डाक कांवरिया संघ गुरुआ से देवघर के लिए रवाना, पूर्व विधायक विनय यादव ने दिखाई हरी झंडी गया/गुरुआ प्रखंड कार्यालय परिसर से रविवार को डाक कांवरिया संघ गुरुआ के भारी संख्या में कांवरिए देवघर के लिए रवाना हुए। गुरुआ विधानसभा के पूर्व विधायक विनय कुमार यादव के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा को पूर्व विधायक ने जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर पूर्व विधायक विनय कुमार यादव ने कहा कि डाक कांवरियों की सुविधा के लिए उनके साथ सेवा दल की टीम रहेगी। सेवा दल के सदस्य रास्ते में जगह-जगह कांवरियों के लिए खाना, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था करेंगे। साथ ही कांवरियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। वहीं, गुरुआ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि कांवरियों की सेवा के लिए सेवा दल पूरी तरह तैयार है। यात्रा के दौरान आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ हर संभव सहयोग किया जाएगा। हरी झंडी दिखाने के दौरान मां शांति होंडा शोरूम के संचालक सुरेंद्र यादव, नगवां पैक्स अध्यक्ष अर्जुन यादव, गुरुआ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार यादव, दीपू यादव, मां शांति पेट्रोल पंप मैनेजर राजेश यादव, राजद नेता सतेंद्र रजक, सरदार यादव, आनंद कुमार, दुब्बा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सतेन्द्र यादव,योगेन्द्र यादव,सहित बड़ी संख्या में सेवा दल के सदस्य और डाक कांवरिया मौजूद रहे। पूर्व विधायक विनय कुमार यादव एवं जनप्रतिनिधियों ने सभी कांवरियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए हर हर महादेव की जयकारे लगाते हुए रवाना हुए। रिपोर्ट: प्रेम कुमार मिश्रा
डाक कांवरिया संघ गुरुआ से देवघर के लिए रवाना, पूर्व विधायक विनय यादव ने दिखाई हरी झंडी गया/गुरुआ प्रखंड कार्यालय परिसर से रविवार को डाक कांवरिया संघ गुरुआ के भारी संख्या में कांवरिए देवघर के लिए रवाना हुए। गुरुआ विधानसभा के पूर्व विधायक विनय कुमार यादव के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा को पूर्व विधायक ने जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर पूर्व विधायक विनय कुमार यादव ने कहा कि डाक कांवरियों की सुविधा के लिए उनके साथ सेवा दल की टीम रहेगी। सेवा दल के सदस्य रास्ते में जगह-जगह कांवरियों के लिए खाना, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था करेंगे। साथ ही कांवरियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। वहीं, गुरुआ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि कांवरियों की सेवा के लिए सेवा दल पूरी तरह तैयार है। यात्रा के दौरान आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ हर संभव सहयोग किया जाएगा। हरी झंडी दिखाने के दौरान मां शांति होंडा शोरूम के संचालक सुरेंद्र यादव, नगवां पैक्स अध्यक्ष अर्जुन यादव, गुरुआ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार यादव, दीपू यादव, मां शांति पेट्रोल पंप मैनेजर राजेश यादव, राजद नेता सतेंद्र रजक, सरदार यादव, आनंद कुमार, दुब्बा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सतेन्द्र यादव,योगेन्द्र यादव,सहित बड़ी संख्या में सेवा दल के सदस्य और डाक कांवरिया मौजूद रहे। पूर्व विधायक विनय कुमार यादव एवं जनप्रतिनिधियों ने सभी कांवरियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए हर हर महादेव की जयकारे लगाते हुए रवाना हुए। रिपोर्ट: प्रेम कुमार मिश्रा
- डाक कांवरिया संघ गुरुआ से देवघर के लिए रवाना, पूर्व विधायक विनय यादव ने दिखाई हरी झंडी गया/गुरुआ प्रखंड कार्यालय परिसर से रविवार को डाक कांवरिया संघ गुरुआ के भारी संख्या में कांवरिए देवघर के लिए रवाना हुए। गुरुआ विधानसभा के पूर्व विधायक विनय कुमार यादव के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा को पूर्व विधायक ने जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर पूर्व विधायक विनय कुमार यादव ने कहा कि डाक कांवरियों की सुविधा के लिए उनके साथ सेवा दल की टीम रहेगी। सेवा दल के सदस्य रास्ते में जगह-जगह कांवरियों के लिए खाना, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था करेंगे। साथ ही कांवरियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। वहीं, गुरुआ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि कांवरियों की सेवा के लिए सेवा दल पूरी तरह तैयार है। यात्रा के दौरान आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ हर संभव सहयोग किया जाएगा। हरी झंडी दिखाने के दौरान मां शांति होंडा शोरूम के संचालक सुरेंद्र यादव, नगवां पैक्स अध्यक्ष अर्जुन यादव, गुरुआ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार यादव, दीपू यादव, मां शांति पेट्रोल पंप मैनेजर राजेश यादव, राजद नेता सतेंद्र रजक, सरदार यादव, आनंद कुमार, दुब्बा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सतेन्द्र यादव,योगेन्द्र यादव,सहित बड़ी संख्या में सेवा दल के सदस्य और डाक कांवरिया मौजूद रहे। पूर्व विधायक विनय कुमार यादव एवं जनप्रतिनिधियों ने सभी कांवरियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए हर हर महादेव की जयकारे लगाते हुए रवाना हुए। रिपोर्ट: प्रेम कुमार मिश्रा1
- मदनपुर में ऑनलाइन ठगी का बड़ा मामला: कंपनी संचालक से 97 हजार रुपये की साइबर ठगी, फर्जी दस्तावेज भेजकर बढ़ाया था भरोसा मदनपुर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ट्रांसपोर्ट बुकिंग के नाम पर कंपनी संचालक से 97 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने रविवार को थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। मदनपुर निवासी एवं शौण्डिक शीप मैनेजमेंट प्रा. लि. के संचालक रवि शंकर कुमार ने बताया कि उनकी कंपनी को कोयलवरी से करीब 1000 एमटी कोयला महाराष्ट्र भेजने का काम मिला था। ट्रक-ट्रेलर बुक कराने के लिए उन्होंने ऑनलाइन जानकारी जुटाई। इसके बाद बीआरएल लॉजिस्टिक लिमिटेड के नाम से फोन आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम विनोद मिश्रा बताया और ट्रांसपोर्ट का रेट बताया। कंपनी के दस्तावेज मांगने पर आरोपी ने पैन कार्ड, GST, बैंक चेक और अन्य कागजात भेज दिए, जिससे पीड़ित को भरोसा हो गया। इसके बाद रवि शंकर कुमार ने अपनी कंपनी के खाते से आरोपी द्वारा बताए गए खाते में 97 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम मिलते ही आरोपी ने मोबाइल बंद कर लिया। जानकारी जुटाने पर पीड़ित को ठगी का पता चला। थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। #CyberCrime #OnlineFraud #FraudAlert #Madanpur #Aurangabad #BiharPolice #CyberFraud #OnlineScam #BreakingNews #BharatCrimeLiveNews #CrimeNews #FraudCase #BiharNews #AurangabadNews1
- गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन की महत्वपूर्ण बैठक एवं डॉ वी वी गिरी जी के जयंती समारोह अक्षयवट वेदी गयाजी के प्रांगण में जिला अध्यक्ष टिंकू गोस्वामी एवं जिला महासचिव अमरजीत गिरी के अध्यक्षता में संपन्न। बैठक में सैकड़ो गोस्वामी बंधु हुए शामिल।1
- *हंटरगंज में आंदोलन के बाद भी नहीं सुधरी बिजली व्यवस्था, डुमरी पावर ग्रिड के समक्ष सैकड़ों लोगों का धरना,* *15 अगस्त तक सुधार का अल्टीमेटम, नहीं तो सड़क जाम कर उग्र आंदोलन की चेतावनी,* *पहले कैंडल मार्च, फिर आधे दिन बाजार बंद और अब पावर ग्रिड पर धरना, लगातार बढ़ रहा जनआक्रोश* *विकास कुमार यादव* हंटरगंज (चतरा): हंटरगंज प्रखंड में लगातार जारी अघोषित बिजली कटौती और बदहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर लोगों का आक्रोश अब लगातार बढ़ता जा रहा है।बिजली संकट के खिलाफ क्षेत्र में एक के बाद एक आंदोलन किए जाने के बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं होने से रविवार को सैकड़ों उपभोक्ताओं ने डुमरी पावर ग्रिड के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया।प्रदर्शन में शामिल लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर बिजली विभाग, प्रशासन के साथ-साथ सांसद और विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उपभोक्ताओं का आरोप है कि हंटरगंज में बिजली की स्थिति बेहद खराब हो गई है। हर घंटे बिजली कटने से कभी आधे घंटे तो कभी सोलह-अठारह घंटे तक आपूर्ति बाधित रहती है।इसका सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ रहा है। खासकर बच्चों की पढ़ाई, किसानों के काम, छोटे व्यवसाय, पेयजल आपूर्ति और घरेलू कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि वे समय पर बिजली बिल का भुगतान करते हैं, लेकिन इसके बावजूद नियमित और पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। *पहले कैंडल मार्च, फिर आधे दिन बंद रहा बाजार* ज्ञात हो कि हंटरगंज में बिजली संकट को लेकर आंदोलन का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद शुक्रवार को बिजली व्यवस्था के विरोध में हंटरगंज की सभी दुकानें करीब आधे दिन तक बंद रहीं। लगातार विरोध-प्रदर्शन के बावजूद बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं होने से लोगों का आक्रोश और बढ़ गया है।इसी कड़ी में रविवार को सैकड़ों लोगों ने डुमरी पावर ग्रिड के समक्ष धरना देकर अपनी नाराजगी जाहिर की। लगातार तीन चरणों में हुए विरोध प्रदर्शन से साफ है कि बिजली संकट अब केवल शिकायत का मुद्दा नहीं, बल्कि बड़े जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है। *“इतना आंदोलन के बाद भी नहीं रेंग रही जूं”* प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे लोगों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार आंदोलन और विरोध के बावजूद विभाग की कार्यशैली में कोई ठोस बदलाव नहीं आया है। लोगों ने सवाल उठाया कि जब पूरा क्षेत्र बिजली संकट से परेशान है, तो जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या पर प्रभावी कदम क्यों नहीं उठा रहे हैंप्रदर्शनकारियों ने कहा कि जनता अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि बिजली समस्या का स्थायी समाधान चाहती है। *15 अगस्त तक का अंतिम अल्टीमेटम* आंदोलनकारियों ने बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए 15 अगस्त तक का अंतिम अल्टीमेटम दिया है। चेतावनी दी गई कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।आंदोलनकारियों ने कहा कि अगले चरण में सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए उत्पन्न होने वाली स्थिति की पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग और प्रशासन की होगी।लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करते हुए हंटरगंज में नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है। *एसडीओ बोले—तीन माह में सुधरेगी बिजली व्यवस्था* इधर, बिजली विभाग के एसडीओ सत्यदेव कुमार यादव ने कहा कि तीन माह के भीतर हंटरगंज की बिजली व्यवस्था में सुधार कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मामला जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में भी है। फॉरेस्ट क्लियरेंस के कारण कार्य में देरी हुई थी, लेकिन अब क्लियरेंस मिल गया है। जल्द ही आवश्यक कार्य शुरू कर बिजली व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।1
- क्रांति दिवस पर गया में कांग्रेस का पैदल मार्च, शहीदों को श्रद्धांजलि — रजनीश कुमार गया। 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर गया जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार की अध्यक्षता में राजेंद्र आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय से भव्य पैदल मार्च निकाला गया है।इस मार्च के दौरान कांग्रेस जन ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन किया है। पैदल मार्च राजेंद्र आश्रम से निकलकर कोतवाली के समीप स्थित शहीद स्मारक, के.पी. रोड स्थित स्मारक तथा आजाद पार्क स्थित शहीद स्मारक पहुंचा, जहां कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि 9 अगस्त केवल एक तारीख नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की वह ऐतिहासिक पुकार है, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी। महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन ने देशवासियों के भीतर आजादी की अंतिम लड़ाई का अदम्य संकल्प पैदा किया है। उन्होंने कहा कि आज हम जिस स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं, वह महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, डॉ. भीमराव अंबेडकर, श्रीमती इंदिरा गांधी सहित अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान की देन है। देश की आजादी हजारों-लाखों लोगों के संघर्ष और कुर्बानी से मिली है। इसलिए 9 अगस्त का दिन उन सभी वीरों को स्मरण करने और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। रजनीश कुमार ने कहा कि आज के कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ नई पीढ़ी को स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास से जोड़ना भी है। हमारी आने वाली पीढ़ी यह जाने कि देश की आजादी के लिए हमारे पूर्वजों ने किस प्रकार यातनाएं सहीं, संघर्ष किया और अपना जीवन तक बलिदान कर दिया है। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई के मूल में लोकतंत्र, समानता, सामाजिक न्याय, भाईचारा और संविधान के मूल मूल्य थे। इन मूल्यों की रक्षा करना ही स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और देश की एकता-अखंडता की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि शहीदों की कुर्बानी को केवल स्मारकों और माल्यार्पण तक सीमित नहीं रखा जा सकता। उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्चा सम्मान है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, प्रदेश प्रतिनिध प्रो विजय कुमार मिट्ठू,युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा,रामप्रमोद सिंह,प्रदीप शर्मा,शौकत निशात उर्फ नवाब अली, रामाश्रय सिंह,मदीना खातून,सैफुल्ल इस्लाम, रणजीत कश्यप,शिव चौरसिया,रंजीत सिंह,मोहम्मद खिदिर हयात, श्रीकांत शर्मा, अर्जुन गुप्ता, उपेन्दर द्विवेदी,शिव नाथ प्रसाद,अफजल खान,प्पदाधिकारी तथा कांग्रेसजन उपस्थित रहे हैं।1
- पति की तलाश में रफीगंज पहुंची पत्नी, मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे हैं मोहन चौहान रफीगंज (औरंगाबाद) मदनपुर प्रखंड के वार गांव निवासी गीता देवी अपने लापता पति मोहन चौहान की तलाश में रफीगंज पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उनके 45 वर्षीय पति मोहन चौहान करीब तीन वर्ष पूर्व पोलियो से ग्रसित हो गए थे और मानसिक रूप से भी अस्वस्थ चल रहे हैं। गीता देवी के अनुसार, 8 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे मोहन चौहान घर से बिना किसी को बताए निकल गए, जिसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटे हैं। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और संभावित ठिकानों पर उनकी काफी तलाश की, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पति के लापता होने के बाद चिंतित पत्नी उनकी खोज में विभिन्न जगहों पर भटक रही हैं। इसी क्रम में वह रविवार को रफीगंज पहुंचकर अपने पति की तलाश कर रही हैं। परिजनों ने लोगों से अपील की है कि मोहन चौहान के संबंध में किसी को कोई जानकारी मिले तो उनके परिवार को सूचित करें।1
- शिक्षा विभाग के राज्यस्तरीय कार्यशाला-सह-चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए। कार्यशाला के दौरान शिक्षा व्यवस्था में सुधार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया। शिक्षा विभाग के राज्यस्तरीय कार्यशाला सह चिंतन शिविर को सम्बोधित करते हुए ।शिक्षा विभाग के राज्यस्तरीय कार्यशाला-सह-चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए। कार्यशाला के दौरान शिक्षा व्यवस्था में सुधार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया।1
- गया में सनसनीखेज वारदात! बंद कमरे में पत्नी की गला रेतकर हत्या, पति ने भी काटी नसें गया में सनसनीखेज वारदात! बंद कमरे में पत्नी की गला रेतकर हत्या, पति ने भी काटी नसें गया के मानपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव में रविवार सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के बीच करीब 35 वर्षीय मनोज कुमार ने धारदार ब्लेड से अपनी पत्नी फेंकनी देवी, उम्र करीब 30 वर्ष की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद पति ने खुद के दोनों हाथों की नसें काटकर आत्महत्या की कोशिश की। सुबह जब बच्चे जागे तो कमरा अंदर से बंद मिला। वेंटिलेटर के रास्ते छोटा बेटा अंदर पहुंचा तो सामने का मंजर देखकर उसके होश उड़ गए—दोनों खून से लथपथ पड़े थे। फेंकनी देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मनोज कुमार को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी में घरेलू विवाद और पति के नशे में होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, घटना की असली वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।1