Shuru
Apke Nagar Ki App…
*सेंधवा में चलती स्कूटी में लगी अचानक आग, युवक ने समय रहते कूदकर बचाई जान* सेंधवा शहर में गणेश पंडाल के दर्शन कर लौट रहे एक युवक विशु राजपाल की चलती स्कूटी में आजाद नुक्कड़ के पास अचानक आग लग गई। स्कूटी से धुआं निकलता देख युवक ने समय रहते स्कूटी रोककर उससे उतरकर अपनी जान बचाई घटना के बाद मौके पर मौजूद आजाद नुक्कड़ एकता संगठन के युवाओं ने पानी डालकर स्कूटी में लगी आग बुझाई। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है बताया जा रहा है कि युवक पंडाल के दर्शन कर अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में अचानक स्कूटी में आग लग गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। वही रात्रि गस्त में गश्त कर रही पुलिस भी मौके पर पहुची।
Allrounder Rahul Gupta
*सेंधवा में चलती स्कूटी में लगी अचानक आग, युवक ने समय रहते कूदकर बचाई जान* सेंधवा शहर में गणेश पंडाल के दर्शन कर लौट रहे एक युवक विशु राजपाल की चलती स्कूटी में आजाद नुक्कड़ के पास अचानक आग लग गई। स्कूटी से धुआं निकलता देख युवक ने समय रहते स्कूटी रोककर उससे उतरकर अपनी जान बचाई घटना के बाद मौके पर मौजूद आजाद नुक्कड़ एकता संगठन के युवाओं ने पानी डालकर स्कूटी में लगी आग बुझाई। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है बताया जा रहा है कि युवक पंडाल के दर्शन कर अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में अचानक स्कूटी में आग लग गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। वही रात्रि गस्त में गश्त कर रही पुलिस भी मौके पर पहुची।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- युवा ब्राह्मण समाज के गणेश मंडल में भक्ति का माहौल सर्व समाज की सहभागिता, प्रतिदिन आरती और भजन संध्या का आयोजन राजपुर। नगर में गणेशोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में युवा ब्राह्मण समाज द्वारा गणेश मंडल स्थापित कर भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। मंडल में ब्राह्मण समाज के साथ सर्व समाज के लोगों को भी आमंत्रित किया गया है, जिसके चलते प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आरती में शामिल हो रहे हैं। गणेशोत्सव के दौरान मंडल में प्रतिदिन शाम को आरती के साथ महिलाओं द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। महिलाएं एकत्र होकर भगवान श्री गणेश के भजनों की प्रस्तुति देती हैं, जिससे मंडल परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहता है। मंडल द्वारा प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रकार की प्रसादी का वितरण भी किया जा रहा है। इसी क्रम में छप्पन भोग का आयोजन कर भगवान श्री गणेश को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। मंडल से जुड़े राहुल ठक्कर ने बताया कि गणेशोत्सव के दौरान सर्व समाज एवं ब्राह्मण समाज के लोग प्रतिदिन मंडल में पहुंचकर आरती में शामिल हो रहे हैं। महिलाओं द्वारा नियमित भजन संध्या आयोजित की जा रही है। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ समाज में आपसी एकता और भाईचारे को बढ़ावा देना है। गणेशोत्सव को लेकर नगरवासियों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।1
- आंगन उत्सव का शुभारंभ अच्छे कार्य के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका सुपरवाइजर केंद्रीय राज्य मंत्री द्वारा सम्मानित जगन्नाथ यादव महिला बाल विकाश केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ता बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और महिला सशक्तीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं,,उनके समर्पण से शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है,, कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और संबल योजना से लाभान्वित महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए शासन की योजनाओं के प्रति आभार व्यक्त किया,,इस दौरान महिला सशक्तीकरण, बच्चों के बेहतर पोषण और शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया,, वक्ताओं ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है,,सेवा और समर्पण के भाव से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करना और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना रहा *धार-धामनोद से जगन्नाथ यादव3
- आश्रम अधीक्षक के परिजनों के ऊपर हुई FIR दर्ज ,विकासखंड शिक्षा अधिकारी के आवेदन पर हुई कार्रवाई1
- कपास से भरा पिक अप वाहन टायर फटने से पलटा,बड़ा हादसा टला, पानसेमल। ओझर से कपास भरकर जा रहा पिक अप वाहन टायर फटने से पलटा,कपास सड़क पर बिखरा बड़ा हादसा टला।1
- रीवा में ढाई साल की बच्ची का अपहरण, 6 घंटे में सीधी से सकुशल बरामद सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग, पड़ोसी दंपति समेत चार आरोपी गिरफ्तार रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा शहर में ढाई साल की मासूम बच्ची के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। समान थाना क्षेत्र के गाडरियां दुर्गा मंदिर के पास रहने वाली मजदूर महिला की ढाई साल की बेटी अचानक घर से लापता हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए करीब छह घंटे के भीतर बच्ची को पड़ोसी जिले सीधी से सकुशल बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार, बच्ची की मां रोज की तरह मजदूरी करने गई थी। घर पर उसका पांच वर्षीय बेटा और ढाई साल की बेटी मौजूद थे। शाम को जब महिला वापस लौटी तो बेटी घर पर नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी बच्ची का पता नहीं चलने पर परिजन समान थाना पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मासूम बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आशीष मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। जांच के दौरान मोहल्ले के ही एक दंपति की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं। फुटेज में दंपति बाइक से जाते दिखाई दिए और बाइक पर एक संदिग्ध बोरी रखी नजर आई। पुलिस ने संदेह के आधार पर दंपति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में बच्ची को ले जाने की बात सामने आई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आरोपी दंपति निःसंतान था और कथित तौर पर बच्ची को अपने साथ ले जाने की योजना बनाई थी। बच्ची को बोरी में रखकर सीधी जिले में एक रिश्तेदार के घर पहुंचाए जाने की बात भी सामने आई। सुराग मिलते ही रीवा पुलिस की टीम ने तत्काल सीधी जिले में दबिश दी और करीब छह घंटे के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद बच्ची को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी पति रविशंकर, उसकी पत्नी केशकाली, उनकी भाभी सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और कथित अपहरण की साजिश में शामिल अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस की तत्परता से मासूम सुरक्षित घटना के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मासूम बच्ची को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया जा सका। सीसीटीवी फुटेज और तत्काल की गई कार्रवाई इस मामले की जांच में अहम कड़ी साबित हुई।1
- मध्य प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है और कई जिलों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। मध्य प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है और कई जिलों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के करीब 10 जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है। लगातार बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने लगा है, वहीं निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। किसानों के लिए भी बारिश महत्वपूर्ण मानी जा रही है, लेकिन तेज बारिश से फसलों को नुकसान की आशंका बनी हुई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की अपील की है। आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। प्रधान संपादक कदम राजपूत2
- सुप्त प्रतियोगिता सांडवा मैं कार्यक्रम संस्कृति अवतार आदिवासी बोल एरिया में किया गया आदिवासी संस्कृति कार्यक्रम सोमवार तहसील में भव्य रूप से कहीं गांव के लोगों ने सूखता कार्यक्रम में भाग लिया2
- *सेंधवा में चलती स्कूटी में लगी अचानक आग, युवक ने समय रहते कूदकर बचाई जान* सेंधवा शहर में गणेश पंडाल के दर्शन कर लौट रहे एक युवक विशु राजपाल की चलती स्कूटी में आजाद नुक्कड़ के पास अचानक आग लग गई। स्कूटी से धुआं निकलता देख युवक ने समय रहते स्कूटी रोककर उससे उतरकर अपनी जान बचाई घटना के बाद मौके पर मौजूद आजाद नुक्कड़ एकता संगठन के युवाओं ने पानी डालकर स्कूटी में लगी आग बुझाई। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है बताया जा रहा है कि युवक पंडाल के दर्शन कर अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में अचानक स्कूटी में आग लग गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। वही रात्रि गस्त में गश्त कर रही पुलिस भी मौके पर पहुची।1