*झांसी ब्रेकिंग्* *अमरोख गांव में कबरबिज्जुओं का खौफ! इंसानों के बाद पशुओं को बना रहे निशाना* झांसी के मोंठ तहसील क्षेत्र के अमरोख गांव में पिछले करीब दस दिनों से कबरबिज्जुओं के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों का दावा है कि गांव और आसपास के इलाके में सात से आठ कबरबिज्जू लगातार घूम रहे हैं और इंसानों के साथ पालतू पशुओं पर भी हमला कर रहे हैं। दो ग्रामीणों के काटे जाने की बात सामने आई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल टीम भेजकर कबरबिज्जुओं को पकड़ने की मांग की है। झांसी के मोंठ क्षेत्र के अमरोख गांव में इन दिनों ग्रामीणों के बीच कबरबिज्जुओं का खौफ बना हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले करीब दस दिनों से गांव में सात से आठ कबरबिज्जू घूम रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि ये सिर्फ रात में ही नहीं, बल्कि दिन के समय भी गांव और आसपास के इलाकों में दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कबरबिज्जू लोगों और पालतू पशुओं को भी निशाना बना रहे हैं। गांव निवासी अजय सिंह और टुन्नड पाल के कबरबिज्जू के काटने की बात सामने आई है। घटनाओं के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल है। लोग अकेले घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं और बच्चों व पशुओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित हैं। ग्रामीण रामगुलाम, मुन्नालाल मास्टर, प्रताप पाल, बल्लू सविता और बोरे गुर्जर ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द टीम भेजकर कबरबिज्जुओं को पकड़ने और ग्रामीणों को राहत दिलाने की मांग की है।
*झांसी ब्रेकिंग्* *अमरोख गांव में कबरबिज्जुओं का खौफ! इंसानों के बाद पशुओं को बना रहे निशाना* झांसी के मोंठ तहसील क्षेत्र के अमरोख गांव में पिछले करीब दस दिनों से कबरबिज्जुओं के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों का दावा है कि गांव और आसपास के इलाके में सात से आठ कबरबिज्जू लगातार घूम रहे हैं और इंसानों के साथ पालतू पशुओं पर भी हमला कर रहे हैं। दो ग्रामीणों के काटे जाने की बात सामने आई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल टीम भेजकर कबरबिज्जुओं को पकड़ने की मांग की है। झांसी के मोंठ क्षेत्र के अमरोख गांव में इन दिनों ग्रामीणों के बीच कबरबिज्जुओं का खौफ बना हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले करीब दस दिनों से गांव में सात से आठ कबरबिज्जू घूम रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि ये सिर्फ रात में ही नहीं, बल्कि दिन के समय भी गांव और आसपास के इलाकों में दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कबरबिज्जू लोगों और पालतू पशुओं को भी निशाना बना रहे हैं। गांव निवासी अजय सिंह और टुन्नड पाल के कबरबिज्जू के काटने की बात सामने आई है। घटनाओं के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल है। लोग अकेले घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं और बच्चों व पशुओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित हैं। ग्रामीण रामगुलाम, मुन्नालाल मास्टर, प्रताप पाल, बल्लू सविता और बोरे गुर्जर ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द टीम भेजकर कबरबिज्जुओं को पकड़ने और ग्रामीणों को राहत दिलाने की मांग की है।
- झाँसी झाँसी में केमिकल ड्रग्स का खेल! भाजपा जिलाध्यक्ष ने खोली सिस्टम की पोल? युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप, पुलिस की कथित मिलीभगत पर भी उठाए सवाल—प्रभारी मंत्री से सख्त कार्रवाई की मांग झाँसी में कथित केमिकल ड्रग्स के बढ़ते कारोबार को लेकर भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ा दिया है। प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह को भेजे पत्र में उन्होंने सार्वजनिक स्थानों से लेकर मेडिकल कॉलेज, मॉल, होटल और बाजारों तक अवैध केमिकल ड्रग्स की बिक्री के गंभीर आरोप लगाए हैं। सुधीर सिंह ने पत्र में दावा किया कि वायरल वीडियो और ऑडियो के जरिए संबंधित चौकियों और थानों के कुछ आरक्षियों व जिम्मेदार लोगों की कथित मिलीभगत की जानकारी सामने आई है। उन्होंने गोपनीय सत्यापन और निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने युवाओं को केमिकल ड्रग्स से बचाने के लिए व्यापक अभियान चलाने की जरूरत बताई। उन्होंने प्रभारी मंत्री से संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी कराने का आग्रह किया है। अब देखना होगा—झाँसी में कथित केमिकल ड्रग्स के कारोबार पर प्रशासन का बुलडोजर चलता है या आरोपों की फाइलें सरकारी दफ्तरों में धूल फांकती रहेंगी? बाईट : सुधीर सिंह जिलाध्यक्ष झाँसी महानगर2
- अन्नपूर्णा कॉलोनी में गणपति बप्पा के दरबार में गूंजे खाटू श्याम के भजन1
- बबीना के छोटा मनकुआं में हादसा: 11 हजार वोल्ट की लाइन गिरने से भैंस की मौत, किसान ने मांगी मदद 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से भैंस की मौत, किसान ने प्रशासन से मदद की लगाई गुहार बबीना। थाना क्षेत्र के ग्राम छोटा मनकुआं में शनिवार शाम करीब सात बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। बताया गया कि किसान बृजेश यादव की भैंस चरने के बाद घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन टूटकर भैंस के ऊपर गिर गई। करंट की चपेट में आने से भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को देखकर मौके पर मौजूद लोग दंग रह गए। किसान के अनुसार मृत भैंस की कीमत करीब 1 लाख 45 हजार रुपये बताई जा रही है। भैंस की मौत से किसान को आर्थिक नुकसान हुआ है। किसान बृजेश यादव ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। साथ ही विद्युत विभाग से घटना की जांच कर विद्युत लाइनों की स्थिति दुरुस्त कराने की मांग की गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।1
- झांसी - पति की मौत के बाद बहू और मासूम को घर से निकाला, ससुराल के दरवाजे पर धरने पर बैठी पीड़िता झांसी - पति की मौत के बाद बहू और मासूम को घर से निकाला, ससुराल के दरवाजे पर धरने पर बैठी पीड़िता झांसी के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला परवारीपुरा में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां पति की मौत के बाद ससुराल वालों ने बहू और उसकी पांच साल की मासूम बेटी को घर से निकाल दिया। पीड़िता नेहा की शादी परवारीपुरा निवासी बासुदेव के साथ हुई थी। आरोप है कि जब वह गर्भवती थी, तभी उसके पति की मौत हो गई। और मौत के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने उसे घर से बेघर कर दिया। पिछले पांच-छह साल से पीड़िता अपने मायके ग्राम भंडरा में रहकर मजदूरी कर अपनी बेटी का पालन-पोषण कर रही है। न्याय के लिए कई बार अधिकारियों के चक्कर काटे, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला। मुख्यमंत्री समेत आला अधिकारियों से शिकायत के बाद जब पुलिस पीड़िता को लेकर ससुराल पहुंची, तो सास ने पुलिस के सामने ही घर में रखने और हक देने से साफ इनकार कर दिया, कमरों के ताले तक नहीं खोले। पीड़िता का ये भी आरोप है कि पति के नाम की बीमा राशि ससुर ने कूटरचित दस्तावेजों से निकाल ली। फिलहाल पुलिस सास को कोतवाली ले गई है और मामले की जांच कर रही है। बाइट - पीड़िता नेहा4
- jhansi के सिविल अस्पताल की दयनीय स्तिथि, नहीं पहुँच रहे डॉक्टर टाइम से... #jhansi #thenewstantra #jhansinews #news #jhansinews1
- नगरा चा राजा’ की गूंज से गूंजा धर्मशाला परिसर, डॉ. संदीप सरावगी ने की गणेश आरती झाँसी। प्रेमनगर स्थित साहू धर्मशाला में गणेश उत्सव के अवसर पर विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। बुधवार को आयोजित विशेष आरती में संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगीब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर आरती की और सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। गणेश उत्सव हमें श्रद्धा के साथ-साथ समाज में एकता, भाईचारे और सकारात्मकता का संदेश देता है। ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि हमें भगवान गणेश के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ भगवान श्री गणेश का जयघोष किया और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के उद्घोष से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में मुकेश ठेकेदार, अनुभव, जतिन राव, दीपू, साहिल जोशी, राघव साहू, विष्णु दिशौरिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणेश उत्सव समिति से जुड़े लोग उपस्थित रहे।2
- *झाँसी ब्रेकिंग्* *झांसी में भ्रस्टाचार की हद पार, प्रधान बोला आवास के लिए लगेंगे 15 हजार* *वीडियो हुआ वायरल* झांसी में सरकारी आवास योजना के नाम पर रिश्वत मांगने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो बंगरा ब्लॉक के ग्राम पठा खरका का बताया जा रहा है। वीडियो में ग्राम प्रधान जगदीश कुशवाहा एक ग्रामीण से आवास दिलाने के नाम पर 15 हजार रुपये की मांग करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, वीडियो में कथित तौर पर प्रधान नीचे से ऊपर तक अलग-अलग स्तर पर पैसा दिए जाने की बात कहता सुनाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। झांसी के बंगरा ब्लॉक के ग्राम पठा खरका से सामने आए इस वायरल वीडियो ने सरकारी आवास योजना में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में ग्राम प्रधान जगदीश कुशवाहा एक ग्रामीण से आवास के नाम पर 15 हजार रुपये की मांग करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कथित तौर पर लेखपाल के लिए 2 हजार, सचिव के लिए 3 हजार, वीडीओ के लिए 5 हजार, ब्लॉक स्तर पर 2 हजार और झांसी में 3 हजार रुपये देने की बात कही जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है और अब प्रशासनिक जांच की बात कही जा रही है। मामले में खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया गया है। वीडियो की जांच-पड़ताल कराई जाएगी और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित ग्राम प्रधान के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बाईट, सुनील कुमार सिंह खण्ड विकास अधिकारी बंगरा झांसी।2
- maniyo Mahadev Mandir ke pass do Parivar mein aapas mein maarpeet ki video madiya mohalla Jhansi1