Shuru
Apke Nagar Ki App…
रेस्क्यू करने पहुंची वन विभाग की टीम पर ही तेंदुए ने किया अचानक हमला! रेस्क्यू करने पहुंची वन विभाग की टीम पर ही तेंदुए ने किया अचानक हमला! कर्नाटक के दावणगेरे में हाईवे पर एक कार की टक्कर से तेंदुआ घायल हो गया। घायल तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान अचानक तेंदुए ने एक फॉरेस्ट ऑफिसर पर धावा बोल दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। #Karnataka #Davangere #LeopardAttack #ForestDepartment #WildlifeRescue #Leopard #RescueOperation #ViralVideo #Wildlife
📰 BIHARI LIVE KHABAR 427
रेस्क्यू करने पहुंची वन विभाग की टीम पर ही तेंदुए ने किया अचानक हमला! रेस्क्यू करने पहुंची वन विभाग की टीम पर ही तेंदुए ने किया अचानक हमला! कर्नाटक के दावणगेरे में हाईवे पर एक कार की टक्कर से तेंदुआ घायल हो गया। घायल तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान अचानक तेंदुए ने एक फॉरेस्ट ऑफिसर पर धावा बोल दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। #Karnataka #Davangere #LeopardAttack #ForestDepartment #WildlifeRescue #Leopard #RescueOperation #ViralVideo #Wildlife
More news from बिहार and nearby areas
- रेस्क्यू करने पहुंची वन विभाग की टीम पर ही तेंदुए ने किया अचानक हमला! रेस्क्यू करने पहुंची वन विभाग की टीम पर ही तेंदुए ने किया अचानक हमला! कर्नाटक के दावणगेरे में हाईवे पर एक कार की टक्कर से तेंदुआ घायल हो गया। घायल तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान अचानक तेंदुए ने एक फॉरेस्ट ऑफिसर पर धावा बोल दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। #Karnataka #Davangere #LeopardAttack #ForestDepartment #WildlifeRescue #Leopard #RescueOperation #ViralVideo #Wildlife1
- फुलकाहा में SSB-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 11.5 किलो गांजा बरामद। बोरी फेंककर अंधेरे और बारिश का फायदा उठाकर नेपाल की ओर भाग निकला तस्कर। नरपतगंज। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ SSB और बिहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 11.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। हालांकि, कार्रवाई के दौरान तस्कर बोरी फेंककर अंधेरे और बारिश का फायदा उठाते हुए नेपाल की ओर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बथनाहा की आई समवाय फुलकाहा एवं फुलकाहा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सीमा स्तंभ संख्या 187 के समीप पाल टोल की ओर से नेपाल से भारत की तरफ मादक पदार्थ लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने सीमा क्षेत्र में विशेष नाका लगाया। इसी दौरान मंगलवार की सुबह करीब 4:25 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति नेपाल की ओर से सिर पर बोरी लेकर भारत की तरफ आता दिखाई दिया। संयुक्त टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस और SSB की गतिविधि को भांपकर वह बोरी फेंककर अंधेरे, बारिश और नेपाल सीमा की नजदीकी का फायदा उठाते हुए वापस नेपाल की ओर फरार हो गया। टीम ने मौके पर पड़ी बोरी की तलाशी ली तो उसमें 11.5 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। यह कार्रवाई सीमा स्तंभ संख्या 187 से करीब 50 मीटर भारत की तरफ की गई। अभियान में SSB समवाय प्रभारी सहायक सेनानायक राणा कुमार के नेतृत्व में चार SSB जवान तथा फुलकाहा थाना के एसआई अमन कुमार के नेतृत्व में तीन पुलिस जवान शामिल थे। बरामद गांजा को अग्रिम कार्रवाई के लिए फुलकाहा थाना को सौंप दिया गया है। फरार तस्कर की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। मामले में अज्ञात तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। सहायक सेनानायक राणा कुमार ने बताया कि सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए SSB और पुलिस द्वारा लगातार संयुक्त निगरानी एवं नाका अभियान चलाया जा रहा है।1
- गंगा किन्नर ने रचाई शादी! पहली बार कैमरे के सामने आया पति, खोला बड़ा राज—गंगा से शादी क्यों की? गंगा किन्नर ने रचाई शादी! पहली बार कैमरे के सामने आया पति, खोला बड़ा राज—गंगा से शादी क्यों की? #गंगाकिन्नर #किन्नरकीशादी #शादी #पति_का_राज #ViralNews #ViralVideo #BiharNews #SupaulNews #HumTakNews #BreakingNews #TrendingNews1
- पिपरा थाना क्षेत्र में सर्पदंश से 25 वर्षीय युवक की मौत, घर का इकलौता कमाने वाला था अभिमन्यु हरियाणा में धान की फसल में दवा छिड़कने के दौरान सांप ने काटा, 36 पिपरा थाना क्षेत्र में सर्पदंश से 25 वर्षीय युवक की मौत, घर का इकलौता कमाने वाला था अभिमन्यु हरियाणा में धान की फसल में दवा छिड़कने के दौरान सांप ने काटा, 36 घंटे बाद गांव पहुंचा शव; परिवार में पसरा मातम पिपरा (सुपौल): पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत निर्मली पंचायत के वार्ड नंबर 4 स्थित निर्मली गांव में सर्पदंश से 25 वर्षीय युवक अभिमन्यु चौधरी की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। अभिमन्यु करीब तीन महीने पहले रोजगार की तलाश में हरियाणा गया था, जहां वह खेती-बाड़ी का काम कर रहा था। परिजनों के अनुसार, रविवार सुबह करीब छह बजे धान की फसल में दवा का छिड़काव करने के दौरान अभिमन्यु को सांप ने काट लिया। इसके बाद उसे तत्काल हरियाणा के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के करीब 36 घंटे बाद सोमवार रात लगभग 11 बजे अभिमन्यु का शव हरियाणा से उसके पैतृक गांव निर्मली पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। बताया गया कि अभिमन्यु परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके पिता स्वर्गीय विक्रम चौधरी का करीब आठ महीने पहले निधन हो चुका है। वहीं, उसके बड़े भाई अनंत कुमार की करीब 10 वर्ष पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी। अभिमन्यु की शादी अभी नहीं हुई थी। उसकी बड़ी बहन पिंकी कुमारी और छोटी बहन ममता कुमारी की शादी हो चुकी है। अभिमन्यु के बड़े बहनोई प्रकाश कुमार चौधरी ने बताया कि अभिमन्यु की शादी की बात चल रही थी। वह घर बनाने के उद्देश्य से हरियाणा कमाने गया था। उसने कहा था कि घर बनने के बाद शादी करेगा। लेकिन परिवार को क्या पता था कि वह इस तरह असमय दुनिया छोड़ देगा। अभिमन्यु की मौत से मां का सहारा छिन गया है। परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।3
- *सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में लायंस क्लब ने किया वृक्षारोपण* सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गम्हरिया के प्रांगण में लायंस क्लब, गम्हरिया ने किया वृक्षारोपण गम्हरिया (मधेपुरा)। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लायंस क्लब गम्हरिया, मधेपुरा की ओर से मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गम्हरिया के प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्लब के सदस्यों एवं स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों ने परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर लायंस क्लब गम्हरिया के डायरेक्टर अरविंद कुमार प्रभाकर ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य के लिए हमारी जिम्मेदारी है। लायंस क्लब के संरक्षक मनोज कुमार ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। पेड़-पौधे हमें शुद्ध वायु प्रदान करने के साथ-साथ प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल एवं सुरक्षा करना भी हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसे वृक्ष बनने तक संरक्षण दे। लायंस क्लब के सचिव मोहम्मद ताहिर हुसैन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकताओं में से एक है। बढ़ते प्रदूषण और बदलते पर्यावरणीय परिस्थितियों को देखते हुए पौधारोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब सामाजिक सेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अभिषेक कुमार एवं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहम्मद एजाज अहमद ने कहा कि स्वच्छ एवं हरा-भरा वातावरण स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। अस्पताल परिसर में पौधारोपण से न केवल परिसर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि पर्यावरण को भी स्वच्छ एवं बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर लायंस क्लब के डायरेक्टर अरविंद कुमार प्रभाकर, सचिव मोहम्मद ताहिर हुसैन, कोषाध्यक्ष पीतांबर कुमार, संरक्षक मनोज कुमार, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, विनोद कुमार, पत्रकार राजीव कुमार, संजय कुमार, उमाकांत कुमार, रमेश कुमार भारती, चिकित्सा प्रभारी डॉ. अभिषेक कुमार एवं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहम्मद एजाज अहमद सहित अन्य लोग उपस्थित थे। लायंस क्लब की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की।3
- R.P.M. College में SC/ST छात्रों या छात्राओं से ऐसी फीस ली जा रही है जो नियम के अनुसार नहीं ली जानी चाहिए, तो इसकी आधिकारिक जांच के लिए शिकायत की जा सकती है। R.P.M. College, Tuniyahi, Madhepura, BNMU माननीय जिला पदाधिकारी / जिला शिक्षा पदाधिकारी, मधेपुरा, बिहार। विषय: आर.पी.एम. कॉलेज, तुनियाही, मधेपुरा में छात्रों से कथित रूप से अनुचित तरीके से पैसे लिए जाने की जांच कराने हेतु ऑनलाइन जीरो पैसा आ रहा है एडमिशन में ले रहा है1
- SCP कथित वायरल वीडियो विवाद में नया मोड़, FIR दर्ज होने के बाद DEO से जांच की मांग, जोकिहाट में भी आवेदन, मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच की गुहार, प्रशासनिक स्तर पर बढ़ी हलचल SCP कथित वायरल वीडियो विवाद में नया मोड़, FIR दर्ज होने के बाद DEO से जांच की मांग, जोकिहाट में भी आवेदन, मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच की गुहार, प्रशासनिक स्तर पर बढ़ी हलचल1
- घूरना में SSB की कार्रवाई, 12 किलो गांजा बरामद। तस्कर मौके से फरार, जब्त गांजा घूरना थाना पुलिस को किया जाएगा सुपुर्द। नरपतगंज। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) के घूरना कंपनी के जवानों ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 किलोग्राम गांजा बरामद किया। हालांकि कार्रवाई के दौरान किसी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। जानकारी के अनुसार, 56वीं वाहिनी SSB के घूरना कंपनी के सहायक कमांडेंट सह कंपनी प्रभारी आशीष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विशेष टीम ने मंगलवार, 8 सितंबर 2026 को सुबह करीब 9:30 बजे सीमा स्तंभ संख्या 191/5 से भारत की ओर लगभग 100 मीटर अंदर विशेष अभियान चलाया। इसी दौरान जवानों ने लावारिस हालत में रखा करीब 12 किलोग्राम गांजा बरामद किया। अभियान में पार्टी कमांडर समेत कुल पांच SSB जवान शामिल थे। जवानों की कार्रवाई की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन किसी व्यक्ति को पकड़ा नहीं जा सका। सहायक कमांडेंट आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि बरामद गांजा को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद घूरना थाना पुलिस को सुपुर्द किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए SSB द्वारा लगातार गश्ती एवं विशेष अभियान चलाया जा रहा है।1