logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने सब स्टेशन पर दिया धरना विदिशा हैदरगढ़ में रात में रोज बिजली कटौती से आहत होकर ग्रामीणों ने रात 12:00 हैदरगढ़ बिजली सब स्टेशन का किया घेराव नारेबाजी की और धरना प्रदर्शन किया

2 hrs ago
user_Vinod Mehra
Vinod Mehra
Emt news Vidisha News editor Vidisha, Madhya Pradesh•
2 hrs ago

बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने सब स्टेशन पर दिया धरना विदिशा हैदरगढ़ में रात में रोज बिजली कटौती से आहत होकर ग्रामीणों ने रात 12:00 हैदरगढ़ बिजली सब स्टेशन का किया घेराव नारेबाजी की और धरना प्रदर्शन किया

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • खाकी का खौफ खत्म... चोरों के हौसले बुलंद एक ही इलाके में 6 चोरी... मंदिर भी नहीं बचा विदिशा में ऐसा लग रहा है मानो चोरों के मन से पुलिस का डर पूरी तरह खत्म हो गया हो। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक ही रात में छह जगह चोरी की वारदातों ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दुकानों के ताले टूटे... मंदिर से भगवान के वस्त्र और आभूषण तक चोरी हो गए... और पीड़ितों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची। तस्वीरें अहमदपुर रोड स्थित अटल पार्क के सामने की हैं... जहां सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात चोरों ने एक के बाद एक दुकानों को निशाना बनाया। खाद-बीज, कीटनाशक, कपड़े की दुकान और हनुमान मंदिर... कोई भी चोरों से नहीं बच सका। इलाके में दहशत का माहौल है और व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। खाद-बीज व्यापारी बलवंत ठाकुर की दुकान से करीब 25 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत करने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बजाय उल्टा सवाल-जवाब किए। कीटनाशक व्यापारी सचिन मालवीय की दुकान से करीब 11 हजार रुपये नकद और सामान चोरी हो गया। वहीं कपड़ा व्यापारी नरेंद्र मीणा की दुकान से हजारों रुपये की नगदी और दर्जनों कपड़े चोर ले उड़े। चोरों ने आस्था के केंद्र को भी नहीं बख्शा। हनुमान मंदिर में आठ दिन के भीतर दूसरी बार चोरी हुई। इस बार भगवान के वस्त्र और आभूषण तक चुरा लिए गए। मंदिर समिति का आरोप है कि पहली घटना के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थीं। पुलिस को गश्त बढ़ाने के लिए आवेदन भी दिया गया था, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का दावा है कि अगर पुलिस सक्रिय होती, तो शायद ये वारदातें नहीं होतीं। लगातार हो रही चोरियों के बाद अब पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है। एक ही इलाके में लगातार चोरी की घटनाओं ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि पुलिस के दावे कब तक हकीकत बनते हैं और आखिर कब इन बेखौफ चोरों पर कानून का शिकंजा कसता है।
    4
    खाकी का खौफ खत्म... चोरों के हौसले बुलंद एक ही इलाके में 6 चोरी... मंदिर भी नहीं बचा
विदिशा में ऐसा लग रहा है मानो चोरों के मन से पुलिस का डर पूरी तरह खत्म हो गया हो। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक ही रात में छह जगह चोरी की वारदातों ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दुकानों के ताले टूटे... मंदिर से भगवान के वस्त्र और आभूषण तक चोरी हो गए... और पीड़ितों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची।
तस्वीरें अहमदपुर रोड स्थित अटल पार्क के सामने की हैं... जहां सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात चोरों ने एक के बाद एक दुकानों को निशाना बनाया। खाद-बीज, कीटनाशक, कपड़े की दुकान और हनुमान मंदिर... कोई भी चोरों से नहीं बच सका। इलाके में दहशत का माहौल है और व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
खाद-बीज व्यापारी बलवंत ठाकुर की दुकान से करीब 25 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत करने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बजाय उल्टा सवाल-जवाब किए।
कीटनाशक व्यापारी सचिन मालवीय की दुकान से करीब 11 हजार रुपये नकद और सामान चोरी हो गया। वहीं कपड़ा व्यापारी नरेंद्र मीणा की दुकान से हजारों रुपये की नगदी और दर्जनों कपड़े चोर ले उड़े।
चोरों ने आस्था के केंद्र को भी नहीं बख्शा। हनुमान मंदिर में आठ दिन के भीतर दूसरी बार चोरी हुई। इस बार भगवान के वस्त्र और आभूषण तक चुरा लिए गए। मंदिर समिति का आरोप है कि पहली घटना के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थीं। पुलिस को गश्त बढ़ाने के लिए आवेदन भी दिया गया था, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का दावा है कि अगर पुलिस सक्रिय होती, तो शायद ये वारदातें नहीं होतीं।
लगातार हो रही चोरियों के बाद अब पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।
एक ही इलाके में लगातार चोरी की घटनाओं ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि पुलिस के दावे कब तक हकीकत बनते हैं और आखिर कब इन बेखौफ चोरों पर कानून का शिकंजा कसता है।
    user_Vinod Mehra
    Vinod Mehra
    Emt news Vidisha News editor Vidisha, Madhya Pradesh•
    31 min ago
  • नटेरन में बिजली कटौती से परेशान किसानों ने दिया धरना। #नटेरन #बिजली नटेरन में बिजली कटौती से परेशान किसानों ने दिया धरना। #नटेरन #बिजली
    1
    नटेरन में बिजली कटौती से परेशान किसानों ने दिया धरना। #नटेरन #बिजली
नटेरन में बिजली कटौती से परेशान किसानों ने दिया धरना। #नटेरन #बिजली
    user_Rajkapur
    Rajkapur
    Local News Reporter Nateran, Vidisha•
    5 hrs ago
  • रायसेन के सांची रोड पर शनिवार को नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग का संयुक्त दस्ता नाला सफाई, नाला निर्माण और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए पहुंचा। इस कार्रवाई को लेकर व्यापारी चिंतित नजर आए। नगर पालिका अधिकारी द्वारा नाला सफाई की बात कही जा रही थी, जबकि ठेकेदार नाला निर्माण करने की जानकारी दे रहे थे। रायसेन जिला विकास समिति के अध्यक्ष हरीश मिश्र ने कर्मचारियों और ठेकेदार के समक्ष मांग रखी कि शहर में लगभग 2.93 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित नाला निर्माण की स्वीकृत योजना, निर्मित एवं शेष नाले का डिजाइन, निर्माण का क्रम तथा अतिक्रमण हटाने की कार्ययोजना पहले व्यापारियों के सामने बैठक कर रखी जाए। मिश्र ने कहा कि बिना स्पष्ट कार्ययोजना के नाला निर्माण, सफाई और अतिक्रमण हटाने के नाम पर व्यापारियों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। दीर्घकालिक और चरणबद्ध विकास योजना सार्वजनिक की जानी चाहिए। मिश्र ने यह भी कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में भेदभाव नहीं होना चाहिए। यह भी देखा जा रहा है कि बनाए जा रहे नाले पर फिर से अतिक्रमण शुरू हो गया है। यदि अभी अतिक्रमण को नहीं रोका गया, तो बाद में उसे हटाने के समय विवाद और विरोध की स्थिति बनेगी। इसलिए अतिक्रमण होने के साथ ही तत्काल कार्रवाई कर उसे हटाया जाना चाहिए। मिश्र ने 2013 में हलाली परियोजना और सड़क चौड़ीकरण का उदाहरण देते हुए कहा कि यदि उस समय शहर के भविष्य के स्वरूप को ध्यान में रखकर पेयजल पाइपलाइन सड़क किनारे डाली गई होती, तो आज नाला निर्माण के दौरान इस प्रकार की तकनीकी समस्याएं उत्पन्न नहीं होती। मिश्र का आरोप था कि कई बार दीर्घकालिक योजना के बजाय उपलब्ध बजट खर्च करने पर अधिक ध्यान दिया जाता है, जिसका खामियाजा भविष्य में जनता को उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि शहर के व्यापारियों को यह जानने का अधिकार है कि आने वाले वर्षों में शहर का विकास किस दिशा में होगा, किन कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और उनका क्रियान्वयन किस प्रकार होगा। यदि विकास की प्राथमिकताएं, प्रस्तावित परियोजनाएं और उनकी समय-सीमा सार्वजनिक होगी तो नागरिक भी विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभा सकेंगे। मिश्र ने जोर देकर कहा कि शहर का विकास केवल विभागीय निर्णयों से नहीं, बल्कि जनभागीदारी, संवाद और पारदर्शिता से होना चाहिए। इसलिए विकास की रूपरेखा और कार्ययोजना जनता के सामने रखी जानी चाहिए, ताकि विकास कार्य अधिक प्रभावी, सुव्यवस्थित और जनहितकारी बन सकें।
    3
    रायसेन के सांची रोड पर शनिवार को नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग का संयुक्त दस्ता नाला सफाई, नाला निर्माण और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए पहुंचा। इस कार्रवाई को लेकर व्यापारी चिंतित नजर आए। नगर पालिका अधिकारी द्वारा नाला सफाई की बात कही जा रही थी, जबकि ठेकेदार नाला निर्माण करने की जानकारी दे रहे थे।

रायसेन जिला विकास समिति के अध्यक्ष हरीश मिश्र ने कर्मचारियों और ठेकेदार के समक्ष मांग रखी कि शहर में लगभग 2.93 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित नाला निर्माण की स्वीकृत योजना, निर्मित एवं शेष नाले का डिजाइन, निर्माण का क्रम तथा अतिक्रमण हटाने की कार्ययोजना पहले व्यापारियों के सामने बैठक कर रखी जाए। मिश्र ने कहा कि बिना स्पष्ट कार्ययोजना के नाला निर्माण, सफाई और अतिक्रमण हटाने के नाम पर व्यापारियों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। दीर्घकालिक और चरणबद्ध विकास योजना सार्वजनिक की जानी चाहिए।

मिश्र ने यह भी कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में भेदभाव नहीं होना चाहिए। यह भी देखा जा रहा है कि बनाए जा रहे नाले पर फिर से अतिक्रमण शुरू हो गया है। यदि अभी अतिक्रमण को नहीं रोका गया, तो बाद में उसे हटाने के समय विवाद और विरोध की स्थिति बनेगी। इसलिए अतिक्रमण होने के साथ ही तत्काल कार्रवाई कर उसे हटाया जाना चाहिए।

मिश्र ने 2013 में हलाली परियोजना और सड़क चौड़ीकरण का उदाहरण देते हुए कहा कि यदि उस समय शहर के भविष्य के स्वरूप को ध्यान में रखकर पेयजल पाइपलाइन सड़क किनारे डाली गई होती, तो आज नाला निर्माण के दौरान इस प्रकार की तकनीकी समस्याएं उत्पन्न नहीं होती। मिश्र का आरोप था कि कई बार दीर्घकालिक योजना के बजाय उपलब्ध बजट खर्च करने पर अधिक ध्यान दिया जाता है, जिसका खामियाजा भविष्य में जनता को उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि शहर के व्यापारियों को यह जानने का अधिकार है कि आने वाले वर्षों में शहर का विकास किस दिशा में होगा, किन कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और उनका क्रियान्वयन किस प्रकार होगा। यदि विकास की प्राथमिकताएं, प्रस्तावित परियोजनाएं और उनकी समय-सीमा सार्वजनिक होगी तो नागरिक भी विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभा सकेंगे।

मिश्र ने जोर देकर कहा कि शहर का विकास केवल विभागीय निर्णयों से नहीं, बल्कि जनभागीदारी, संवाद और पारदर्शिता से होना चाहिए। इसलिए विकास की रूपरेखा और कार्ययोजना जनता के सामने रखी जानी चाहिए, ताकि विकास कार्य अधिक प्रभावी, सुव्यवस्थित और जनहितकारी बन सकें।
    user_भुवनेश्वर कुशवाह संपादक
    भुवनेश्वर कुशवाह संपादक
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • 🎂💔😘💯😭😚😭😚😭®️😍😘®️😘®️😘😙💓😙💓😚😭😭🎉❤️‍🩹🥰🥰😭💕😭🥰🥰❤️‍🩹®️😭😭😚
    1
    🎂💔😘💯😭😚😭😚😭®️😍😘®️😘®️😘😙💓😙💓😚😭😭🎉❤️‍🩹🥰🥰😭💕😭🥰🥰❤️‍🩹®️😭😭😚
    user_Raj AHIRWAR
    Raj AHIRWAR
    बैरसिया, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    49 min ago
  • बाजार में जल्द ही ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोट नजर आएंगे। रिजर्व बैंक 100-100 करोड़ यानी टोटल 200 करोड़ पॉलिमर यानी प्लास्टिक से बने नोट छापेगी। यह प्लास्टिक करेंसी का ट्रायल होगा, अगर यह सफल होता है तो आगे और नोट भी छापे जाएंगे। केंद्र सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। यह जानकारी वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को लोकसभा में दी। बाजार में जल्द ही ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोट नजर आएंगे। रिजर्व बैंक 100-100 करोड़ यानी टोटल 200 करोड़ पॉलिमर यानी प्लास्टिक से बने नोट छापेगी। यह प्लास्टिक करेंसी का ट्रायल होगा, अगर यह सफल होता है तो आगे और नोट भी छापे जाएंगे। केंद्र सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। यह जानकारी वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को लोकसभा में दी।
    1
    बाजार में जल्द ही ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक

नोट नजर आएंगे। रिजर्व बैंक 100-100 करोड़ यानी टोटल 200 करोड़ पॉलिमर यानी प्लास्टिक से बने नोट छापेगी। यह प्लास्टिक करेंसी का ट्रायल होगा, अगर यह सफल होता है तो आगे और नोट भी छापे जाएंगे। केंद्र सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। यह जानकारी वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को लोकसभा में दी।
बाजार में जल्द ही ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक
नोट नजर आएंगे। रिजर्व बैंक 100-100 करोड़ यानी टोटल 200 करोड़ पॉलिमर यानी प्लास्टिक से बने नोट छापेगी। यह प्लास्टिक करेंसी का ट्रायल होगा, अगर यह सफल होता है तो आगे और नोट भी छापे जाएंगे। केंद्र सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। यह जानकारी वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को लोकसभा में दी।
    user_Rahul Goswami journalist
    Rahul Goswami journalist
    Local News Reporter Berasia, Bhopal•
    8 hrs ago
  • 5 घंटे के चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन में शमशाबाद पुलिस एवं ग्रामीणों ने बचाई युवक की जान* *प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक : 27 जुलाई 2026* *जिला : विदिशा* *5 घंटे के चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन में शमशाबाद पुलिस एवं ग्रामीणों ने बचाई युवक की जान* *साहस, सूझबूझ और समन्वय की मिसाल: जियो टावर पर चढ़े युवक का पुलिस-ग्रामीणों ने किया सफल रेस्क्यू* *जियो टावर रेस्क्यू के हीरोज़ का प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित, पुलिस अधीक्षक ने बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की* *घटना की सूचना एवं पुलिस की त्वरित कार्रवाई:* थाना शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम सांगुल स्थित जियो टावर पर नशे की अवस्था में चढ़े एक युवक को लगभग पाँच घंटे तक चले चुनौतीपूर्ण एवं जोखिमपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शमशाबाद पुलिस एवं ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से सकुशल नीचे उतार लिया गया। पुलिस की तत्परता, सूझबूझ, धैर्य एवं ग्रामीणों के साहसिक सहयोग से एक संभावित अप्रिय घटना को टालते हुए युवक का जीवन सुरक्षित बचाया गया। दिनांक 26 जुलाई 2026 को शाम लगभग 6:00 बजे थाना शमशाबाद को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सांगुल निवासी शक्ति सिंह राजपूत नशे की अवस्था में जियो टावर पर चढ़ गया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस द्वारा पीए सिस्टम के माध्यम से युवक को सुरक्षित नीचे उतरने के लिए लगातार समझाइश दी गई, किन्तु उसने कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी। परिजनों ने बताया कि वह पूर्व में भी नशे की अवस्था में आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास कर चुका है। *सुनियोजित रेस्क्यू अभियान और ग्रामीणों का साहस:* घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह के नेतृत्व में सुनियोजित रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया। अभियान के दौरान ग्राम के साहसी नागरिक सोनू मेहर, चैन सिंह ठाकुर, अभिषेक जाट एवं चंद्रमोहन शर्मा सुरक्षा उपकरणों के साथ स्वेच्छा से जियो टावर पर चढ़े तथा पुलिस के सतत निर्देशन एवं समन्वय में लगभग पाँच घंटे तक चले कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाया। इन चारों नागरिकों का योगदान अभियान की सफलता में अत्यंत महत्वपूर्ण एवं अनुकरणीय रहा। *जोखिमपूर्ण ऑपरेशन का सफल समापन:* रेस्क्यू के दौरान युवक को रस्सियों एवं एम्बुलेंस से उपलब्ध कराए गए स्ट्रेचर की सहायता से सुरक्षित बांधकर अत्यंत सावधानीपूर्वक नीचे उतारा गया। इस पूरे अभियान में पुलिस एवं ग्रामीणों ने अपने प्राणों की परवाह किए बिना साहस, संयम एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। *पुलिस बल एवं ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग:* रेस्क्यू अभियान में थाना शमशाबाद के प्रधान आरक्षक राजेन्द्र सिंह, आरक्षक दिलीप सिंह, आरक्षक दीपक पाल एवं आरक्षक वीरेन्द्र दांगी की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही। वहीं सरपंच रामकुमार शर्मा, चौकीदार घासीराम, रोहित मेहर, अंशुल राजपूत, अमित जाट, संजू सेन, आलोक राजपूत, भारत जाट, रवि सिंह, मजबूत सिंह जाट, दीपक धाकड़, श्रवण राजपूत एवं राजेन्द्र जाट सहित अन्य ग्रामीणों ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान कर रेस्क्यू अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। *युवक सुरक्षित, अस्पताल में कराया गया उपचार:* युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के पश्चात तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से शासकीय अस्पताल शमशाबाद पहुंचाकर उपचार हेतु भर्ती कराया गया, जहाँ चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत उसकी स्थिति सामान्य पाई गई। *वरिष्ठ अधिकारियों का सतत मार्गदर्शन:* सम्पूर्ण रेस्क्यू अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी तथा एसडीओपी लटेरी श्री अमरेश बोहरे का सतत मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा, जिसके फलस्वरूप अभियान का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। *साहस और समन्वय से टली संभावित अप्रिय घटना:* शमशाबाद पुलिस एवं ग्रामवासियों की तत्परता, समन्वय, साहस एवं मानवीय संवेदनशीलता के कारण एक संभावित अप्रिय घटना को सफलतापूर्वक टालते हुए युवक का जीवन सुरक्षित बचाया जा सका। यह अभियान पुलिस एवं आमजन के बेहतर समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बना। *रेस्क्यू ऑपरेशन के हीरोज़ हुए सम्मानित:* रेस्क्यू अभियान में असाधारण साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं मानवता का परिचय देने वाले पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों के उत्कृष्ट योगदान की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी द्वारा जिला मुख्यालय पर प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
    3
    5 घंटे के चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन में शमशाबाद पुलिस एवं ग्रामीणों ने बचाई युवक की जान*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक : 27 जुलाई 2026* 
*जिला : विदिशा*
*5 घंटे के चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन में शमशाबाद पुलिस एवं ग्रामीणों ने बचाई युवक की जान*
*साहस, सूझबूझ और समन्वय की मिसाल: जियो टावर पर चढ़े युवक का पुलिस-ग्रामीणों ने किया सफल रेस्क्यू*
*जियो टावर रेस्क्यू के हीरोज़ का प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित, पुलिस अधीक्षक ने बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की*
*घटना की सूचना एवं पुलिस की त्वरित कार्रवाई:*
थाना शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम सांगुल स्थित जियो टावर पर नशे की अवस्था में चढ़े एक युवक को लगभग पाँच घंटे तक चले चुनौतीपूर्ण एवं जोखिमपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शमशाबाद पुलिस एवं ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से सकुशल नीचे उतार लिया गया। पुलिस की तत्परता, सूझबूझ, धैर्य एवं ग्रामीणों के साहसिक सहयोग से एक संभावित अप्रिय घटना को टालते हुए युवक का जीवन सुरक्षित बचाया गया।
दिनांक 26 जुलाई 2026 को शाम लगभग 6:00 बजे थाना शमशाबाद को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सांगुल निवासी शक्ति सिंह राजपूत नशे की अवस्था में जियो टावर पर चढ़ गया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस द्वारा पीए सिस्टम के माध्यम से युवक को सुरक्षित नीचे उतरने के लिए लगातार समझाइश दी गई, किन्तु उसने कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी। परिजनों ने बताया कि वह पूर्व में भी नशे की अवस्था में आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास कर चुका है।
*सुनियोजित रेस्क्यू अभियान और ग्रामीणों का साहस:*
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह के नेतृत्व में सुनियोजित रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया। अभियान के दौरान ग्राम के साहसी नागरिक सोनू मेहर, चैन सिंह ठाकुर, अभिषेक जाट एवं चंद्रमोहन शर्मा सुरक्षा उपकरणों के साथ स्वेच्छा से जियो टावर पर चढ़े तथा पुलिस के सतत निर्देशन एवं समन्वय में लगभग पाँच घंटे तक चले कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाया। इन चारों नागरिकों का योगदान अभियान की सफलता में अत्यंत महत्वपूर्ण एवं अनुकरणीय रहा।
*जोखिमपूर्ण ऑपरेशन का सफल समापन:*
रेस्क्यू के दौरान युवक को रस्सियों एवं एम्बुलेंस से उपलब्ध कराए गए स्ट्रेचर की सहायता से सुरक्षित बांधकर अत्यंत सावधानीपूर्वक नीचे उतारा गया। इस पूरे अभियान में पुलिस एवं ग्रामीणों ने अपने प्राणों की परवाह किए बिना साहस, संयम एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया।
*पुलिस बल एवं ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग:*
रेस्क्यू अभियान में थाना शमशाबाद के प्रधान आरक्षक राजेन्द्र सिंह, आरक्षक दिलीप सिंह, आरक्षक दीपक पाल एवं आरक्षक वीरेन्द्र दांगी की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही। वहीं सरपंच रामकुमार शर्मा, चौकीदार घासीराम, रोहित मेहर, अंशुल राजपूत, अमित जाट, संजू सेन, आलोक राजपूत, भारत जाट, रवि सिंह, मजबूत सिंह जाट, दीपक धाकड़, श्रवण राजपूत एवं राजेन्द्र जाट सहित अन्य ग्रामीणों ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान कर रेस्क्यू अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
*युवक सुरक्षित, अस्पताल में कराया गया उपचार:*
युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के पश्चात तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से शासकीय अस्पताल शमशाबाद पहुंचाकर उपचार हेतु भर्ती कराया गया, जहाँ चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत उसकी स्थिति सामान्य पाई गई।
*वरिष्ठ अधिकारियों का सतत मार्गदर्शन:*
सम्पूर्ण रेस्क्यू अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी तथा एसडीओपी लटेरी श्री अमरेश बोहरे का सतत मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा, जिसके फलस्वरूप अभियान का सफलतापूर्वक संचालन किया गया।
*साहस और समन्वय से टली संभावित अप्रिय घटना:*
शमशाबाद पुलिस एवं ग्रामवासियों की तत्परता, समन्वय, साहस एवं मानवीय संवेदनशीलता के कारण एक संभावित अप्रिय घटना को सफलतापूर्वक टालते हुए युवक का जीवन सुरक्षित बचाया जा सका। यह अभियान पुलिस एवं आमजन के बेहतर समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बना।
*रेस्क्यू ऑपरेशन के हीरोज़ हुए सम्मानित:*
रेस्क्यू अभियान में असाधारण साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं मानवता का परिचय देने वाले पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों के उत्कृष्ट योगदान की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी द्वारा जिला मुख्यालय पर प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
    user_Jagmohan tiwari
    Jagmohan tiwari
    Singer Vidisha, Madhya Pradesh•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.