Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्य प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है और कई जिलों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। मध्य प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है और कई जिलों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के करीब 10 जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है। लगातार बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने लगा है, वहीं निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। किसानों के लिए भी बारिश महत्वपूर्ण मानी जा रही है, लेकिन तेज बारिश से फसलों को नुकसान की आशंका बनी हुई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की अपील की है। आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। प्रधान संपादक कदम राजपूत
प्रधान संपादक कदम राजपूत
मध्य प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है और कई जिलों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। मध्य प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है और कई जिलों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के करीब 10 जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है। लगातार बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने लगा है, वहीं निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। किसानों के लिए भी बारिश महत्वपूर्ण मानी जा रही है, लेकिन तेज बारिश से फसलों को नुकसान की आशंका बनी हुई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की अपील की है। आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। प्रधान संपादक कदम राजपूत
More news from राजस्थान and nearby areas
- *प्राइम न्यूज राजस्थान - अनंत चतुर्दशी विशेष कवरेज* *ब्यूरो रिपोर्ट - धर्मेन्द्र कुमार सोनी, कुशलगढ़ (बांसवाड़ा)* *शीर्षक - श्रद्धा, भक्ति और आस्था के साथ बप्पा को दी विदाई, विसर्जन के समय छलके भक्तों के आंसू, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों से गूंजा वागड़* *कुशलगढ़ / बांसवाड़ा।* राजस्थान के उदयपुर संभाग के राजसमंद, प्रतापगढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिले सहित पूरे वागड़ अंचल में अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर 10 दिवसीय गणेश महोत्सव का भव्य समापन हुआ। जहां एक तरफ 10 दिन तक गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजते रहे, वहीं अनंत चतुर्दशी पर जब बप्पा के विसर्जन की घड़ी आई तो हर भक्त की आंख नम हो गई। खासकर कुशलगढ़ उपखंड के मोहकमपुरा सर्व समाज, छोटी सरवा, बड़ी सरवा, पाटन, डुंगरा, सज्जनगढ़ सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अनंत चतुर्दशी की धूम देखते ही बनती थी। लोग गगनचुंबी नारों से आसमान को गुंजायमान कर रहे थे। *सुबह से ही शुरू हुई विदाई की तैयारी -* अनंत चतुर्दशी की सुबह से ही गणेश पंडालों में विदाई की तैयारी शुरू हो गई थी। महिलाओं ने गणेश जी का श्रृंगार किया, उन्हें मोदक का भोग लगाया, उनकी आरती उतारी। मोहकमपुरा सर्व समाज गणेश मंडल में सुबह 9 बजे अंतिम महाआरती की गई। महाआरती में सैकड़ों महिला-पुरुषों ने भाग लिया। आरती के बाद बप्पा को तिलक लगाकर, अक्षत चढ़ाकर विदाई दी गई। हर चेहरे पर एक अजीब सी उदासी थी। जो बप्पा 10 दिन तक घर के सदस्य की तरह रहे, आज उन्हें विदा करना था। बच्चों की आंखों में भी आंसू थे। *ढोल की थाप और बैंड की मधुर धुनों पर झूमे भक्त -* दोपहर 2 बजे के बाद विसर्जन यात्रा शुरू हुई। सबसे आगे ढोल-मंडल, उसके पीछे डीजे और बैंड की मधुर धुनों पर "गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" के नारों के साथ भक्त नाचते-गाते चल रहे थे। युवाओं की टोली ने भगवा ध्वज हाथ में लेकर "एक दो तीन चार, गणपति की जय जयकार" के नारे लगाए। छोटी सरवा से लेकर मोहकमपुरा तक, पाटन से लेकर बड़ी सरवा तक हर गांव की विसर्जन यात्रा में हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग अपने घरों की छतों से बप्पा पर फूल बरसा रहे थे। *विसर्जन स्थल पर उमड़ा जनसैलाब -* कुशलगढ़ प्रशासन ने विसर्जन के लिए विशेष घाट तैयार किए थे। बांसवाड़ा जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। हर घाट पर पुलिस जाप्ता तैनात था। जनप्रतिनिधियों ने भी इस धार्मिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर योगदान दिया। जैसे ही गणेश जी की मूर्ति को जल के पास लाया गया, माहौल और भावुक हो गया। पुजारी ने अंतिम पूजा कराई। मंत्रोच्चार हुआ - "यानि कानि च पापानि जन्मान्तर कृतानि च, तानि सर्वाणि नश्यन्तु प्रदक्षिण पदे पदे..." *और फिर आंसू छलक पड़े -* जब बप्पा की मूर्ति को जल में विसर्जित किया गया, तो वहां मौजूद हर भक्त की आंख से आंसू छलक पड़े। बुजुर्ग हों या युवा, महिलाएं हों या बच्चे, सबकी आंखें नम थीं। 10 दिन तक जिस बप्पा ने हर दुख-सुख में साथ दिया, आज वह जा रहे थे। एक महिला भक्त ने रोते हुए कहा - "बप्पा ऐसा लगता है जैसे घर का कोई सदस्य जा रहा हो। 10 दिन में आदत सी हो गई थी रोज आरती करने की।" मोहकमपुरा के एक युवा ने कहा - "भले ही बप्पा की मूर्ति का विसर्जन हो रहा है, लेकिन बप्पा हमारे दिल में हमेशा रहेंगे। वे विघ्नहर्ता हैं, वे हमारे विघ्न हरेंगे।" *अनंत चतुर्दशी का धार्मिक महत्व -* अनंत चतुर्दशी केवल गणेश विसर्जन का दिन नहीं है, यह भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा का दिन भी है। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा करके अनंत सूत्र बांधा जाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत करने से सारे पाप नष्ट हो जाते हैं और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। गणेश पुराण के अनुसार, गणपति बप्पा भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को पृथ्वी पर आते हैं और 10 दिन तक अपने भक्तों के बीच रहकर अनंत चतुर्दशी को वापस कैलाश पर्वत पर चले जाते हैं। इसलिए इस दिन विसर्जन किया जाता है। विसर्जन का अर्थ है - निराकार से साकार और साकार से फिर निराकार की ओर यात्रा। *प्रशासन की सराहनीय भूमिका -* इस पूरे 10 दिवसीय महोत्सव और विसर्जन के दौरान कुशलगढ़ उपखंड अधिकारी, बांसवाड़ा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना पुलिस, नगरपालिका और ग्राम पंचायतों ने बेहतरीन व्यवस्था की। कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। शांतिपूर्ण तरीके से विसर्जन सम्पन्न हुआ। प्राइम न्यूज राजस्थान की टीम ने जब ग्रामीणों से बात की तो सभी ने प्रशासन का आभार जताया। *अंत में -* विसर्जन के बाद घाट पर सन्नाटा पसर गया, लेकिन भक्तों के दिल में एक ही प्रार्थना थी - "गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ"। बप्पा अपने साथ भक्तों के सारे विघ्न हर ले गए और पीछे छोड़ गए अगले साल फिर आने का वादा। *ब्यूरो रिपोर्ट - धर्मेन्द्र कुमार सोनी, प्राइम न्यूज राजस्थान*4
- आश्रम अधीक्षक के परिजनों के ऊपर हुई FIR दर्ज ,विकासखंड शिक्षा अधिकारी के आवेदन पर हुई कार्रवाई1
- युवा ब्राह्मण समाज के गणेश मंडल में भक्ति का माहौल सर्व समाज की सहभागिता, प्रतिदिन आरती और भजन संध्या का आयोजन राजपुर। नगर में गणेशोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में युवा ब्राह्मण समाज द्वारा गणेश मंडल स्थापित कर भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। मंडल में ब्राह्मण समाज के साथ सर्व समाज के लोगों को भी आमंत्रित किया गया है, जिसके चलते प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आरती में शामिल हो रहे हैं। गणेशोत्सव के दौरान मंडल में प्रतिदिन शाम को आरती के साथ महिलाओं द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। महिलाएं एकत्र होकर भगवान श्री गणेश के भजनों की प्रस्तुति देती हैं, जिससे मंडल परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहता है। मंडल द्वारा प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रकार की प्रसादी का वितरण भी किया जा रहा है। इसी क्रम में छप्पन भोग का आयोजन कर भगवान श्री गणेश को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। मंडल से जुड़े राहुल ठक्कर ने बताया कि गणेशोत्सव के दौरान सर्व समाज एवं ब्राह्मण समाज के लोग प्रतिदिन मंडल में पहुंचकर आरती में शामिल हो रहे हैं। महिलाओं द्वारा नियमित भजन संध्या आयोजित की जा रही है। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ समाज में आपसी एकता और भाईचारे को बढ़ावा देना है। गणेशोत्सव को लेकर नगरवासियों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।1
- विवादित बयान की कवरेज से नाराज दिखे कैलाश विजयवर्गीय, बोले— “इंदौर में बाइट देना बंद” इंदौर... कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का मीडिया पर फूटा गुस्सा, कहा— "इंदौर में बाइट देना बंद"... विवादित बयान को प्रमुखता से दिखाने के कारण इंदौर मीडिया से नाराज दिखे कैबिनेट मंत्री... दतुन पहाड़ी पर आयोजित 25 हजार पौधरोपण कार्यक्रम के बाद विजयवर्गीय ने मीडिया से बनाई दूरी...1
- सुप्त प्रतियोगिता सांडवा मैं कार्यक्रम संस्कृति अवतार आदिवासी बोल एरिया में किया गया आदिवासी संस्कृति कार्यक्रम सोमवार तहसील में भव्य रूप से कहीं गांव के लोगों ने सूखता कार्यक्रम में भाग लिया2
- महू तहसील के सबसे बड़े गांव दतोदा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का मामला सामने आया है। दतोदा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पिछले 5 वर्षों से प्राचार्य का पद रिक्त है। यह विद्यालय एक संकुल की जिम्मेदारी भी निभा रहा है, ऐसे में लंबे समय से प्राचार्य की नियुक्ति नहीं होने के कारण विद्यालय के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक कार्यों पर असर पड़ने की बात सामने आ रही है। प्राचार्य की नियुक्ति की मांग को लेकर (ACS) आदिवासी छात्र संगठन एवं (abvp)अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा उपप्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया है। छात्र संगठनों ने मांग की है कि सरकार एवं शिक्षा विभाग इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दतोदा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जल्द से जल्द स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति करें, ताकि विद्यालय का शैक्षणिक एवं प्रशासनिक संचालन बेहतर तरीके से हो सके। महू तहसील के सबसे बड़े गांव दतोदा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का मामला सामने आया है। दतोदा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पिछले 5 वर्षों से प्राचार्य का पद रिक्त है। यह विद्यालय एक संकुल की जिम्मेदारी भी निभा रहा है, ऐसे में लंबे समय से प्राचार्य की नियुक्ति नहीं होने के कारण विद्यालय के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक कार्यों पर असर पड़ने की बात सामने आ रही है। प्राचार्य की नियुक्ति की मांग को लेकर (ACS) आदिवासी छात्र संगठन एवं (abvp)अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा उपप्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया है। छात्र संगठनों ने मांग की है कि सरकार एवं शिक्षा विभाग इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दतोदा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जल्द से जल्द स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति करें, ताकि विद्यालय का शैक्षणिक एवं प्रशासनिक संचालन बेहतर तरीके से हो सके।2
- *सेंधवा में चलती स्कूटी में लगी अचानक आग, युवक ने समय रहते कूदकर बचाई जान* सेंधवा शहर में गणेश पंडाल के दर्शन कर लौट रहे एक युवक विशु राजपाल की चलती स्कूटी में आजाद नुक्कड़ के पास अचानक आग लग गई। स्कूटी से धुआं निकलता देख युवक ने समय रहते स्कूटी रोककर उससे उतरकर अपनी जान बचाई घटना के बाद मौके पर मौजूद आजाद नुक्कड़ एकता संगठन के युवाओं ने पानी डालकर स्कूटी में लगी आग बुझाई। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है बताया जा रहा है कि युवक पंडाल के दर्शन कर अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में अचानक स्कूटी में आग लग गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। वही रात्रि गस्त में गश्त कर रही पुलिस भी मौके पर पहुची।1
- सांवेर में आइसक्रीम गोदाम में भीषण आग, फ्रीजर और माल जला इंदौर ब्रेकिंग: सांवेर में आइसक्रीम गोदाम में भीषण आग इंदौर के सांवेर में आइसक्रीम के डिस्ट्रीब्यूशन गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम में रखी आइसक्रीम, अन्य सामान और फ्रीजर आग की चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही सांवेर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। गोदाम उज्जैन निवासी एक कारोबारी का बताया जा रहा है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच के बाद ही वास्तविक वजह सामने आएगी।1
- गांधीनगर में दिनदहाड़े चोरी का खुलासा ।। दो आरोपी गिरफ्तार ।। गांधीनगर थाना क्षेत्र के सतपुड़ा परिसर में 18 तारीख को दिनदहाड़े चोरी हुई थी ।। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी ।। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को राउंडअप किया ।। पकड़े गए आरोपियों के नाम संजू उर्फ काला और क्यों बताए गए हैं ।। आरोपियों की कब्जे से सोने चांदी के आभूषण और नगदी बरामद हुई है ।। चोरी की वारदात दो पड़ोसी मकान में हुई थी ।। इनमें से करीब 35 रुपए नगर की चोरी हुए थे ।।1