सात माह से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने से बुजुर्गों के सामने खाने-दवा का संकट, 1000 रुपये के सहारे चल रहा था जीवन रंका पंचायत क्षेत्र के दर्जनों बुजुर्गों को पिछले सात माह से वृद्धावस्था पेंशन की राशि नहीं मिलने के कारण उनके सामने जीवन-यापन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। सरकार की ओर से मिलने वाली 1000 रुपये की मासिक पेंशन इन बुजुर्गों के लिए सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि उनके भोजन, दवा और रोजमर्रा की जरूरतों का महत्वपूर्ण सहारा थी। लेकिन लगातार सात माह से राशि नहीं मिलने से कई वृद्धों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में मंगलवार दोपहर तीन बजे रामचंद्र प्रसाद उर्फ भूलनी साहु ने बताया कि उनलोगों को प्रत्येक माह सरकार की ओर से 1000 रुपये वृद्धावस्था पेंशन के रूप में मिलते थे। इसी राशि से किसी तरह भोजन, दवा और अन्य जरूरी खर्च पूरे किए जाते थे। उन्होंने कहा कि सात माह से पेंशन नहीं मिलने के कारण अब घर में खाने-पीने से लेकर दवा खरीदने तक की परेशानी हो रही है। उम्र अधिक होने के कारण कई बुजुर्ग नियमित दवा पर निर्भर हैं, लेकिन आर्थिक अभाव में दवा खरीदना भी मुश्किल हो गया है। बुजुर्गों का कहना है कि पहले मिलने वाली छोटी-सी पेंशन से उन्हें अपने खर्च के लिए किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत कम पड़ती थी। अब सात माह से राशि बंद होने के कारण वे दूसरों के सहारे जीवन बिताने को मजबूर हैं। कई बुजुर्गों ने भावुक होकर कहा कि सरकार की ओर से मिलने वाली यही राशि उनके बुढ़ापे का सहारा थी, लेकिन इसके बंद होने से उनके सामने भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न होने लगी है। इस संबंध में रंका पंचायत के मुखिया रंजीत सोनी ने कहा कि फिलहाल दो दिनों की बंदी है। बंदी समाप्त होने के बाद संबंधित विभाग से जानकारी लेकर पता किया जाएगा कि आखिर किन कारणों से इन लोगों की वृद्धावस्था पेंशन सात माह से बंद है। पेंशन नहीं मिलने वालों में केदार पासी, रामचंद्र प्रसाद, मदीना बीबी, कुदुश खलीफा, सहुद खलीफा, दशरथ पासी, बदरुद्दीन खलीफा, गनउरी पासी, लाला साह, गणेश साव, माथुर साह, चमेली देवी, मालती देवी, सुनैना देवी, दशरथ साव, सुदर्शन पासी, पदु पासी, शांति देवी सहित सैकड़ों बुजुर्ग शामिल हैं। पेंशन की राशि शीघ्र जारी करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में सरकार के प्रति नाराजगी और चिंता बनी हुई है।
सात माह से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने से बुजुर्गों के सामने खाने-दवा का संकट, 1000 रुपये के सहारे चल रहा था जीवन रंका पंचायत क्षेत्र के दर्जनों बुजुर्गों को पिछले सात माह से वृद्धावस्था पेंशन की राशि नहीं मिलने के कारण उनके सामने जीवन-यापन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। सरकार की ओर से मिलने वाली 1000 रुपये की मासिक पेंशन इन बुजुर्गों के लिए सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि उनके भोजन, दवा और रोजमर्रा की जरूरतों का महत्वपूर्ण सहारा थी। लेकिन लगातार सात माह से राशि नहीं मिलने से कई वृद्धों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में मंगलवार दोपहर तीन बजे रामचंद्र प्रसाद उर्फ भूलनी साहु ने बताया कि उनलोगों को प्रत्येक माह सरकार की ओर से 1000 रुपये वृद्धावस्था पेंशन के रूप में मिलते थे। इसी राशि से किसी तरह भोजन, दवा और अन्य जरूरी खर्च पूरे किए जाते थे। उन्होंने कहा कि सात माह से पेंशन नहीं मिलने के कारण अब घर में खाने-पीने से लेकर दवा खरीदने तक की परेशानी हो रही है। उम्र अधिक होने के कारण कई बुजुर्ग नियमित दवा पर निर्भर हैं, लेकिन आर्थिक अभाव में दवा खरीदना भी मुश्किल हो गया है। बुजुर्गों का कहना है कि पहले मिलने वाली छोटी-सी पेंशन से उन्हें अपने खर्च के लिए किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत कम पड़ती थी। अब सात माह से राशि बंद होने के कारण वे दूसरों के सहारे जीवन बिताने को मजबूर हैं। कई बुजुर्गों ने भावुक होकर कहा कि सरकार की ओर से मिलने वाली यही राशि उनके बुढ़ापे का सहारा थी, लेकिन इसके बंद होने से उनके सामने भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न होने लगी है। इस संबंध में रंका पंचायत के मुखिया रंजीत सोनी ने कहा कि फिलहाल दो दिनों की बंदी है। बंदी समाप्त होने के बाद संबंधित विभाग से जानकारी लेकर पता किया जाएगा कि आखिर किन कारणों से इन लोगों की वृद्धावस्था पेंशन सात माह से बंद है। पेंशन नहीं मिलने वालों में केदार पासी, रामचंद्र प्रसाद, मदीना बीबी, कुदुश खलीफा, सहुद खलीफा, दशरथ पासी, बदरुद्दीन खलीफा, गनउरी पासी, लाला साह, गणेश साव, माथुर साह, चमेली देवी, मालती देवी, सुनैना देवी, दशरथ साव, सुदर्शन पासी, पदु पासी, शांति देवी सहित सैकड़ों बुजुर्ग शामिल हैं। पेंशन की राशि शीघ्र जारी करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में सरकार के प्रति नाराजगी और चिंता बनी हुई है।
- सात माह से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने से बुजुर्गों के सामने खाने-दवा का संकट, 1000 रुपये के सहारे चल रहा था जीवन रंका पंचायत क्षेत्र के दर्जनों बुजुर्गों को पिछले सात माह से वृद्धावस्था पेंशन की राशि नहीं मिलने के कारण उनके सामने जीवन-यापन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। सरकार की ओर से मिलने वाली 1000 रुपये की मासिक पेंशन इन बुजुर्गों के लिए सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि उनके भोजन, दवा और रोजमर्रा की जरूरतों का महत्वपूर्ण सहारा थी। लेकिन लगातार सात माह से राशि नहीं मिलने से कई वृद्धों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में मंगलवार दोपहर तीन बजे रामचंद्र प्रसाद उर्फ भूलनी साहु ने बताया कि उनलोगों को प्रत्येक माह सरकार की ओर से 1000 रुपये वृद्धावस्था पेंशन के रूप में मिलते थे। इसी राशि से किसी तरह भोजन, दवा और अन्य जरूरी खर्च पूरे किए जाते थे। उन्होंने कहा कि सात माह से पेंशन नहीं मिलने के कारण अब घर में खाने-पीने से लेकर दवा खरीदने तक की परेशानी हो रही है। उम्र अधिक होने के कारण कई बुजुर्ग नियमित दवा पर निर्भर हैं, लेकिन आर्थिक अभाव में दवा खरीदना भी मुश्किल हो गया है। बुजुर्गों का कहना है कि पहले मिलने वाली छोटी-सी पेंशन से उन्हें अपने खर्च के लिए किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत कम पड़ती थी। अब सात माह से राशि बंद होने के कारण वे दूसरों के सहारे जीवन बिताने को मजबूर हैं। कई बुजुर्गों ने भावुक होकर कहा कि सरकार की ओर से मिलने वाली यही राशि उनके बुढ़ापे का सहारा थी, लेकिन इसके बंद होने से उनके सामने भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न होने लगी है। इस संबंध में रंका पंचायत के मुखिया रंजीत सोनी ने कहा कि फिलहाल दो दिनों की बंदी है। बंदी समाप्त होने के बाद संबंधित विभाग से जानकारी लेकर पता किया जाएगा कि आखिर किन कारणों से इन लोगों की वृद्धावस्था पेंशन सात माह से बंद है। पेंशन नहीं मिलने वालों में केदार पासी, रामचंद्र प्रसाद, मदीना बीबी, कुदुश खलीफा, सहुद खलीफा, दशरथ पासी, बदरुद्दीन खलीफा, गनउरी पासी, लाला साह, गणेश साव, माथुर साह, चमेली देवी, मालती देवी, सुनैना देवी, दशरथ साव, सुदर्शन पासी, पदु पासी, शांति देवी सहित सैकड़ों बुजुर्ग शामिल हैं। पेंशन की राशि शीघ्र जारी करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में सरकार के प्रति नाराजगी और चिंता बनी हुई है।1
- पंजाब के अमृतसर निवासी कारोबारी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राकेश त्रेहान (Rakesh Trehan), जिन्हें "राजा डी किंग" (Raja D King) के नाम से भी जाना जाता है, इस समय सोशल मीडिया पर इस अनोखे iPhone लंगर (iPhone Langar) के ऐलान के लिए खूब चर्चा बटोर रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि वह iPhone 17 या उससे ऊपर के लगभग 1,000 आईफोन मुफ्त में बांटने की योजना बना रहे हैं। [1, 2] इस ऑफर से जुड़ी मुख्य बातें इस प्रकार हैं: शर्त क्या है? भाग लेने वाले लोगों को उनके द्वारा बनाए गए एक खास WhatsApp ग्रुप में हर दिन 'जय माता दी' (Jai Mata Di) लिखना होगा। जो लोग रोजाना यह लिखेंगे, उन्हीं में से लकी ड्रा या पब्लिक चॉइस के जरिए विजेताओं को चुना जाएगा। [1, 2, 3, 4] किन्हें मिलेगा मौका? शुरुआत में यह वितरण चंडीगढ़ और मोहाली के निवासियों के लिए रखा गया है, जिसे बाद में पंजाब के 10 अन्य शहरों में भी ले जाने की बात कही गई है। हालिया अपडेट्स के मुताबिक, इसमें सिर्फ 18 साल से ऊपर की महिलाओं को ही पात्रता देने की बात सामने आई है। [1, 2, 3] कब होगा वितरण? उन्होंने सितंबर 2026 में पब्लिक और मीडिया के सामने लाइव ड्रा के जरिए फोन बांटने का कार्यक्रम तय किया था। [1] डिस्क्लेमर: चूंकि यह एक व्यक्तिगत स्तर पर किया गया ऐलान (गिवअवे) है और एप्पल (Apple) कंपनी का कोई आधिकारिक प्रोग्राम नहीं है, इसलिए किसी भी ग्रुप में जुड़ते समय अपनी निजी जानकारी, बैंक डिटेल्स या OTP किसी के साथ शेयर न करें। [1,1
- औषधि विक्रेता संघ को मिली नई कार्यकारिणी, अजय गुप्ता लगातार चौथी बार अध्यक्ष बलरामपुर-रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ को मिली नई कार्यकारिणी, अजय गुप्ता लगातार चौथी बार अध्यक्ष बलरामपुर-रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ को निर्वाचन के बाद नई कार्यकारिणी मिल गई है। सोमवार को रामानुजगंज स्थित मां तारा गोपाल हाइट्स में संघ की आमसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष का शपथ ग्रहण कराया गया। इससे पहले 14 सितंबर को संघ का निर्वाचन संपन्न हुआ था। इसमें अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। आमसभा में संघ के सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। 238 केमिस्ट साथियों ने जताया भरोसा शपथ ग्रहण के बाद मीडिया से बातचीत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि यह संघ की चतुर्थ आमसभा और शपथ ग्रहण कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी 238 केमिस्ट साथियों के सहयोग से उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने कहा कि साथियों ने लगातार चौथी बार उन पर भरोसा जताते हुए सेवा का अवसर दिया है। पुलिस प्रशासन से सहयोग की अपील अजय गुप्ता ने पुलिस प्रशासन से संघ के सदस्यों के साथ सहयोगात्मक रवैया अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि केमिस्ट नशे का व्यापार नहीं करते हैं, इसलिए बिना वजह दवा दुकानों पर पुलिस नहीं भेजी जानी चाहिए। हालांकि, किसी केमिस्ट को लेकर पुलिस को किसी प्रकार का संदेह हो तो संघ के पदाधिकारी जांच और कार्रवाई में पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि दवा व्यवसाय का मूल उद्देश्य लोगों तक जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध कराना है। क्षेत्र पिछड़ा होने के कारण व्यवसाय और व्यवस्था से जुड़ी कई कमियां हैं। इन समस्याओं को पुलिस और प्रशासन के सहयोग से दूर करने का प्रयास किया जाएगा। दवा कारोबारियों से जुड़े मुद्दों पर रहेगा फोकस नई कार्यकारिणी के सामने जिले के दवा कारोबारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर काम करने की जिम्मेदारी होगी। आमसभा में संगठन को और मजबूत बनाने तथा सदस्यों के हितों से जुड़े विषयों पर मिलकर काम करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।3
- मल्हार की यादव समाज ने भी विशाल शोभायात्रा निकाली अनेक जगह मटकी फोड़ी भीमकुंड न्यूज़ 241
- जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय बांड़ी के बच्चे ,दो शिक्षकों के भरोसे कक्षा 5 तक के बच्चों का भविष्य मनिका,लातेहार:- मनिका प्रखंड क्षेत्र के शिंजो पंचायत अंतर्गत राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय बाड़ी का भवन लंबे समय से जर्जर अवस्था में है| इसी जर्जर भवन में कक्षा 5 तक के बच्चे पढ़ाई करने को विवश| विद्यालय के दीवारों में जगह-जगह दरारे पड़ गई है| जबकि छत का प्लास्टर टूट कर गिर रहा है और कई स्थानों पर सरिया बाहर निकल आया जो दिखाई दे रहा है, ऐसे में विद्यालय में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है| जर्जर छत और दीवार की स्थिति को देखते हुए किसी भी समय बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है |बच्चों के सिर पर हमेशा खतरा मंडरा रहा है| विद्यालय भवन की तस्वीर , इसकी बदहाल स्थिति को दर्शाता है | वही विद्यालय में दो शिक्षकों के भरोसे कक्षा 5 तक के बच्चों की पढ़ाई संचालित हो रही है |सीमित शिक्षकों के कारण बच्चों की शिक्षा व्यवस्था भी प्रभावित होने की बात सामने आई |अभिभावको ने तत्काल मरम्मत और नए भवन की मांग की ग्रामीण और अभिभावकों ने संबंधित शिक्षा विभाग एवं प्रशासन से जर्जर भवन की जांच कराकर मरम्मत अथवा नए भवन का निर्माण कराने तथा पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था करने की मांग की |ताकि बच्चों की जान को खतरे में डालकर पढ़ाई करने की स्थिति समाप्त हो सके|1
- ग्रामीण क्षेत्रो में रोस्टिंग के नाम पर बिजली कटौती बन्द हो आज अधिक्षण अभियन्ता कार्यालय सोनभद्र पर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने बिजली कटौती को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन और दिया चेतावनी कि एक हफ्ते के अन्दर यदि व्यवस्था नहीं सुधरी तो होगा बड़ा आन्दोलन ग्रामीण क्षेत्रो में रोस्टिंग के नाम पर बिजली कटौती बन्द हो आज अधिक्षण अभियन्ता कार्यालय सोनभद्र पर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने बिजली कटौती को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन और दिया चेतावनी कि एक हफ्ते के अन्दर यदि व्यवस्था नहीं सुधरी तो होगा बड़ा आन्दोलन1
- दुद्धी सरकारी अस्पताल में मरीजों संग बांटी खुशियां, प्रगति फाउंडेशन के अध्यक्ष की बिटिया का जन्मदिन बना मिसाल दुद्धी (सोनभद्र)।आधुनिक चकाचौंध और महंगे आयोजनों से दूर, समाज सेवा को समर्पित संस्था प्रगति फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास कुमार अग्रहरि की पुत्री परी कुमारी का जन्मदिन इस बार बेहद अनूठे और सेवाभावी अंदाज में मनाया गया। नन्ही परी ने अपने जन्मदिवस के विशेष अवसर पर स्थानीय सरकारी अस्पताल पहुंचकर मरीजों और चिकित्सकों के बीच खुशियां साझा कीं, जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है।सरकारी अस्पताल परिसर में आयोजित इस सादे और गरिमामय कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद डॉक्टर मुस्कान और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने लाडली परी कुमारी का मुंह मीठा कराया और उसे माला पहनाकर जन्मदिन की आत्मीय शुभकामनाएं दीं। डॉक्टर सुनील, डॉक्टर ऐमन,डॉक्टर मुस्कान ने बिटिया के उज्जवल और यशस्वी भविष्य की कामना करते हुए इस पहल को समाज के लिए एक प्रेरणा बताया।इस सेवा कार्य के अंतर्गत परी कुमारी ने अपने माता-पिता के साथ अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया। उन्होंने वहां उपचाराधीन मरीजों का हाल-चाल जाना और उनके बीच फल, ब्रेड, बिस्कुट और मिठाइयां वितरित कीं। अस्पताल के बिस्तरों पर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के चेहरे नन्ही बच्ची से उपहार और स्नेह पाकर खिल उठे।प्रगति फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास कुमार अग्रहरी ने इस मौके पर कहा कि बच्चों के भीतर बचपन से ही सेवा और मानवीय मूल्यों के संस्कार डालना जरूरी है। इसी उद्देश्य से हर साल बेटी का जन्मदिन अस्पताल में मरीजों के बीच मनाया जाता है, ताकि समाज में सादगी और परोपकार का संदेश जाए। इस अवसर पर गुडडू गुप्ता, राजा अग्रहरि, अमन, नितीश, हासिम ,विवेक सहित अन्य उपस्थित रहे।4
- बाइक की टक्कर में युवक गंभीर घायल, सीएचसी दुद्धी से जिला अस्पताल रेफर दुद्धी (सोनभद्र )।कोतवाली क्षेत्र के दुम्हान गांव में मंगलवार पूर्वाह्न में हुई बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।सीएचसी दुद्धी चिकित्सक ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। परिजनों व प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अनपरा निवासी अजय कुमार यादव (22) पुत्र बालेश्वर अपनी बाइक से रिश्तेदारी में झारखंड के नगरऊंटारी जा रहे थे। दुम्हान गांव में रामयाद कुशवाहा के घर के पास करीब 11 बजे उनके बाइक के आगे चल रहे एक अन्य बाइक सवार ने अचानक बाइक मोड़ दिया, जिससे अजय की बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। दुर्घटना में आगे वाला बाइक सवार, जो दुम्हान गांव का ही बताया गया और सुरक्षित रहा, जबकि अजय यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अजय यादव को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। जहां चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार के मार्गदर्शन में प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने बाएं पैर में गंभीर चोट फ्रैक्चर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार,अजय अनपरा से नगरऊंटारी (झारखंड) जा रहे थे। घायल के चचेरे भाई अजय ने बताया कि घटना गंभीर है और उपचार के बाद थाने में तहरीर दी जाएगी। समाचार लिखे जाने तक थाने में कोई तहरीर दर्ज नहीं की गई थी।1