Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिक्षा विभाग के राज्यस्तरीय कार्यशाला-सह-चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए। कार्यशाला के दौरान शिक्षा व्यवस्था में सुधार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया। शिक्षा विभाग के राज्यस्तरीय कार्यशाला सह चिंतन शिविर को सम्बोधित करते हुए ।शिक्षा विभाग के राज्यस्तरीय कार्यशाला-सह-चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए। कार्यशाला के दौरान शिक्षा व्यवस्था में सुधार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया।
Ashutosh kumar
शिक्षा विभाग के राज्यस्तरीय कार्यशाला-सह-चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए। कार्यशाला के दौरान शिक्षा व्यवस्था में सुधार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया। शिक्षा विभाग के राज्यस्तरीय कार्यशाला सह चिंतन शिविर को सम्बोधित करते हुए ।शिक्षा विभाग के राज्यस्तरीय कार्यशाला-सह-चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए। कार्यशाला के दौरान शिक्षा व्यवस्था में सुधार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया।
More news from Manpur and nearby areas
- ब्रेकिंग न्यूज़ | मानपुर प्रखंड में बाइक चोरी गया के मानपुर प्रखंड कार्यालय परिसर से बाइक चोरी का मामला सामने आया है। ब्रेकिंग न्यूज़ | मानपुर प्रखंड में बाइक चोरी गया के मानपुर प्रखंड कार्यालय परिसर से बाइक चोरी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, कार्यालय परिसर में खड़ी हीरो स्प्लेंडर बाइक, रजिस्ट्रेशन नंबर BR02AH5071, को अज्ञात चोर लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बाइक मालिक कार्यालय के काम से अंदर गए थे। वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। इसके बाद CCTV फुटेज में बाइक ले जाते एक संदिग्ध युवक के दिखाई देने की बात सामने आई है। पीड़ित ने मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देते हुए बाइक बरामद करने और चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 🔴 BREAKING TICKER मानपुर प्रखंड कार्यालय से बाइक चोरी ➡️ BR02AH5071 बाइक हुई गायब ➡️ CCTV में संदिग्ध युवक कैद ➡️ कार्यालय परिसर से बाइक लेकर फरार ➡️ पीड़ित ने कार्रवाई की लगाई गुहार #GayaNews #Manpur #BikeTheft #GayaBreakingNews #BiharNews #BreakingNews1
- गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन की महत्वपूर्ण बैठक एवं डॉ वी वी गिरी जी के जयंती समारोह अक्षयवट वेदी गयाजी के प्रांगण में जिला अध्यक्ष टिंकू गोस्वामी एवं जिला महासचिव अमरजीत गिरी के अध्यक्षता में संपन्न। बैठक में सैकड़ो गोस्वामी बंधु हुए शामिल।1
- क्रांति दिवस पर गया में कांग्रेस का पैदल मार्च, शहीदों को श्रद्धांजलि — रजनीश कुमार गया। 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर गया जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार की अध्यक्षता में राजेंद्र आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय से भव्य पैदल मार्च निकाला गया है।इस मार्च के दौरान कांग्रेस जन ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन किया है। पैदल मार्च राजेंद्र आश्रम से निकलकर कोतवाली के समीप स्थित शहीद स्मारक, के.पी. रोड स्थित स्मारक तथा आजाद पार्क स्थित शहीद स्मारक पहुंचा, जहां कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि 9 अगस्त केवल एक तारीख नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की वह ऐतिहासिक पुकार है, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी। महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन ने देशवासियों के भीतर आजादी की अंतिम लड़ाई का अदम्य संकल्प पैदा किया है। उन्होंने कहा कि आज हम जिस स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं, वह महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, डॉ. भीमराव अंबेडकर, श्रीमती इंदिरा गांधी सहित अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान की देन है। देश की आजादी हजारों-लाखों लोगों के संघर्ष और कुर्बानी से मिली है। इसलिए 9 अगस्त का दिन उन सभी वीरों को स्मरण करने और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। रजनीश कुमार ने कहा कि आज के कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ नई पीढ़ी को स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास से जोड़ना भी है। हमारी आने वाली पीढ़ी यह जाने कि देश की आजादी के लिए हमारे पूर्वजों ने किस प्रकार यातनाएं सहीं, संघर्ष किया और अपना जीवन तक बलिदान कर दिया है। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई के मूल में लोकतंत्र, समानता, सामाजिक न्याय, भाईचारा और संविधान के मूल मूल्य थे। इन मूल्यों की रक्षा करना ही स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और देश की एकता-अखंडता की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि शहीदों की कुर्बानी को केवल स्मारकों और माल्यार्पण तक सीमित नहीं रखा जा सकता। उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्चा सम्मान है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, प्रदेश प्रतिनिध प्रो विजय कुमार मिट्ठू,युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा,रामप्रमोद सिंह,प्रदीप शर्मा,शौकत निशात उर्फ नवाब अली, रामाश्रय सिंह,मदीना खातून,सैफुल्ल इस्लाम, रणजीत कश्यप,शिव चौरसिया,रंजीत सिंह,मोहम्मद खिदिर हयात, श्रीकांत शर्मा, अर्जुन गुप्ता, उपेन्दर द्विवेदी,शिव नाथ प्रसाद,अफजल खान,प्पदाधिकारी तथा कांग्रेसजन उपस्थित रहे हैं।1
- गया जी: एक PDS डीलर के वर्षों से सरकारी गोदाम में कार्यरत रहने के आरोपों को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं होने से जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। 📌1
- डाक कांवरिया संघ गुरुआ से देवघर के लिए रवाना, पूर्व विधायक विनय यादव ने दिखाई हरी झंडी गया/गुरुआ प्रखंड कार्यालय परिसर से रविवार को डाक कांवरिया संघ गुरुआ के भारी संख्या में कांवरिए देवघर के लिए रवाना हुए। गुरुआ विधानसभा के पूर्व विधायक विनय कुमार यादव के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा को पूर्व विधायक ने जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर पूर्व विधायक विनय कुमार यादव ने कहा कि डाक कांवरियों की सुविधा के लिए उनके साथ सेवा दल की टीम रहेगी। सेवा दल के सदस्य रास्ते में जगह-जगह कांवरियों के लिए खाना, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था करेंगे। साथ ही कांवरियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। वहीं, गुरुआ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि कांवरियों की सेवा के लिए सेवा दल पूरी तरह तैयार है। यात्रा के दौरान आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ हर संभव सहयोग किया जाएगा। हरी झंडी दिखाने के दौरान मां शांति होंडा शोरूम के संचालक सुरेंद्र यादव, नगवां पैक्स अध्यक्ष अर्जुन यादव, गुरुआ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार यादव, दीपू यादव, मां शांति पेट्रोल पंप मैनेजर राजेश यादव, राजद नेता सतेंद्र रजक, सरदार यादव, आनंद कुमार, दुब्बा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सतेन्द्र यादव,योगेन्द्र यादव,सहित बड़ी संख्या में सेवा दल के सदस्य और डाक कांवरिया मौजूद रहे। पूर्व विधायक विनय कुमार यादव एवं जनप्रतिनिधियों ने सभी कांवरियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए हर हर महादेव की जयकारे लगाते हुए रवाना हुए। रिपोर्ट: प्रेम कुमार मिश्रा1
- पति की तलाश में रफीगंज पहुंची पत्नी, मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे हैं मोहन चौहान रफीगंज (औरंगाबाद) मदनपुर प्रखंड के वार गांव निवासी गीता देवी अपने लापता पति मोहन चौहान की तलाश में रफीगंज पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उनके 45 वर्षीय पति मोहन चौहान करीब तीन वर्ष पूर्व पोलियो से ग्रसित हो गए थे और मानसिक रूप से भी अस्वस्थ चल रहे हैं। गीता देवी के अनुसार, 8 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे मोहन चौहान घर से बिना किसी को बताए निकल गए, जिसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटे हैं। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और संभावित ठिकानों पर उनकी काफी तलाश की, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पति के लापता होने के बाद चिंतित पत्नी उनकी खोज में विभिन्न जगहों पर भटक रही हैं। इसी क्रम में वह रविवार को रफीगंज पहुंचकर अपने पति की तलाश कर रही हैं। परिजनों ने लोगों से अपील की है कि मोहन चौहान के संबंध में किसी को कोई जानकारी मिले तो उनके परिवार को सूचित करें।1
- # मौसम ने हुआ मेहरबान , किसानों के चेहरे पर मुस्कान । रिपोर्ट : इम्तियाज फोनवेल की फोटो : स्टार न्यूज़ बिहार बिहार : नवादा खबर। मौसम ने मेहरबान हो गए हैं । पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर बूंदाबांदी बारिश हो रही है । जिससे खेतों में पानी नजर आने लगा है । लिहाजा किसानों को चेहरे पर मुस्कान आ गया है । दिन में कभी धूप तो कभी आसमान में काले बादल छाए रह रहा है। इसके बाद हल्की बारिश होने लगता है । बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया । उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिला। इस बारिश के चलते किसानों की खेतों में पानी पर्याप्त मात्रा में हो गया है। किसान धान के रोपनी करने में लग गए हैं। हालांकि जितनी बारिश की जरूरत है, उतनी फिलहाल बारिश नहीं हो पाया है ।1
- गया में सनसनीखेज वारदात! बंद कमरे में पत्नी की गला रेतकर हत्या, पति ने भी काटी नसें गया में सनसनीखेज वारदात! बंद कमरे में पत्नी की गला रेतकर हत्या, पति ने भी काटी नसें गया के मानपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव में रविवार सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के बीच करीब 35 वर्षीय मनोज कुमार ने धारदार ब्लेड से अपनी पत्नी फेंकनी देवी, उम्र करीब 30 वर्ष की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद पति ने खुद के दोनों हाथों की नसें काटकर आत्महत्या की कोशिश की। सुबह जब बच्चे जागे तो कमरा अंदर से बंद मिला। वेंटिलेटर के रास्ते छोटा बेटा अंदर पहुंचा तो सामने का मंजर देखकर उसके होश उड़ गए—दोनों खून से लथपथ पड़े थे। फेंकनी देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मनोज कुमार को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी में घरेलू विवाद और पति के नशे में होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, घटना की असली वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।1