logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नवीनगर वार्ड-04 को जलजमाव से मिलेगी बड़ी राहत! RCC नाला निर्माण का हुआ शिलान्यास नवीनगर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-04 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी और जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ी पहल हुई है। ‘मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना’ के तहत RCC नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास मुख्य अतिथि विधायक चेतन आनंद एवं MLC दिलीप कुमार सिंह ने शनिवार को संयुक्त रूप से किया। बताया गया कि नाला निर्माण रमेश सिंह के घर से मोहन अग्रवाल के घर तक कराया जाएगा। विधायक एवं MLC ने कहा कि इस निर्माण से बारिश के दौरान होने वाले जलजमाव की समस्या कम होगी और लोगों को जल निकासी की बेहतर सुविधा मिलेगी। नाला बनने से वार्ड में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होने के साथ आवागमन भी सुगम होगा। स्थानीय लोगों ने इस पहल को राहत देने वाला कदम बताते हुए खुशी जताई। #Nabinagar #Aurangabad #ChetanAnand #DilipKumarSingh #BiharNews #NagarPanchayat #Development #RCCNala #BharatCrimeLiveNews #BreakingNews

2 hrs ago
user_कुणाल सिंह 9304927827
कुणाल सिंह 9304927827
पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
2 hrs ago

नवीनगर वार्ड-04 को जलजमाव से मिलेगी बड़ी राहत! RCC नाला निर्माण का हुआ शिलान्यास नवीनगर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-04 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी और जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ी पहल हुई है। ‘मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना’ के तहत RCC नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास मुख्य अतिथि विधायक चेतन आनंद एवं MLC दिलीप कुमार सिंह ने शनिवार को संयुक्त रूप से किया। बताया गया कि नाला निर्माण रमेश सिंह के घर से मोहन अग्रवाल के घर तक कराया जाएगा। विधायक एवं MLC ने कहा कि इस निर्माण से बारिश के दौरान होने वाले जलजमाव की समस्या कम होगी और लोगों को जल निकासी की बेहतर सुविधा मिलेगी। नाला बनने से वार्ड में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होने के साथ आवागमन भी सुगम होगा। स्थानीय लोगों ने इस पहल को राहत देने वाला कदम बताते हुए खुशी जताई। #Nabinagar #Aurangabad #ChetanAnand #DilipKumarSingh #BiharNews #NagarPanchayat #Development #RCCNala #BharatCrimeLiveNews #BreakingNews

More news from बिहार and nearby areas
  • नवीनगर संपत्ति विवाद में सौतेले भाई की हत्या, अनमोल गुप्ता को उम्रकैद नवीनगर संपत्ति बंटवारे और श्राद्ध के खर्च को लेकर सौतेले भाई की गोली मारकर हत्या करने के मामले में औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय ने दोषी अनमोल कुमार गुप्ता उर्फ लड्डू गुप्ता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सप्तम संतोष कुमार झा की अदालत ने धारा 302 के तहत उम्रकैद के साथ 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया। वहीं आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत तीन वर्ष की सजा और 7 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी। मामला 16 जनवरी 2023 की रात का है। मंगल बाजार में सज्जन कुमार अपने घर के बाहर बैठे थे, तभी संपत्ति विवाद को लेकर उनके सौतेले भाई अनमोल से विवाद हुआ। आरोप है कि अनमोल ने पिस्तौल से तीन गोलियां चला दीं। अस्पताल पहुंचने से पहले ही सज्जन की मौत हो गई। अदालत ने सात गवाहों की गवाही और साक्ष्यों के आधार पर 31 जुलाई 2026 को दोषी करार दिया था।#Nabinagar #Aurangabad #BiharNews #CrimeNews #CourtNews #BreakingNews #BharatCrimeLiveNews
    1
    नवीनगर संपत्ति विवाद में सौतेले भाई की हत्या, अनमोल गुप्ता को उम्रकैद

नवीनगर संपत्ति बंटवारे और श्राद्ध के खर्च को लेकर सौतेले भाई की गोली मारकर हत्या करने के मामले में औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय ने दोषी अनमोल कुमार गुप्ता उर्फ लड्डू गुप्ता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सप्तम संतोष कुमार झा की अदालत ने धारा 302 के तहत उम्रकैद के साथ 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया। वहीं आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत तीन वर्ष की सजा और 7 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी।
मामला 16 जनवरी 2023 की रात का है। मंगल बाजार में सज्जन कुमार अपने घर के बाहर बैठे थे, तभी संपत्ति विवाद को लेकर उनके सौतेले भाई अनमोल से विवाद हुआ। आरोप है कि अनमोल ने पिस्तौल से तीन गोलियां चला दीं। अस्पताल पहुंचने से पहले ही सज्जन की मौत हो गई।
अदालत ने सात गवाहों की गवाही और साक्ष्यों के आधार पर 31 जुलाई 2026 को दोषी करार दिया था।#Nabinagar #Aurangabad #BiharNews #CrimeNews #CourtNews #BreakingNews #BharatCrimeLiveNews
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • पति की तलाश में रफीगंज पहुंची पत्नी, मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे हैं मोहन चौहान रफीगंज (औरंगाबाद) मदनपुर प्रखंड के वार गांव निवासी गीता देवी अपने लापता पति मोहन चौहान की तलाश में रफीगंज पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उनके 45 वर्षीय पति मोहन चौहान करीब तीन वर्ष पूर्व पोलियो से ग्रसित हो गए थे और मानसिक रूप से भी अस्वस्थ चल रहे हैं। गीता देवी के अनुसार, 8 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे मोहन चौहान घर से बिना किसी को बताए निकल गए, जिसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटे हैं। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और संभावित ठिकानों पर उनकी काफी तलाश की, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पति के लापता होने के बाद चिंतित पत्नी उनकी खोज में विभिन्न जगहों पर भटक रही हैं। इसी क्रम में वह रविवार को रफीगंज पहुंचकर अपने पति की तलाश कर रही हैं। परिजनों ने लोगों से अपील की है कि मोहन चौहान के संबंध में किसी को कोई जानकारी मिले तो उनके परिवार को सूचित करें।
    1
    पति की तलाश में रफीगंज पहुंची पत्नी, मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे हैं मोहन चौहान
रफीगंज (औरंगाबाद)
मदनपुर प्रखंड के वार गांव निवासी गीता देवी अपने लापता पति मोहन चौहान की तलाश में रफीगंज पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उनके 45 वर्षीय पति मोहन चौहान करीब तीन वर्ष पूर्व पोलियो से ग्रसित हो गए थे और मानसिक रूप से भी अस्वस्थ चल रहे हैं।
गीता देवी के अनुसार, 8 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे मोहन चौहान घर से बिना किसी को बताए निकल गए, जिसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटे हैं। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और संभावित ठिकानों पर उनकी काफी तलाश की, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
पति के लापता होने के बाद चिंतित पत्नी उनकी खोज में विभिन्न जगहों पर भटक रही हैं। इसी क्रम में वह  रविवार को रफीगंज पहुंचकर अपने पति की तलाश कर रही हैं। परिजनों ने लोगों से अपील की है कि मोहन चौहान के संबंध में किसी को कोई जानकारी मिले तो उनके परिवार को सूचित करें।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • *हंटरगंज में आंदोलन के बाद भी नहीं सुधरी बिजली व्यवस्था, डुमरी पावर ग्रिड के समक्ष सैकड़ों लोगों का धरना,* *15 अगस्त तक सुधार का अल्टीमेटम, नहीं तो सड़क जाम कर उग्र आंदोलन की चेतावनी,* *पहले कैंडल मार्च, फिर आधे दिन बाजार बंद और अब पावर ग्रिड पर धरना, लगातार बढ़ रहा जनआक्रोश* *विकास कुमार यादव* हंटरगंज (चतरा): हंटरगंज प्रखंड में लगातार जारी अघोषित बिजली कटौती और बदहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर लोगों का आक्रोश अब लगातार बढ़ता जा रहा है।बिजली संकट के खिलाफ क्षेत्र में एक के बाद एक आंदोलन किए जाने के बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं होने से रविवार को सैकड़ों उपभोक्ताओं ने डुमरी पावर ग्रिड के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया।प्रदर्शन में शामिल लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर बिजली विभाग, प्रशासन के साथ-साथ सांसद और विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उपभोक्ताओं का आरोप है कि हंटरगंज में बिजली की स्थिति बेहद खराब हो गई है। हर घंटे बिजली कटने से कभी आधे घंटे तो कभी सोलह-अठारह घंटे तक आपूर्ति बाधित रहती है।इसका सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ रहा है। खासकर बच्चों की पढ़ाई, किसानों के काम, छोटे व्यवसाय, पेयजल आपूर्ति और घरेलू कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि वे समय पर बिजली बिल का भुगतान करते हैं, लेकिन इसके बावजूद नियमित और पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। *पहले कैंडल मार्च, फिर आधे दिन बंद रहा बाजार* ज्ञात हो कि हंटरगंज में बिजली संकट को लेकर आंदोलन का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद शुक्रवार को बिजली व्यवस्था के विरोध में हंटरगंज की सभी दुकानें करीब आधे दिन तक बंद रहीं। लगातार विरोध-प्रदर्शन के बावजूद बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं होने से लोगों का आक्रोश और बढ़ गया है।इसी कड़ी में रविवार को सैकड़ों लोगों ने डुमरी पावर ग्रिड के समक्ष धरना देकर अपनी नाराजगी जाहिर की। लगातार तीन चरणों में हुए विरोध प्रदर्शन से साफ है कि बिजली संकट अब केवल शिकायत का मुद्दा नहीं, बल्कि बड़े जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है। *“इतना आंदोलन के बाद भी नहीं रेंग रही जूं”* प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे लोगों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार आंदोलन और विरोध के बावजूद विभाग की कार्यशैली में कोई ठोस बदलाव नहीं आया है। लोगों ने सवाल उठाया कि जब पूरा क्षेत्र बिजली संकट से परेशान है, तो जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या पर प्रभावी कदम क्यों नहीं उठा रहे हैंप्रदर्शनकारियों ने कहा कि जनता अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि बिजली समस्या का स्थायी समाधान चाहती है। *15 अगस्त तक का अंतिम अल्टीमेटम* आंदोलनकारियों ने बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए 15 अगस्त तक का अंतिम अल्टीमेटम दिया है। चेतावनी दी गई कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।आंदोलनकारियों ने कहा कि अगले चरण में सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए उत्पन्न होने वाली स्थिति की पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग और प्रशासन की होगी।लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करते हुए हंटरगंज में नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है। *एसडीओ बोले—तीन माह में सुधरेगी बिजली व्यवस्था* इधर, बिजली विभाग के एसडीओ सत्यदेव कुमार यादव ने कहा कि तीन माह के भीतर हंटरगंज की बिजली व्यवस्था में सुधार कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मामला जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में भी है। फॉरेस्ट क्लियरेंस के कारण कार्य में देरी हुई थी, लेकिन अब क्लियरेंस मिल गया है। जल्द ही आवश्यक कार्य शुरू कर बिजली व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
    1
    *हंटरगंज में आंदोलन के बाद भी नहीं सुधरी बिजली व्यवस्था, डुमरी पावर ग्रिड के समक्ष सैकड़ों लोगों का धरना,*

*15 अगस्त तक सुधार का अल्टीमेटम, नहीं तो सड़क जाम कर उग्र आंदोलन की चेतावनी,*

*पहले कैंडल मार्च, फिर आधे दिन बाजार बंद और अब पावर ग्रिड पर धरना, लगातार बढ़ रहा जनआक्रोश*

*विकास कुमार यादव*

हंटरगंज (चतरा): हंटरगंज प्रखंड में लगातार जारी अघोषित बिजली कटौती और बदहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर लोगों का आक्रोश अब लगातार बढ़ता जा रहा है।बिजली संकट के खिलाफ क्षेत्र में एक के बाद एक आंदोलन किए जाने के बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं होने से रविवार को सैकड़ों उपभोक्ताओं ने डुमरी पावर ग्रिड के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया।प्रदर्शन में शामिल लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर बिजली विभाग, प्रशासन के साथ-साथ सांसद और विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उपभोक्ताओं का आरोप है कि हंटरगंज में बिजली की स्थिति बेहद खराब हो गई है। हर घंटे बिजली कटने से कभी आधे घंटे तो कभी सोलह-अठारह घंटे तक आपूर्ति बाधित रहती है।इसका सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ रहा है। खासकर बच्चों की पढ़ाई, किसानों के काम, छोटे व्यवसाय, पेयजल आपूर्ति और घरेलू कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि वे समय पर बिजली बिल का भुगतान करते हैं, लेकिन इसके बावजूद नियमित और पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है।
*पहले कैंडल मार्च, फिर आधे दिन बंद रहा बाजार*
ज्ञात हो कि हंटरगंज में बिजली संकट को लेकर आंदोलन का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद शुक्रवार को बिजली व्यवस्था के विरोध में हंटरगंज की सभी दुकानें करीब आधे दिन तक बंद रहीं। लगातार विरोध-प्रदर्शन के बावजूद बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं होने से लोगों का आक्रोश और बढ़ गया है।इसी कड़ी में रविवार को सैकड़ों लोगों ने डुमरी पावर ग्रिड के समक्ष धरना देकर अपनी नाराजगी जाहिर की। लगातार तीन चरणों में हुए विरोध प्रदर्शन से साफ है कि बिजली संकट अब केवल शिकायत का मुद्दा नहीं, बल्कि बड़े जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है।
*“इतना आंदोलन के बाद भी नहीं रेंग रही जूं”*
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे लोगों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार आंदोलन और विरोध के बावजूद विभाग की कार्यशैली में कोई ठोस बदलाव नहीं आया है। लोगों ने सवाल उठाया कि जब पूरा क्षेत्र बिजली संकट से परेशान है, तो जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या पर प्रभावी कदम क्यों नहीं उठा रहे हैंप्रदर्शनकारियों ने कहा कि जनता अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि बिजली समस्या का स्थायी समाधान चाहती है।
*15 अगस्त तक का अंतिम अल्टीमेटम*
आंदोलनकारियों ने बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए 15 अगस्त तक का अंतिम अल्टीमेटम दिया है। चेतावनी दी गई कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।आंदोलनकारियों ने कहा कि अगले चरण में सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए उत्पन्न होने वाली स्थिति की पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग और प्रशासन की होगी।लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करते हुए हंटरगंज में नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है।
*एसडीओ बोले—तीन माह में सुधरेगी बिजली व्यवस्था*
इधर, बिजली विभाग के एसडीओ सत्यदेव कुमार यादव ने कहा कि तीन माह के भीतर हंटरगंज की बिजली व्यवस्था में सुधार कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मामला जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में भी है। फॉरेस्ट क्लियरेंस के कारण कार्य में देरी हुई थी, लेकिन अब क्लियरेंस मिल गया है। जल्द ही आवश्यक कार्य शुरू कर बिजली व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
    user_Vikash Kumar Yadav
    Vikash Kumar Yadav
    शालिग्राम राम नारायणपुर (हंटरगंज), चतरा, झारखंड•
    25 min ago
  • क्रांति दिवस पर गया में कांग्रेस का पैदल मार्च, शहीदों को श्रद्धांजलि — रजनीश कुमार गया। 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर गया जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार की अध्यक्षता में राजेंद्र आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय से भव्य पैदल मार्च निकाला गया है।इस मार्च के दौरान कांग्रेस जन ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन किया है। पैदल मार्च राजेंद्र आश्रम से निकलकर कोतवाली के समीप स्थित शहीद स्मारक, के.पी. रोड स्थित स्मारक तथा आजाद पार्क स्थित शहीद स्मारक पहुंचा, जहां कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि 9 अगस्त केवल एक तारीख नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की वह ऐतिहासिक पुकार है, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी। महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन ने देशवासियों के भीतर आजादी की अंतिम लड़ाई का अदम्य संकल्प पैदा किया है। उन्होंने कहा कि आज हम जिस स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं, वह महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, डॉ. भीमराव अंबेडकर, श्रीमती इंदिरा गांधी सहित अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान की देन है। देश की आजादी हजारों-लाखों लोगों के संघर्ष और कुर्बानी से मिली है। इसलिए 9 अगस्त का दिन उन सभी वीरों को स्मरण करने और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। रजनीश कुमार ने कहा कि आज के कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ नई पीढ़ी को स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास से जोड़ना भी है। हमारी आने वाली पीढ़ी यह जाने कि देश की आजादी के लिए हमारे पूर्वजों ने किस प्रकार यातनाएं सहीं, संघर्ष किया और अपना जीवन तक बलिदान कर दिया है। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई के मूल में लोकतंत्र, समानता, सामाजिक न्याय, भाईचारा और संविधान के मूल मूल्य थे। इन मूल्यों की रक्षा करना ही स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और देश की एकता-अखंडता की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि शहीदों की कुर्बानी को केवल स्मारकों और माल्यार्पण तक सीमित नहीं रखा जा सकता। उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्चा सम्मान है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, प्रदेश प्रतिनिध प्रो विजय कुमार मिट्ठू,युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा,रामप्रमोद सिंह,प्रदीप शर्मा,शौकत निशात उर्फ नवाब अली, रामाश्रय सिंह,मदीना खातून,सैफुल्ल इस्लाम, रणजीत कश्यप,शिव चौरसिया,रंजीत सिंह,मोहम्मद खिदिर हयात, श्रीकांत शर्मा, अर्जुन गुप्ता, उपेन्दर द्विवेदी,शिव नाथ प्रसाद,अफजल खान,प्पदाधिकारी तथा कांग्रेसजन उपस्थित रहे हैं।
    1
    क्रांति दिवस पर गया में कांग्रेस का पैदल मार्च, शहीदों को श्रद्धांजलि — रजनीश कुमार
गया। 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर गया जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार की अध्यक्षता में राजेंद्र आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय से भव्य पैदल मार्च निकाला गया है।इस  मार्च के दौरान कांग्रेस जन ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन किया है।
पैदल मार्च राजेंद्र आश्रम से निकलकर कोतवाली के समीप स्थित शहीद स्मारक, के.पी. रोड स्थित स्मारक तथा आजाद पार्क स्थित शहीद स्मारक पहुंचा, जहां कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि 9 अगस्त केवल एक तारीख नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की वह ऐतिहासिक पुकार है, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी। महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन ने देशवासियों के भीतर आजादी की अंतिम लड़ाई का अदम्य संकल्प पैदा किया है।
उन्होंने कहा कि आज हम जिस स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं, वह महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, डॉ. भीमराव अंबेडकर, श्रीमती इंदिरा गांधी सहित अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान की देन है। देश की आजादी हजारों-लाखों लोगों के संघर्ष और कुर्बानी से मिली है। इसलिए 9 अगस्त का दिन उन सभी वीरों को स्मरण करने और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है।
रजनीश कुमार ने कहा कि आज के कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ नई पीढ़ी को स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास से जोड़ना भी है। हमारी आने वाली पीढ़ी यह जाने कि देश की आजादी के लिए हमारे पूर्वजों ने किस प्रकार यातनाएं सहीं, संघर्ष किया और अपना जीवन तक बलिदान कर दिया है।
उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई के मूल में लोकतंत्र, समानता, सामाजिक न्याय, भाईचारा और संविधान के मूल मूल्य थे। इन मूल्यों की रक्षा करना ही स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और देश की एकता-अखंडता की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।
उन्होंने कहा कि शहीदों की कुर्बानी को केवल स्मारकों और माल्यार्पण तक सीमित नहीं रखा जा सकता। उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्चा सम्मान है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, प्रदेश प्रतिनिध प्रो विजय कुमार मिट्ठू,युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा,रामप्रमोद सिंह,प्रदीप शर्मा,शौकत निशात उर्फ नवाब अली, रामाश्रय सिंह,मदीना खातून,सैफुल्ल इस्लाम, रणजीत कश्यप,शिव चौरसिया,रंजीत सिंह,मोहम्मद खिदिर हयात, श्रीकांत शर्मा, अर्जुन गुप्ता, उपेन्दर द्विवेदी,शिव नाथ प्रसाद,अफजल खान,प्पदाधिकारी तथा कांग्रेसजन उपस्थित रहे हैं।
    user_Dhiraj KumarGupta repoter
    Dhiraj KumarGupta repoter
    Local News Reporter गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    2 hrs ago
  • रोहतास जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी मूर्ति पर माल्यार्पण रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में अगस्त क्रांति दिवस पर महात्मा गांधी को नमन किया गया। रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संकल्प दोहराया। रोहतास जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय ने बताया कि अगस्त क्रांति दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय ने की। जिला अध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर देश की आजादी में उनके अतुल्य योगदान को याद किया। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बापू के दिखाए सत्य, अहिंसा और स्वराज के मार्ग पर चलने तथा देश की लोकतांत्रिक व संवैधानिक मर्यादाओं की रक्षा करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय ने कहा कि 9 अगस्त 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 'अंग्रेजों भारत छोड़ो' और 'करो या मरो' का नारा देकर देश में अगस्त क्रांति का बिगुल फूंका था। यह दिन भारत के स्वतंत्रता संग्राम का एक स्वर्णिम अध्याय है, जो हमें अन्याय और अत्याचार के खिलाफ बिना झुके लड़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में भी बापू के विचार और संकल्प उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने आजादी के आंदोलन के समय थे। माल्यार्पण कार्यक्रम में जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सबने एक स्वर में देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया।
    4
    रोहतास जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी मूर्ति पर माल्यार्पण 
रोहतास
जिला मुख्यालय सासाराम में अगस्त क्रांति दिवस पर महात्मा गांधी को नमन किया गया। रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संकल्प दोहराया।
रोहतास जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय ने बताया कि अगस्त क्रांति दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय ने की। जिला अध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर देश की आजादी में उनके अतुल्य योगदान को याद किया। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बापू के दिखाए सत्य, अहिंसा और स्वराज के मार्ग पर चलने तथा देश की लोकतांत्रिक व संवैधानिक मर्यादाओं की रक्षा करने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय ने कहा कि 9 अगस्त 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 'अंग्रेजों भारत छोड़ो' और 'करो या मरो' का नारा देकर देश में अगस्त क्रांति का बिगुल फूंका था। यह दिन भारत के स्वतंत्रता संग्राम का एक स्वर्णिम अध्याय है, जो हमें अन्याय और अत्याचार के खिलाफ बिना झुके लड़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में भी बापू के विचार और संकल्प उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने आजादी के आंदोलन के समय थे। माल्यार्पण कार्यक्रम में जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सबने एक स्वर में देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया।
    user_Daya Tiwary
    Daya Tiwary
    संवाददाता सासाराम, रोहतास, बिहार•
    9 hrs ago
  • पितृपक्ष मेला के समय वार्ड 44 के ब्रह्मयोनि पहाड़ पर पिंडदानियों का उमड़ता है आस्था का जन सैलाब। लोगो का मान्यता है के मातृयोनि गुफा पार होने से पितरों को आवागमन से मिलता है मुक्ति।
    1
    पितृपक्ष मेला के समय वार्ड 44 के ब्रह्मयोनि पहाड़ पर पिंडदानियों का उमड़ता है आस्था का जन सैलाब। लोगो का मान्यता है के मातृयोनि गुफा पार होने से पितरों को आवागमन से मिलता है मुक्ति।
    user_Uma Shanker singh
    Uma Shanker singh
    Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    10 hrs ago
  • नवीनगर वार्ड-04 को जलजमाव से मिलेगी बड़ी राहत! RCC नाला निर्माण का हुआ शिलान्यास नवीनगर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-04 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी और जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ी पहल हुई है। ‘मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना’ के तहत RCC नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास मुख्य अतिथि विधायक चेतन आनंद एवं MLC दिलीप कुमार सिंह ने शनिवार को संयुक्त रूप से किया। बताया गया कि नाला निर्माण रमेश सिंह के घर से मोहन अग्रवाल के घर तक कराया जाएगा। विधायक एवं MLC ने कहा कि इस निर्माण से बारिश के दौरान होने वाले जलजमाव की समस्या कम होगी और लोगों को जल निकासी की बेहतर सुविधा मिलेगी। नाला बनने से वार्ड में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होने के साथ आवागमन भी सुगम होगा। स्थानीय लोगों ने इस पहल को राहत देने वाला कदम बताते हुए खुशी जताई। #Nabinagar #Aurangabad #ChetanAnand #DilipKumarSingh #BiharNews #NagarPanchayat #Development #RCCNala #BharatCrimeLiveNews #BreakingNews
    1
    नवीनगर वार्ड-04 को जलजमाव से मिलेगी बड़ी राहत! RCC नाला निर्माण का हुआ शिलान्यास
नवीनगर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-04 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी और जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ी पहल हुई है। ‘मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना’ के तहत RCC नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास मुख्य अतिथि विधायक चेतन आनंद एवं MLC दिलीप कुमार सिंह ने शनिवार को संयुक्त रूप से किया।
बताया गया कि नाला निर्माण रमेश सिंह के घर से मोहन अग्रवाल के घर तक कराया जाएगा। विधायक एवं MLC ने कहा कि इस निर्माण से बारिश के दौरान होने वाले जलजमाव की समस्या कम होगी और लोगों को जल निकासी की बेहतर सुविधा मिलेगी।
नाला बनने से वार्ड में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होने के साथ आवागमन भी सुगम होगा। स्थानीय लोगों ने इस पहल को राहत देने वाला कदम बताते हुए खुशी जताई।
#Nabinagar #Aurangabad #ChetanAnand #DilipKumarSingh #BiharNews #NagarPanchayat #Development #RCCNala #BharatCrimeLiveNews #BreakingNews
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • 🚨 गया में बिस्तर पर चढ़ा जहरीला करैत सांप! 🐍 रात में बिस्तर पर सो रहे मजदूर के पैर में करैत सांप ने डंस लिया। सांप के काटने के बाद समय पर अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक के चक्कर में इलाज में देरी होती गई, और आखिरकार मजदूर की जान चली गई। 😢 ⚠️ एक छोटी सी लापरवाही बनी जिंदगी पर भारी! सांप के काटने पर झाड़-फूंक नहीं, तुरंत अस्पताल पहुंचाना ही सबसे जरूरी है। 🚨 गया में बिस्तर पर चढ़ा जहरीला करैत सांप! 🐍 रात में बिस्तर पर सो रहे मजदूर के पैर में करैत सांप ने डंस लिया। सांप के काटने के बाद समय पर अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक के चक्कर में इलाज में देरी होती गई, और आखिरकार मजदूर की जान चली गई। 😢 ⚠️ एक छोटी सी लापरवाही बनी जिंदगी पर भारी! सांप के काटने पर झाड़-फूंक नहीं, तुरंत अस्पताल पहुंचाना ही सबसे जरूरी है।
    1
    🚨 गया में बिस्तर पर चढ़ा जहरीला करैत सांप! 🐍
रात में बिस्तर पर सो रहे मजदूर के पैर में करैत सांप ने डंस लिया।
सांप के काटने के बाद समय पर अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक के चक्कर में इलाज में देरी होती गई, और आखिरकार मजदूर की जान चली गई। 😢
⚠️ एक छोटी सी लापरवाही बनी जिंदगी पर भारी!
सांप के काटने पर झाड़-फूंक नहीं, तुरंत अस्पताल पहुंचाना ही सबसे जरूरी है।
🚨 गया में बिस्तर पर चढ़ा जहरीला करैत सांप! 🐍
रात में बिस्तर पर सो रहे मजदूर के पैर में करैत सांप ने डंस लिया।
सांप के काटने के बाद समय पर अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक के चक्कर में इलाज में देरी होती गई, और आखिरकार मजदूर की जान चली गई। 😢
⚠️ एक छोटी सी लापरवाही बनी जिंदगी पर भारी!
सांप के काटने पर झाड़-फूंक नहीं, तुरंत अस्पताल पहुंचाना ही सबसे जरूरी है।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.