Shuru
Apke Nagar Ki App…
कौशाम्बी: उदहिन बुजुर्ग गांव में 10 साल से पेयजल संकट, जल जीवन मिशन के नल बने शोपीस
कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
कौशाम्बी: उदहिन बुजुर्ग गांव में 10 साल से पेयजल संकट, जल जीवन मिशन के नल बने शोपीस
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- काला मोतिया में आंखों की रोशनी धीरे-धीरे बिना किसी दर्द के चली जाती है... प्राचार्य डॉ हरिओम सिंह मेडिकल कॉलेज कौशांबी मे विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर हुआ रैली का आयोजन ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS कौशाम्बी...स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कौशाम्बी के तत्वावधान में सोमवार को विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के अंतर्गत जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनमानस को काला मोतिया के प्रति सचेत करना और समय पर जांच के महत्व को समझाना रहा जागरूकता रैली कार्यक्रम की शुरुआत चिकित्सालय परिसर में एक जागरूकता रैली के साथ हुई। एम0बी0बी0एस0 छात्रों और स्टाफ ने बैनर और पोस्टरों के माध्यम से लोगों को दृष्टि के मूक चोर (ग्लूकोमा) के लक्षणों के बारे में जानकारी दी। रैली ने पूरे परिसर का भ्रमण कर मरीजों और उनके तीमारदारों को नियमित नेत्र परीक्षण के लिए प्रोत्साहित किया। रैली के पश्चात कॉलेज के लेक्चर थिएटर-2 में एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा0 हरिओम कुमार सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बताया कि काला मोतिया दृष्टि का मूक चोर है। इसमें आंखों की रोशनी धीरे-धीरे बिना किसी दर्द के चली जाती है, इसलिए 40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को नियमित जांच करानी चाहिए। इसके पश्चात विशेषज्ञों ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से ग्लूकोमा के वैज्ञानिक पहलुओं और इससे बचाव के आधुनिक तरीकों पर चर्चा की।नेत्र रोग विशेषज्ञ डा0 मृदुला रंजन ने बताया कि काला मोतिया के लक्षण शुरुआत में महसूस नहीं होते। जब तक व्यक्ति को दृष्टि कम होने का एहसास होता है, तब तक काफी नुकसान हो चुका होता है। इसलिए समय-समय पर आंखों के दबाव की जांच कराना अनिवार्य है एवं जिन लोगों को मधुमेह,उच्च रक्तचाप है या जिनके परिवार में ग्लूकोमा का इतिहास रहा है,उन्हें विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। साथही यह भी बताया गया कि काला मोतिया से होने वाला नुकसान लाइलाज है, लेकिन समय पर पहचान और सही इलाज से बची हुई रोशनी को सुरक्षित रखा जा सकता है। अंधापन रोकने के लिए प्रारंभिक जांच ही एकमात्र उपाय है।कार्यक्रम में आचार्य, डा0 सरस्वती जयसवाल यादव, वरिष्ठ परामर्शदाता,डा0 सुरभि प्रकाश, सह आचार्य, डा0 राकेश कुमार शक्ला, डा0 अरिन्दम् चक्रवर्ती, डा0 रविरंजन सिंह, डा0 शारदा सिंह, डा0 हेमलता द्विवेदी, सहायक आचार्य, डा0 अंकित कुमार तिवारी, डा0 शिवम् बिश्नोई, डा0 संतोष कुमार, डा0 आत्मिक सिंह, डा0 संदीप कुमार डा0 पंकज तिवारी, डा0 अरूण पाण्डेय एवं सीनियर व जूनियर रेजीडेन्ट तथा एम0बी0बी0एस0 प्रथम व द्वितीय बैच के समस्त छात्र छात्राऐं उपस्थित रहे।1
- पहले बताया कि लड़की खुद कुएं में कूदी, फिर बताया गया प्रेम प्रसंग था, फिर कहा गया कि किसी ने धक्का दे दिया। और जब इतने से बात नहीं बनी तो पुलिस ने notice जारी किया कि इस मामले पर कोई बात न करे वरना उनपर FIR की जाएगी। अब स्थानीय लोग ही पुलिस की नाक में दम करके रखे हैं! बढ़िया है कम से कम लोग जागरूक तो हो रहे हैं, उन्हें पता तो है कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए होती है और उन्हें प्रश्न पूछने का अधिकार है।1
- रायबरेली जिले के ऊँचाहार स्थित एनटीपीसी परियोजना में काम कर रहे मजदूरों का ठेकेदारो पर रविवार को मजदूरों की मजदूरी न देने आवाज उठाने वाले मजदूरों को टारगेट कर काम से निकालने और गेटपास रिनिवल न करने जैसे गम्भीर आरोपों और मजदूर यूनियन संघ के पदाधिकारियों के द्वारा धरना प्रदर्शन की चेतावनी के बाद, दूसरे पक्ष का आया बयान सामने वही दूसरे पक्ष ने किसी भी यूनियन से न जुड़े होने बिना किसी यूनियन के पूरी मजदूरी पाने का दावा किया है। अपने बयान में नितेश कुमार पांडेय ने बताया कि हम KP contruction में काम कर रहे हैं ,हम किसी यूनियन में नहीं है, हम सही से काम कर रहे हैं, हमको पिछले पांच -छे सालों से जब से काम कर रहे हैं, हमें और हमारे पूरे स्टांप को पूरा पैसा पूरा वेतन दिया जा रहा है। वही मौजूद शिव शंकर ने भी किसी प्रकार की समस्या न होने की बात कही है, और ठेकेदारो के द्वारा पूरा पैसे मिलने की बात स्वीकार की है। इस दौरान नितेश कुमार पांडेय, शिव शंकर लवकुश, शिव कुमार, सुनील कुमार, मनोज कुमार, अमर बहादुर, जितेंद्र , सोनू, फूल चन्द्र, मिश्री लाल राम उजेर दिनेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे हैं।1
- ऊंचाहार/रायबरेली:एनटीपीसी ऊंचाहार प्लांट में कार्यरत श्रमिकों ने एक स्वर में उन खबरों का खंडन किया है जिनमें मजदूरों के शोषण और वेतन विसंगतियों की बात कही जा रही थी। प्लांट परिसर के बाहर एकत्रित हुए दर्जनों श्रमिकों ने स्पष्ट किया कि उन्हें नियमानुसार भुगतान किया जा रहा है और वे अपनी कार्यप्रणाली से पूरी तरह संतुष्ट हैं। - इन श्रमिकों ने दर्ज कराया अपना पक्ष इस पक्ष को मजबूती से रखने वाले प्रमुख श्रमिकों में संदीप कुमार, अंकित, शिवशंकर, राम भवन, सद्दाम, सूरज, राम विलास, अर्जुन, राम प्रताप, शत्रुघ्न, राम आधार, राम किशुन, अजय कुमार, सुनील कुमार, सतीश, विनोद कुमार, पंकज कुमार, राम कुमार और ज्ञान प्रकाश शामिल हैं। - श्रमिकों का नया बयान: "शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की साजिश" श्रमिकों ने एक साझा बयान जारी करते हुए कहा कि कुछ बाहरी तत्व और कथित संगठन प्लांट के शांतिपूर्ण औद्योगिक माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा: "हमें ठेकेदारों या प्रबंधन से कोई शिकायत नहीं है। हमें सुरक्षा उपकरण और समय पर वेतन मिल रहा है। जो लोग हमारे नाम पर विरोध की बात कर रहे हैं, वे हमें गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। हम शांति से अपना काम करना चाहते हैं।" श्रमिकों ने आगे यह भी जोड़ा कि वे किसी भी प्रकार की राजनीति का हिस्सा नहीं बनना चाहते और उन्हें अपनी कंपनी (एपी कंस्ट्रक्शन और अन्य) पर पूरा भरोसा है। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चल रही नकारात्मक खबरों पर विराम लगता नजर आ रहा है।2
- खागा फतेहपुर डंपर पलटने से बड़ा हादसा टला कल भी पलटा था ट्रैक्टर बाल बाल बचा था चालक शायद बड़े हादसे का इंतजार? रोक के बावजूद भी लगातार ट्रक, डंपर व ट्रैक्टरों का आवागमन जारी जिम्मेदार मौन? शाम ढलते ही सैकड़ो मोरम लदे ओवरलोड डंपर और ट्रैक्टर धड़के से निकलते हैं विभाग की नहीं पड़ती नजर कार्यवाही के नाम में सिर्फ खानापूर्ति आखिर इन लोगों के ऊपर कब होगी कार्रवाई या कोई बड़े हादसे का इंतजार ? पूरा मामला किशनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बने वैकल्पिक रास्ते के नागा बाबा कुटी के पास..1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी2
- क्या ये उस मासूम बेटी की गलती है कि वो सवर्ण समाज से आती है😭😭 उसके बलात्कारी दरिंदे खुले आकाश के तले घूम रहे हैं😡😡,और किसी मे ये दम नही की कोई उनका एनकाउंटर कर पाए😡😡😡1