Shuru
Apke Nagar Ki App…
नोएडा बस अग्निकांड के बाद हमीरपुर ट्रैफिक पुलिस अलर्ट मोड पर 📍 बसों के अंदर पहुंचकर फायर एक्सटिंग्विशर समेत जरूरी सुरक्षा उपकरणों की जांच की गई। 📍 सुरक्षा मानकों में लापरवाही मिलने पर चालक को फटकार लगाकर सख्त हिदायत दी गई। 📍 चालकों को यातायात नियमों के पालन और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर दिए गए जरूरी निर्देश।
ISLAM
नोएडा बस अग्निकांड के बाद हमीरपुर ट्रैफिक पुलिस अलर्ट मोड पर 📍 बसों के अंदर पहुंचकर फायर एक्सटिंग्विशर समेत जरूरी सुरक्षा उपकरणों की जांच की गई। 📍 सुरक्षा मानकों में लापरवाही मिलने पर चालक को फटकार लगाकर सख्त हिदायत दी गई। 📍 चालकों को यातायात नियमों के पालन और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर दिए गए जरूरी निर्देश।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हमीरपुर :जिलाधिकारी ने ₹302 करोड़ की बाईपास परियोजना के निर्माणाधीन बेतवा एवं यमुना पुलों का किया स्थलीय निरीक्षण हमीरपुर। जनपद में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने तथा शहर को भारी वाहनों के जाम से राहत दिलाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सेतु निगम द्वारा संचालित ₹302 करोड़ की बेतवा एवं यमुना नदी पुल निर्माण परियोजना का जिलाधिकारी हमीरपुर श्री अशोक कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की भौतिक प्रगति, स्पैन निर्माण, पीडब्ल्यूडी से संबंधित कार्यों तथा गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए परियोजना को न्यूनतम समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि बेतवा एवं यमुना नदी पर निर्माणाधीन सेतु एवं बाईपास परियोजना की कुल स्वीकृत लागत ₹302 करोड़ है। बेतवा नदी पर दोनों लेन में कुल 26 स्पैन बनाए जाने हैं, जिनमें 13-13 स्पैन प्रत्येक लेन में हैं। वर्तमान में एक लेन के सभी 13 स्पैन का निर्माण पूर्ण हो चुका है। पीडब्ल्यूडी से संबंधित लगभग एक माह के अवशेष कार्य को तेजी से पूर्ण कराया जाए तो एक माह के भीतर बेतवा पुल की एक लेन पर यातायात प्रारंभ किए जाने की स्थिति बन सकती है। यमुना नदी पर दोनों तरफ 16-16, कुल 32 स्पैन बनाए जाने हैं। वर्तमान में एक तरफ के 5 स्पैन का निर्माण पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी ने शेष स्पैन के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परियोजना को निर्धारित समयसीमा के अनुरूप पूर्ण कराने के लिए उपलब्ध संसाधनों एवं मैनपावर का प्रभावी उपयोग किया जाए। सेतु निगम द्वारा परियोजना को दिसंबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, किंतु कार्य में विलंब को देखते हुए अब शेष कार्य को न्यूनतम संभव समय में गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सेफ्टी इंजीनियर्स की नियमित निगरानी, सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य प्रयोग तथा निर्माण स्थल पर सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की नियमानुसार जांच कराने तथा समय-समय पर थर्ड-पार्टी क्वालिटी जांच भी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने बेतवा एवं यमुना पुलों के शेष स्पैन तथा समानांतर लेन के निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए, ताकि परियोजना पूर्ण होने पर शहर में भारी वाहनों का दबाव कम हो और आमजन को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। साथ ही निर्माण स्थल के एप्रोच रोड को व्यवस्थित रखने, अनावश्यक अवरोध एवं निर्माण सामग्री को हटाने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एनएच-34 तथा यमुना पुल के पहुंच मार्गों पर गड्ढों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि सड़कों पर गड्ढों के चिह्नीकरण का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि चिह्नित सभी गड्ढों को एक माह के भीतर पूर्ण रूप से ठीक कराया जाए, ताकि आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने सेतु निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजना से संबंधित सभी कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए निर्माण की गति बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना जनपद की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। अतः कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनावश्यक विलंब अथवा गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर एवं उप परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) श्री दिलीप कुमार, सूचना अधिकारी श्री सतीश कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।3
- सिंचाई विभाग की बंधी उफनाई, घरों में घुसा पानी नगर पंचायत ने जेसीबी से बंधी कटवाकर कराई जल निकासी हमीरपुर। 48 घंटे की लगातार बारिश के बाद सुमेरपुर कस्बे की उद्योग नगरी के समीप सिंचाई विभाग की बंधी संख्या पांच लबालब हो गई। बंधी का पानी फैक्ट्री एरिया के पास बसी आबादी में घुसने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। रविवार सुबह मोहल्लेवासियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष से शिकायत कर जल निकासी की मांग की। नगर पंचायत ने जेसीबी की मदद से बंधी को कटवाकर जल निकासी का इंतजाम कराया। इसके साथ ही जाम पड़े पुराने पाइप को खुदवाकर नया पाइप डाला गया। सिंचाई विभाग के मेट याकूब खान ने बताया कि पुराना जल निकासी पाइप जाम होने से बस्ती में पानी घुस रहा था। घरों में पानी के साथ कीड़े-मकौड़े भी पहुंच रहे थे। नया पाइप डालकर जल निकासी सुचारु करा दी गई है।2
- बारिश से जर्जर कच्चा मकान ढहा,मलबे में दबकर वृद्ध की मौत बारिश से जर्जर कच्चा मकान ढहा,मलबे में दबकर वृद्ध की मौत दो दिन से लगातार हो रही बारिश बनी काल,घर में सो रहे 70 वर्षीय चुन्नी वर्मा की गई जान;परिवार में मचा कोहराम पैलानी।चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव में लगातार हो रही बारिश के चलते शनिवार की रात एक कच्चा मकान भरभराकर ढह गया।मलबे में दबकर घर में सो रहे 70 वर्षीय वृद्ध चुन्नी वर्मा की मौत हो गई।हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने मलबा हटाकर वृद्ध को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।पपरेंदा गांव निवासी चुन्नी वर्मा पुत्र स्वर्गीय सुखारी वर्मा शनिवार की रात करीब 1:30 बजे अपने कच्चे मकान में सो रहे थे।पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते मकान कमजोर हो गया था।देर रात अचानक मकान भरभराकर उनके ऊपर गिर पड़ा।हादसे की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। हालांकि,तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिता मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे।उनकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में छह बेटे हैं,जो गांव में रहकर मजदूरी करते हैं।मृतक के नाम मात्र एक बीघा जमीन है।परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर बताई गई है।वृद्ध की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।गांव में भी शोक का माहौल है।परिजनों ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।1
- बांदा में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी करने वाले वांछित आरोपी को मटौंध पुलिस ने क किया गिरफ्तार बांदा में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी करने वाले वांछित आरोपी को मटौंध पुलिस ने क किया गिरफ्तार1
- #प्रयागराज : शिव पार्क में धूमधाम से मनाया गया गणेश महोत्सव, महापौर गणेश केसरवानी हुए सम्मिलित... पूरी खबर पढ़ने के लिए चैनल को फेसबुक यूट्यूब इंस्टाग्राम पर फॉलो करें...1
- फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर ट्रक चालकों से वसूली करने वाले गिरोह का खुलासा कोतवाली नगर पुलिस ने 4 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से फर्जी GST पहचान पत्र और मोबाइल बरामद। पूछताछ में ट्रक रोककर 50 हजार रुपये की अवैध वसूली मांगने का खुलासा। गिरोह के कृष्ण और सागर फरार, पुलिस तलाश में जुटी। (मोहम्मद इस्लाम, मौदहा–हमीरपुर ब्यूरो)1
- हमीरपुर :भारी बारिश से मौदहा-कपसा मार्ग जलमग्न, दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा श्यामला नाला पुल के नीचे ट्रक फंसा, पढ़ोरी में रपटा के ऊपर बह रहा चंद्रावल नदी का पानी; रविवार को बारिश थमने से लोगों ने ली राहत की सांस मौदहा (हमीरपुर)। लगातार हुई मूसलाधार बारिश से मौदहा तहसील क्षेत्र में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। मौदहा-कपसा मार्ग पर श्यामला नाला पुल के निचले हिस्से में सड़क जलमग्न होने से मौदहा की तरफ से बांदा जा रहा एक ट्रक पानी में फंस गया। ट्रक फंसने के कारण मार्ग पर कई घंटों तक आवागमन ठप रहा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। उधर पढ़ोरी गांव में रपटा के ऊपर से चंद्रावल नदी का पानी बह रहा है। लगातार बारिश के चलते गांव के अंदर भी पानी घुसने लगा है। पंचायत सचिवालय परिसर में भी पानी भर गया है। जलभराव और नदी के तेज बहाव के कारण ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बारिश और नदियों-नालों के उफान के चलते मौदहा तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है। कई ग्रामीण मार्गों पर पानी भरने से आवागमन बाधित है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि रविवार को बारिश थमने से लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है। बारिश बंद होने के बाद जलस्तर और जलभराव कम होने की उम्मीद जगी है, लेकिन कई इलाकों में अभी भी पानी भरा होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बरकरार हैं।2
- केबिल में शॉर्ट सर्किट से दो ट्रांसफार्मर जले आधा दर्जन दुकानें आग की चपेट में आने से बचीं हमीरपुर। शनिवार रात करीब 11 बजे निरीक्षण भवन सुमेरपुर के समीप हाईवे किनारे रखे विद्युत ट्रांसफार्मरों में एलटी लाइन की केबिल में फाल्ट होने से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास रखे दूसरे ट्रांसफार्मर को भी अपनी चपेट में ले लिया। दोनों ट्रांसफार्मर जलकर खाक हो गए। ट्रांसफार्मरों के समीप स्थित करीब आधा दर्जन दुकानें भी आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गईं। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दो ट्रांसफार्मर जलने से वार्ड संख्या 15 के आधे हिस्से में अंधेरा छाया हुआ है। करीब 18 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण मोहल्लेवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत वितरण उपखंड के अवर अभियंता कार्तिकेय त्रिपाठी ने बताया कि एलटी लाइन की केबिल में फाल्ट के कारण आग लगी है। दोनों ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।1
- *बांदा ब्रेकिंग - POCSO एक्ट और बाल अधिकारों पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन* *बांदा।* जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, *बांदा ब्रेकिंग - POCSO एक्ट और बाल अधिकारों पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन* बांदा के तत्वावधान में आज भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज, श्रीनाथ विहार में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली और उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर और जनपद न्यायाधीश / अध्यक्षा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती अल्पना जी के निर्देशन में यह शिविर बाल संरक्षण के कानूनी ढांचे पर छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए लगाया गया। शिविर में सिविल जज (सी.डि.) अंशुमाली पांडेय ने छात्र-छात्राओं को POCSO एक्ट 2012 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज में बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। माता-पिता को बच्चों से बातचीत का दायरा बढ़ाना चाहिए, उनके व्यवहार पर नजर रखनी चाहिए और उन्हें गुड टच-बैड टच के बारे में जागरूक करना चाहिए। अगर कोई बाहरी या घर का व्यक्ति बच्चे के साथ अश्लीलता करता है तो तुरंत शिकायत दर्ज करानी चाहिए। वहीं अपर सिविल जज (सी.डि.) प्रफुल्ल कुमार चौधरी ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मुफ्त प्राथमिक शिक्षा पाना हर बच्चे का मौलिक अधिकार है। प्राइवेट स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित हैं। उन्होंने POCSO एक्ट के प्रावधानों की भी जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पराविधिक स्वयंसेवक अर्जित अग्रवाल सहित सभी अध्यापक-अध्यापिकाएं मौजूद रहीं।1