Shuru
Apke Nagar Ki App…
"कैंसर पीड़ित कर्मी की मौत पर UCIL घिरा, आंदोलन की चेतावनी" बड़ा सवाल: मजदूर की जान सस्ती क्यों? 18 मार्च 2026 को यूसीआईएल के संगठन सचिव बाघराई हो की कैंसर से मौत हो जाती है… लेकिन उससे भी बड़ा सवाल यह है कि — 👉 जब वो नौकरी के दौरान गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, तो प्रबंधन ने उनकी मदद क्यों नहीं की? 👉 “7 डिजीज पॉलिसी” में कैंसर आने के बावजूद उनके बेटे को नौकरी क्यों नहीं दी गई? 25 मार्च को हुई श्रद्धांजलि सभा में भारतीय कामगार श्रमिक संघ ने खुलकर यूसीआईएल प्रबंधन पर सवाल उठाए और साफ चेतावनी दी — ⚠️ अब मजदूरों के हक के लिए आंदोलन होगा! यह सिर्फ एक व्यक्ति की कहानी नहीं है… यह हर उस मजदूर की लड़ाई है जो सिस्टम के भरोसे काम करता है। 👉 वीडियो को पूरा देखें, अपनी राय कमेंट में दें 👉 अगर आप भी मजदूरों के हक के साथ हैं तो वीडियो को शेयर जरूर करें
Suraj murmu
"कैंसर पीड़ित कर्मी की मौत पर UCIL घिरा, आंदोलन की चेतावनी" बड़ा सवाल: मजदूर की जान सस्ती क्यों? 18 मार्च 2026 को यूसीआईएल के संगठन सचिव बाघराई हो की कैंसर से मौत हो जाती है… लेकिन उससे भी बड़ा सवाल यह है कि — 👉 जब वो नौकरी के दौरान गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, तो प्रबंधन ने उनकी मदद क्यों नहीं की? 👉 “7 डिजीज पॉलिसी” में कैंसर आने के बावजूद उनके बेटे को नौकरी क्यों नहीं दी गई? 25 मार्च को हुई श्रद्धांजलि सभा में भारतीय कामगार श्रमिक संघ ने खुलकर यूसीआईएल प्रबंधन पर सवाल उठाए और साफ चेतावनी दी — ⚠️ अब मजदूरों के हक के लिए आंदोलन होगा! यह सिर्फ एक व्यक्ति की कहानी नहीं है… यह हर उस मजदूर की लड़ाई है जो सिस्टम के भरोसे काम करता है। 👉 वीडियो को पूरा देखें, अपनी राय कमेंट में दें 👉 अगर आप भी मजदूरों के हक के साथ हैं तो वीडियो को शेयर जरूर करें
More news from झारखंड and nearby areas
- बड़ा सवाल: मजदूर की जान सस्ती क्यों? 18 मार्च 2026 को यूसीआईएल के संगठन सचिव बाघराई हो की कैंसर से मौत हो जाती है… लेकिन उससे भी बड़ा सवाल यह है कि — 👉 जब वो नौकरी के दौरान गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, तो प्रबंधन ने उनकी मदद क्यों नहीं की? 👉 “7 डिजीज पॉलिसी” में कैंसर आने के बावजूद उनके बेटे को नौकरी क्यों नहीं दी गई? 25 मार्च को हुई श्रद्धांजलि सभा में भारतीय कामगार श्रमिक संघ ने खुलकर यूसीआईएल प्रबंधन पर सवाल उठाए और साफ चेतावनी दी — ⚠️ अब मजदूरों के हक के लिए आंदोलन होगा! यह सिर्फ एक व्यक्ति की कहानी नहीं है… यह हर उस मजदूर की लड़ाई है जो सिस्टम के भरोसे काम करता है। 👉 वीडियो को पूरा देखें, अपनी राय कमेंट में दें 👉 अगर आप भी मजदूरों के हक के साथ हैं तो वीडियो को शेयर जरूर करें1
- बहरागोड़ा : कड़ी सुरक्षा के बीच डिफ्यूज हुआ 227 किलो का बम, 10 फीट गड्ढे में दफनाकर ऑपरेशन को दिया अंजाम।1
- शुरू ऐप न्यूज़ चैनल मैं आपका स्वागत है मैं रवि गुप्ता प्रेस रिपोर्टर आप देख सकते हैं कि सूर्य उदय के साथ चैती छठ पूजा समापन हुआ।4
- सरायकेला कॉपरेटिव बैंक 32 करोड़ घोटाले मामले में शाखा प्रबंधक , कर्मचारी और व्यवसायी दोषी करार सरायकेला कॉपरेटिव बैंक से 32 करोड़ घोटाले के मामले में शाखा प्रबंधक सुनील कुमार सत्पति, कर्मचारी मनीष देवग़म और व्यवसायी संजय डालमिया को एंटी करप्शन ब्यूरो के विशेष न्यायालय से दोषी करार दिया गया हे । एंटी करप्शन ब्यूरो न्यायालय के विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन ब्यूरो के विशेष न्यायाधीश पीयूष श्रीवास्तव के न्यायालय में सुनवाई पुरी कर घोटाले के आरोपी शाखा प्रबंधक सुनील कुमार सत्पति, कर्मचारी मनीष देवग़म और व्यवसायी संजय डालमिया को बैंक से 32 करोड़ घोटाले के मामले में दोषी करार दिया गया। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। दोषी आरोपियों की सजा की अवधि की सुनवाई के लिए अगली तारीख 30 मार्च को निर्धारित किया गया है। कॉपरेटिव बैंक में घोटाले की प्राथमिकी सरायकेला थाने में वर्ष 2019 में दर्ज कराई गई थी। बाद में राज्य की अपराध अनुसंधान विभाग, सीआईडी ने इस मामले की जांच कर न्यायलय को जांच प्रतिवेदन दिया था। #कॉपरेटिवबैंक #कोल्हानखबर #पसिंहभूमसमाचार #सरायकेला #चाईबासाअपराध #बैंकघोटाला1
- रामनवमी के पूर्व सिल्ली में जुलुस व भब्य श्री राम शोभा यात्रा का आयोजन1
- सिल्ली : प्रखंड के लोटा में स्थित राजकीय कृत मध्य विद्यालय में बुधवार को विद्यालय के 100 वर्ष पूरा होने पर सताताब्दी समारोह एवं वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेन्द्र नाथ बड़ाइक, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नगेन्द्र नाथ मुंडा, वार्ड सदस्य अजित महतो, पुर्व मुखिया रविन्द्र नाथ मुंडा, सेवा निवृत्त शिक्षक रविलाल मुंडा, आनंद महतो, प्रेमनंद महतो, कार्तिक महतो मिथुन चंद्र महतो एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। विद्यालय प्रबंधन की ओर से अतिथियों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं वार्षिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं को अतिथियों के द्वारा रिपोर्ट कार्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने लघु नाटिका एवं सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुती कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी ने विद्यालय प्रबंधन को 100 वर्ष पूरे होने पर बधाई देते हुए कहा कि चुआड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद रघुनाथ महतो के सहादत की धरती पर स्थित यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में अपना विशिष्ट स्थान रखता है। वहीं उन्होंने कहा कि शिक्षा मानव जीवन का सबसे अमूल्य धन है, जो व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए भी अनिवार्य है। उन्होंने क्षेत्र में इस विद्यालय के योगदान को अतुलनीय बताया। प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक ने कहा कि सभी छात्र- छात्राएं शिक्षा की गुणवत्ता एवं शिक्षा के प्रति सदैव समर्पित होते हुए मन लगाकर पढ़ें। जिससे विद्यालय एवं क्षेत्र तथा अपने माता पिता के साथ गांव का नाम रोशन करेंगे। और आप पढ़- लिखकर उच्च पद पर आसीन होंगे। प्रभारी प्रधानाध्यापक उपेंद्र लाल महतो ने कहा कि वर्ष 1925-26 में स्थापित यह विद्यालय लगातार क्षेत्र में ज्ञान का प्रकाश फैला रहा है। उन्होंने इसके लिए संस्थापक सदस्यों, पूर्ववर्ती एवं वर्तमान छात्र- छात्राओं एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नन्दी कुम्भकार ने किया।इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं में प्राणेश रंजन वर्मा, सुनील कुमार, उज्जवला कुमारी, सपना बाखला, फुलमती तिर्की, कुंती देवी, मीनू देवी, नियति महतो, सुमित्रा देवी, अशोक महतो समेत अभिभावक गण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।1
- सोनाहातू पूर्वी के बारेंदा पंचायत के महातीर्थ सतीघाट पांडुडीह में आज से कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र पूजा शुरू... #शारदीय_नवरात्रि #नवरात्रि_पूजा #महातीर्थ_सतीघाट #पांडुडीह #सोनाहातू #जय_माता_दी1
- रांची : बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में मांडर ,चन्हो एवं ब्राम्बे में क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और युवाओं की भागीदारी देखने को मिली। पूरे क्षेत्र में भक्ति , उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। इस अवसर पर क्षेत्र के युवा नेता ओम शंकर गुप्ता भी शोभायात्रा में शामिल हुए। उन्होंने जुलूस में सहभागिता कर न केवल लोगों का उत्साहवर्धन किया, बल्कि समाज को एक जुट रहने का संदेश भी दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि समाज की शक्ति उसकी एकता में निहित होती है। हमें सभी मतभेदों को भूलकर अपने धर्म संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए एकजुट होना होगा। शोभा यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में जयकारों, ढोल -नगाड़ों और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से संपन्न हुआ , जिसमें स्थानीय समिति के सदस्यों एवं गणमान्य लोगों की सक्रिय भूमिका रही।1