कानोड़ में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन, मुख्य वक्ता बलिराम पटेल ने किया संबोधित उदयपुर जिले के कानोड़ में संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त आमलिया बाग में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गयाl इस अवसर पर नगर के मुख्य मार्गों पर शोभायात्रा निकाली गई l शोभायात्रा में भगवान भोलेनाथ, खाटू श्याम व अनेक महापुरुषों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। उसके बाद भारत माता की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित के साथ धर्म सभा प्रारंभ हुई l जिसमें मातृशक्ति के रूप में सुशीला नागौरी ने नारी सशक्तिकरण व समाज में नारी की सकारात्मक भूमिका पर प्रकाश डाला l मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय सह सद्भाव प्रमुख बलिराम पटेल ने 100 वर्ष कि संघ यात्रा व राष्ट्र निर्माण में संघ के योगदान, व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण की पद्धति के बारे में बताते हुए सामाजिक समरसता को मजबूत करने का सन्देश दिया। संत सानिध्य में अमित दास महाराज बद्रीनाथ धाम उत्तराखंड का उद्बोधन रहा। जिसमें उन्होंने राष्ट्र कार्य को ही धर्म कार्य बताते हुए हिंदू समाज को संगठित रहने का आह्वान किया गया। शोभायात्रा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली झांकी को ₹11000, द्वितीय स्थान को 7100, तृतीय स्थान को 5100 ₹ व भाग लेने वाली सभी झांकियों को 2100 रुपए का नगद पुरस्कार आयोजन समिति द्वारा प्रदान किया गया l हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के संयोजक शिवकुमार सोनी के द्वारा सर्व हिंदू समाज, आए हुए अतिथियों, पुलिस प्रशासन, नगर पालिका, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी बंधुओ व मातृशक्ति का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया। हिंदू सम्मेलन के पश्चात सामाजिक समरसता का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सामूहिक भोजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- झाड़ोल विधायक व मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कोटड़ा में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में सहभागिता की। सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम भाईसाहब की गरिमामयी उपस्थिति रही। सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता, राष्ट्रबोध व हिंदू एकता पर विचार-विमर्श हुआ। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने का संदेश दिया।1
- Post by VAGAD news241
- फालना के काठेश्वर महादेव मेले से एक इरटीगा कार चोरी हो गई। दादाई निवासी श्रवण पुरी की यह कार 19 जनवरी 2025 की रात भजन संध्या के दौरान पार्किंग से गायब हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। श्रवण पुरी अपने दोस्तों के साथ 19 जनवरी की रात करीब 09:30 बजे काठेश्वर महादेव मेला, गुडालाश में आयोजित भजन संध्या में गए थे। उन्होंने अपनी इरटीगा कार (नंबर RJ 05 UA 5548) को पार्किंग में खड़ा किया था। भजन संध्या देखने के बाद जब वे रात करीब 11:00 से 12:30 बजे के बीच वापस लौटे, तो उन्हें अपनी कार पार्किंग में नहीं मिली। प्रार्थी श्रवण पुरी (35 वर्ष) रानी थाना क्षेत्र के दादाई गांव के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि आसपास तलाश करने पर भी कार का कोई सुराग नहीं मिला। आशंका है कि किसी अज्ञात चोर ने उनकी गाड़ी चुरा ली है। इस संबंध में श्रवण पुरी ने फालना पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और गाड़ी की तलाश तथा चोरों की पहचान के लिए आगे की कानूनी कार्यवाही कर रही है।1
- बाली में स्वर्ण समाज के युवाओं ने UGC के विरोध में प्रधानमंत्री के नाम बाली ADM को दिया ज्ञापन स्वर्ण समाज के युवाओं द्वारा आज बाली अतिरिक्त जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह चारण को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया एवं मांग की गई कि इस कानून पर सरकार पुनर्विचार करें युवाओं UGC कानून के खिलाफ नारे बाजी करते हुए अतिरिक्त जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचे एवं ज्ञापन सौंपा इस दौरान भाटूंद से बड़ी संख्या में युवा पहुंचे ज्ञापन देते समय लीलाधर त्रिवेदी वकील ओम दवे एडवोकेट जुगल जानी महिपाल सिंह सादडा कमल श्रीमाली गौरव राजपुरोहित विपिन जयेश जानी विष्णु बाली भारतभूषण सुरेश औदीच्य मनीष जोशी प्रवीण जानी प्रकाश राजू कीर्ति कृष्णकांत प्रकाश त्रिवेदी ललित त्रिवेदी भन्दर प्रकाश चंद्र दवे राजू नितेश शर्मा सहित सवर्ण समाज के युवा उपस्थित रहे1
- 10 सालों से यही हाल है1
- उदयपुर जिले के घासा क्षेत्र में हिंदू समाज को संगठित करने और सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने के उद्देश्य से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजन हुआ। इसको लेकर संपूर्ण क्षेत्र में भारी उत्साह और भक्ति का वातावरण देखा गया। महादेव मंदिर से 551 कलश की विशाल कलश एवं शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति और युवाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा वैद्यनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, मुख्य बाजार रोड, ब्रह्मपुरी, कोटड़ी स्कूल, लोहारों का चौक, जैन नोहरा, आदर्श मार्केट और बड़ा स्कूल होते हुए आड़ी सड़क के रास्ते हनुमान चौक पर पहुंची। शोभायात्रा के समापन पर हनुमान चौक में एक विशाल धर्मसभा का आयोजन किया गया। इस सभा में क्षेत्र के मुख्य संत महंत चेतनानंद गिरी महाराज मौनी आश्रम, धूनी माता ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विश्व का प्राचीन देश है और सनातन धर्म विश्व का प्राचीन धर्म है। प्राचीन हमारी वर्ण व्यवस्था पूर्णत वैज्ञानिक आधार पर थी। कालांतर में मुगलों एवं अंग्रेजों के आगमन से इस जाति व्यवस्था में बदल दिया। इसी कारण से हिंदू समाज कमजोर हो गया। महंत गोपाल पुरी ने कहा कि माता और बहनों को महाराणा प्रताप, शिवाजी जैसे त्यागी बलिदानी संताने पैदा करनी चाहिए। इसके अलावा महंत दुष्यंत भारती महाराज वैद्यनाथ महादेव मंदिर घासा, खेमपुरी महाराज घासा आदि संतों ने धर्म सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. सतीश कुमार आचार्य ने अपने ओजस्वी संबोधन में विविधता में एकता हिंदू की विशेषता पर बताते हुए कहां की आज पूरा विश्व हिंदू समाज की तरफ देख रहा है एकता और स्वदेशी मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। घासा मंडल संयोजक सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती व कल्याण मंत्र और अंत में महाप्रसाद का वितरण किया गया।1
- नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित में प्रसारित4
- उदयपुर जिले के भचेडी, मोड़ी, बाठेड़ा कला व खुर्द तथा मेनार गांवों में योग शिविर व जागरूकता अभियान आयोजित हुआ। योगाचार्यों ने ग्रामीणों को योग, जल संरक्षण, पर्यावरण, पशु-पक्षी संरक्षण और प्लास्टिक निस्तारण के प्रति जागरूक किया तथा गांव की स्वच्छता व तालाब संरक्षण का संदेश दिया। रिपोर्टर : विष्णु लोहार1