्ण! 💙🪈 जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🌸 — तानिया नागपाल
    1
    श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर खास शुभकामनाएँ, बोलीं— कान्हा की कृपा से हर जीवन खुशियों से भर जाए 🙏🪈
🦚💙 नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! 🙏✨ श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान श्री कृष्ण की मधुर मुस्कान आपके जीवन में खुशियाँ, उनकी बांसुरी आपके मन में शांति और उनका आशीर्वाद आपके परिवार में सुख-समृद्धि लेकर आए। 🌸🪈 कान्हा आपके जीवन की हर परेशानी दूर करें, हर सपने को नई उड़ान दें और हर कदम पर सफलता का मार्ग प्रशस्त करें। 💙🙏 राधा-कृष्ण के पावन प्रेम से आपके रिश्तों में मिठास बनी रहे और आपके घर-आँगन में हमेशा प्रेम, आनंद और सकारात्मकता का वास हो। 🌺🦚 आइए, इस जन्माष्टमी पर प्रेम, करुणा और सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लें। 🙏✨ राधे राधे! जय श्री कृष्ण! 💙🪈 जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🌸 — तानिया नागपाल
    user_Aas Mohd
    Aas Mohd
    Local News Reporter अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    58 min ago
  • संतोष अस्पताल में रवि गौतम से मिलने को लेकर समर्थकों और पुलिस में खींचतान मेरठ/गाजियाबाद। मेरठ में अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल कर रहे युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौतम की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गाजियाबाद के संतोष अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को अस्पताल पहुंचे उनके समर्थकों ने रवि गौतम से मिलने की मांग की, जिसको लेकर समर्थकों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बन गई। बताया गया कि रवि गौतम मेरठ के कमिश्नरी पार्क में आईपीएस अधिकारी अविनाश पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे। वह इससे पहले 20 अगस्त से धरना दे रहे थे और 3 सितंबर से भूख हड़ताल शुरू की थी। गुरुवार देर रात पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ धरनास्थल पहुंचकर रवि गौतम और उनके कुछ समर्थकों को हिरासत में लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। बाद में रवि गौतम की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए गाजियाबाद के संतोष अस्पताल में भर्ती कराया गया। रवि गौतम के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलने के बाद उनके समर्थक भी गाजियाबाद पहुंच गए और अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए। शुक्रवार सुबह से ही अस्पताल परिसर में समर्थकों और पुलिस के बीच तनातनी बनी रही। रवि गौतम से मुलाकात को लेकर समर्थकों और पुलिस के बीच खींचतान की स्थिति भी सामने आई। पुलिस कार्रवाई के बाद मेरठ के कमिश्नरी पार्क में लगाया गया धरना-स्थल भी खाली करा दिया गया और एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, रवि गौतम के समर्थक अस्पताल में उनकी स्थिति और पुलिस की कार्रवाई को लेकर विरोध जता रहे हैं। फिलहाल पूरे मामले को लेकर मेरठ से लेकर गाजियाबाद तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है।
    1
    संतोष अस्पताल में रवि गौतम से मिलने को लेकर समर्थकों और पुलिस में खींचतान
मेरठ/गाजियाबाद। मेरठ में अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल कर रहे युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौतम की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गाजियाबाद के संतोष अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को अस्पताल पहुंचे उनके समर्थकों ने रवि गौतम से मिलने की मांग की, जिसको लेकर समर्थकों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बन गई।
बताया गया कि रवि गौतम मेरठ के कमिश्नरी पार्क में आईपीएस अधिकारी अविनाश पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे। वह इससे पहले 20 अगस्त से धरना दे रहे थे और 3 सितंबर से भूख हड़ताल शुरू की थी।
गुरुवार देर रात पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ धरनास्थल पहुंचकर रवि गौतम और उनके कुछ समर्थकों को हिरासत में लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। बाद में रवि गौतम की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए गाजियाबाद के संतोष अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रवि गौतम के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलने के बाद उनके समर्थक भी गाजियाबाद पहुंच गए और अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए। शुक्रवार सुबह से ही अस्पताल परिसर में समर्थकों और पुलिस के बीच तनातनी बनी रही। रवि गौतम से मुलाकात को लेकर समर्थकों और पुलिस के बीच खींचतान की स्थिति भी सामने आई।
पुलिस कार्रवाई के बाद मेरठ के कमिश्नरी पार्क में लगाया गया धरना-स्थल भी खाली करा दिया गया और एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, रवि गौतम के समर्थक अस्पताल में उनकी स्थिति और पुलिस की कार्रवाई को लेकर विरोध जता रहे हैं।
फिलहाल पूरे मामले को लेकर मेरठ से लेकर गाजियाबाद तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • डीएम-एसपी का बालाजी फायरवर्क्स के पटाखा गोदामों पर छापा, स्टॉक में गड़बड़ी मिली—नोटिस जारी पटाखा गोदामों में डीएम-एसपी की सख्ती, स्टॉक में अंतर और लाइसेंस नवीनीकरण नहीं मिला पटाखा गोदामों की जांच में खुली लापरवाही, स्टॉक में अंतर मिलने पर नोटिस डीएम-एसपी ने खंगाले पटाखा गोदाम, अनियमितता पर एक सप्ताह में मांगा जवाब सुरक्षा मानकों पर डीएम-एसपी सख्त, पटाखा गोदाम में अनियमितता मिलने पर नोटिस “डीएम-एसपी ने खंगाले पटाखा गोदाम, स्टॉक में गड़बड़ी पर नोटिस—एक सप्ताह में मांगा जवाब” Mashkoor Amrohvi JPN 7NEWS 8630442201
    1
    डीएम-एसपी का बालाजी फायरवर्क्स के पटाखा गोदामों पर छापा, स्टॉक में गड़बड़ी मिली—नोटिस जारी पटाखा गोदामों में डीएम-एसपी की सख्ती, स्टॉक में अंतर और लाइसेंस नवीनीकरण नहीं मिला
 पटाखा गोदामों की जांच में खुली लापरवाही, स्टॉक में अंतर मिलने पर नोटिस
 डीएम-एसपी ने खंगाले पटाखा गोदाम, अनियमितता पर एक सप्ताह में मांगा जवाब
 सुरक्षा मानकों पर डीएम-एसपी सख्त, पटाखा गोदाम में अनियमितता मिलने पर नोटिस
“डीएम-एसपी ने खंगाले पटाखा गोदाम, स्टॉक में गड़बड़ी पर नोटिस—एक सप्ताह में मांगा जवाब”

Mashkoor Amrohvi 
JPN 7NEWS 
8630442201
    user_Jpn7 News
    Jpn7 News
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • फायरवर्क्स प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश गजरौला। क्षेत्राधिकारी धनौरा अंजली कटारिया ने अग्निशमन विभाग की टीम के साथ थाना गजरौला क्षेत्र में स्थित शकुंतला ट्रेड लिंक फायरवर्क्स एवं आरएच फायरवर्क्स का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा एवं बचाव से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान फायर सेफ्टी उपकरणों, सुरक्षा इंतजामों तथा आग से बचाव के लिए किए गए प्रबंधों को देखा गया। क्षेत्राधिकारी ने संबंधित संचालकों को सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने तथा किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।अधिकारियों ने कहा कि फायरवर्क्स प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
    4
    फायरवर्क्स प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश
गजरौला। क्षेत्राधिकारी धनौरा अंजली कटारिया ने अग्निशमन विभाग की टीम के साथ थाना गजरौला क्षेत्र में स्थित शकुंतला ट्रेड लिंक फायरवर्क्स एवं आरएच फायरवर्क्स का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा एवं बचाव से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान फायर सेफ्टी उपकरणों, सुरक्षा इंतजामों तथा आग से बचाव के लिए किए गए प्रबंधों को देखा गया। क्षेत्राधिकारी ने संबंधित संचालकों को सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने तथा किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।अधिकारियों ने कहा कि फायरवर्क्स प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • पुलिस आखिर क्यों बचा रही है संजय कुमार की बेटी ने राहुल गांधी से क्यों मांगी मदद ऐसा क्या हुआ “स्वतंत्र भारतद्वाज पर हमले के आरोप से मचा हड़कंप, वायरल वीडियो ने खड़े किए कई बड़े सवाल। संजय कुमार की बेटी जो बीजेपी की कार्यकर्ता है उन्होंने राहुल गांधी से क्यों मांगी मदद ऐसा क्या है जो पुलिस आरोपी को बचा रही है
    1
    पुलिस आखिर क्यों बचा रही है संजय कुमार की बेटी ने राहुल गांधी से क्यों मांगी मदद ऐसा क्या हुआ
“स्वतंत्र भारतद्वाज पर हमले के आरोप से मचा हड़कंप, वायरल वीडियो ने खड़े किए कई बड़े सवाल। संजय कुमार की बेटी जो बीजेपी की कार्यकर्ता है उन्होंने राहुल गांधी से क्यों मांगी मदद ऐसा क्या है जो पुलिस आरोपी को बचा रही है
    user_Khabre Uttar Pradesh ki
    Khabre Uttar Pradesh ki
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • नौगांवां तहसील क्षेत्र के ग्राम कुमखिया में जन्माष्टमी पर निकली भव्य झांकियां* *नौगांवां तहसील क्षेत्र के ग्राम कुमखिया में जन्माष्टमी पर निकली भव्य झांकियां* *नौगावां सादात - तहसील क्षेत्र जन्माष्टमी का पर बड़े ही धूमधाम से बनाया गया सुंदर-सुंदर झांकियां निकाली और भजन कीर्तन किया तथा पूजा पाठ किया मंदिरों में उधर ग्राम कुमखिया व देहरी खुर्रम आदि ग्रामों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर भव्य और आकर्षक झांकियां निकाली गईं। पूरे गांव में कृष्ण भक्ति का माहौल देखने को मिला। राधा-कृष्ण, बाल गोपाल और माखन-मिश्री की सुंदर झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण के वेश में सजे-धजे नजर आए, जिन्हें देखकर ग्रामीण मंत्रमुग्ध हो गए। डीजे की धुन पर "हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की" के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर स्थानीय पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा और शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम संपन्न कराया। ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर झांकियों का लुफ्त उठाया और प्रसाद वितरण किया गया।
    1
    नौगांवां तहसील क्षेत्र के ग्राम कुमखिया में जन्माष्टमी पर निकली भव्य झांकियां*
*नौगांवां तहसील क्षेत्र के ग्राम कुमखिया में जन्माष्टमी पर निकली भव्य झांकियां*
*नौगावां सादात  - तहसील क्षेत्र जन्माष्टमी का पर बड़े ही धूमधाम से बनाया गया सुंदर-सुंदर झांकियां निकाली और भजन कीर्तन किया तथा पूजा पाठ किया मंदिरों में उधर ग्राम कुमखिया व देहरी खुर्रम आदि ग्रामों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर भव्य और आकर्षक झांकियां निकाली गईं। पूरे गांव में कृष्ण भक्ति का माहौल देखने को मिला।
राधा-कृष्ण, बाल गोपाल और माखन-मिश्री की सुंदर झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण के वेश में सजे-धजे नजर आए, जिन्हें देखकर ग्रामीण मंत्रमुग्ध हो गए। डीजे की धुन पर "हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की" के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर स्थानीय पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा और शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम संपन्न कराया। ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर झांकियों का लुफ्त उठाया और प्रसाद वितरण किया गया।
    user_Bheesham Singh
    Bheesham Singh
    Local News Reporter नौगावां सदात, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • श्री कृष्ण जन्माष्टमी रामडोल शोभायात्रा को लेकर प्रशासन गंभीर डीएम डॉ. नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लाखन सिंह ने किया पैदल मार्च सुरक्षा का जयजा लिया। कड़ी सुरक्षा के लिए एसपी ने दिया निर्देश डीएम बोले: साफ सफाई बेहतर हो जल भराव बिल्कुल ना हो Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 8630442201
    1
    श्री कृष्ण जन्माष्टमी रामडोल शोभायात्रा को लेकर प्रशासन गंभीर 
डीएम डॉ. नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लाखन सिंह ने किया पैदल मार्च सुरक्षा का जयजा लिया।
कड़ी सुरक्षा के लिए एसपी ने दिया निर्देश 
डीएम बोले: साफ सफाई बेहतर हो जल भराव बिल्कुल ना हो 
Mashkoor Amrohvi 
JPN 7 NEWS 
8630442201
    user_Jpn7 News
    Jpn7 News
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अमरोहा। प्यार-मोहब्बत के मामले में युवती द्वारा मोबाइल नंबर ब्लॉक करना एक युवक को इतना नागवार गुजरा कि वह फिल्म ‘शोले’ के वीरू की तरह पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया। युवक को टंकी पर चढ़ा देख इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और घंटों तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। नंबर ब्लॉक किया तो ‘वीरू’ बन पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, अमरोहा में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा
    1
    अमरोहा। प्यार-मोहब्बत के मामले में युवती द्वारा मोबाइल नंबर ब्लॉक करना एक युवक को इतना नागवार गुजरा कि वह फिल्म ‘शोले’ के वीरू की तरह पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया। युवक को टंकी पर चढ़ा देख इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और घंटों तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
नंबर ब्लॉक किया तो ‘वीरू’ बन पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, अमरोहा में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा
    user_Bachchan Singh
    Bachchan Singh
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.