मदनपुर में ऑनलाइन ठगी का बड़ा मामला: कंपनी संचालक से 97 हजार रुपये की साइबर ठगी, फर्जी दस्तावेज भेजकर बढ़ाया था भरोसा मदनपुर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ट्रांसपोर्ट बुकिंग के नाम पर कंपनी संचालक से 97 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने रविवार को थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। मदनपुर निवासी एवं शौण्डिक शीप मैनेजमेंट प्रा. लि. के संचालक रवि शंकर कुमार ने बताया कि उनकी कंपनी को कोयलवरी से करीब 1000 एमटी कोयला महाराष्ट्र भेजने का काम मिला था। ट्रक-ट्रेलर बुक कराने के लिए उन्होंने ऑनलाइन जानकारी जुटाई। इसके बाद बीआरएल लॉजिस्टिक लिमिटेड के नाम से फोन आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम विनोद मिश्रा बताया और ट्रांसपोर्ट का रेट बताया। कंपनी के दस्तावेज मांगने पर आरोपी ने पैन कार्ड, GST, बैंक चेक और अन्य कागजात भेज दिए, जिससे पीड़ित को भरोसा हो गया। इसके बाद रवि शंकर कुमार ने अपनी कंपनी के खाते से आरोपी द्वारा बताए गए खाते में 97 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम मिलते ही आरोपी ने मोबाइल बंद कर लिया। जानकारी जुटाने पर पीड़ित को ठगी का पता चला। थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। #CyberCrime #OnlineFraud #FraudAlert #Madanpur #Aurangabad #BiharPolice #CyberFraud #OnlineScam #BreakingNews #BharatCrimeLiveNews #CrimeNews #FraudCase #BiharNews #AurangabadNews
मदनपुर में ऑनलाइन ठगी का बड़ा मामला: कंपनी संचालक से 97 हजार रुपये की साइबर ठगी, फर्जी दस्तावेज भेजकर बढ़ाया था भरोसा मदनपुर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ट्रांसपोर्ट बुकिंग के नाम पर कंपनी संचालक से 97 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने रविवार को थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। मदनपुर निवासी एवं शौण्डिक शीप मैनेजमेंट प्रा. लि. के संचालक रवि शंकर कुमार ने बताया कि उनकी कंपनी को कोयलवरी से करीब 1000 एमटी कोयला महाराष्ट्र भेजने का काम मिला था। ट्रक-ट्रेलर बुक कराने के लिए उन्होंने ऑनलाइन जानकारी जुटाई। इसके बाद बीआरएल लॉजिस्टिक लिमिटेड के नाम से फोन आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम विनोद मिश्रा बताया और ट्रांसपोर्ट का रेट बताया। कंपनी के दस्तावेज मांगने पर आरोपी ने पैन कार्ड, GST, बैंक चेक और अन्य कागजात भेज दिए, जिससे पीड़ित को भरोसा हो गया। इसके बाद रवि शंकर कुमार ने अपनी कंपनी के खाते से आरोपी द्वारा बताए गए खाते में 97 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम मिलते ही आरोपी ने मोबाइल बंद कर लिया। जानकारी जुटाने पर पीड़ित को ठगी का पता चला। थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। #CyberCrime #OnlineFraud #FraudAlert #Madanpur #Aurangabad #BiharPolice #CyberFraud #OnlineScam #BreakingNews #BharatCrimeLiveNews #CrimeNews #FraudCase #BiharNews #AurangabadNews
- रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरा पंचायत के लहंगीया गांव करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरा पंचायत के लहंगीया गांव में करंट की चपेट में आने से रविवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान कामेश्वर मांझी के 35 वर्षीय पुत्र कईल मांझी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मृतक के घर के बाहर 11 हजार वोल्ट का बिजली तार टूटकर गिरा हुआ था। तार के संपर्क में आते ही कईल मांझी गंभीर रूप से झुलस गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी सविता देवी, एक पुत्री और दो पुत्र हैं। घटना के बाद पत्नी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही कासमा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद रिजवान ने मृतक के परिजनों को सरकार की ओर से उचित मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि मृतक का परिवार काफी गरीब है।1
- *यूएमएस डुमरी में एसएमसी चुनाव दूसरी बार भी टला,* *ग्रामीणों में नाराजगी पर्यवेक्षक के नहीं पहुंचने से सैकड़ों ग्रामीणों को लौटना पड़ा,* हंटरगंज (चतरा): प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमरीकला में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का चुनाव दूसरी बार भी स्थगित हो गया।शनिवार को चुनाव को लेकर सैकड़ों ग्रामीण विद्यालय परिसर पहुंचे थे, लेकिन निर्धारित समय पर पर्यवेक्षक के नहीं पहुंचने के कारण चुनाव नहीं हो सका। चुनाव स्थगित होने के बाद ग्रामीणों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। लगातार दूसरी बार चुनाव टलने से ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई।ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय स्तर पर उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण चुनाव की प्रक्रिया बार-बार प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार इससे पहले 28 जुलाई को भी एसएमसी चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की गई थी, लेकिन उस दिन भी चुनाव की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी।शनिवार को दोबारा चुनाव की तिथि निर्धारित की गई थी, जिसके चलते बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्यालय पहुंचे थे।विद्यालय की प्राचार्य रूपा कुमारी ने बताया कि पर्यवेक्षक के विद्यालय नहीं पहुंचने के कारण चुनाव स्थगित करना पड़ा। वहीं, पर्यवेक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि छुट्टी पर रहने की सूचना विद्यालय को एक दिन पहले ही दे दी गई थी।लगातार दूसरी बार चुनाव स्थगित होने को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं भी हैं। कुछ ग्रामीणों ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया समय पर और सभी निर्धारित नियमों के तहत पूरी होनी चाहिए, ताकि किसी तरह की आशंका या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेते हुए शीघ्र नई तिथि निर्धारित कर निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से एसएमसी चुनाव कराने की मांग की है। साथ ही, चुनाव प्रक्रिया में बार-बार आ रही बाधा की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई की मांग भी की है।1
- शिक्षा विभाग के राज्यस्तरीय कार्यशाला-सह-चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए। कार्यशाला के दौरान शिक्षा व्यवस्था में सुधार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया। शिक्षा विभाग के राज्यस्तरीय कार्यशाला सह चिंतन शिविर को सम्बोधित करते हुए ।शिक्षा विभाग के राज्यस्तरीय कार्यशाला-सह-चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए। कार्यशाला के दौरान शिक्षा व्यवस्था में सुधार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया।1
- 9 अगस्त 1942 भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक ऐतिहासिक दिन- डा मनीष पंकज मिश्रा आजादी हमें विरासत में नहीं मिली, बल्किअनगिनत वीरों के संघर्ष, बलिदान और तपस्या का परिणाम है।- राजेन्द्र अधिवक्ता संतोष ठाकुर गया जी 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा एवं राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कोतवाली स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सभी ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण एवं पुष्पअर्पितकरउन्हेंश्रद्धा-सुमन अर्पित किए तथा उनके त्याग और बलिदान को नमन किया। इसके पश्चात सभी लोग भुई राम, जगन्नाथ मिश्रा एवं कैलाश राम धामी टोला स्थित कैलाश जी के स्मारक एबं गाँधी चौक मे स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर पहुंच कर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर परभाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि 9 अगस्त 1942 भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक ऐतिहासिक दिन है। इसी दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध "करो या मरो" का ऐतिहासिक आह्वान किया था। इस नारे ने पूरे देश में स्वतंत्रता की ऐसी अलख जगाई कि लाखों देशभक्त अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध सड़कों पर उतर आए। हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने जेल की यातनाएं झेलीं और अनेक वीरसपूतोंनेहंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी, लेकिन भारत माता की स्वतंत्रता के संकल्प से कभी पीछे नहीं हटे।उन्होंने कहा कि हमारे अमर शहीदों ने "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के उद्घोष के साथ अपने प्राणों का बलिदान देकर देश को आजादी दिलाने में अमूल्य योगदान दिया। उनका त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति आज भी प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हमें उनके आदर्शों पर चलते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए सदैव समर्पित रहना चाहिए|इस अबसर पर राजेन्द्र प्रसाद अधिवक्ता ने कहा कि आजादी हमें विरासत में नहीं मिली, बल्किअनगिनत वीरों के संघर्ष, बलिदान और तपस्या का परिणाम है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह देश के संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता की रक्षा के लिए सदैव सजग रहे तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया है। पूरे कार्यक्रम के दौरान "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" और "अमर शहीद अमर रहें" के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। सभी उपस्थित लोगों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा और आने वाली पीढ़ियां भी उनके त्याग एवं बलिदान को कभी नहीं भूलेंगी। आज श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता राणा रणजीत सिंह विजय प्रसाद उर्फ काला नाग संतोष ठाकुर अजय नारायण सिंह उर्फ मुन्ना , हीरा यादव मंटू कुमार बबलू गुप्ता महेश यादव रामविलास उर्फ गुड्डू सांव सहित1
- रोहतास जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी मूर्ति पर माल्यार्पण रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में अगस्त क्रांति दिवस पर महात्मा गांधी को नमन किया गया। रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संकल्प दोहराया। रोहतास जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय ने बताया कि अगस्त क्रांति दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय ने की। जिला अध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर देश की आजादी में उनके अतुल्य योगदान को याद किया। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बापू के दिखाए सत्य, अहिंसा और स्वराज के मार्ग पर चलने तथा देश की लोकतांत्रिक व संवैधानिक मर्यादाओं की रक्षा करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय ने कहा कि 9 अगस्त 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 'अंग्रेजों भारत छोड़ो' और 'करो या मरो' का नारा देकर देश में अगस्त क्रांति का बिगुल फूंका था। यह दिन भारत के स्वतंत्रता संग्राम का एक स्वर्णिम अध्याय है, जो हमें अन्याय और अत्याचार के खिलाफ बिना झुके लड़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में भी बापू के विचार और संकल्प उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने आजादी के आंदोलन के समय थे। माल्यार्पण कार्यक्रम में जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सबने एक स्वर में देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया।4
- पितृपक्ष मेला के समय वार्ड 44 के ब्रह्मयोनि पहाड़ पर पिंडदानियों का उमड़ता है आस्था का जन सैलाब। लोगो का मान्यता है के मातृयोनि गुफा पार होने से पितरों को आवागमन से मिलता है मुक्ति।1
- नवीनगर वार्ड-04 को जलजमाव से मिलेगी बड़ी राहत! RCC नाला निर्माण का हुआ शिलान्यास नवीनगर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-04 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी और जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ी पहल हुई है। ‘मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना’ के तहत RCC नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास मुख्य अतिथि विधायक चेतन आनंद एवं MLC दिलीप कुमार सिंह ने शनिवार को संयुक्त रूप से किया। बताया गया कि नाला निर्माण रमेश सिंह के घर से मोहन अग्रवाल के घर तक कराया जाएगा। विधायक एवं MLC ने कहा कि इस निर्माण से बारिश के दौरान होने वाले जलजमाव की समस्या कम होगी और लोगों को जल निकासी की बेहतर सुविधा मिलेगी। नाला बनने से वार्ड में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होने के साथ आवागमन भी सुगम होगा। स्थानीय लोगों ने इस पहल को राहत देने वाला कदम बताते हुए खुशी जताई। #Nabinagar #Aurangabad #ChetanAnand #DilipKumarSingh #BiharNews #NagarPanchayat #Development #RCCNala #BharatCrimeLiveNews #BreakingNews1
- गया जी: एक PDS डीलर के वर्षों से सरकारी गोदाम में कार्यरत रहने के आरोपों को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं होने से जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। 📌1
- 🚨 गया में बिस्तर पर चढ़ा जहरीला करैत सांप! 🐍 रात में बिस्तर पर सो रहे मजदूर के पैर में करैत सांप ने डंस लिया। सांप के काटने के बाद समय पर अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक के चक्कर में इलाज में देरी होती गई, और आखिरकार मजदूर की जान चली गई। 😢 ⚠️ एक छोटी सी लापरवाही बनी जिंदगी पर भारी! सांप के काटने पर झाड़-फूंक नहीं, तुरंत अस्पताल पहुंचाना ही सबसे जरूरी है। 🚨 गया में बिस्तर पर चढ़ा जहरीला करैत सांप! 🐍 रात में बिस्तर पर सो रहे मजदूर के पैर में करैत सांप ने डंस लिया। सांप के काटने के बाद समय पर अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक के चक्कर में इलाज में देरी होती गई, और आखिरकार मजदूर की जान चली गई। 😢 ⚠️ एक छोटी सी लापरवाही बनी जिंदगी पर भारी! सांप के काटने पर झाड़-फूंक नहीं, तुरंत अस्पताल पहुंचाना ही सबसे जरूरी है।1