झाँसी झाँसी में केमिकल ड्रग्स का खेल! भाजपा जिलाध्यक्ष ने खोली सिस्टम की पोल? युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप, पुलिस की कथित मिलीभगत पर भी उठाए सवाल—प्रभारी मंत्री से सख्त कार्रवाई की मांग झाँसी में कथित केमिकल ड्रग्स के बढ़ते कारोबार को लेकर भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ा दिया है। प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह को भेजे पत्र में उन्होंने सार्वजनिक स्थानों से लेकर मेडिकल कॉलेज, मॉल, होटल और बाजारों तक अवैध केमिकल ड्रग्स की बिक्री के गंभीर आरोप लगाए हैं। सुधीर सिंह ने पत्र में दावा किया कि वायरल वीडियो और ऑडियो के जरिए संबंधित चौकियों और थानों के कुछ आरक्षियों व जिम्मेदार लोगों की कथित मिलीभगत की जानकारी सामने आई है। उन्होंने गोपनीय सत्यापन और निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने युवाओं को केमिकल ड्रग्स से बचाने के लिए व्यापक अभियान चलाने की जरूरत बताई। उन्होंने प्रभारी मंत्री से संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी कराने का आग्रह किया है। अब देखना होगा—झाँसी में कथित केमिकल ड्रग्स के कारोबार पर प्रशासन का बुलडोजर चलता है या आरोपों की फाइलें सरकारी दफ्तरों में धूल फांकती रहेंगी? बाईट : सुधीर सिंह जिलाध्यक्ष झाँसी महानगर
झाँसी झाँसी में केमिकल ड्रग्स का खेल! भाजपा जिलाध्यक्ष ने खोली सिस्टम की पोल? युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप, पुलिस की कथित मिलीभगत पर भी उठाए सवाल—प्रभारी मंत्री से सख्त कार्रवाई की मांग झाँसी में कथित केमिकल ड्रग्स के बढ़ते कारोबार को लेकर भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ा दिया है। प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह को भेजे पत्र में उन्होंने सार्वजनिक स्थानों से लेकर मेडिकल कॉलेज, मॉल, होटल और बाजारों तक अवैध केमिकल ड्रग्स की बिक्री के गंभीर आरोप लगाए हैं। सुधीर सिंह ने पत्र में दावा किया कि वायरल वीडियो और ऑडियो
के जरिए संबंधित चौकियों और थानों के कुछ आरक्षियों व जिम्मेदार लोगों की कथित मिलीभगत की जानकारी सामने आई है। उन्होंने गोपनीय सत्यापन और निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने युवाओं को केमिकल ड्रग्स से बचाने के लिए व्यापक अभियान चलाने की जरूरत बताई। उन्होंने प्रभारी मंत्री से संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी कराने का आग्रह किया है। अब देखना होगा—झाँसी में कथित केमिकल ड्रग्स के कारोबार पर प्रशासन का बुलडोजर चलता है या आरोपों की फाइलें सरकारी दफ्तरों में धूल फांकती रहेंगी? बाईट : सुधीर सिंह जिलाध्यक्ष झाँसी महानगर
- बबीना नशे में कार चालक ने अपाचे बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो घायल बबीना नशे में कार चालक ने अपाचे बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो घायल सिद्धिविनायक मैरिज गार्डन के पास हादसा, डायल 112 और पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल बबीना। रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे सिद्धिविनायक मैरिज गार्डन के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कार ने आगे चल रही अपाचे बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान साहिल (20) निवासी हीरापुर और राजू अहिरवार (27) पुत्र राजाराम, निवासी बिजासन मोहल्ला बबीना के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 और बबीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक पंकज कुमार ने दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबीना पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार नंबर HR 60 P 7892 और अपाचे बाइक नंबर UP 93 BX 3089 को कब्जे में ले लिया। आसपास मौजूद लोगों के अनुसार कार चालक नशे की हालत में बताया जा रहा था। लोगों ने कार के अंदर शराब की दो-तीन बोतलें होने की बात भी कही है। हालांकि, चालक के नशे में होने और शराब की बोतलों के संबंध में आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच एवं मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।3
- झाँसी झाँसी में केमिकल ड्रग्स का खेल! भाजपा जिलाध्यक्ष ने खोली सिस्टम की पोल? युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप, पुलिस की कथित मिलीभगत पर भी उठाए सवाल—प्रभारी मंत्री से सख्त कार्रवाई की मांग झाँसी में कथित केमिकल ड्रग्स के बढ़ते कारोबार को लेकर भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ा दिया है। प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह को भेजे पत्र में उन्होंने सार्वजनिक स्थानों से लेकर मेडिकल कॉलेज, मॉल, होटल और बाजारों तक अवैध केमिकल ड्रग्स की बिक्री के गंभीर आरोप लगाए हैं। सुधीर सिंह ने पत्र में दावा किया कि वायरल वीडियो और ऑडियो के जरिए संबंधित चौकियों और थानों के कुछ आरक्षियों व जिम्मेदार लोगों की कथित मिलीभगत की जानकारी सामने आई है। उन्होंने गोपनीय सत्यापन और निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने युवाओं को केमिकल ड्रग्स से बचाने के लिए व्यापक अभियान चलाने की जरूरत बताई। उन्होंने प्रभारी मंत्री से संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी कराने का आग्रह किया है। अब देखना होगा—झाँसी में कथित केमिकल ड्रग्स के कारोबार पर प्रशासन का बुलडोजर चलता है या आरोपों की फाइलें सरकारी दफ्तरों में धूल फांकती रहेंगी? बाईट : सुधीर सिंह जिलाध्यक्ष झाँसी महानगर2
- अन्नपूर्णा कॉलोनी में गणपति बप्पा के दरबार में गूंजे खाटू श्याम के भजन1
- बबीना के छोटा मनकुआं में हादसा: 11 हजार वोल्ट की लाइन गिरने से भैंस की मौत, किसान ने मांगी मदद 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से भैंस की मौत, किसान ने प्रशासन से मदद की लगाई गुहार बबीना। थाना क्षेत्र के ग्राम छोटा मनकुआं में शनिवार शाम करीब सात बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। बताया गया कि किसान बृजेश यादव की भैंस चरने के बाद घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन टूटकर भैंस के ऊपर गिर गई। करंट की चपेट में आने से भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को देखकर मौके पर मौजूद लोग दंग रह गए। किसान के अनुसार मृत भैंस की कीमत करीब 1 लाख 45 हजार रुपये बताई जा रही है। भैंस की मौत से किसान को आर्थिक नुकसान हुआ है। किसान बृजेश यादव ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। साथ ही विद्युत विभाग से घटना की जांच कर विद्युत लाइनों की स्थिति दुरुस्त कराने की मांग की गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।1
- jhansi के सिविल अस्पताल की दयनीय स्तिथि, नहीं पहुँच रहे डॉक्टर टाइम से... #jhansi #thenewstantra #jhansinews #news #jhansinews1
- सनातन धर्म और साधु-संतों पर अमर्यादित टिप्पणी बर्दाश्त नहीं : पण्डोखर सरकार* *👉दतिया l ब्रेकिंग l* *👉सनातन धर्म और साधु-संतों पर अमर्यादित टिप्पणी बर्दाश्त नहीं : पण्डोखर सरकार* *👉दिव्य दरबार में दामोदर यादव के कथित बयानों पर जताई कड़ी नाराजगी, बोले—विरोध और असहमति की भी होती है मर्यादा* *👉दतिया // पण्डोखर धाम पीठाधीश्वर एवं त्रिकालदर्शी गृहस्थ संत गुरुशरण महाराज ने अपने दिव्य दरबार के दौरान सनातन* धर्म, धार्मिक परंपराओं एवं साधु-संतों को लेकर की जा रही कथित *अमर्यादित टिप्पणियों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की,उन्होंने दामोदर यादव द्वारा कथित रूप से की गई टिप्पणियों का उल्लेख* करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि वैचारिक मतभेद और *असहमति लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा हैं, लेकिन किसी धर्म, परंपरा अथवा साधु-संतों के प्रति अपमानजनक एवं असम्मानजनक भाषा* का प्रयोग उचित नहीं है,पण्डोखर धाम के *संस्थापक एवं ट्रस्टी मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि दिव्य दरबार* के लाइव प्रसारण के दौरान *गुरुशरण महाराज ने दामोदर यादव के कथित बयानों का उल्लेख किया और उनकी भाषा* एवं *कथित टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति* जताई। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में किसी भी *विषय पर अपनी बात रखते समय शब्दों की मर्यादा, सामाजिक संवेदनशीलता और उसके* व्यापक प्रभाव का ध्यान रखा जाना चाहिए।आलोचना का अधिकार, लेकिन भाषा में मर्यादा जरूरी, *पण्डोखर सरकार ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी व्यक्ति को अपने विचार रखने और* किसी विषय पर असहमति व्यक्त करने का अधिकार है। *लोकतांत्रिक समाज में विचारों का मतभेद स्वाभाविक है, लेकिन असहमति व्यक्त करते समय भाषा की मर्यादा बनाए रखना* भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति विशेष से मतभेद *होने के कारण संपूर्ण धार्मिक परंपरा अथवा संत समाज को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग उचित नहीं माना जा* सकता।उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की मूल भावना सहिष्णुता, संस्कार, सद्भाव और मानव *कल्याण से जुड़ी हुई है। सनातन परंपरा ने सदैव विभिन्न विचारों और मान्यताओं के बीच संवाद की परंपरा को महत्व दिया* है।ऐसे में किसी भी प्रकार की टिप्पणी करते समय धार्मिक *भावनाओं और सामाजिक सौहार्द का ध्यान रखना आवश्यक है।संत समाज के योगदान का किया उल्लेख गुरुशरण महाराज* ने अपने संबोधन में संत समाज की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय *परंपरा में साधु-संतों का योगदान केवल धार्मिक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि उन्होंने समाज में सेवा, संस्कार, लोककल्याण* , मानवता और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण *भूमिका निभाई है।उन्होंने कहा कि किसी संत या धार्मिक व्यक्ति के किसी विचार अथवा कार्य से असहमति हो सकती* है और उस पर प्रश्न भी उठाए जा सकते हैं, लेकिन इसके लिए भी भाषा और अभिव्यक्ति की एक मर्यादा होती है। *किसी व्यक्ति विशेष के साथ मतभेद को संपूर्ण संत समाज या सनातन परंपरा के विरुद्ध टिप्पणी* का आधार नहीं बनाया जाना चाहिए।दामोदर यादव को मर्यादित भाषा रखने की *नसीहत दिव्य दरबार के दौरान पण्डोखर सरकार ने दामोदर यादव का उल्लेख* करते हुए उनके कथित बयानों पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने अपने संबोधन में उन्हें *सार्वजनिक रूप से अपनी भाषा और आचरण में संयम बरतने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मंचों पर बोले गए* शब्दों का प्रभाव व्यापक समाज पर पड़ता है, इसलिए *किसी भी व्यक्ति को बोलते समय अपनी जिम्मेदारी का ध्यान रखना चाहिए।उन्होंने कहा कि धार्मिक विषयों पर चर्चा* करते समय विशेष सावधानी आवश्यक है। धर्म, आस्था और संत परंपरा से जुड़े विषय करोड़ों *लोगों की भावनाओं से जुड़े होते हैं। इसलिए किसी भी प्रकार की आलोचना करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर* किया जाना चाहिए।दिव्य दरबार के लाइव प्रसारण के दौरान सामने आया बयान पण्डोखर सरकार का *यह वक्तव्य पण्डोखर धाम में आयोजित दिव्य दरबार के लाइव प्रसारण के दौरान सामने आया। उनके संबोधन* में दामोदर यादव द्वारा कथित रूप से की गई टिप्पणियों का संदर्भ देते हुए *सनातन धर्म और साधु-संतों के सम्मान का विषय प्रमुखता से उठाया गया।पण्डोखर सरकार ने अपने संबोधन के माध्यम* से यह संदेश दिया कि धार्मिक विषयों पर विचारों की भिन्नता हो सकती है,लेकिन *सामाजिक सौहार्द और परस्पर सम्मान बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि असहमति* को संवाद के माध्यम से रखा जा सकता है और किसी भी मतभेद को व्यक्तिगत अथवा धार्मिक *अपमान का रूप नहीं दिया जाना चाहिए।श्रद्धालुओं के बीच भी रही चर्चा दिव्य दरबार के दौरान दिए गए इस वक्तव्य के बाद उपस्थित* श्रद्धालुओं के बीच भी इसकी चर्चा रही,पण्डोखर धाम से जुड़े श्रद्धालुओं *एवं अनुयायियों ने इसे सनातन परंपरा और संत समाज के सम्मान से जोड़कर देखा। वहीं, पण्डोखर सरकार ने अपने संबोधन में* बार-बार भाषा की मर्यादा और सामाजिक सद्भाव *बनाए रखने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े विषयों पर सार्वजनिक विमर्श करते समय संयम और* सम्मान की भावना आवश्यक है। किसी भी विचार का विरोध तर्क और मर्यादित भाषा के माध्यम से किया जा *सकता है,सार्वजनिक वक्तव्य के संदर्भ में हैं आरोप और* *टिप्पणियां,उल्लेखनीय है कि दामोदर यादव को लेकर समाचार में वर्णित कथित टिप्पणियां एवं आरोप* पण्डोखर सरकार द्वारा दिए गए सार्वजनिक वक्तव्य के संदर्भ में हैं। *समाचार में इन कथित टिप्पणियों को स्वतंत्र रूप से सत्यापित तथ्य के रूप में प्रस्तुत नहीं किया जा रहा है। पण्डोखर सरकार* ने अपने दिव्य दरबार के दौरान इन पर आपत्ति जताते हुए *दामोदर यादव को भविष्य में सनातन धर्म एवं साधु-संतों के संबंध* में संयमित, मर्यादित और सम्मानजनक भाषा का *प्रयोग करने की नसीहत दी।*1
- *झाँसी ब्रेकिंग्* *झांसी में भ्रस्टाचार की हद पार, प्रधान बोला आवास के लिए लगेंगे 15 हजार* *वीडियो हुआ वायरल* झांसी में सरकारी आवास योजना के नाम पर रिश्वत मांगने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो बंगरा ब्लॉक के ग्राम पठा खरका का बताया जा रहा है। वीडियो में ग्राम प्रधान जगदीश कुशवाहा एक ग्रामीण से आवास दिलाने के नाम पर 15 हजार रुपये की मांग करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, वीडियो में कथित तौर पर प्रधान नीचे से ऊपर तक अलग-अलग स्तर पर पैसा दिए जाने की बात कहता सुनाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। झांसी के बंगरा ब्लॉक के ग्राम पठा खरका से सामने आए इस वायरल वीडियो ने सरकारी आवास योजना में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में ग्राम प्रधान जगदीश कुशवाहा एक ग्रामीण से आवास के नाम पर 15 हजार रुपये की मांग करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कथित तौर पर लेखपाल के लिए 2 हजार, सचिव के लिए 3 हजार, वीडीओ के लिए 5 हजार, ब्लॉक स्तर पर 2 हजार और झांसी में 3 हजार रुपये देने की बात कही जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है और अब प्रशासनिक जांच की बात कही जा रही है। मामले में खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया गया है। वीडियो की जांच-पड़ताल कराई जाएगी और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित ग्राम प्रधान के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बाईट, सुनील कुमार सिंह खण्ड विकास अधिकारी बंगरा झांसी।2
- maniyo Mahadev Mandir ke pass do Parivar mein aapas mein maarpeet ki video madiya mohalla Jhansi1