Shuru
Apke Nagar Ki App…
फरिहा में झोलाछाप डॉक्टर का इंजेक्शन बना मौत की वजह, दांत दर्द का इलाज कराने गए युवक की मौत MTF NEWS फिरोजाबाद जनपद के कस्बा फरिहा में एक झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से युवक की मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सुनाब गांव निवासी 42 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र निहाल सिंह दांत दर्द की दवा लेने एक कथित दांत के डॉक्टर के पास गए थे। आरोप है कि इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मामले की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित अस्पताल को सील कर दिया है। वहीं थाना फरिहा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।
MTF News फीरोजाबाद Taliv raza
फरिहा में झोलाछाप डॉक्टर का इंजेक्शन बना मौत की वजह, दांत दर्द का इलाज कराने गए युवक की मौत MTF NEWS फिरोजाबाद जनपद के कस्बा फरिहा में एक झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से युवक की मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सुनाब गांव निवासी 42 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र निहाल सिंह दांत दर्द की दवा लेने एक कथित दांत के डॉक्टर के पास गए थे। आरोप है कि इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मामले की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित अस्पताल को सील कर दिया है। वहीं थाना फरिहा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)1
- सपा का बड़ा दावा – हमारी सरकार में हुई थी असली गौ सेवा!1
- सिरसागंज मेला तीज के सांस्कृतिक कार्यक्रम के पहले दिन का आयोजन बहुत ही शानदार रहा। एसपी ग्रामीण फिरोजाबाद अनुज चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शाम को हरियाणा की सुप्रसिद्ध सुषमा चौधरी एण्ड पार्टी एवं कशिश चौधरी का कार्यक्रम । कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। #highlight #सिरसागंज #Firozabad #तीजमहोत्सव1
- उत्तर प्रदेश आगरा के जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगाली ने स्पष्ट किया है कि आगरा में घरेलू गैस का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में मौजूद है | आगरा वासियों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान ना दें | नई नियमावली के अंतर्गत 25 दिन बाद दूसरा रिफिल बुकिंग सिलेंडर बुक करें | Updated News-12/मार्च /26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )1
- आगरा।आगरा-दिल्ली हाईवे पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रुनकता ओवरब्रिज से उतरते समय एक ई-रिक्शा लोडर सड़क पर खड़ी जेसीबी मशीन से टकरा गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब आठ बजे ई-रिक्शा चालक अपने बेटे के साथ आगरा की ओर जा रहा था। जैसे ही ई-रिक्शा रुनकता ओवरब्रिज से नीचे उतरा, तभी तेज रफ्तार में पीछे से सड़क किनारे खड़ी जेसीबी मशीन से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा के केबिन के परखच्चे उड़ गए और पिता-पुत्र दोनों उसमें फंस गए। हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर काफी मशक्कत के बाद ई-रिक्शा में फंसे दोनों को बाहर निकाला। इस हादसे में 60 वर्षीय साहब पुत्र धनीराम निवासी पोपा बुर्ज, रेपुरा, मथुरा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा महेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के बड़े बेटे पवन ने बताया कि उनके पिता और भाई सिकंदरा स्थित सब्जी मंडी से क्षेत्र में सब्जी ढुलाई का काम करते थे। हादसे के समय दोनों सिकंदरा मंडी जा रहे थे। वहीं हादसे के बाद जेसीबी चालक मौके से फरार हो गया। रुनकता चौकी के एसआई दीपक कुमार ने बताया कि फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- आगरा जनपद से बड़ी खबर सामने आई है इंडियन गैस कनेक्शन उपभोक्ताओं के लिए एक बुरी खबर है गैस रिफिल करने हेतु बुकिंग नंबर हुआ बंद अब बुकिंग करने के बाद भी 20 से 25 दिन के अंदर सिलेंडर मिलेगा पहले नहीं मिलेगा और इसकी रेट पर बढ़ोतरी हो गई है 850 से अब 932 होगया 1500 से ऊपर भी जा सकता है रेट अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें Shru App or Channel को Subscribe करें1
- Post by लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)1
- भारत विकास परिषद सिरसागंज की संस्था के सदस्यों का मेला कमेटी ने किया जोरदार स्वागत.. #firozabadnews #NewsUpdate #teejmahotsav #Sirsaganj , #तीजमहोत्सव1
- फिरोजाबाद के खैरगढ़ क्षेत्र स्थित शांति नर्सिंग होम में इलाज के दौरान 26 वर्षीय युवक गोविंद बघेल की मौत के बाद परिजनों ने गंभीर लापरवाही का आरोप लगाकर 11-12 मार्च 2026 की रात जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की | फिरोजाबाद के खैरगढ़ क्षेत्र में एक युवक की उपचार के दौरान मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। आक्रोशित परिजनों ने नर्सिंग होम में तोड़फोड़ भी की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, गांव पड़रिया निवासी गोविंद बघेल (26) पुत्र भूपसिंह बघेल को 6 मार्च 2026 को तबीयत बिगड़ने पर शहर के शांति नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। बताया गया कि युवक के फेफड़ों में पानी भर गया था, जिसका इलाज चल रहा था।उपचार के दौरान बुधवार देर रात गोविंद की हालत अचानक बिगड़ गई और चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और गुस्से में आकर अस्पताल में तोड़फोड़ भी कर दी।सूचना मिलने पर थाना उत्तर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह परिजनों को शांत कराया। थाना उत्तर के इंस्पेक्टर अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Updated News -12/मार्च /26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )1