logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उड़द की फसल चौपट, किसानों के समर्थन में कांग्रेस का धरना खराब फसल में पूर्व जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह ठाकुर ने बनाई समाधि, मुआवजे की मांग को लेकर अंबेडकर चौराहे पर प्रदर्शन लोकल न्यूज़ बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत उड़द की फसल चौपट, किसानों के समर्थन में कांग्रेस का धरना खराब फसल में पूर्व जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह ठाकुर ने बनाई समाधि, मुआवजे की मांग को लेकर अंबेडकर चौराहे पर प्रदर्शन बीना। विधानसभा क्षेत्र में उड़द की फसल खराब होने से किसानों के सामने खड़ी हुई परेशानी को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को अंबेडकर चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। पूर्व जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए शासन-प्रशासन से फसल नुकसान का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान पूर्व जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह ठाकुर ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए पूरी तरह खराब हो चुकी उड़द की फसल के बीच समाधि बनाकर बैठ गए। उनका यह प्रतीकात्मक प्रदर्शन किसानों की बदहाल स्थिति और फसल बर्बादी के प्रति शासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास रहा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि क्षेत्र में उड़द की फसल खराब होने से किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे में प्रशासन को तत्काल खेतों का सर्वे कराकर नुकसान का आकलन करना चाहिए, ताकि प्रभावित किसानों को राहत मिल सके। धरना प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई और मुआवजा वितरण की प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई।

1 hr ago
user_Laxman Singh Rajput
Laxman Singh Rajput
Local News Reporter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

उड़द की फसल चौपट, किसानों के समर्थन में कांग्रेस का धरना खराब फसल में पूर्व जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह ठाकुर ने बनाई समाधि, मुआवजे की मांग को लेकर अंबेडकर चौराहे पर प्रदर्शन लोकल न्यूज़ बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत उड़द की फसल चौपट, किसानों के समर्थन में कांग्रेस का धरना खराब फसल में पूर्व जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह ठाकुर ने बनाई समाधि, मुआवजे की मांग को लेकर अंबेडकर चौराहे पर प्रदर्शन बीना। विधानसभा क्षेत्र में उड़द की फसल खराब होने से किसानों के सामने खड़ी हुई परेशानी को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को अंबेडकर चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। पूर्व जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए शासन-प्रशासन से फसल नुकसान का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान पूर्व जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह ठाकुर ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए पूरी तरह खराब हो चुकी उड़द की फसल के बीच समाधि बनाकर बैठ गए। उनका यह प्रतीकात्मक प्रदर्शन किसानों की बदहाल स्थिति और फसल बर्बादी के प्रति शासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास रहा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि क्षेत्र में उड़द की फसल खराब होने से किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे में प्रशासन को तत्काल खेतों का सर्वे कराकर नुकसान का आकलन करना चाहिए, ताकि प्रभावित किसानों को राहत मिल सके। धरना प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई और मुआवजा वितरण की प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जीआरपी बीना को बड़ी सफलता, दो आरोपियों से 8 किलो गांजा जब्त, कीमत 4 लाख रुपये लोकेशन -बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना (सागर) मंगलवार को थाना जीआरपी बीना को गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत 4 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल अकंति जायसवाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल नीतू डावर के निर्देशन तथा उप पुलिस अधीक्षक ग्वालियर/बीना कीर्ति सिंह नरवरिया के मार्गदर्शन में ट्रेनों में हो रही चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 21 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि प्लेटफार्म नंबर 04/05 पर रेलवे स्टेशन बीना एंड तरफ चार्जिंग पॉइंट के पास बेंच पर दो व्यक्ति बैग लिए बैठे हैं और बैगों में गांजा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक हेमलता मिश्रा के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देख दोनों बैग लेकर चलने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सौरभ विश्वकर्मा और सहदेव यादव, निवासी मुंगावली, अशोकनगर बताया। बैगों की तलाशी लेने पर गांजा मिला, जिसका कोई वैध दस्तावेज आरोपी प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने दोनों आरोपियों से गांजा जब्त कर अपराध क्रमांक 497/26 धारा 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। *जब्त मशरूका -* एक ट्रॉली बैग में 4 पैकेट खाकी पन्नी में टेप से पैक, प्रत्येक 1 किलो, कुल 4 किलो, कीमत 2 लाख रुपये और दूसरे बैग में भी 4 पैकेट, प्रत्येक 1 किलो, कुल 4 किलो, कीमत 2 लाख रुपये। कुल 8 किलो गांजा, कुल कीमत 4 लाख रुपये। *गिरफ्तार आरोपी -* 1. सौरभ विश्वकर्मा पिता रतिराम विश्वकर्मा, उम्र 23 साल, निवासी ग्राम मदउखेड़ी, थाना मुंगावली, जिला अशोकनगर 2. सहदेव यादव पिता मानसिंह, उम्र 22 साल, निवासी ग्राम मदउखेड़ी, थाना मुंगावली, जिला अशोकनगर *सराहनीय भूमिका -* उप पुलिस अधीक्षक रेल बीना कीर्ति सिंह नरवरिया के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक हेमलता मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक मूलचंद, आरक्षक सचिन श्रीवास्तव, आरक्षक सतपाल सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
    2
    जीआरपी बीना को बड़ी सफलता, दो आरोपियों से 8 किलो गांजा जब्त, कीमत 4 लाख रुपये
लोकेशन -बीना 
रिपोर्टर:-राकेश सेन 
बीना (सागर) मंगलवार को थाना जीआरपी बीना को गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत 4 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल अकंति जायसवाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल नीतू डावर के निर्देशन तथा उप पुलिस अधीक्षक ग्वालियर/बीना कीर्ति सिंह नरवरिया के मार्गदर्शन में ट्रेनों में हो रही चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 21 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि प्लेटफार्म नंबर 04/05 पर रेलवे स्टेशन बीना एंड तरफ चार्जिंग पॉइंट के पास बेंच पर दो व्यक्ति बैग लिए बैठे हैं और बैगों में गांजा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक हेमलता मिश्रा के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देख दोनों बैग लेकर चलने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सौरभ विश्वकर्मा और सहदेव यादव, निवासी मुंगावली, अशोकनगर बताया। बैगों की तलाशी लेने पर गांजा मिला, जिसका कोई वैध दस्तावेज आरोपी प्रस्तुत नहीं कर सके।
पुलिस ने दोनों आरोपियों से गांजा जब्त कर अपराध क्रमांक 497/26 धारा 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
*जब्त मशरूका -*
एक ट्रॉली बैग में 4 पैकेट खाकी पन्नी में टेप से पैक, प्रत्येक 1 किलो, कुल 4 किलो, कीमत 2 लाख रुपये और दूसरे बैग में भी 4 पैकेट, प्रत्येक 1 किलो, कुल 4 किलो, कीमत 2 लाख रुपये। कुल 8 किलो गांजा, कुल कीमत 4 लाख रुपये।
*गिरफ्तार आरोपी -*
1. सौरभ विश्वकर्मा पिता रतिराम विश्वकर्मा, उम्र 23 साल, निवासी ग्राम मदउखेड़ी, थाना मुंगावली, जिला अशोकनगर
2. सहदेव यादव पिता मानसिंह, उम्र 22 साल, निवासी ग्राम मदउखेड़ी, थाना मुंगावली, जिला अशोकनगर
*सराहनीय भूमिका -*
उप पुलिस अधीक्षक रेल बीना कीर्ति सिंह नरवरिया के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक हेमलता मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक मूलचंद, आरक्षक सचिन श्रीवास्तव, आरक्षक सतपाल सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मड़ावरा में धूमधाम से मनाया गया जलविहार महोत्सव श्री जी का हुआ अभिषेक
    1
    मड़ावरा में धूमधाम से मनाया गया जलविहार महोत्सव श्री जी का हुआ अभिषेक
    user_पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
    पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
    Media house ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • फसल काट रहे युवक को विषखोपड़ा ने काटा, परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल खेत में उड़द की फसल काटते समय एक युवक को विष खोपड़ा नमक छिपकली ने काट लिया। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रनगांव 21 वर्षीय निवासी पुष्पेंद्र पुत्र मोहन लोधी को उसके परिजनों द्वारा उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उसने बताया कि फसल काटने के दौरान गोयरे नमक छिपकली द्वारा उसे काट लिया। भयभीत होने से उसकी हालात बिगड़ने पर उसे अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद पुष्पेंद्र की स्थिति सामान्य हो गई।
    1
    फसल काट रहे युवक को विषखोपड़ा ने काटा, परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल
खेत में उड़द की फसल काटते समय एक युवक को विष खोपड़ा नमक छिपकली ने काट लिया। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रनगांव 21 वर्षीय निवासी पुष्पेंद्र पुत्र मोहन लोधी को उसके परिजनों द्वारा उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उसने बताया कि फसल काटने के दौरान गोयरे नमक छिपकली द्वारा उसे काट लिया। भयभीत होने से उसकी हालात बिगड़ने पर उसे अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद पुष्पेंद्र की स्थिति सामान्य हो गई।
    user_इमरान ख़ान, मड़ावरा
    इमरान ख़ान, मड़ावरा
    Media house मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ललितपुर। न्याय पंचायत बिल्ला क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत चिगलौआ, सेमरा बड़ा और गुगरवारा में मंगलवार शाम जलझूलनी ग्यारस का पर्व बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान गांवों में धार्मिक आयोजन हुए और भगवान के विमानों को आकर्षक ढंग से सजाकर श्रद्धालु नदी घाटों तक पहुंचे। ग्राम चिगलौआ में शाम के समय श्रद्धालु भगवान का विमान लेकर मंदिर के पास स्थित नदी घाट पहुंचे ललितपुर। न्याय पंचायत बिल्ला क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत चिगलौआ, सेमरा बड़ा और गुगरवारा में मंगलवार शाम जलझूलनी ग्यारस का पर्व बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान गांवों में धार्मिक आयोजन हुए और भगवान के विमानों को आकर्षक ढंग से सजाकर श्रद्धालु नदी घाटों तक पहुंचे। ग्राम चिगलौआ में शाम के समय श्रद्धालु भगवान का विमान लेकर मंदिर के पास स्थित नदी घाट पहुंचे। यहां धार्मिक परंपरा के अनुसार भगवान को नदी में स्नान कराया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान के विमान के साथ गांव में शोभायात्रा निकाली। वहीं ग्राम पंचायत गुगरवारा में ग्रामीण भगवान का विमान लेकर गाईयाघाट स्थित सजनाम नदी पहुंचे। यहां भगवान को स्नान कराने के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। धार्मिक आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और इसके बाद भगवान का विमान लेकर गांव में शोभायात्रा निकाली गई। इसी तरह ग्राम पंचायत सेमरा बड़ा में भी जलझूलनी ग्यारस पर शाम से ही उत्साह का माहौल रहा। ग्रामीण भगवान का विमान लेकर सजनाम नदी पहुंचे, जहां भगवान को स्नान कराया गया और पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद विमान को लेकर गांव में शोभायात्रा निकाली गई। तीनों गांवों में जलझूलनी ग्यारस के अवसर पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शाम से शुरू हुए धार्मिक आयोजनों के दौरान गांवों में भक्ति गीतों और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आयोजन में शामिल होकर भगवान के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की
    1
    ललितपुर। न्याय पंचायत बिल्ला क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत चिगलौआ, सेमरा बड़ा और गुगरवारा में मंगलवार शाम जलझूलनी ग्यारस का पर्व बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान गांवों में धार्मिक आयोजन हुए और भगवान के विमानों को आकर्षक ढंग से सजाकर श्रद्धालु नदी घाटों तक पहुंचे।
ग्राम चिगलौआ में शाम के समय श्रद्धालु भगवान का विमान लेकर मंदिर के पास स्थित नदी घाट पहुंचे
ललितपुर। न्याय पंचायत बिल्ला क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत चिगलौआ, सेमरा बड़ा और गुगरवारा में मंगलवार शाम जलझूलनी ग्यारस का पर्व बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान गांवों में धार्मिक आयोजन हुए और भगवान के विमानों को आकर्षक ढंग से सजाकर श्रद्धालु नदी घाटों तक पहुंचे।
ग्राम चिगलौआ में शाम के समय श्रद्धालु भगवान का विमान लेकर मंदिर के पास स्थित नदी घाट पहुंचे। यहां धार्मिक परंपरा के अनुसार भगवान को नदी में स्नान कराया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान के विमान के साथ गांव में शोभायात्रा निकाली।
वहीं ग्राम पंचायत गुगरवारा में ग्रामीण भगवान का विमान लेकर गाईयाघाट स्थित सजनाम नदी पहुंचे। यहां भगवान को स्नान कराने के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। धार्मिक आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और इसके बाद भगवान का विमान लेकर गांव में शोभायात्रा निकाली गई।
इसी तरह ग्राम पंचायत सेमरा बड़ा में भी जलझूलनी ग्यारस पर शाम से ही उत्साह का माहौल रहा। ग्रामीण भगवान का विमान लेकर सजनाम नदी पहुंचे, जहां भगवान को स्नान कराया गया और पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद विमान को लेकर गांव में शोभायात्रा निकाली गई।
तीनों गांवों में जलझूलनी ग्यारस के अवसर पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शाम से शुरू हुए धार्मिक आयोजनों के दौरान गांवों में भक्ति गीतों और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आयोजन में शामिल होकर भगवान के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की
    user_Akhilesh sahu
    Akhilesh sahu
    Court reporter महरौनी, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ललितपुर में चाक-चौबंद प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बीच सकुशल संपन्न हुआ ऐतिहासिक जल विहार महोत्सव डीएम सत्य प्रकाश एवं एसएसपी संजीव बाजपेई ने नंगे पांव पहुंचकर श्रद्धालुओं के साथ की पूजा-अर्चना, महाआरती में हुए शामिल ललितपुर। बुन्देलखण्ड की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान से जुड़े सुप्रसिद्ध जल विहार महोत्सव का आयोजन मंगलवार को जनपद में श्रद्धा, आस्था और उल्लास के वातावरण में सकुशल संपन्न हुआ। ललितपुर की आस्था के इस महाकुंभ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों ने सहभागिता कर भगवान के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। जल विहार महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद द्वारा की गई चाक-चौबंद व्यवस्थाओं के बीच पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, प्रकाश एवं घाटों की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी की गई, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव बाजपेई ने स्वयं आयोजन स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर धार्मिक आयोजन में सहभागिता की। दोनों अधिकारियों ने नंगे पांव चलकर डोलों में विराजमान भगवान के दर्शन किए, विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रसाद प्राप्त किया तथा महाआरती में सम्मिलित होकर श्रद्धालुओं के साथ आस्था एवं भक्ति का अनुभव साझा किया। महाआरती के अवसर पर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने जनपद ललितपुर की सुख-शांति, समृद्धि एवं निरंतर विकास की कामना करते हुए भगवान से प्रार्थना की। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति उनकी सहभागिता ने आयोजन को एक आत्मीय भाव प्रदान किया। जल विहार महोत्सव के दौरान सुम्मेरा तालाब सहित प्रमुख घाटों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। पुलिस बल की तैनाती, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, प्रकाश, साफ-सफाई तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए। प्रशासन एवं पुलिस की टीमों ने पूरे आयोजन के दौरान सतर्क रहकर व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखा। नगर पालिका परिषद द्वारा भी महोत्सव से पूर्व नगर की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, मार्गों की दुरुस्ती एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया गया। परिणामस्वरूप जल विहार महोत्सव श्रद्धा, भक्ति, उल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न हुआ। जल विहार महोत्सव ललितपुर की वर्षों पुरानी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का गौरवशाली पर्व है, जो जनपद की आस्था के साथ-साथ बुन्देलखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी प्रतिबिंबित करता है। आयोजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने एक बार फिर ललितपुर की इस गौरवशाली परंपरा की जीवंतता और जनआस्था को प्रदर्शित किया।
    1
    ललितपुर में चाक-चौबंद प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बीच सकुशल संपन्न हुआ ऐतिहासिक जल विहार महोत्सव

डीएम सत्य प्रकाश एवं एसएसपी संजीव बाजपेई ने नंगे पांव पहुंचकर श्रद्धालुओं के साथ की पूजा-अर्चना, महाआरती में हुए शामिल 
ललितपुर। बुन्देलखण्ड की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान से जुड़े सुप्रसिद्ध जल विहार महोत्सव का आयोजन मंगलवार को जनपद में श्रद्धा, आस्था और उल्लास के वातावरण में सकुशल संपन्न हुआ। ललितपुर की आस्था के इस महाकुंभ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों ने सहभागिता कर भगवान के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की।
जल विहार महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद द्वारा की गई चाक-चौबंद व्यवस्थाओं के बीच पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, प्रकाश एवं घाटों की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी की गई, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
जिलाधिकारी सत्य प्रकाश एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव बाजपेई ने स्वयं आयोजन स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर धार्मिक आयोजन में सहभागिता की। दोनों अधिकारियों ने नंगे पांव चलकर डोलों में विराजमान भगवान के दर्शन किए, विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रसाद प्राप्त किया तथा महाआरती में सम्मिलित होकर श्रद्धालुओं के साथ आस्था एवं भक्ति का अनुभव साझा किया।
महाआरती के अवसर पर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने जनपद ललितपुर की सुख-शांति, समृद्धि एवं निरंतर विकास की कामना करते हुए भगवान से प्रार्थना की। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति उनकी सहभागिता ने आयोजन को एक आत्मीय भाव प्रदान किया।
जल विहार महोत्सव के दौरान सुम्मेरा तालाब सहित प्रमुख घाटों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। पुलिस बल की तैनाती, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, प्रकाश, साफ-सफाई तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए। प्रशासन एवं पुलिस की टीमों ने पूरे आयोजन के दौरान सतर्क रहकर व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखा।
नगर पालिका परिषद द्वारा भी महोत्सव से पूर्व नगर की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, मार्गों की दुरुस्ती एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया गया। परिणामस्वरूप जल विहार महोत्सव श्रद्धा, भक्ति, उल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न हुआ।
जल विहार महोत्सव ललितपुर की वर्षों पुरानी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का गौरवशाली पर्व है, जो जनपद की आस्था के साथ-साथ बुन्देलखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी प्रतिबिंबित करता है। आयोजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने एक बार फिर ललितपुर की इस गौरवशाली परंपरा की जीवंतता और जनआस्था को प्रदर्शित किया।
    user_S.K.Tripathi
    S.K.Tripathi
    Media house ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सभी जाति वर्ग के लोग पैसा चढ़ाए मंदिर बनवाओ पर मलाई एक ही जाति के लोग खाएं मंदिर के नाम पर भगवान को दान सोना चांदी पैसा चुराकर घर ले जाते हैं कुछ पुजारी
    1
    सभी जाति वर्ग के लोग पैसा चढ़ाए मंदिर बनवाओ पर मलाई एक ही जाति के लोग खाएं मंदिर के नाम पर भगवान को दान सोना चांदी पैसा चुराकर घर ले जाते हैं कुछ पुजारी
    user_मानवाधिकार  भारतीय
    मानवाधिकार भारतीय
    Lawyer चंदेरी, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • डोल ग्यारस पर श्रीजी भगवान का निकला जल विहार, भक्ति में डूबा कस्बा मड़ावरा मड़ावरा। डोल ग्यारस के पावन अवसर पर कस्बा मड़ावरा में श्रीजी भगवान का जल विहार कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान श्रीजी भगवान की भव्य शोभायात्रा साला जी मंदिर से निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रीजी भगवान की शोभायात्रा पटकान जी मंदिर से प्रारंभ होकर तालाब पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ जल विहार कराया गया। इसके बाद शोभायात्रा चकिया घाट, सामड़वा तिवारी मोहल्ला तिवारी मोहल्ला, सोनी मोहल्ला एवं लंबरदार मोहल्ला होते हुए कस्बा के विभिन्न मार्गों से निकली। शोभायात्रा में डीजे की धार्मिक धुनों पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने श्रीजी भगवान की पूजा-अर्चना एवं आरती कर स्वागत किया। लोगों ने अपने घरों के सामने श्रीजी भगवान की पूजा-पाठ कर आशीर्वाद लिया। पूरे कस्बा में दिनभर धार्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ डोल ग्यारस का पर्व मनाया तथा भगवान श्रीजी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। जिसमें प्रभात फेरिया द्वारा गाना आज किया गया कि किसने भगवान के गाना गाए गए रिपोर्टर प्रकाश सिंह लोधी ललितपुर
    3
    डोल ग्यारस पर श्रीजी भगवान का निकला जल विहार, भक्ति में डूबा कस्बा मड़ावरा 
मड़ावरा। डोल ग्यारस के पावन अवसर पर कस्बा मड़ावरा में श्रीजी भगवान का जल विहार कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान श्रीजी भगवान की भव्य शोभायात्रा साला जी मंदिर से निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
श्रीजी भगवान की शोभायात्रा पटकान जी   मंदिर से प्रारंभ होकर तालाब पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ जल विहार कराया गया। इसके बाद शोभायात्रा चकिया घाट, सामड़वा तिवारी मोहल्ला तिवारी मोहल्ला, सोनी मोहल्ला एवं लंबरदार मोहल्ला होते हुए कस्बा  के विभिन्न मार्गों से निकली।
शोभायात्रा में डीजे की धार्मिक धुनों पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने श्रीजी भगवान की पूजा-अर्चना एवं आरती कर स्वागत किया। लोगों ने अपने घरों के सामने श्रीजी भगवान की पूजा-पाठ कर आशीर्वाद लिया।
पूरे कस्बा में दिनभर धार्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ डोल ग्यारस का पर्व मनाया तथा भगवान श्रीजी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। जिसमें प्रभात फेरिया द्वारा गाना आज किया गया कि किसने भगवान के गाना गाए गए 
रिपोर्टर प्रकाश सिंह लोधी ललितपुर
    user_Prakash Singh
    Prakash Singh
    मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • श्रद्धापूर्वक मनायी गई जलझूलनी एकादशी, देव विग्रहों का तालाबों में कराया गया जलाभिषेक जलझूलनी एकादशी का पर्व पूरे जनपद में श्रद्धा और उत्साहपूर्वक मनाया गया। ग्रामीण अंचलों में भी त्यौहार को पारंपरिक तरीके से मनाया गया। बुधवार को कस्बे में स्थित विभिन्न मंदिरों और देवालयों से विग्रहों को सुंदर सुसज्जित विमानों में विराजमान कर उनकी शोभायात्रा निकाली गई और स्थानीय तालाब पर सभी का जलाभिषेक किया गया। डोल ग्यारस के नाम से पुकारे जाने वाले इस त्यौहार पर मंदिरों के गर्भगृह से विग्रहों का स्थानीय जलस्रोतों तक ससम्मान ले जाकर जलाभिषेक कराया जाता, ऐसी मान्यता है कि जलझूलनी एकादशी पर देव विग्रहों के जलाभिषेक के बाद जलस्रोतों का जल स्वच्छ और पवित्र हो जाता है। इस दौरान कस्बे में बुधवार शाम जलाभिषेक यात्रा शालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर श्रीराम जानकी मंदिर, ठेकेदार के हनुमान मंदिर, राधेकृष्ण मंदिर, बजरंगबली मंदिर रावतपुरा, मोतीमहाराज मंदिर, नृसिंह मंदिर, श्रीलवकुश मंदिर रनगांव समेत विभिन्न मंदिरों से विमान पुराना बाजार स्थित पाठकान जी मंदिर पर एकत्र हुये जहां सभी विमानों में विराजमान विग्रहों की मंगल आरती की गई जिसके पश्चात सभी विमान स्थानीय प्राचीन तालाब पर पहुंचे जहां विग्रहों का जलाभिषेक कराया गया। जलाभिषेक के उपरांत सभी विमान वापस अपने अपने मंदिरों में पहुंचे जहां गर्भगृह में विग्रहों को ससम्मान विराजमान करा दिया गया।
    1
    श्रद्धापूर्वक मनायी गई जलझूलनी एकादशी, देव विग्रहों का तालाबों में कराया गया जलाभिषेक
जलझूलनी एकादशी का पर्व पूरे जनपद में श्रद्धा और उत्साहपूर्वक मनाया गया। ग्रामीण अंचलों में भी त्यौहार को पारंपरिक तरीके से मनाया गया। बुधवार को कस्बे में स्थित विभिन्न मंदिरों और देवालयों से विग्रहों को सुंदर सुसज्जित विमानों में विराजमान कर उनकी शोभायात्रा निकाली गई और स्थानीय तालाब पर सभी का जलाभिषेक किया गया। डोल ग्यारस के नाम से पुकारे जाने वाले इस त्यौहार पर मंदिरों के गर्भगृह से विग्रहों का स्थानीय जलस्रोतों तक ससम्मान ले जाकर जलाभिषेक कराया जाता, ऐसी मान्यता है कि जलझूलनी एकादशी पर देव विग्रहों के जलाभिषेक के बाद जलस्रोतों का जल स्वच्छ और पवित्र हो जाता है। इस दौरान कस्बे में बुधवार शाम जलाभिषेक यात्रा शालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर श्रीराम जानकी मंदिर, ठेकेदार के हनुमान मंदिर, राधेकृष्ण मंदिर, बजरंगबली मंदिर रावतपुरा, मोतीमहाराज मंदिर, नृसिंह मंदिर, श्रीलवकुश मंदिर रनगांव समेत विभिन्न मंदिरों से विमान पुराना बाजार स्थित पाठकान जी मंदिर पर एकत्र हुये जहां सभी विमानों में विराजमान विग्रहों की मंगल आरती की गई जिसके पश्चात सभी विमान स्थानीय प्राचीन तालाब पर पहुंचे जहां विग्रहों का जलाभिषेक कराया गया। जलाभिषेक के उपरांत सभी विमान वापस अपने अपने मंदिरों में पहुंचे जहां गर्भगृह में विग्रहों को ससम्मान विराजमान करा दिया गया।
    user_इमरान ख़ान, मड़ावरा
    इमरान ख़ान, मड़ावरा
    Media house मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बजरंग दल के इन खटमल दंगाइयों गुंडो को जूता मारो सालों को जिन लोगों ने ओबीसी एससी एसटी हिंदू परिवार लोधी के कपड़े वाहनों की होली जलाई इनको मारो जूता सालों को हो जाओ ओबीसी एससी एसटी तैयार साथियों पुलिस प्रशासन इन दंगाइयों का समर्थन कर रही देख रही इन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें जिला अशोकनगर के ग्राम पिपरई में लोधी समाज के व्यक्ति ने हनुमान जी की मूर्ति तोड़ी पर उसकी सजा कानूनी रूप से मिलनी चाहिए ठीक है लेकिन बजरंग दल वालों ने उसके साथ मारपीट की पूरे गांव में नंगा घुमाया गया बजरंग दल वालों ने भैंस चोरी की लोधीओबीसी एससी एसटी पूरे परिवार के साथ मारपीट की गई मासूम बच्चों के साथ मारपीट की गई उसके मकान पर बुलडोजर चलाया गया यह क्या संवैधानिक न्याय हैं उन अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो सुप्रीम कोर्ट का आदेश है अपराधी के परिवार को प्रताड़ित नहीं किया जा सकता या उसकी
    1
    बजरंग दल के इन खटमल दंगाइयों गुंडो को जूता मारो सालों को जिन लोगों ने ओबीसी एससी एसटी हिंदू परिवार लोधी के कपड़े वाहनों की होली जलाई इनको मारो जूता सालों को हो जाओ ओबीसी एससी एसटी तैयार साथियों पुलिस प्रशासन इन दंगाइयों का समर्थन कर रही देख रही इन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें जिला अशोकनगर के ग्राम पिपरई में लोधी समाज के व्यक्ति ने हनुमान जी की मूर्ति तोड़ी पर उसकी सजा कानूनी रूप से मिलनी चाहिए  ठीक है लेकिन बजरंग दल वालों ने उसके साथ मारपीट की पूरे गांव में नंगा घुमाया गया बजरंग दल वालों ने भैंस चोरी की लोधीओबीसी एससी एसटी पूरे परिवार के साथ मारपीट की गई मासूम बच्चों के साथ मारपीट की गई  उसके मकान पर बुलडोजर चलाया गया यह क्या संवैधानिक न्याय हैं उन  अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो सुप्रीम कोर्ट का आदेश है अपराधी के परिवार को प्रताड़ित नहीं किया जा सकता या उसकी
    user_मानवाधिकार  भारतीय
    मानवाधिकार भारतीय
    Lawyer चंदेरी, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.