Shuru
Apke Nagar Ki App…
नटेरन में बिजली कटौती से परेशान किसानों ने दिया धरना। #नटेरन #बिजली नटेरन में बिजली कटौती से परेशान किसानों ने दिया धरना। #नटेरन #बिजली
Rajkapur
नटेरन में बिजली कटौती से परेशान किसानों ने दिया धरना। #नटेरन #बिजली नटेरन में बिजली कटौती से परेशान किसानों ने दिया धरना। #नटेरन #बिजली
More news from Vidisha and nearby areas
- नटेरन में बिजली कटौती से परेशान किसानों ने दिया धरना। #नटेरन #बिजली नटेरन में बिजली कटौती से परेशान किसानों ने दिया धरना। #नटेरन #बिजली1
- बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने सब स्टेशन पर दिया धरना विदिशा हैदरगढ़ में रात में रोज बिजली कटौती से आहत होकर ग्रामीणों ने रात 12:00 हैदरगढ़ बिजली सब स्टेशन का किया घेराव नारेबाजी की और धरना प्रदर्शन किया1
- 😍😙😚😁😁😚💯✅🦾💯⚔️😭®️🥰🙏🎉🦾🦾😚⚔️🥰⚔️🥰🙏🥰🎉🥰🌉🥰🌉1
- बाजार में जल्द ही ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोट नजर आएंगे। रिजर्व बैंक 100-100 करोड़ यानी टोटल 200 करोड़ पॉलिमर यानी प्लास्टिक से बने नोट छापेगी। यह प्लास्टिक करेंसी का ट्रायल होगा, अगर यह सफल होता है तो आगे और नोट भी छापे जाएंगे। केंद्र सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। यह जानकारी वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को लोकसभा में दी। बाजार में जल्द ही ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोट नजर आएंगे। रिजर्व बैंक 100-100 करोड़ यानी टोटल 200 करोड़ पॉलिमर यानी प्लास्टिक से बने नोट छापेगी। यह प्लास्टिक करेंसी का ट्रायल होगा, अगर यह सफल होता है तो आगे और नोट भी छापे जाएंगे। केंद्र सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। यह जानकारी वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को लोकसभा में दी।1
- *प्रेस नोट* *दिनांक : 27 जुलाई 2026* *जिला : विदिशा* *खेल स्टेडियम में मानव श्रृंखला बनाकर दिया 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' का संदेश* *एसपी विदिशा ने खिलाड़ियों को किया जागरूक, विजेताओं को किया सम्मानित एवं वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश* *'भारत माता की जय', "नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो" और 'नशे से दूरी है ज़रूरी' के नारों से गूंजा खेल स्टेडियम* प्रदेशव्यापी 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 27 जुलाई 2026 को खेल स्टेडियम, विदिशा में पुलिस विभाग एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अधिकारियों ने मानव श्रृंखला बनाकर नशामुक्त समाज का संदेश दिया। इस दौरान "नशे से दूरी है ज़रूरी", "नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो" तथा "भारत माता की जय" के गगनभेदी नारों से पूरा खेल स्टेडियम गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी ने खिलाड़ियों एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि कोई खिलाड़ी नशा करता है तो उसका कंसंट्रेशन प्रभावित होता है, व्यक्तित्व कमजोर पड़ता है और खेल प्रदर्शन पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में डोपिंग टेस्ट भी किए जाते हैं, इसलिए प्रत्येक खिलाड़ी को नशे एवं प्रतिबंधित पदार्थों से पूरी तरह दूर रहना चाहिए। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से आज ही संकल्प लेने का आह्वान किया कि वे जीवन में कभी नशा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि नशे की लत केवल व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को परेशान करती है। नशा आपकी शान, सम्मान और भविष्य को समाप्त कर देता है, इसलिए खेल, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाकर आगे बढ़ें। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले एवं देश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री काशवानी ने 100 मीटर दौड़ एवं रस्साकसी प्रतियोगिता के शुभारंभ से पूर्व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने फुटबॉल खिलाड़ियों तथा ताइक्वांडो खिलाड़ियों से भी संवाद कर उनकी तैयारियों की जानकारी ली और खेल भावना के साथ निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिताओं के समापन पर पुलिस अधीक्षक श्री काशवानी ने रनर-अप टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इसके पश्चात विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी, महिला थाना प्रभारी उर्मिला यादव, थाना प्रभारी यातायात आशीष राय एवं सूबेदार मेघा शर्मा द्वारा खेल स्टेडियम परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के साथ-साथ स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण भी स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। इस अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से महिला थाना प्रभारी उर्मिला यादव, थाना प्रभारी यातायात आशीष राय, सूबेदार मेघा शर्मा, प्रधान आरक्षक भानु प्रकाश एवं थाना यातायात से आरक्षक संतोष अहिरवार उपस्थित रहे। खेल विभाग की ओर से जिला खेल अधिकारी प्रदीप सिंह रावत, कोच श्रीमती ज्योति ठाकुर, दर्शन दुबे, अजय श्रीवास्तव, प्रशिक्षक गोपाल कुशवाह, लक्ष्मी नारायण कुशवाह, रविकांत नामदेव एवं ऋषभ विश्वकर्मा सहित फुटबॉल एवं ताइक्वांडो के खिलाड़ी तथा बड़ी संख्या में खेल प्रतिभागी उपस्थित रहे।1
- मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार जी ने कांग्रेस प्रत्याशी श्री घनश्याम सिंह जी के समर्थन में प्रचार किया। दतियावासियों से आत्मीय मुलाकात के दौरान उन्हें स्नेह, विश्वास और अपार जनसमर्थन प्राप्त हुआ। जनता फसल नुकसान, खाद की किल्लत और 27% ओबीसी आरक्षण जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार से बेहद नाराज़ है। हर वर्ग से कांग्रेस प्रत्याशी श्री घनश्याम सिंह जी के पक्ष में मिल रहा अभूतपूर्व जनसमर्थन इस बात का संकेत है कि दतिया में कांग्रेस की जीत तय है। जनता के आशीर्वाद से घनश्याम सिंह जी विधानसभा पहुंचकर दतिया के किसानों, युवाओं, पिछड़ों और आमजन की आवाज़ को मजबूती से उठाएंगे, यहीं कांग्रेस का संकल्प हैं।1
- बारिश के लिए गधों को खिलाए गुलाब जामुन, किया अनोखा टोटका बारिश के लिए गधों को खिलाए गुलाब जामुन, किया अनोखा टोटका विदिशा। जिले में अच्छी बारिश की कामना को लेकर लोगों ने एक अनोखा देसी टोटका किया। शहर में गधों को गुलाब जामुन खिलाकर इंद्रदेव से अच्छी वर्षा की प्रार्थना की गई। इस अनूठे आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और पूरे शहर में इसकी चर्चा रही। मान्यता है कि ऐसे पारंपरिक टोटकों से इंद्रदेव प्रसन्न होते हैं और अच्छी वर्षा होती है। इसी विश्वास के साथ लोगों ने गधों को गुलाब जामुन खिलाए तथा जिले में समय पर और भरपूर बारिश होने की कामना की, ताकि किसानों की फसलें सुरक्षित रहें और जलसंकट से राहत मिल सके। हालांकि, ऐसे टोटकों का कोई वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है, लेकिन यह स्थानीय लोकविश्वास और परंपराओं का हिस्सा माना जाता है। लोगों ने आशा व्यक्त की कि आने वाले दिनों में जिले में अच्छी बारिश होगी और किसानों के चेहरे फिर से खिल उठेंगे।1
- 5 घंटे के चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन में शमशाबाद पुलिस एवं ग्रामीणों ने बचाई युवक की जान* *प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक : 27 जुलाई 2026* *जिला : विदिशा* *5 घंटे के चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन में शमशाबाद पुलिस एवं ग्रामीणों ने बचाई युवक की जान* *साहस, सूझबूझ और समन्वय की मिसाल: जियो टावर पर चढ़े युवक का पुलिस-ग्रामीणों ने किया सफल रेस्क्यू* *जियो टावर रेस्क्यू के हीरोज़ का प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित, पुलिस अधीक्षक ने बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की* *घटना की सूचना एवं पुलिस की त्वरित कार्रवाई:* थाना शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम सांगुल स्थित जियो टावर पर नशे की अवस्था में चढ़े एक युवक को लगभग पाँच घंटे तक चले चुनौतीपूर्ण एवं जोखिमपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शमशाबाद पुलिस एवं ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से सकुशल नीचे उतार लिया गया। पुलिस की तत्परता, सूझबूझ, धैर्य एवं ग्रामीणों के साहसिक सहयोग से एक संभावित अप्रिय घटना को टालते हुए युवक का जीवन सुरक्षित बचाया गया। दिनांक 26 जुलाई 2026 को शाम लगभग 6:00 बजे थाना शमशाबाद को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सांगुल निवासी शक्ति सिंह राजपूत नशे की अवस्था में जियो टावर पर चढ़ गया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस द्वारा पीए सिस्टम के माध्यम से युवक को सुरक्षित नीचे उतरने के लिए लगातार समझाइश दी गई, किन्तु उसने कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी। परिजनों ने बताया कि वह पूर्व में भी नशे की अवस्था में आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास कर चुका है। *सुनियोजित रेस्क्यू अभियान और ग्रामीणों का साहस:* घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह के नेतृत्व में सुनियोजित रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया। अभियान के दौरान ग्राम के साहसी नागरिक सोनू मेहर, चैन सिंह ठाकुर, अभिषेक जाट एवं चंद्रमोहन शर्मा सुरक्षा उपकरणों के साथ स्वेच्छा से जियो टावर पर चढ़े तथा पुलिस के सतत निर्देशन एवं समन्वय में लगभग पाँच घंटे तक चले कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाया। इन चारों नागरिकों का योगदान अभियान की सफलता में अत्यंत महत्वपूर्ण एवं अनुकरणीय रहा। *जोखिमपूर्ण ऑपरेशन का सफल समापन:* रेस्क्यू के दौरान युवक को रस्सियों एवं एम्बुलेंस से उपलब्ध कराए गए स्ट्रेचर की सहायता से सुरक्षित बांधकर अत्यंत सावधानीपूर्वक नीचे उतारा गया। इस पूरे अभियान में पुलिस एवं ग्रामीणों ने अपने प्राणों की परवाह किए बिना साहस, संयम एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। *पुलिस बल एवं ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग:* रेस्क्यू अभियान में थाना शमशाबाद के प्रधान आरक्षक राजेन्द्र सिंह, आरक्षक दिलीप सिंह, आरक्षक दीपक पाल एवं आरक्षक वीरेन्द्र दांगी की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही। वहीं सरपंच रामकुमार शर्मा, चौकीदार घासीराम, रोहित मेहर, अंशुल राजपूत, अमित जाट, संजू सेन, आलोक राजपूत, भारत जाट, रवि सिंह, मजबूत सिंह जाट, दीपक धाकड़, श्रवण राजपूत एवं राजेन्द्र जाट सहित अन्य ग्रामीणों ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान कर रेस्क्यू अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। *युवक सुरक्षित, अस्पताल में कराया गया उपचार:* युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के पश्चात तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से शासकीय अस्पताल शमशाबाद पहुंचाकर उपचार हेतु भर्ती कराया गया, जहाँ चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत उसकी स्थिति सामान्य पाई गई। *वरिष्ठ अधिकारियों का सतत मार्गदर्शन:* सम्पूर्ण रेस्क्यू अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी तथा एसडीओपी लटेरी श्री अमरेश बोहरे का सतत मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा, जिसके फलस्वरूप अभियान का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। *साहस और समन्वय से टली संभावित अप्रिय घटना:* शमशाबाद पुलिस एवं ग्रामवासियों की तत्परता, समन्वय, साहस एवं मानवीय संवेदनशीलता के कारण एक संभावित अप्रिय घटना को सफलतापूर्वक टालते हुए युवक का जीवन सुरक्षित बचाया जा सका। यह अभियान पुलिस एवं आमजन के बेहतर समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बना। *रेस्क्यू ऑपरेशन के हीरोज़ हुए सम्मानित:* रेस्क्यू अभियान में असाधारण साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं मानवता का परिचय देने वाले पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों के उत्कृष्ट योगदान की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी द्वारा जिला मुख्यालय पर प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।3