Shuru
Apke Nagar Ki App…
AR Rajbhar ji up 45ar
Ankur raj
AR Rajbhar ji up 45ar
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अंबेडकरनगर में सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, दो युवक गंभीर घायल अंबेडकरनगर जिले के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बारीडीह सिकंदरपुर गांव के पास लिंक रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान बारीडीह निवासी 55 वर्षीय हरिमोहन यादव (पुत्र जोखई) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दूसरी बाइक पर सवार युवक नशे की हालत में थे और तेज गति से वाहन चला रहे थे। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार सिकंदरपुर निवासी अमित (पुत्र रामस्वरूप) और हंसवर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव निवासी अवधेश (पुत्र बाबूराम) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग हरिमोहन यादव को इलाज के लिए रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।2
- सिकंदरपुर बाजार के युवा शिवम गुप्ता ने Assistant Income Tax Superintendent बनकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 🎉 हमारी टीम उनके घर पहुंची और उनसे खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने अपनी तैयारी, पढ़ाई का तरीका, परिवार के सपोर्ट और असफलता से निपटने के तरीके के बारे में विस्तार से बताया। 👉 अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह वीडियो आपके लिए बेहद प्रेरणादायक है। 📌 इस वीडियो में जानें: ✔️ सही तैयारी कैसे करें ✔️ पढ़ाई के जरूरी टिप्स ✔️ परिवार का रोल ✔️ Failure से कैसे निपटें 👉 वीडियो को Like 👍 करें, Share 📤 करें और Channel Subscribe 🔔 करना न भूलें। 🔥 Hashtags: #ShivamGupta #SuccessStory #IncomeTaxOfficer #UPNews #AmbedkarNagar #Motivation1
- AR Rajbhar ji up 45ar1
- कार सवार बेखौफ बदमाशों ने कपड़ा व्यवसायी से लूटे 17 लाख अंबेडकरनगर।* जनपद के पूर्वी हिस्से में स्थित जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के बिड़हरघाट पुलिस चौकी के निकट शनिवार सुबह बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी पर हमला कर लगभग 17 लाख 40 हजार रुपए लूट लिए। जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। बताया गया कि नेवारी दुराजपुर निवासी कपड़ा व्यवसायी मोहम्मद रईस पुत्र हाजी अब्दुल समद अपने साथी जलाल अहमद निवासी मुंडेरा टांडा के साथ बाइक से बिहार बॉर्डर से तगादा वसूली कर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बिड़हरघाट पुलिस चौकी के पास पहुंचे, पीछे से आ रही स्विफ्ट वीडीआई कार सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने बाइक पर पीछे बैठे जलाल अहमद से रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर उन्होंने मोहम्मद रईस के सिर पर असलहे की बट से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद बदमाश बैग लूटकर फरार हो गए। बताया गया कि बैग में कुल 17.40 लाख रुपए थे। जिसमें करीब 11 लाख रुपए नगद व चेक मोहम्मद रईस के तथा लगभग 3.90 लाख रुपए जलाल अहमद के थे। घटना के बाद घायल व्यापारी अपने साथी के साथ जब पुलिस चौकी पहुंचे तो वहां कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं मिला। जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखी गई। घटना की खबर फैलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। इसी दौरान हंसवर थाना क्षेत्र में एक संदिग्ध स्विफ्ट कार मिलने की सूचना पर पुलिस ने घायल व उसके साथी को पहचान के लिए वहां भेजा। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन छानबीन की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।1
- अंबेडकर नगर जनपद मुख्यालय पर स्थित शहजादपुर मोहल्ला के पंडा टोला में एक युवक अपने ही गले को चाकू से रेत डाला । तड़प रहा था नजदीक के बाग में राहगीरों ने पुलिस को सूचना दिया । पुलिस जिला अस्पताल भर्ती कराई जहां से उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया । खून से लटपट युवक द्वारा उठाए गए इस कदम के पीछे प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।1
- अम्बेडकरनगर पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर का देवरिया जनपद स्थानांतरण हो जाने के उपरांत आज पुलिस लाइन अंबेडकरनगर में विदाई समारोह का आयोजन कर विदाई किया गया।1
- Post by Deepak Srivastava2
- एकतरफा प्यार में सनकी कदम: युवक ने शराब के नशे में रेता अपना गला, हालत गंभीर अम्बेडकरनगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने एकतरफा प्यार में आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, युवक शराब के नशे में था और मानसिक तनाव में आकर उसने धारदार वस्तु से अपना ही गला रेत लिया। घटना के बाद वह खून से लथपथ हालत में तड़पता रहा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक एकतरफा प्रेम संबंध के चलते मानसिक रूप से परेशान था, जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और युवक के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। इस घटना से इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।1