जहानाबाद ; रक्षाबंधन पर थानों में दिखा भाई-बहन के स्नेह का अनोखा संगम, बच्चों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी। #जहानाबाद - रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना परिसरों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। काको थाना सहित जिले के विभिन्न थानों में विद्यालयों के बच्चों ने पहुंचकर पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की कलाई पर राखी बांधी और भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास एवं सुरक्षा के रिश्ते को मजबूत करने का संदेश दिया। इस अवसर पर बच्चों और पुलिसकर्मियों के बीच आत्मीय संवाद भी हुआ। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण एवं पौधा वितरण अभियान भी चलाया गया, जिसमें बच्चों और पुलिसकर्मियों ने मिलकर पौधे लगाए। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराते हुए घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पौधे न केवल पर्यावरण को सुरक्षित रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण भी सुनिश्चित करते हैं। रक्षाबंधन के इस विशेष आयोजन के माध्यम से पुलिस विभाग ने सुरक्षा, सामाजिक सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया और थाना परिसर भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और हरियाली के संदेश से गुंजायमान रहा।
जहानाबाद ; रक्षाबंधन पर थानों में दिखा भाई-बहन के स्नेह का अनोखा संगम, बच्चों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी। #जहानाबाद - रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना परिसरों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। काको थाना सहित जिले के विभिन्न थानों में विद्यालयों के बच्चों ने पहुंचकर पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की कलाई पर राखी बांधी और भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास एवं सुरक्षा के रिश्ते को मजबूत करने का संदेश दिया। इस अवसर पर बच्चों और पुलिसकर्मियों के बीच आत्मीय संवाद भी हुआ। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण एवं पौधा वितरण अभियान भी चलाया गया, जिसमें बच्चों और पुलिसकर्मियों ने मिलकर पौधे लगाए। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराते हुए घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पौधे न केवल पर्यावरण को सुरक्षित रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण भी सुनिश्चित करते हैं। रक्षाबंधन के इस विशेष आयोजन के माध्यम से पुलिस विभाग ने सुरक्षा, सामाजिक सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया और थाना परिसर भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और हरियाली के संदेश से गुंजायमान रहा।
- जहानाबाद ; रक्षाबंधन पर थानों में दिखा भाई-बहन के स्नेह का अनोखा संगम, बच्चों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी। #जहानाबाद - रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना परिसरों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। काको थाना सहित जिले के विभिन्न थानों में विद्यालयों के बच्चों ने पहुंचकर पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की कलाई पर राखी बांधी और भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास एवं सुरक्षा के रिश्ते को मजबूत करने का संदेश दिया। इस अवसर पर बच्चों और पुलिसकर्मियों के बीच आत्मीय संवाद भी हुआ। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण एवं पौधा वितरण अभियान भी चलाया गया, जिसमें बच्चों और पुलिसकर्मियों ने मिलकर पौधे लगाए। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराते हुए घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पौधे न केवल पर्यावरण को सुरक्षित रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण भी सुनिश्चित करते हैं। रक्षाबंधन के इस विशेष आयोजन के माध्यम से पुलिस विभाग ने सुरक्षा, सामाजिक सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया और थाना परिसर भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और हरियाली के संदेश से गुंजायमान रहा।1
- लोकरत्न उपेन्द्र नाथ वर्मा की 15वीं राजकीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि जहानाबाद। लोकरत्न स्वर्गीय उपेन्द्र नाथ वर्मा की 15वीं राजकीय पुण्यतिथि पर शुक्रवार को समारोह आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। सांसद जहानाबाद सुरेन्द्र प्रसाद यादव, जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया, मखदुमपुर विधायक सुबेदार दास सहित जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान वंदे मातरम्, राष्ट्रगान और बिहार गीत की प्रस्तुति हुई। वक्ताओं ने उन्हें प्रखर समाजवादी नेता, किसान हितैषी, शिक्षाविद् और कुशल संगठनकर्ता बताते हुए उनके योगदान को याद किया। 23 अगस्त 1921 को झमन बिगहा में जन्मे वर्मा ने विधायक, मंत्री और सांसद सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। 28 अगस्त 2011 को उनका निधन हुआ था। लोकरत्न उपेन्द्र नाथ वर्मा की 15वीं राजकीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि जहानाबाद। लोकरत्न स्वर्गीय उपेन्द्र नाथ वर्मा की 15वीं राजकीय पुण्यतिथि पर शुक्रवार को समारोह आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। सांसद जहानाबाद सुरेन्द्र प्रसाद यादव, जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया, मखदुमपुर विधायक सुबेदार दास सहित जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान वंदे मातरम्, राष्ट्रगान और बिहार गीत की प्रस्तुति हुई। वक्ताओं ने उन्हें प्रखर समाजवादी नेता, किसान हितैषी, शिक्षाविद् और कुशल संगठनकर्ता बताते हुए उनके योगदान को याद किया। 23 अगस्त 1921 को झमन बिगहा में जन्मे वर्मा ने विधायक, मंत्री और सांसद सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। 28 अगस्त 2011 को उनका निधन हुआ था।1
- गंगा किनारे अवैध हथियारों का खेल! पुलिस की छापेमारी में बड़ा खुलासा गंगा किनारे अवैध हथियारों का खेल! पुलिस की छापेमारी में बड़ा खुलासा पटना: नदी थाना पुलिस ने गंगा नदी के किनारे मौनियाँ घाट के सामने टापूनुमा भूमि में छापेमारी कर अवैध हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई थी। पुलिस टीम के पहुंचते ही मौके पर मौजूद 3-4 लोग नाव से फरार हो गए। तलाशी के दौरान देशी कट्टा के अर्द्धनिर्मित हिस्से, ड्रिल मशीन, आरी, छेनी, रिंच, स्प्रिंग, बोल्ट समेत 32 प्रकार की सामग्री बरामद हुई। साथ ही 08 एमएम का एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया। मामले में नदी थाना कांड संख्या 347/2026 दर्ज कर आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। गंगा किनारे बन रहे थे अवैध हथियार! पुलिस रेड में 32 तरह का सामान बरामद गंगा किनारे हथियारों का कारखाना! पुलिस की बड़ी रेड #Hashtags #BiharNews #PatnaNews #BiharPolice #CrimeNews #BreakingNews #PoliceRaid #IllegalArms #BiharCrime #Shorts #YouTubeShorts1
- हुलास गंज थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में महिला समेत तीन लोग हुए घायल बेनीपुर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट, तीन लोग घायल हुलासगंज थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में मारपीट की घटना में पचास वर्षीय महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार महिला अपने पुत्र के साथ बाजार से लौट रही थी इसी बीच उसके पडोसियों ने पुत्र के साथ मारपीट करने लगा। अपने पुत्र को पीटते देख महिला एवं उसका पति फौदारी यादव अपने पुत्र को बचाने की कोशिश करने लगे। लेकिन इस दौरान तीनों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। सबसे अधिक महिला देवरती देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी।घायल अवस्था में तीनों को हुलासगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया।इस संबंध में महिला देवरती देवी द्वारा पड़ोसियों को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने हेतू आवेदन दिया गया है।1
- बिक्रम थाना की पुलिस ने 25 हजार रूपए के इनामी कुख्यात अपराधी को दबोचा। बिक्कु कुमार पटना जिले के बिक्रम थाना की पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे टॉप टेन अपराधियों में शामिल पच्चीस हजार रूपए के इनामी कुख्यात अपराधी नवनीत कुमार उर्फ उज्जवल को गिरफ्तार किया है। वह बिक्रम थाना क्षेत्र के मझौली गांव का रहने वाला है। बता दे की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नवनीत कुमार उर्फ उज्जवल अपने घर मंझौली आया हुआ है और लूटपाट की योजना बना रहा है। वहीं सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए पुलिस टीम मझौली पहुंची। इसी दौरान पुलिस वाहन को देखते ही एक व्यक्ति भागने लगा हालांकि पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। वहीं पूछताछ में उसकी पहचान नवनीत कुमार उर्फ उज्जवल के रूप में हुई। जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक नवनीत के खिलाफ बिक्रम, रूपसपुर, फुलवारी और दानापुर थाना सहित विभिन्न थानों में चोरी, लूट, मारपीट, रंगदारी, धमकी और अवैध गतिविधियों से संबंधित कई मामले दर्ज है।1
- रक्षाबंधन पर सिंघड़ा पहुंचे रफीगंज विधायक, देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना, ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग रक्षाबंधन पर सिंघड़ा पहुंचे रफीगंज विधायक, देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना, ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग कोंच। प्रखंड क्षेत्र के अस्लेमपुर पंचायत अंतर्गत सिंघड़ा गांव में रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर औरंगाबाद जिले के रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिंह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सिंघड़ा देवी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद विधायक प्रमोद कुमार सिंह अस्लेमपुर पंचायत के पूर्व उपमुखिया कृष्णा सिंह के घर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी बहन से रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राखी बंधवाई। इस दौरान पारिवारिक एवं सामाजिक माहौल में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। वहीं, विधायक के गांव पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर उनसे बातचीत की। ग्रामीणों ने विशेष रूप से सिंघड़ा गांव से तयाप तक सड़क निर्माण कराने की मांग विधायक के समक्ष रखी। ग्रामीणों का कहना था कि सड़क की स्थिति बेहतर होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और आसपास के गांवों के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। ग्रामीणों की मांग पर विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने सड़क निर्माण की दिशा में आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। विधायक के गांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर पूर्व मुखिया रजनीश कुमार सिंह, श्यामराज सिंह, नगिना सिंह, मनोज सिंह, सुभाष सिंह, सतीश सिंह, मुना सिंह, शिवकुमार सिंह, आशुतोष सिंह, वरुण कुमार शशि, पिंकू पांडे, राहुल कुमार सिंह, बीके सिंह, किशोर सिंह, अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।1
- जर्जर पंचायत भवन से हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग जर्जर पंचायत भवन से हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग मजीदपुर वार्ड नंबर 09 में पंचायत भवन की स्थिति चिंताजनक, कई शिकायतों के बावजूद नहीं हुआ स्थायी समाधान हिलसा/नालंदा। ग्राम मजीदपुर वार्ड नंबर 09, पंचायत रेड़ी, प्रखंड हिलसा, जिला नालंदा में स्थित पंचायत भवन की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। भवन का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर गिर चुका है तथा परिसर में ईंट और मलबा फैला हुआ है। भवन की वर्तमान स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों एवं बच्चों की सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार इस मामले में पूर्व में REF450846, REF497645, REF561331, REF607107, REF642478, REF668546 एवं REF730343 के माध्यम से शिकायतें की गईं। शिकायतों के जवाब में विभाग द्वारा मुख्य रूप से यह बताया गया कि “योजना/फंड प्राप्त होने पर कार्य कराया जाएगा।” ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत योजना में कार्य की प्रविष्टि से पहले की गई थी, इसके बावजूद जर्जर भवन के पुनर्निर्माण अथवा वैकल्पिक व्यवस्था को प्राथमिकता नहीं दी गई। इस बीच भवन लगातार कमजोर होता गया और उसका कुछ हिस्सा ध्वस्त हो चुका है। सुरक्षा व्यवस्था की मांग ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की जिला स्तर से पुनः स्थल जांच कराई जाए तथा दुर्घटना की आशंका को देखते हुए तत्काल सुरक्षा व्यवस्था की जाए। साथ ही पुराने जर्जर पंचायत भवन के स्थान पर अनुसूचित जाति सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई और प्राथमिकता सुनिश्चित की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि केवल योजना या फंड उपलब्ध होने की प्रतीक्षा करने के बजाय पहले से चिन्हित जर्जर भवन की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से तत्काल कदम उठाना आवश्यक है।1
- मखदुमपुर प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन त्योहार मखदुमपुर प्रखंड के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार को धूमधाम से रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया1