Shuru
Apke Nagar Ki App…
Dujram Sahu
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- Post by Dujram Sahu1
- MLA संगीता सिन्हा ने करहीभदर के पास सड़क दुर्घटना में घायलों से की मुलाकात, सड़क दुर्घटना की जानकारी पर क्षेत्र की MLA संगीता सिन्हा घायलों से मुलाकात करने हेतु बालोद जिला अस्पताल पहुंची, उन्होंने घायलों से घटना के संबंध में जानकारी लेकर उनके शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ की कामना की। साथ ही डॉक्टरों को भी उचित इलाज हेतु निर्देश दिए। बता दे कि शनिवार की सुबह करहीभदर के आगे एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे मे पलट गई। बस मे लगभग 35 से अधिक यात्री सवार होने की जानकारी है। 25 से अधिक यात्रियो के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद तत्काल गुरुर एवं बालोद पुलिस तथा यातायात पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू किया गया। वही मौके पर बालोद एवं गुरुर मुख्यालय से पांच अलग अलग एंबुलेंस की टीम को बुलाया गया। घायलो को उपचार के लिए बालोद जिला अस्पताल तथा गुरुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की सूचना है।1
- कांकेर शहर के गिल्ली चौक के पास रास्ते में खराब हुआ ट्रक, लगा जाम कांकेर शहर के गिल्ली चौक में,शनिवार रात करीब 9 बजे शीतला पारा जाने वाले मार्ग पर,ट्रक क्रमांक सीजी 10 ए आर 21 37 अचानक खराब हो गया। ट्रक सड़क के बीचों बीच खड़ा होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। छोटी गाड़ियां किसी तरह निकलती रहीं, लेकिन बड़ी गाड़ियों के फंसने से जाम की स्थिति बन गई। जिससे लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।गिल्ली चौक क्षेत्र में आए दिन जाम की समस्या के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना हमेशा करना पड़ता है।1
- ‘गूंज तो नहीं, धमाका जरूर...’ जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर तंज... DUSU चुनाव में ABVP की शानदार जीत, NSUI का सफाया। स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़/नई दिल्ली, 19 सितंबर 2026। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित हुए, जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने चार में से तीन प्रमुख पदों पर कब्जा जमा लिया। कांग्रेस समर्थित नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) को एक भी केंद्रीय पद नहीं मिला। इस नतीजे के बाद भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ मुहिम पर तीखा तंज कसा। चुनाव परिणाम (अंतिम आंकड़े) अध्यक्ष: यश डबास (ABVP) — 24,576 वोट विजय शंकर मीणा (NSUI) — 22,523 वोट अंतर: 2,053 वोट उपाध्यक्ष: दीपांशु शौकीन (निर्दलीय) — 30,615 वोट (पूर्व NSUI कार्यकर्ता, टिकट न मिलने पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ा) ईशू मौर्या (ABVP) — 16,910 वोट वीर छत्ररथ (NSUI) — 4,313 वोट सचिव: रिया छाबड़ी (ABVP) — 21,650 वोट नम्रता चौधरी (NSUI) — 14,869 वोट संयुक्त सचिव: लक्ष्य राज सिंह (ABVP) — लगभग 16,615-16,641 वोट विशेष यादव (समाजवादी छात्र सभा) — 15,778 वोट गोपाल चौधरी (NSUI) — 15,206 वोट मतदान प्रतिशत लगभग 40.46% रहा। जेपी नड्डा का बयान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मुझे ‘गूंज’ तो सुनाई नहीं दी, लेकिन ‘धमाका’ जरूर सुनाई दिया।” उन्होंने राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को ‘झूठ की गूंज’ करार दिया और कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय पूरे देश का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए यह नतीजा युवाओं का स्पष्ट संदेश है। अन्य भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने ABVP के विजेता उम्मीदवारों और युवाओं को बधाई दी। कई भाजपा नेताओं ने इसे राहुल गांधी की युवा आउटरीच का ‘पूर्ण खारिज’ बताया और कहा कि छात्र ‘झूठ की गूंज’ के बजाय राष्ट्रवाद और विकास की विचारधारा के साथ खड़े हुए हैं। उल्लेखनीय है कि नतीजों के दिन ही राहुल गांधी इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से मुखातिब थे। स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़ हमेशा फुल फैक्ट्स और अपडेटेड जानकारी के साथ आपके साथ। मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1
- रायपुर में अनोखी गणपति बप्पा के पंडाल जो कि आज के gen-z ने भगवान बप्पा से मांगी मदद.....1
- राजिम महानदी तट पर अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्राली छोड़ भागे माफिया गरियाबंद / राजिम - राजिम महानदी तट पर चल रहे अवैध रेत खनन के खिलाफ प्रशासन ने आज बड़ी छापामार कार्रवाई की है। खनिज विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम की इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया। छापा मारने पहुंची टीम को देखकर माफिया अपने ट्रैक्टर और ट्रालियां छोड़कर मौके से फरार हो गए।जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई राजिम के समीप ग्राम पितईबंद नर्सरी क्षेत्र में की गई, जहां वर्षों से अवैध रेत खनन का कारोबार बेखौफ चल रहा था। रेत माफिया पर्यावरण के नियमों को पूरी तरह से ताक पर रखकर महानदी तट से अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर रहे थे। इससे न केवल नदी के अस्तित्व को खतरा पैदा हो रहा था, बल्कि शासन को भी राजस्व का भारी नुकसान हो रहा था। सबसे गंभीर बात यह है कि रेत माफिया नर्सरी क्षेत्र में लगे हजारों पेड़ों की अंधाधुंध कटाई कर अवैध खनन कर रहे थे। इससे पर्यावरण को अपूरणीय क्षति पहुंच रही थी। नर्सरी को उजाड़कर वहां गहरे गड्ढे खोदे जा रहे थे, जिससे वन विभाग की संपत्ति को भी नुकसान हो रहा था। आज सुबह जैसे ही प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची, तो खनन कर रहे माफियाओं में अफरा-तफरी मच गई। कई माफिया ट्रैक्टर से ट्राली को पलट कर और ट्रैक्टर छोड़कर जंगल की ओर भाग गए। टीम ने मौके से दर्जनों ट्रैक्टर और ट्रालियों को जप्त किया है। जप्त वाहनों को थाने लाया जा रहा है और उनके मालिकों की पतासाजी की जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। ग्रामीणों का कहना था कि पितईबंद नर्सरी में लंबे समय से अवैध खनन चल रहा था, जिसकी शिकायत कई बार की गई थी, लेकिन माफियाओं के हौसले बुलंद थे। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि अवैध रेत खनन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।4
- NH 930-करहीभदर के पास अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस @ देखिए पूरा विस्तृत खबर बस पलटने के बाद सवार सभी यात्रियों के मध्य अफरा तफरी का माहौल बन गया। बस मे लगभग 35 से अधिक यात्री सवार होने की जानकारी है जिसमे 25 से अधिक यात्रियो के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद तत्काल गुरुर एवं बालोद पुलिस तथा यातायात पुलिस के बल भी मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू किया गया। बालोद एवं गुरुर मुख्यालय से पांच अलग अलग एंबुलेंस की टीम को बुलाया गया। घायलो को उपचार के लिए बालोद जिला अस्पताल तथा गुरुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की सूचना है।1
- नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार कांकेर। थाना पखांजूर पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर पीड़िता को धमकी भी दी थी। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, 17 सितंबर 2026 को पीड़िता के परिजनों ने थाना पखांजूर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 6 अक्टूबर 2025 की रात करीब 10:30 बजे, जब परिजन घर से बाहर थे, उस दौरान राजेश सरकार (27), निवासी पीव्ही-75 भवानीपुर, थाना बांदे नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना के संबंध में किसी को बताने पर धमकी भी दी। रिपोर्ट के आधार पर थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 159/2026 के तहत बीएनएस की धारा 137(2), 64, 64(2)(m), 351(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी पखांजूर कुलदीप बंजारे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक तेज कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश सरकार को उसके निवास से पकड़ लिया। पूछताछ एवं विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस ने नाबालिग बालिका को भी दस्तयाब कर लिया है। कार्रवाई में निरीक्षक तेज कुमार वर्मा, एएसआई बिन्दुलता देवांगन, पीएसआई अमीना, प्रधान आरक्षक 652 लिहेन्द्र देवांगन, आरक्षक 865 पवन सोम, महिला आरक्षक 460 ममता मंडावी एवं महिला आरक्षक राकेश उर्फ रानी का विशेष योगदान रहा। कांकेर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने के लिए अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 जारी किया गया है। पुलिस के अनुसार सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।1