logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

_कुंदा में प्रसव पीड़िता को नहीं मिली एंबुलेंस, बाइक से ले जाना पड़ा निजी अस्पताल_ कुंदा(चतरा): प्रखंड के कुंदा पंचायत अंतर्गत टीकूलिया गांव में स्वास्थ्य व्यवस्था की लचर स्थिति सामने आई है। यहां प्रसव पीड़ित महिला संजू देवी को न तो ममता वाहन मिला और न ही 108 एंबुलेंस, जिसके कारण परिजनों को मजबूरन बाइक से निजी अस्पताल ले जाना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि देर रात महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने सहिया से संपर्क किया। सहिया पति बिनोद पासवान ने बताया कि ममता वाहन संचालक निजी कार्य से बाहर थे, वहीं 108 एंबुलेंस का घंटों इंतजार के बाद भी कोई वाहन नहीं पहुंचा। हालत बिगड़ती देख परिजनों ने जोखिम उठाकर बाइक से ही महिला को निजी अस्पताल पहुंचाया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति नाराजगी है। लोगों का कहना है कि सरकार संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए ममता वाहन और मुफ्त एंबुलेंस सेवा चला रही है, लेकिन आपात स्थिति में भी समय पर सुविधा नहीं मिल पा रही है।

11 hrs ago
user_Headline jharkhand
Headline jharkhand
Press-Media Pratappur, Chatra•
11 hrs ago

_कुंदा में प्रसव पीड़िता को नहीं मिली एंबुलेंस, बाइक से ले जाना पड़ा निजी अस्पताल_ कुंदा(चतरा): प्रखंड के कुंदा पंचायत अंतर्गत टीकूलिया गांव में स्वास्थ्य व्यवस्था की लचर स्थिति सामने आई है। यहां प्रसव पीड़ित महिला संजू देवी को न तो ममता वाहन मिला और न ही 108 एंबुलेंस, जिसके कारण परिजनों को मजबूरन बाइक से निजी अस्पताल ले जाना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि देर रात महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने सहिया से संपर्क किया। सहिया पति बिनोद पासवान ने बताया कि ममता वाहन संचालक निजी कार्य से बाहर थे, वहीं 108 एंबुलेंस का घंटों इंतजार के बाद भी कोई वाहन नहीं पहुंचा। हालत बिगड़ती देख परिजनों ने जोखिम उठाकर बाइक से ही महिला को निजी अस्पताल पहुंचाया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति नाराजगी है। लोगों का कहना है कि सरकार संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए ममता वाहन और मुफ्त एंबुलेंस सेवा चला रही है, लेकिन आपात स्थिति में भी समय पर सुविधा नहीं मिल पा रही है।

More news from Chatra and nearby areas
  • कुंदा(चतरा): प्रखंड के कुंदा पंचायत अंतर्गत टीकूलिया गांव में स्वास्थ्य व्यवस्था की लचर स्थिति सामने आई है। यहां प्रसव पीड़ित महिला संजू देवी को न तो ममता वाहन मिला और न ही 108 एंबुलेंस, जिसके कारण परिजनों को मजबूरन बाइक से निजी अस्पताल ले जाना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि देर रात महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने सहिया से संपर्क किया। सहिया पति बिनोद पासवान ने बताया कि ममता वाहन संचालक निजी कार्य से बाहर थे, वहीं 108 एंबुलेंस का घंटों इंतजार के बाद भी कोई वाहन नहीं पहुंचा। हालत बिगड़ती देख परिजनों ने जोखिम उठाकर बाइक से ही महिला को निजी अस्पताल पहुंचाया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति नाराजगी है। लोगों का कहना है कि सरकार संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए ममता वाहन और मुफ्त एंबुलेंस सेवा चला रही है, लेकिन आपात स्थिति में भी समय पर सुविधा नहीं मिल पा रही है।
    1
    कुंदा(चतरा): प्रखंड के कुंदा पंचायत अंतर्गत टीकूलिया गांव में स्वास्थ्य व्यवस्था की लचर स्थिति सामने आई है। यहां प्रसव पीड़ित महिला संजू देवी को न तो ममता वाहन मिला और न ही 108 एंबुलेंस, जिसके कारण परिजनों को मजबूरन बाइक से निजी अस्पताल ले जाना पड़ा।
ग्रामीणों ने बताया कि  देर रात महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने सहिया से संपर्क किया। सहिया पति बिनोद पासवान ने बताया कि ममता वाहन संचालक निजी कार्य से बाहर थे, वहीं 108 एंबुलेंस का घंटों इंतजार के बाद भी कोई वाहन नहीं पहुंचा। हालत बिगड़ती देख परिजनों ने जोखिम उठाकर बाइक से ही महिला को निजी अस्पताल पहुंचाया।
इस घटना के बाद ग्रामीणों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति नाराजगी है। लोगों का कहना है कि सरकार संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए ममता वाहन और मुफ्त एंबुलेंस सेवा चला रही है, लेकिन आपात स्थिति में भी समय पर सुविधा नहीं मिल पा रही है।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    11 hrs ago
  • *चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित* नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आधार है और इसके संरक्षण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना आवश्यक है। साथ ही वर्षा जल संचयन, जल के सदुपयोग एवं अनावश्यक बर्बादी रोकने के उपायों की जानकारी दी गई। इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को जल संकट के प्रति सचेत करना एवं भविष्य के लिए जल संरक्षण के प्रति प्रेरित करना रहा।
    1
    *चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।
इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया।
विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आधार है और इसके संरक्षण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना आवश्यक है। साथ ही वर्षा जल संचयन, जल के सदुपयोग एवं अनावश्यक बर्बादी रोकने के उपायों की जानकारी दी गई।
इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को जल संकट के प्रति सचेत करना एवं भविष्य के लिए जल संरक्षण के प्रति प्रेरित करना रहा।
    user_Ramashish Kumar Mo:-6202682271
    Ramashish Kumar Mo:-6202682271
    पाटन, पलामू, झारखंड•
    3 hrs ago
  • Post by गौतम चंद्रवंशी जी
    1
    Post by गौतम चंद्रवंशी जी
    user_गौतम चंद्रवंशी जी
    गौतम चंद्रवंशी जी
    Video Player Repair Service औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    22 hrs ago
  • कम गैस सप्लाई का मामला गरमाया: शिकायत करने वालों को कनेक्शन काटने की चेतावनी
    1
    कम गैस सप्लाई का मामला गरमाया: शिकायत करने वालों को कनेक्शन काटने की चेतावनी
    user_AMIT KUMAR
    AMIT KUMAR
    बोधगया, गया, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by Shamsher Alam
    1
    Post by Shamsher Alam
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    5 hrs ago
  • रफीगंज प्रखंड के मखदुमपुर गांव में सोमवार को स्वर्गीय शहीद अजीत यादव का पांचवां शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय अजीत यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बलिदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि अजीत यादव एक कर्मठ और देशभक्त व्यक्ति थे, जिन्होंने कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान देश सेवा करते हुए अपनी जान गंवा दी। वे ड्यूटी के दौरान संक्रमित हो गए थे और इलाज के क्रम में उनका निधन हो गया। वक्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका बलिदान समाज और देश के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा। इस दौरान उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
    1
    रफीगंज प्रखंड के मखदुमपुर गांव में सोमवार को स्वर्गीय शहीद अजीत यादव का पांचवां शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।
सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय अजीत यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बलिदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि अजीत यादव एक कर्मठ और देशभक्त व्यक्ति थे, जिन्होंने कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान देश सेवा करते हुए अपनी जान गंवा दी। वे ड्यूटी के दौरान संक्रमित हो गए थे और इलाज के क्रम में उनका निधन हो गया।
वक्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका बलिदान समाज और देश के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा। इस दौरान उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    8 hrs ago
  • Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)
    1
    Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    31 min ago
  • कान्हाचट्टी(चतरा): कान्हाचट्टी से ढेबरो होते पांडेमहुआ जाने वाली सड़क पर कान्हाचट्टी बाजार से आधे किलोमीटर दूर बड़की नदी पुल की स्थिति जर्जर हो गई है। पुल का एप्रोच पथ पिछले वर्षात में भारी बारिश की भेंट चढ़ गया था, जिसकी अब तक मरम्मत नहीं हुई। क्षतिग्रस्त एप्रोच पथ के सहारे ही छोटी-बड़ी गाड़ियों का आवागमन जारी है। पुल के निचले हिस्से में दो पिलर के बगल में गहरी खाई बन गई है, जिससे पिलर का अस्तित्व खतरे में है। पुल से भारी वाहनों की आवाजाही के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्षात के समय आरईओ विभाग ने हल्की मरम्मत कर पैदल चलने लायक बनाया था, लेकिन आठ माह बीतने के बाद भी प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। दो पिलरों के बीच बड़े गड्ढे बन गए हैं। पुल के बीच में बांस का बड़ा बखार भी फंसा है, जिससे बाकी हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो सकता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो आगामी वर्षात में पुल पूरी तरह ध्वस्त हो जाएगा। ग्रामीणों ने उपायुक्त से पुल की मरम्मत की मांग की है।
    1
    कान्हाचट्टी(चतरा): कान्हाचट्टी से ढेबरो होते पांडेमहुआ जाने वाली सड़क पर कान्हाचट्टी बाजार से आधे किलोमीटर दूर बड़की नदी पुल की स्थिति जर्जर हो गई है। पुल का एप्रोच पथ पिछले वर्षात में भारी बारिश की भेंट चढ़ गया था, जिसकी अब तक मरम्मत नहीं हुई। क्षतिग्रस्त एप्रोच पथ के सहारे ही छोटी-बड़ी गाड़ियों का आवागमन जारी है।
पुल के निचले हिस्से में दो पिलर के बगल में गहरी खाई बन गई है, जिससे पिलर का अस्तित्व खतरे में है। पुल से भारी वाहनों की आवाजाही के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्षात के समय आरईओ विभाग ने हल्की मरम्मत कर पैदल चलने लायक बनाया था, लेकिन आठ माह बीतने के बाद भी प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया।
दो पिलरों के बीच बड़े गड्ढे बन गए हैं। पुल के बीच में बांस का बड़ा बखार भी फंसा है, जिससे बाकी हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो सकता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो आगामी वर्षात में पुल पूरी तरह ध्वस्त हो जाएगा। ग्रामीणों ने उपायुक्त से पुल की मरम्मत की मांग की है।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.