Shuru
Apke Nagar Ki App…
सबलगढ़ के रामपुर स्थित टहलाई गांव शिव मंदिर में पहले कांवड़ चढ़ाने को लेकर बवाल सबलगढ़ के रामपुर स्थित टहलाई गांव शिव मंदिर में पहले कांवड़ चढ़ाने को लेकर बवाल रुनघान और निटाये गांव के कांवड़ियों में मारपीट। भोले बाबा मंदिर परिसर में दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। कहासुनी के बाद जमकर मारपीट, करीब आधा दर्जन घायल। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। सूचना पर पहुंची पुलिस, लेकिन दोनों पक्ष मौके से जा चुके थे। ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया। पुलिस के मुताबिक शिकायत मिलने पर की जाएगी कार्रवाई।
राम बाबू
सबलगढ़ के रामपुर स्थित टहलाई गांव शिव मंदिर में पहले कांवड़ चढ़ाने को लेकर बवाल सबलगढ़ के रामपुर स्थित टहलाई गांव शिव मंदिर में पहले कांवड़ चढ़ाने को लेकर बवाल रुनघान और निटाये गांव के कांवड़ियों में मारपीट। भोले बाबा मंदिर परिसर में दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। कहासुनी के बाद जमकर मारपीट, करीब आधा दर्जन घायल। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। सूचना पर पहुंची पुलिस, लेकिन दोनों पक्ष मौके से जा चुके थे। ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया। पुलिस के मुताबिक शिकायत मिलने पर की जाएगी कार्रवाई।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मौ नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, छात्र-छात्राओं के साथ कलेक्टर केएल मीणा हुए शामिल मौ नगर के मुख्य मार्गो से बुधवार को लगभग 2:00 बजे बैंड बाजों के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ भिंड कलेक्टर के एल मीणा तथा नगर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।तिरंगा यात्रा के दौरान छात्राओं द्वारा आकर्षक झांकियां सजाई गई।1
- 15 हजार किमी की जनजागरण वाहन यात्रा शुरू, 23 अगस्त को दिल्ली में होगी यूजीसी रोलबैक महापंचायत भिंड। यूजीसी रेगुलेशन एक्ट-2026 की कथित विसंगतियों के विरोध में सर्व समाज द्वारा राष्ट्रव्यापी जनजागरण अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत 5 अगस्त से 15 हजार किलोमीटर की जनजागरण वाहन यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के जिलों में पहुंचकर लोगों से संवाद करेगी। इसका समापन 23 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित यूजीसी रोलबैक सवर्ण आक्रोश महापंचायत में होगा। प्रेसवार्ता में अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों, शिक्षाविदों और सामान्य वर्ग के नागरिकों तक यूजीसी रेगुलेशन-2026 से जुड़े मुद्दों को पहुंचाना है। यात्रा के दौरान विभिन्न जिलों में पंचायत,सम्मेलन,जनसंवाद सामाजिक संगठनों के साथ बैठकें आयोजित की जाएंगी। अभियान के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत (पूर्व बीएसएफ) ने बताया कि 23 अगस्त को दिल्ली में होने वाली महापंचायत में देशभर से सवर्ण समाज के प्रतिनिधि, विद्यार्थी, शिक्षाविद और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे। यहां संबंधित प्राधिकरणों और सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाई जाएंगी। वक्ताओं ने कहा कि अभियान का स्वरूप लोकतांत्रिक और संवैधानिक है। इसका संदेश “जन-जन तक संवाद, शिक्षा में न्याय और समान अवसर की मांग है। उन्होंने विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक संगठनों से अभियान में सहभागी बनने तथा 23 अगस्त को दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया।1
- उरई दिनांक 12 अगस्त 2026(सू०वि०)। विगत दिवस मा० उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार उरई दिनांक 12 अगस्त 2026(सू०वि०)। विगत दिवस मा० उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं श्री विरजेन्द्र कुमार सिंह, अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालौन स्थान-उरई के कुशल मार्ग दर्शन में जनपद न्यायालय उरई में स्थाई लोक अदालत के संचालन एवं न्यायिक क्षेत्र के बारे में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन श्रीमती मनाली चन्द्रा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालौन स्थान उरई की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के श्रीमती मनाली चन्द्रा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालौन द्वारा उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये बताया गया कि स्थाई लोक अदालत का गठन विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 की धारा 22-बी के तहत किया गया है। यह एक स्थायी निकाय है, जो सामान्य अदालतों की तरह नियमित रूप से (प्रतिदिन) कार्य करती है और स्थाई लोक अदालत के विषय में विस्तृत जानकारी दी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्री रामबाबू केवट सदस्य स्थायी लोकअदालत जालौन द्वारा उपस्थित विद्वान अधिवक्ताओं को बताया कि स्थाई लोक अदालत भारत में वैकल्पिक विवाद समाधान का एक अत्यंत प्रभावी और सुलभ माध्यम है। सामान्य न्यायालयों में मुकदमों के बढ़ते बोझ और न्याय मिलने में होने वाली देरी को कम करने के उद्देश्य से इसका गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि स्थाई लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं से जुड़े विवादों का निपटारा करना है। इसके कार्यक्षेत्र में निम्नलिखित सेवाएं शामिल हैं परिवहन सेवाएं (यात्री या माल परिवहन) ,डाक, टेलीफोन या दूरसंचार सेवाएं बिजली, पानी और स्वच्छता, अस्पताल, औषधालय और स्वास्थ्य सेवाएं, बैंकिंग, बीमा और वित्तीय संस्थान, शैक्षणिक संस्थान और आवास सेवाएं आदि है। स्थाई लोक अदालत की आर्थिक और कानूनी सीमा एक करोड़ रुपये तक के वित्तीय विवादों की सुनवाई कर सकती है। इसके अलावा, यह केवल उन्हीं मामलों को स्वीकार करती है जो अभी तक किसी अन्य न्यायालय के समक्ष नहीं गए हैं। यह गंभीर या अशमनीय आपराधिक मामलों की सुनवाई नहीं कर सकती। विद्वान अधिवक्ता श्री संजय कुमार अग्रवाल द्वारा बताया गया कि स्थाई लोक अदालत भारत में आम नागरिकों को बीमा कंपनियों और सरकारी विभागों (जैसे बिजली बोर्ड, बीमा कंपनी, बैंक) के खिलाफ एक मजबूत और त्वरित सुरक्षा कवच प्रदान करती है। यह कम खर्चीली, त्वरित और सुलभ न्याय प्रणाली का एक बेहतरीन उदाहरण है, जो भारतीय न्यायपालिका के समय और धन दोनों की बचत करती है। इस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर जिला न्यायालय उरई के बार संघ जालौन की महासचिव श्रीमती साधना त्रिपाठी, सर्वश्री द्रगपाल सिंह परमार, विश्राम सिंह, शिव सिंह, अभिषेक पाठक, अशोक बाबू पाठक, सत्येन्द्र सिंह, रामजी, शिव कुमार श्रीवास्तव, यादवेन्द्र प्रताप सिंह, श्रीमती सुनीता सिंह, श्री प्रदीप कुमार, श्री सच्चिदानन्द श्रीवास्तव, श्रीमती मन्जूलता आदि विद्वान अधिवक्तागण उपस्थित रहे।1
- डबरा में पुलिस विभाग द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा , धरने पर बैठे युवाओं ने तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत डबरा ( ग्वालियर) मध्य प्रदेश डबरा में पुलिस विभाग द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा , नगर पालिका के पास धरने पर बैठे युवाओं ने तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत , तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से डबरा एसडीएम , एसडीओपी सौरभ कुमार , सिटी थाना प्रभारी संजय शर्मा, देहात थाना प्रभारी मिर्जा आशिफ वेग, सीएमओ साक्षी बाजपेई सहित पुलिस के जवान रहे तिरंगा यात्रा में शामिल ।3
- जवाहरगंज मे गायत्रीमंदिर चौराहे के पास ट्रेक्टर ट्रॉली खराब होने से रोड हुई जाम रेलवे ओवर ब्रिज से भगतसिंह चोराहे की तरफ जाती सड़क पर आवाआगमन बाधित हुआ, इधर सर्विस लाइन पर दुकानदारों क़ा अतिक्रमण साथ रोड पर ग्राहकों के वाहनो से भी परेशानी हुई,1
- खंड स्तरीय उत्कृष्ट बालक छात्रावास में पंखे खराब, पानी की टंकियों के ढक्कन गायब खंड स्तरीय उत्कृष्ट बालक छात्रावास, सेवढ़ा जिला दतिया में रह रहे छात्रों ने छात्रावास की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रों का कहना है कि हॉस्टल में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है और उन्हें कई तरह की परेशानियों के बीच रहकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। छात्रों के मुताबिक छात्रावास में फटे हुए गद्दे और चादरें उपलब्ध हैं। वहीं पानी की टंकियों पर ढक्कन तक नहीं लगे हैं। जिन टंकियों से छात्रों को पीने के लिए पानी लेना पड़ता है, उनमें कचरा जमा होने की बात भी सामने आई है। छात्रों का आरोप है कि साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। छात्रों ने पंखों की व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि हॉस्टल में पंखे तो लगे हैं, लेकिन कई पंखे बेहद धीमी गति से चलते हैं। पुराने पंखे खराब होने के बाद उनकी मरम्मत कराकर दोबारा लगा दिए जाते हैं। गर्मी और मच्छरों के बीच छात्रों को पढ़ाई करने में परेशानी होती है। बारिश के मौसम में समस्या और बढ़ जाती है। छात्रों का कहना है कि बरसात के दौरान छात्रावास की दीवारों से पानी आने की समस्या भी सामने आती है। ऐसे माहौल में कमरों में घुटन महसूस होती है और पढ़ाई करना मुश्किल हो जाता है। छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा कि “हॉस्टल के नाम पर केवल दिखावा किया जा रहा है। यहां मूलभूत सुविधाएं तक ठीक से उपलब्ध नहीं हैं।” छात्रों ने संबंधित अधिकारियों से छात्रावास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कराकर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबंध में छात्रावास अधीक्षक सत्येंद्र सिंह यादव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि छात्रावास की आवश्यकताओं को लेकर जिला स्तर पर डिमांड भेजी जाती है। उन्होंने कहा कि डिमांड पूरी होने के बाद ही बच्चों की व्यवस्थाएं बेहतर हो पाएंगी और उनके स्तर पर इसके अलावा कुछ करना संभव नहीं है। अब सवाल यह है कि जब छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को बिस्तर, स्वच्छ पेयजल, पंखे और बारिश से बचाव जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है, तो जिम्मेदार विभाग इस ओर कब ध्यान देगा? छात्रों और अभिभावकों ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कराकर जल्द व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की है।।1
- समथर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा समथर (झांसी)। आज समथर नगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ नगर पालिका स्थित गांधी पार्क से हुआ। इसके बाद तिरंगा यात्रा महाराजा की मूर्ति, चौपड़, अग्गा बाजार सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गांधी पार्क पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। तिरंगा यात्रा में गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत, राज्य महिला आयोग की सदस्य अनुपम लोधी, टीकाराम पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पाल, अवधेश अग्रवाल, मनोज तिवारी, मनोज गुप्ता सहित समस्त पार्षदगण, मंडल पदाधिकारी एवं नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला और हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाए गए।1
- शराबी ट्रक ड्राइवर के द्वारा मकान में ट्रक की टक्कर से मकान क्षतिग्रस्त टीकमगढ़ शहर के पुरानी टिहरी क्षेत्र में नो-एंट्री जोन में घुसा ट्रक बताया जा रहा है की शराब के नशे में था चालक ट्रक ने मकान में मारी जोरदार टक्कर हादसे में मकान क्षतिग्रस्त गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई नो-एंट्री व्यवस्था और भारी वाहनों की निगरानी पर उठे सवाल पुलिस जांच में जुटी।।1