पति की तलाश में रफीगंज पहुंची पत्नी, मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे हैं मोहन चौहान रफीगंज (औरंगाबाद) मदनपुर प्रखंड के वार गांव निवासी गीता देवी अपने लापता पति मोहन चौहान की तलाश में रफीगंज पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उनके 45 वर्षीय पति मोहन चौहान करीब तीन वर्ष पूर्व पोलियो से ग्रसित हो गए थे और मानसिक रूप से भी अस्वस्थ चल रहे हैं। गीता देवी के अनुसार, 8 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे मोहन चौहान घर से बिना किसी को बताए निकल गए, जिसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटे हैं। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और संभावित ठिकानों पर उनकी काफी तलाश की, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पति के लापता होने के बाद चिंतित पत्नी उनकी खोज में विभिन्न जगहों पर भटक रही हैं। इसी क्रम में वह रविवार को रफीगंज पहुंचकर अपने पति की तलाश कर रही हैं। परिजनों ने लोगों से अपील की है कि मोहन चौहान के संबंध में किसी को कोई जानकारी मिले तो उनके परिवार को सूचित करें।
पति की तलाश में रफीगंज पहुंची पत्नी, मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे हैं मोहन चौहान रफीगंज (औरंगाबाद) मदनपुर प्रखंड के वार गांव निवासी गीता देवी अपने लापता पति मोहन चौहान की तलाश में रफीगंज पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उनके 45 वर्षीय पति मोहन चौहान करीब तीन वर्ष पूर्व पोलियो से ग्रसित हो गए थे और मानसिक रूप से भी अस्वस्थ चल रहे हैं। गीता देवी के अनुसार, 8 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे मोहन चौहान घर से बिना किसी को बताए निकल गए, जिसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटे हैं। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और संभावित ठिकानों पर उनकी काफी तलाश की, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पति के लापता होने के बाद चिंतित पत्नी उनकी खोज में विभिन्न जगहों पर भटक रही हैं। इसी क्रम में वह रविवार को रफीगंज पहुंचकर अपने पति की तलाश कर रही हैं। परिजनों ने लोगों से अपील की है कि मोहन चौहान के संबंध में किसी को कोई जानकारी मिले तो उनके परिवार को सूचित करें।
- नवीनगर वार्ड-04 को जलजमाव से मिलेगी बड़ी राहत! RCC नाला निर्माण का हुआ शिलान्यास नवीनगर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-04 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी और जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ी पहल हुई है। ‘मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना’ के तहत RCC नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास मुख्य अतिथि विधायक चेतन आनंद एवं MLC दिलीप कुमार सिंह ने शनिवार को संयुक्त रूप से किया। बताया गया कि नाला निर्माण रमेश सिंह के घर से मोहन अग्रवाल के घर तक कराया जाएगा। विधायक एवं MLC ने कहा कि इस निर्माण से बारिश के दौरान होने वाले जलजमाव की समस्या कम होगी और लोगों को जल निकासी की बेहतर सुविधा मिलेगी। नाला बनने से वार्ड में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होने के साथ आवागमन भी सुगम होगा। स्थानीय लोगों ने इस पहल को राहत देने वाला कदम बताते हुए खुशी जताई। #Nabinagar #Aurangabad #ChetanAnand #DilipKumarSingh #BiharNews #NagarPanchayat #Development #RCCNala #BharatCrimeLiveNews #BreakingNews1
- 9 अगस्त 1942 भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक ऐतिहासिक दिन- डा मनीष पंकज मिश्रा आजादी हमें विरासत में नहीं मिली, बल्किअनगिनत वीरों के संघर्ष, बलिदान और तपस्या का परिणाम है।- राजेन्द्र अधिवक्ता संतोष ठाकुर गया जी 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा एवं राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कोतवाली स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सभी ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण एवं पुष्पअर्पितकरउन्हेंश्रद्धा-सुमन अर्पित किए तथा उनके त्याग और बलिदान को नमन किया। इसके पश्चात सभी लोग भुई राम, जगन्नाथ मिश्रा एवं कैलाश राम धामी टोला स्थित कैलाश जी के स्मारक एबं गाँधी चौक मे स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर पहुंच कर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर परभाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि 9 अगस्त 1942 भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक ऐतिहासिक दिन है। इसी दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध "करो या मरो" का ऐतिहासिक आह्वान किया था। इस नारे ने पूरे देश में स्वतंत्रता की ऐसी अलख जगाई कि लाखों देशभक्त अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध सड़कों पर उतर आए। हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने जेल की यातनाएं झेलीं और अनेक वीरसपूतोंनेहंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी, लेकिन भारत माता की स्वतंत्रता के संकल्प से कभी पीछे नहीं हटे।उन्होंने कहा कि हमारे अमर शहीदों ने "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के उद्घोष के साथ अपने प्राणों का बलिदान देकर देश को आजादी दिलाने में अमूल्य योगदान दिया। उनका त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति आज भी प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हमें उनके आदर्शों पर चलते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए सदैव समर्पित रहना चाहिए|इस अबसर पर राजेन्द्र प्रसाद अधिवक्ता ने कहा कि आजादी हमें विरासत में नहीं मिली, बल्किअनगिनत वीरों के संघर्ष, बलिदान और तपस्या का परिणाम है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह देश के संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता की रक्षा के लिए सदैव सजग रहे तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया है। पूरे कार्यक्रम के दौरान "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" और "अमर शहीद अमर रहें" के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। सभी उपस्थित लोगों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा और आने वाली पीढ़ियां भी उनके त्याग एवं बलिदान को कभी नहीं भूलेंगी। आज श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता राणा रणजीत सिंह विजय प्रसाद उर्फ काला नाग संतोष ठाकुर अजय नारायण सिंह उर्फ मुन्ना , हीरा यादव मंटू कुमार बबलू गुप्ता महेश यादव रामविलास उर्फ गुड्डू सांव सहित1
- संघर्षों से निकलकर राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले उमाशंकर सिंह की अंतिम विदाई का यह दृश्य हर किसी की आंखें नम कर गया। उमा शंकर सिंह जैसे नेता आज के जमाने में बहुत कम देखने को मिलता है। पूरा शहर गमगीन आंखों से विदाई दे रहा था। आपको भावपूर्ण श्रद्धांजली 🙏🙏🙏 संघर्षों के मार्ग से आगे बढ़कर राजनीति में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करने वाले उमाशंकर सिंह के अंतिम संस्कार का दृश्य अत्यंत भावुक कर देने वाला था। उमाशंकर सिंह जैसे जुझारू, संघर्षशील और जनसेवा के प्रति पूर्णतः समर्पित नेता आज के समय में विरले ही देखने को मिलते हैं। उनके निधन से संपूर्ण क्षेत्र शोकाकुल है और लोगों ने गमगीन मन से उन्हें अंतिम विदाई दी। उनकी अंतिम यात्रा में उमड़े जनसैलाब ने इस बात की पुष्टि की कि उन्होंने जनमानस के हृदय में कितनी गहरी और स्थायी छाप छोड़ी थी। उमाशंकर सिंह जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। #उमाशंकर_सिंह #भावपूर्ण_श्रद्धांजलि #अंतिम_विदाई #श्रद्धांजलि #Gaya #Bihar #GayaNews #AshutoshSinghReport🙏🙏1
- नगर निगम गयाजी के महापौर विरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान एवं नगर आयुक्त डॉoगगन कुमार के द्वारा सफाईकर्मियों, चालकों के बीच अंगवस्त्र एवं रैनकोट का वितरण स्टेशन रोड स्थित नगर निगम स्टोर के प्रांगण में किया गया।1
- सहार प्रखंड में पंचायत समिति की अहम बैठक, विकास योजनाओं पर हुआ मंथन भोजपुर जिले के सहार प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मिट्टी जांच केंद्र में शनिवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मदन सिंह ने की, जबकि संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) जनार्दन तिवारी ने किया। बैठक में पंचायत समिति सदस्यों द्वारा विकास योजनाओं के चयन, अनुशंसा और राशि आवंटन पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी पंचायत प्रतिनिधियों से अपनी-अपनी विकास योजनाएं निर्धारित समय तक उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया। बताया गया कि योजनाओं को प्राथमिकता एवं उपलब्ध बजट के आधार पर स्वीकृति और राशि आवंटित की जाएगी। बैठक में पंचायत राज विभाग के अधिकारियों ने योजनाओं की प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही बताया गया कि 11 अगस्त को मुखिया एवं 12 अगस्त को पंचायत समिति सदस्यों की अलग-अलग बैठक आयोजित होगी, जिसमें योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। बैठक में 12 मुखिया, 17 पंचायत समिति सदस्य तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। Dharmendra Kumar ki khas report1
- *यूएमएस डुमरी में एसएमसी चुनाव दूसरी बार भी टला,* *ग्रामीणों में नाराजगी पर्यवेक्षक के नहीं पहुंचने से सैकड़ों ग्रामीणों को लौटना पड़ा,* हंटरगंज (चतरा): प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमरीकला में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का चुनाव दूसरी बार भी स्थगित हो गया।शनिवार को चुनाव को लेकर सैकड़ों ग्रामीण विद्यालय परिसर पहुंचे थे, लेकिन निर्धारित समय पर पर्यवेक्षक के नहीं पहुंचने के कारण चुनाव नहीं हो सका। चुनाव स्थगित होने के बाद ग्रामीणों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। लगातार दूसरी बार चुनाव टलने से ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई।ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय स्तर पर उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण चुनाव की प्रक्रिया बार-बार प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार इससे पहले 28 जुलाई को भी एसएमसी चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की गई थी, लेकिन उस दिन भी चुनाव की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी।शनिवार को दोबारा चुनाव की तिथि निर्धारित की गई थी, जिसके चलते बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्यालय पहुंचे थे।विद्यालय की प्राचार्य रूपा कुमारी ने बताया कि पर्यवेक्षक के विद्यालय नहीं पहुंचने के कारण चुनाव स्थगित करना पड़ा। वहीं, पर्यवेक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि छुट्टी पर रहने की सूचना विद्यालय को एक दिन पहले ही दे दी गई थी।लगातार दूसरी बार चुनाव स्थगित होने को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं भी हैं। कुछ ग्रामीणों ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया समय पर और सभी निर्धारित नियमों के तहत पूरी होनी चाहिए, ताकि किसी तरह की आशंका या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेते हुए शीघ्र नई तिथि निर्धारित कर निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से एसएमसी चुनाव कराने की मांग की है। साथ ही, चुनाव प्रक्रिया में बार-बार आ रही बाधा की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई की मांग भी की है।1
- मदनपुर में स्वास्थ्यकर्मियों का प्रदर्शन, 26 सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शनिवार को बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर स्वास्थ्यकर्मियों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को 26 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने एएनएम की बायोमेट्रिक उपस्थिति पंचायत सरकार भवन के बजाय स्वास्थ्य उपकेंद्र पर ही दर्ज कराने की मांग की। उनका कहना है कि कई उपकेंद्र पंचायत सरकार भवन से 3 से 10 किलोमीटर दूर हैं, जिससे आने-जाने में समय बर्बाद होगा और टीकाकरण, प्रसव पूर्व जांच सहित ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। ज्ञापन में लंबित प्रोन्नति, मातृत्व एवं उपार्जित अवकाश, एनएचएम कर्मियों के कार्य बहिष्कार अवधि का मानदेय, संविदाकर्मियों को सेवा अवधि के आधार पर वेटेज तथा एएनएम की गृह या निकटवर्ती जिले में पदस्थापना की मांग भी शामिल है। संघ ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। #Madanpur #Aurangabad #BiharNews #HealthWorkers #ANM #Bihar1
- कोंच के हसनपुर में जलजमाव और कीचड़ से ग्रामीण बेहाल, 15 साल पुरानी सोलिंग ध्वस्त कोंच, गया | कोंच के हसनपुर में जलजमाव और कीचड़ से ग्रामीण बेहाल, 15 साल पुरानी सोलिंग ध्वस्त कोंच, गया | 8 अगस्त 2026 कोंच प्रखंड की ग्राम पंचायत चबूरा के हसनपुर गांव में बारिश के बाद जलजमाव और कीचड़ ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। गांव की गलियों में करीब आधा फीट तक कीचड़ जमा होने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों को हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में महादेव स्थान से राम विलास यादव के घर तक जाने वाला रास्ता और राजेंद्र यादव के घर से पूर्व दिशा में सियाराम यादव के घर की ओर जाने वाला मार्ग लंबे समय से बदहाल है। बताया जा रहा है कि करीब 15 वर्ष पुरानी सोलिंग पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। बारिश होते ही रास्ते पर पानी और कीचड़ जमा हो जाता है, जिससे आवागमन बेहद मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों से जल्द से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कराने, सड़क की मरम्मत कराने और रास्ते को चलने लायक बनाने की मांग की है। अब सवाल यह है कि बारिश के हर मौसम में ग्रामीणों को इसी तरह की परेशानी क्यों झेलनी पड़ रही है? प्रशासन कब इस समस्या का स्थायी समाधान करेगा? हसनपुर के ग्रामीणों को अब सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि जमीन पर कार्रवाई का इंतजार है।1
- जहानाबाद : मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी का भव्य अभिनंदन, ईंट व्यवसायियों ने रखीं बड़ी मांगें। जहानाबाद - शहर के निजामुद्दीनपुर स्थित एक निजी मैरिज हॉल में रविवार को बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा भूतत्व एवं खान विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जहानाबाद जिला ईंट निर्माता संघ द्वारा किया गया। समारोह में घोसी विधायक ऋतुराज कुमार, ईंट व्यवसायी, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान मंत्री का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में ईंट उद्योग से जुड़ी समस्याओं, खनन प्रक्रियाओं और परिवहन संबंधी मुद्दों पर चर्चा हुई। मंत्री ने व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान, उद्योग के विकास और रोजगार सृजन के लिए सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।1