Shuru
Apke Nagar Ki App…
शुजालपुर में 24 घंटे में बनी 9120 वर्गफीट की भव्य रंगोली, पूजा मालवीय ने रचा इतिहास; वर्ल्ड रिकॉर्ड का दावा
सत्य एक्सप्रेस न्यूज
शुजालपुर में 24 घंटे में बनी 9120 वर्गफीट की भव्य रंगोली, पूजा मालवीय ने रचा इतिहास; वर्ल्ड रिकॉर्ड का दावा
More news from Shajapur and nearby areas
- Post by सत्य एक्सप्रेस न्यूज1
- भोपाल में तेज रफ्तार कार फेंसिंग तोड़ते हुए खदान में गिरी: 24 साल के युवक की मौत, दो दोस्त घायल; टर्न पर मुड़ नहीं सकी कार भोपाल | 1 घंटे पहले 0:54 शेयर भोपाल के अयोध्या नगर अरेड़ी में स्थित कंचन खदान में एक तेज रफ्तार कार फेंसिंग का तार और खंबे को तोड़ते हुए पानी में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। अयोध्या नगर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पानी में डूबी कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला लिया गया। हादसा शनिवार की शाम करीब 5:30 बजे का है। रविवार को गांधी मेडिकल कॉलेज कीमोरचुरी में बॉडी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अनियंत्रित कार फेंसिंग तोड़कर खदान में गिरी अयोध्या नगर थाने के प्रभारी महेश लिल्लारे ने बताया कि 24 वर्षीय रोहित माली पिता संतोष माली की तेज रफ्तार कार से शनिवार की शाम अरेड़ी क्रेशर बस्ती कंचन खदान के करीब से गुजर रहा था। तभी उसकी कार अनियंत्रित होने के बाद खदान की फेंसिंग और खंबे को तोड़ती हुई पानी में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और नगर निगम की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर युवक को पानी से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद नगर निगम की क्रेन की मदद से कार को भी पानी से बाहर निकला गया1
- Post by MUKESH PATEL1
- रंगपंचमी के अवसर पर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा 08 मार्च 2026 को ड्राय डे घोषित किया गया है। जारी आदेश के अनुसार मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 08 मार्च को जिले की सभी कम्पोजिट मदिरा दुकानें (FCL) तथा FL-9, CS-1B और भंडारण/वेयरहाउस से मदिरा का परिवहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यह प्रतिबंध शाम 5:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। निर्धारित अवधि के दौरान जिले में शराब का क्रय-विक्रय एवं परिवहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।8
- sarangpur1
- तलेन का 'गांधी चौक' या 'गड्ढा चौक'? नगर परिषद की मेहरबानी से सड़क पर बिछी 'गिट्टियों की बिसात'! तलेन= यहाँ की सड़क अब सड़क नहीं रही, बल्कि नगर परिषद की लापरवाही का जीता-जागता 'खंडहर' बन चुकी है। शहर के इस सबसे वीआईपी और व्यस्ततम इलाके में विकास का डामर तो कब का उड़ चुका है, अब बस पत्थरों और धूल का 'साम्राज्य' बाकी है। नगर परिषद टलेन के दावों की हवा गांधी चौक की धूल में साफ उड़ती देखी जा सकती है। डामर की जगह यहाँ गिट्टियां इस कदर बिखरी हैं कि दोपहिया वाहन चालक कब 'साष्टांग दंडवत' हो जाएं, पता ही नहीं चलता। नगर परिषद की चुप्पी जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। तलेन की जनता अब यह पूछ रही है कि क्या गांधी चौक की किस्मत में सिर्फ 'गिट्टियां और धूल' ही लिखी है?1
- • सीहोर जिले में नरवाई जलाने पर कलेक्टर ने लगाया प्रतिबंध, नरवाई जलाने पर होगी कार्यवाही • कलेक्टर ने की किसानों से नरवाई नहीं जलाने की अपील कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री बालागुरु के. द्वारा सीहोर जिले में खेतों में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। जारी आदेशानुसार फसल कटाई के बाद अगली फसल की तैयारी के लिए कुछ किसानों द्वारा खेतों में आग लगाकर नरवाई नष्ट की जाती है, जिससे हानिकारक गैसों का उत्सर्जन होता है और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। साथ ही इससे मिट्टी की उर्वरता भी कम होती है, सूक्ष्म जीव नष्ट होते हैं, जनसंपत्ति और प्राकृतिक वनस्पति को नुकसान पहुंचता है तथा आगजनी की घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। जिले में रोटावेटर जैसे वैकल्पिक साधन उपलब्ध हैं, जिनका उपयोग कर खेत साफ किए जा सकते हैं। आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। जारी आदेशानुसार नरवाई जलाने पर पर्यावरणीय क्षति की भरपाई के लिए जुर्माने का प्रावधान भी किया गया है, जिसके तहत 02 एकड़ से कम भूमि वाले कृषकों पर 2500 रुपये प्रति घटना, 02 से 05 एकड़ तक भूमि वाले कृषकों पर 5000 रुपये प्रति घटना और 05 एकड़ से अधिक भूमि वाले कृषकों पर 15000 रुपये प्रति घटना पर्यावरणीय मुआवजे के रूप में वसूले जाएंगे। कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने किसानों से अपील की है कि पर्यावरण संरक्षण एवं जनहित को दृष्टिगत रखते हुए नरवाई न जलाएं और नरवाई प्रबंधन के वैकल्पिक उपाय अपनाएं। नरवाई नही जलाने के लिए किसानों को किया जा रहा जागरूक कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को नरवाई प्रबंधन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस संबंध में कृषि विभाग के अमले द्वारा गांव-गांव में लाउडस्पीकर के माध्यम से किसानों को समझाइश दी जा रही है कि वे फसल अवशेष (नरवाई) को जलाने के बजाय वैज्ञानिक तरीकों से उसका प्रबंधन करें। साथ ही किसानों को नरवाई प्रबंधन के वैकल्पिक उपायों की जानकारी भी दी जा रही है, जिससे भूमि की उर्वरता बनी रहे, पर्यावरण प्रदूषण से बचाव हो और कृषि उत्पादन भी अधिक हो। कृषि विभाग द्वारा किसानों से अपील की जा रही है कि वे नरवाई न जलाएं और बताए गए वैकल्पिक उपायों को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।2
- Post by सत्य एक्सप्रेस न्यूज1