logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मजदूर दिवस पर एयरपोर्ट चकरभाठा में हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने किया श्रमदान क मजदूर दिवस पर एयरपोर्ट चकरभाठा में हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने किया श्रमदान कहा जमीन मिली फिर क्यों अटका रनवे विस्तार आज शुक्रवार की शाम 6 बजे हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति से मिली जानकारी अनुसार आज शुक्रवार 1 मई मजदूर दिवस के मौके पर न्यायधानी बिलासपुर में एक बार फिर एयरपोर्ट विस्तार की मांग ने जोर पकड़ लिया है। बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट चकरभाठा के रनवे विस्तार को लेकर हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने आज 1 मई मजदूर दिवस पर अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया। बिलासपुर एयरपोर्ट चौक से शुरू हुआ यह कार्यक्रम तेलसरा गांव के पास एयरपोर्ट की दक्षिणी सीमा तक पहुंचा, जहां हाल ही में एयरपोर्ट को जमीन वापस मिली है। यहां समिति के सदस्यों ने श्रमदान कर सरकार के खिलाफ सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में श्रम औजार गैती फावड़ा तसला और मन में नाराजगी लिए लोगों ने साफ संदेश दिया कि अब और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बताया जा रहा है कि हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति पिछले 6 सालों से लगातार 4सी एयरपोर्ट विस्तार की मांग को लेकर आंदोलनरत है। समिति के सदस्य शासन-प्रशासन, मुख्यमंत्री, सांसद और केंद्रीय मंत्रियों तक अपनी बात पहुंचा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है।समिति के सदस्यों ने कहा कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं और आज का श्रमदान सरकार को जगाने का प्रयास है। उनका कहना है कि जब संसाधन और जमीन उपलब्ध है, तो फिर रनवे विस्तार में देरी क्यों? यह सवाल अब जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जैसे बिलासपुर जोन के लिए बड़ी लड़ाई लड़ी गई थी, वैसे ही एयरपोर्ट विस्तार के लिए भी निर्णायक संघर्ष किया जाएगा। अब देखना होगा कि सरकार इस चेतावनी को कितनी गंभीरता से लेती है, क्योंकि बिलासपुर की उड़ान अब सिर्फ आसमान नहीं, बल्कि विकास की रफ्तार से भी जुड़ी हुई है। एवं इस अवसर पर हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के सक्रिय सदस्य एवं बिलासपुर के पूर्व महापौर राम शरण यादव को उनके जन्मदिन पर पर केक कटवा कर जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी गई इस अवसर पर क्षेत्र के कोई दिग्गज नेता भी कार्यक्रम पर उपस्थित रहे जो हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के सदस्य भी है आप भी सुने हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के सदस्यों ने क्या कहा

3 hrs ago
user_Patrkar Sarthi
Patrkar Sarthi
Reporter Bilha, Bilaspur•
3 hrs ago

मजदूर दिवस पर एयरपोर्ट चकरभाठा में हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने किया श्रमदान क मजदूर दिवस पर एयरपोर्ट चकरभाठा में हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने किया श्रमदान कहा जमीन मिली फिर क्यों अटका रनवे विस्तार आज शुक्रवार की शाम 6 बजे हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति से मिली जानकारी अनुसार आज शुक्रवार 1 मई मजदूर दिवस के मौके पर न्यायधानी बिलासपुर में एक बार फिर एयरपोर्ट विस्तार की मांग ने जोर पकड़ लिया है। बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट चकरभाठा के रनवे विस्तार को लेकर हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने आज 1 मई मजदूर दिवस पर अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया। बिलासपुर एयरपोर्ट चौक से शुरू हुआ यह कार्यक्रम तेलसरा गांव के पास एयरपोर्ट की दक्षिणी सीमा तक पहुंचा, जहां हाल ही में एयरपोर्ट को जमीन वापस मिली है। यहां समिति के सदस्यों ने श्रमदान कर सरकार के खिलाफ सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में श्रम औजार गैती फावड़ा तसला और मन में नाराजगी लिए लोगों ने साफ संदेश दिया कि अब और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बताया जा रहा है कि हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति पिछले 6 सालों से लगातार 4सी एयरपोर्ट विस्तार की मांग को लेकर आंदोलनरत है। समिति के सदस्य शासन-प्रशासन, मुख्यमंत्री, सांसद और केंद्रीय मंत्रियों तक अपनी बात पहुंचा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है।समिति के सदस्यों ने कहा कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं और आज का श्रमदान सरकार को जगाने का प्रयास है। उनका कहना है कि जब संसाधन और जमीन उपलब्ध है, तो फिर रनवे विस्तार में देरी क्यों? यह सवाल अब जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जैसे बिलासपुर जोन के लिए बड़ी लड़ाई लड़ी गई थी, वैसे ही एयरपोर्ट विस्तार के लिए भी निर्णायक संघर्ष किया जाएगा। अब देखना होगा कि सरकार इस चेतावनी को कितनी गंभीरता से लेती है, क्योंकि बिलासपुर की उड़ान अब सिर्फ आसमान नहीं, बल्कि विकास की रफ्तार से भी जुड़ी हुई है। एवं इस अवसर पर हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के सक्रिय सदस्य एवं बिलासपुर के पूर्व महापौर राम शरण यादव को उनके जन्मदिन पर पर केक कटवा कर जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी गई इस अवसर पर क्षेत्र के कोई दिग्गज नेता भी कार्यक्रम पर उपस्थित रहे जो हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के सदस्य भी है आप भी सुने हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के सदस्यों ने क्या कहा

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के द्वारा आज परिणाम घोषित किए गए बलौदा बाजार जिले के मेरिट में आए छात्रों को आज जिला प्रशासन की ओर से सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया कलेक्टर कुलदीप शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहा सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारियों ने मेधावी छात्रों का सम्मान किया तथा प्रशस्ति पत्र दिया
    1
    छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के द्वारा आज परिणाम घोषित किए गए बलौदा बाजार जिले के मेरिट में आए छात्रों को आज जिला प्रशासन की ओर से सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया कलेक्टर कुलदीप शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहा सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारियों ने मेधावी छात्रों का सम्मान किया तथा प्रशस्ति पत्र दिया
    user_Pradeep Maheshwari
    Pradeep Maheshwari
    Lawyer बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • Post by SIDDH JYOTI -LIGHT OF TRUTH
    1
    Post by SIDDH JYOTI -LIGHT OF TRUTH
    user_SIDDH JYOTI -LIGHT OF TRUTH
    SIDDH JYOTI -LIGHT OF TRUTH
    पत्रकार बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • सपनों को मिली उड़ान: बलौदाबाजार कलेक्टर के साथ मेधावियों का 'खास लंच', सक्सेस टिप्स पाकर खिले टॉपर्स के चेहरे "जिले के इन बच्चों की मेहनत ही हमारे प्रशासनिक प्रयासों की सफलता है। ये सिर्फ छात्र नहीं, बलौदाबाजार का भविष्य हैं।" — श्री कुलदीप शर्मा, कलेक्टर बलौदाबाजार | 30 अप्रैल 2026 जब जिले का सर्वोच्च प्रशासनिक अधिकारी खुद मेज पर बैठकर बच्चों को भोजन परोसे और उनके भविष्य के सपनों को पंख दे, तो वह पल किसी उत्सव से कम नहीं होता। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के होनहार विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उनके जीवन की सबसे हसीन यादों में शुमार हो गया। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने परीक्षा के टॉपर्स को न केवल सम्मानित किया, बल्कि उनके साथ बैठकर भोजन किया और उन्हें जीवन में 'स्टेट टॉपर' से 'सक्सेसफुल लीडर' बनने के गुर सिखाए। लंच पर 'सक्सेस संवाद': कलेक्टर बने मार्गदर्शक संयुक्त जिला कार्यालय का वेटिंग हॉल आज एक अनौपचारिक पाठशाला में बदल गया था। कलेक्टर श्री शर्मा ने जिले के 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को 'लंच' पर आमंत्रित किया था। भोजन के दौरान कोई प्रोटोकॉल नहीं था, बस एक गुरु और शिष्यों के बीच का आत्मीय संवाद था। कलेक्टर के अनमोल टिप्स: दबाव नहीं, रुचि चुनें: करियर का चुनाव हमेशा अपनी पसंद के अनुसार करें। अनुशासन ही कुंजी है: कड़ी मेहनत और स्मार्ट वर्क के बीच संतुलन बनाना सीखें। स्वयं पर विश्वास: जब भी कभी कमजोर महसूस करें, तो आज के इस गौरवशाली पल को याद करना कि आप ही वो मेधावी हैं जिन्होंने संघर्ष कर मुकाम पाया। जिज्ञासु वर्मा ने रचा इतिहास: स्टेट टॉपर का हुआ सम्मान सभाकक्ष में आयोजित भव्य 'प्रतिभा सम्मान समारोह' में कलेक्टर ने 11 मेधावी छात्र-छात्राओं को मोमेंटो और ज्ञान के प्रतीक स्वरूप पौधे भेंट किए। इस वर्ष पलारी के जिज्ञासु वर्मा (12वीं) ने 98.60% अंक प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान (State Topper) प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। कलेक्टर ने खरगोश और कछुआ की कहानी का जिक्र करते हुए विद्यार्थियों को समझाया कि जीवन की यह 5 से 7 साल की यात्रा चुनौतियों से भरी होगी, लेकिन निरंतरता और जुनून आपको हर बाधा से पार ले जाएगा। सम्मानित होने वाले जिले के चमकते सितारे कक्षा 12वीं के होनहार: जिज्ञासु वर्मा (सरस्वती शिशु मंदिर पलारी): 98.60% (स्टेट टॉपर) नितेश कुमार देवांगन (कटगी): राज्य में 9वां स्थान रूपेश कुमार साहू (डमरू): जिले में प्रथम सूर्यप्रकाश (दतरेंगी): जिले में द्वितीय गौरी त्रिवेदी (भाटापारा): जिले में तृतीय अनिशा साहू (कसडोल): जिले में चतुर्थ लक्की चौधरी (कसडोल): जिले में पंचम कक्षा 10वीं के लाडले: ईशा सोनवानी (गुरुकुल बलौदाबाजार): जिले में प्रथम विभा वर्मा (सण्डी): द्वितीय स्थान अनम फातिमा (भाटापारा): तृतीय स्थान सुरभि वर्मा (लवन): चतुर्थ स्थान मधु (कोयदा) एवं गीतिका वर्मा (बलौदाबाजार): पंचम स्थान गर्व से भर आए अभिभावकों के चेहरे समारोह में जिला पंचायत सीईओ सुश्री दिव्या अग्रवाल और जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. संजय गुहे भी मौजूद रहे। डीईओ ने बताया कि इस वर्ष जिले का 10वीं का परीक्षा परिणाम 75.53% और 12वीं का 78% रहा। विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कलेक्टर सर के साथ बैठकर भोजन करना उनके लिए एक सपना सच होने जैसा था। इस मुलाकात ने उनके आत्मविश्वास को दोगुना कर दिया है। अब वे अपने लक्ष्यों को पाने के लिए और भी अधिक ऊर्जा के साथ मेहनत करेंगे।
    4
    सपनों को मिली उड़ान: बलौदाबाजार कलेक्टर के साथ मेधावियों का 'खास लंच', सक्सेस टिप्स पाकर खिले टॉपर्स के चेहरे
"जिले के इन बच्चों की मेहनत ही हमारे प्रशासनिक प्रयासों की सफलता है। ये सिर्फ छात्र नहीं, बलौदाबाजार का भविष्य हैं।"
— श्री कुलदीप शर्मा, कलेक्टर
बलौदाबाजार | 30 अप्रैल 2026 जब जिले का सर्वोच्च प्रशासनिक अधिकारी खुद मेज पर बैठकर बच्चों को भोजन परोसे और उनके भविष्य के सपनों को पंख दे, तो वह पल किसी उत्सव से कम नहीं होता। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के होनहार विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उनके जीवन की सबसे हसीन यादों में शुमार हो गया। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने परीक्षा के टॉपर्स को न केवल सम्मानित किया, बल्कि उनके साथ बैठकर भोजन किया और उन्हें जीवन में 'स्टेट टॉपर' से 'सक्सेसफुल लीडर' बनने के गुर सिखाए।
लंच पर 'सक्सेस संवाद': कलेक्टर बने मार्गदर्शक
संयुक्त जिला कार्यालय का वेटिंग हॉल आज एक अनौपचारिक पाठशाला में बदल गया था। कलेक्टर श्री शर्मा ने जिले के 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को 'लंच' पर आमंत्रित किया था। भोजन के दौरान कोई प्रोटोकॉल नहीं था, बस एक गुरु और शिष्यों के बीच का आत्मीय संवाद था।
कलेक्टर के अनमोल टिप्स:
दबाव नहीं, रुचि चुनें: करियर का चुनाव हमेशा अपनी पसंद के अनुसार करें।
अनुशासन ही कुंजी है: कड़ी मेहनत और स्मार्ट वर्क के बीच संतुलन बनाना सीखें।
स्वयं पर विश्वास: जब भी कभी कमजोर महसूस करें, तो आज के इस गौरवशाली पल को याद करना कि आप ही वो मेधावी हैं जिन्होंने संघर्ष कर मुकाम पाया।
जिज्ञासु वर्मा ने रचा इतिहास: स्टेट टॉपर का हुआ सम्मान
सभाकक्ष में आयोजित भव्य 'प्रतिभा सम्मान समारोह' में कलेक्टर ने 11 मेधावी छात्र-छात्राओं को मोमेंटो और ज्ञान के प्रतीक स्वरूप पौधे भेंट किए। इस वर्ष पलारी के जिज्ञासु वर्मा (12वीं) ने 98.60% अंक प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान (State Topper) प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
कलेक्टर ने खरगोश और कछुआ की कहानी का जिक्र करते हुए विद्यार्थियों को समझाया कि जीवन की यह 5 से 7 साल की यात्रा चुनौतियों से भरी होगी, लेकिन निरंतरता और जुनून आपको हर बाधा से पार ले जाएगा।
सम्मानित होने वाले जिले के चमकते सितारे
कक्षा 12वीं के होनहार:
जिज्ञासु वर्मा (सरस्वती शिशु मंदिर पलारी): 98.60% (स्टेट टॉपर)
नितेश कुमार देवांगन (कटगी): राज्य में 9वां स्थान
रूपेश कुमार साहू (डमरू): जिले में प्रथम
सूर्यप्रकाश (दतरेंगी): जिले में द्वितीय
गौरी त्रिवेदी (भाटापारा): जिले में तृतीय
अनिशा साहू (कसडोल): जिले में चतुर्थ
लक्की चौधरी (कसडोल): जिले में पंचम
कक्षा 10वीं के लाडले:
ईशा सोनवानी (गुरुकुल बलौदाबाजार): जिले में प्रथम
विभा वर्मा (सण्डी): द्वितीय स्थान
अनम फातिमा (भाटापारा): तृतीय स्थान
सुरभि वर्मा (लवन): चतुर्थ स्थान
मधु (कोयदा) एवं गीतिका वर्मा (बलौदाबाजार): पंचम स्थान
गर्व से भर आए अभिभावकों के चेहरे
समारोह में जिला पंचायत सीईओ सुश्री दिव्या अग्रवाल और जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. संजय गुहे भी मौजूद रहे। डीईओ ने बताया कि इस वर्ष जिले का 10वीं का परीक्षा परिणाम 75.53% और 12वीं का 78% रहा।
विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कलेक्टर सर के साथ बैठकर भोजन करना उनके लिए एक सपना सच होने जैसा था। इस मुलाकात ने उनके आत्मविश्वास को दोगुना कर दिया है। अब वे अपने लक्ष्यों को पाने के लिए और भी अधिक ऊर्जा के साथ मेहनत करेंगे।
    user_Abhas sharma
    Abhas sharma
    बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • Post by Ram Nagarchi news Reporter
    1
    Post by Ram Nagarchi news Reporter
    user_Ram Nagarchi news Reporter
    Ram Nagarchi news Reporter
    Local News Reporter बलौदा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • तिल्दा-नेवरा थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल पाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी कुशल कुमार ने अपनी पैशन प्लस मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 22 AH 2808) चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह घटना 6 अप्रैल 2026 की है, जब बैकुंठ शराब दुकान के पास से अज्ञात चोर वाहन चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने मामले में पतासाजी करते हुए ग्राम भूमिया-सांकरा नेशनल हाईवे पर चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल में सवार तीन युवकों को रोका। पुलिस को देखकर तीनों भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बैकुंठ शराब दुकान के पास से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 50 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल बरामद कर ली। गिरफ्तार आरोपियों में राजेश यादव उर्फ शोले (36 वर्ष), निवासी चूनाभट्ठी थाना गंज, रायपुर और गजेन्द्र धीवर (19 वर्ष), निवासी निषाद पारा रांवाभाठा थाना खमतराई, रायपुर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
    2
    तिल्दा-नेवरा थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल पाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी कुशल कुमार ने अपनी पैशन प्लस मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 22 AH 2808) चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह घटना 6 अप्रैल 2026 की है, जब बैकुंठ शराब दुकान के पास से अज्ञात चोर वाहन चोरी कर ले गए थे।
पुलिस ने मामले में पतासाजी करते हुए ग्राम भूमिया-सांकरा नेशनल हाईवे पर चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल में सवार तीन युवकों को रोका। पुलिस को देखकर तीनों भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने बैकुंठ शराब दुकान के पास से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 50 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल बरामद कर ली।
गिरफ्तार आरोपियों में राजेश यादव उर्फ शोले (36 वर्ष), निवासी चूनाभट्ठी थाना गंज, रायपुर और गजेन्द्र धीवर (19 वर्ष), निवासी निषाद पारा रांवाभाठा थाना खमतराई, रायपुर शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • Post by Rameshwar sahu
    1
    Post by Rameshwar sahu
    user_Rameshwar sahu
    Rameshwar sahu
    रिपोर्टर Bemetara, Chhattisgarh•
    4 hrs ago
  • 4 सालों से शारीरिक सुख के लिए प्रेम जाल में फसी 19 वर्षीय युवती की प्रेमी ने तुड़वाई सगाई बिल्हा थाना में मामला दर्ज गुरुवार की रात 10:00 बजे बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिल्हा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती ने गुरुवार कि शाम 19/30 बजे थाना उपस्थित हो कर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मै बिल्हा थाना क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत की रहने वाली हु मेरी उम्र 19 वर्ष है का रहने वाली हॅू, मेरा बिल्हा थाना क्षेत्र के एक 20 वर्षीय युवक से विगत चार वर्ष से जानपहचान है एवं प्रेम संबंध है वह मुझसे शादी करना चाहता है, मै उससे शादी नही करना चाहती दिनांक 18/08/2025 को जब मेरी मां घर मे नही थी रात्रि करीबन 11/00 बजे वह मेरे घर अंदर कमरा मे आया और मै तुमसे प्रेम करता हॅू शादी कर पत्नि बनाकर रखूंगा का झांसा देकर वह मेरे साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया इसके बाद से विभिन्न जगह में मेरे साथ शादी का झांसा देते हुये कई बार शारीरिक संबंध बनाया है मै उससे शादी करने से मना करती हॅू तो जान से मारने की धमकी देता है दिनांक 08/04/2026 को भी वह मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाया है मेरे घर वाले थाना सीपत क्षेत्र के एक सगा लड़का के साथ सगाई किये थे यह जानकर मेरा प्रेमी , मेरे मंगेतर से फोन में बताया है कि मेरा उससे प्रेम संबंध है शादी करने वाले है बोलकर शादी तोडवा दिया है। मेरे प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही करने की कृपा करे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर बिल्हा पुलिस ने अपराध धारा- 331(4), 351(3), 64(1), 64(2)(m), 69 भान्यासं. के तहत दर्ज कर लिया हे ओर मामले की विवेचना जारी है
    1
    4 सालों से शारीरिक सुख के लिए प्रेम जाल में फसी 19 वर्षीय युवती की प्रेमी ने तुड़वाई सगाई बिल्हा थाना में मामला दर्ज 
गुरुवार की रात 10:00 बजे बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
बिल्हा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती ने गुरुवार कि शाम 19/30 बजे थाना उपस्थित हो कर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 
मै बिल्हा थाना क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत की रहने वाली हु मेरी उम्र 19 वर्ष है का रहने वाली हॅू, मेरा  बिल्हा थाना क्षेत्र के एक 20 वर्षीय युवक से विगत चार वर्ष से जानपहचान है एवं प्रेम संबंध है वह मुझसे शादी करना चाहता है, मै उससे शादी नही करना चाहती दिनांक 18/08/2025 को जब मेरी मां घर मे नही थी रात्रि करीबन 11/00 बजे वह मेरे घर अंदर कमरा मे आया और मै तुमसे प्रेम करता हॅू शादी कर पत्नि बनाकर रखूंगा का झांसा देकर वह मेरे साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया इसके बाद से विभिन्न जगह में मेरे साथ शादी का झांसा देते हुये कई बार शारीरिक संबंध बनाया है मै उससे शादी करने से मना करती हॅू तो जान से मारने की धमकी देता है दिनांक 08/04/2026 को भी वह मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाया है मेरे घर वाले थाना सीपत क्षेत्र के एक सगा लड़का के साथ सगाई किये थे यह जानकर मेरा प्रेमी , मेरे मंगेतर से फोन में बताया है कि मेरा उससे प्रेम संबंध है शादी करने वाले है बोलकर शादी तोडवा दिया है। मेरे प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही करने की कृपा करे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर बिल्हा पुलिस ने अपराध धारा- 331(4), 351(3), 64(1), 64(2)(m), 69 भान्यासं. के तहत दर्ज कर लिया हे ओर मामले की विवेचना जारी है
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    13 hrs ago
  • Post by Ram Nagarchi news Reporter
    2
    Post by Ram Nagarchi news Reporter
    user_Ram Nagarchi news Reporter
    Ram Nagarchi news Reporter
    Local News Reporter बलौदा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में तिल्दा पुलिस ने परिशांति भंग कर उपद्रव करने वाले 2 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तिल्दा केम्प क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा जबरन लड़ाई-झगड़ा कर माहौल खराब करने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संबंधित युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे उग्र होकर मारपीट पर उतारू हो गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया और एसडीएम न्यायालय तिल्दा-नेवरा में पेश किया। जहां अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा दोनों के खिलाफ जेल वारंट जारी करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रहलाद निषाद (19 वर्ष), निवासी अंबेडकर चौक तिल्दा, और महेश भारती (19 वर्ष), निवासी भैरवगढ़ धाम तिल्दा के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    2
    तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में तिल्दा पुलिस ने परिशांति भंग कर उपद्रव करने वाले 2 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तिल्दा केम्प क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा जबरन लड़ाई-झगड़ा कर माहौल खराब करने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संबंधित युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे उग्र होकर मारपीट पर उतारू हो गए।
स्थिति को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया और एसडीएम न्यायालय तिल्दा-नेवरा में पेश किया। जहां अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा दोनों के खिलाफ जेल वारंट जारी करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रहलाद निषाद (19 वर्ष), निवासी अंबेडकर चौक तिल्दा, और महेश भारती (19 वर्ष), निवासी भैरवगढ़ धाम तिल्दा के रूप में हुई है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.