logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर दो सगे भाइयों की घटनास्थल पर मौत परसोडी NH 47 पर भीषण सड़क हादसा

3 hrs ago
user_Nikhil Yeutakar
Nikhil Yeutakar
रिपोर्टर निखिल येऊतकर पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर दो सगे भाइयों की घटनास्थल पर मौत परसोडी NH 47 पर भीषण सड़क हादसा

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • परसोडी NH 47 पर भीषण सड़क हादसा
    1
    परसोडी NH 47 पर भीषण सड़क हादसा
    user_Nikhil Yeutakar
    Nikhil Yeutakar
    रिपोर्टर निखिल येऊतकर पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पांढुर्णा:-वयोवृद्ध और अशक्त बैलों की खरीद बढ़ी, नागपुर की ओर ले जाने पर सवाल सौसर क्षेत्र के ग्राम सावरनी में हर गुरुवार को लगने वाला बैल बाजार एक बार फिर तस्करी की आशंकाओं को लेकर चर्चा में है। जानकारी के अनुसार, बाजार से बैलों को पिकअप वाहनों में भरकर तथा पैदल नागपुर की ओर ले जाया जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि जहां किसान खेती-किसानी के लिए स्वस्थ और मजबूत बैलों की खरीद करते हैं, वहीं इस बाजार में बड़ी संख्या में वयोवृद्ध और अशक्त बैलों की खरीदी भी हो रही है। ऐसे बैल, जो कृषि कार्य के लिए उपयुक्त नहीं हैं, उन्हें तस्करों द्वारा कम दामों में खरीदकर बाहर ले जाया जा रहा है। इस मामले को लेकर युवा अनुसूचित जाति विभाग पांढुर्णा के जिला अध्यक्ष गुलशन गजभिए ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सुझाव दिया है कि प्रत्येक गुरुवार को लगने वाले इस बाजार में पुलिस द्वारा साप्ताहिक जांच अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि बाजार से बाहर जाने वाले प्रत्येक खरीदार के दस्तावेजों की जांच की जाए, साथ ही खरीदे गए बैलों की वास्तविक स्थिति और स्वामित्व की पुष्टि भी की जाए। इससे अवैध तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकता है। गुलशन गजभिए ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील करते हुए कहा कि यदि नियमित निगरानी और सख्ती बरती जाए, तो इस प्रकार की गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सकती है।
    4
    पांढुर्णा:-वयोवृद्ध और अशक्त बैलों की खरीद बढ़ी, नागपुर की ओर ले जाने पर सवाल
सौसर क्षेत्र के ग्राम सावरनी में हर गुरुवार को लगने वाला बैल बाजार एक बार फिर तस्करी की आशंकाओं को लेकर चर्चा में है। जानकारी के अनुसार, बाजार से बैलों को पिकअप वाहनों में भरकर तथा पैदल नागपुर की ओर ले जाया जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है।
बताया जा रहा है कि जहां किसान खेती-किसानी के लिए स्वस्थ और मजबूत बैलों की खरीद करते हैं, वहीं इस बाजार में बड़ी संख्या में वयोवृद्ध और अशक्त बैलों की खरीदी भी हो रही है। ऐसे बैल, जो कृषि कार्य के लिए उपयुक्त नहीं हैं, उन्हें तस्करों द्वारा कम दामों में खरीदकर बाहर ले जाया जा रहा है।
इस मामले को लेकर युवा अनुसूचित जाति विभाग पांढुर्णा के जिला अध्यक्ष गुलशन गजभिए ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सुझाव दिया है कि प्रत्येक गुरुवार को लगने वाले इस बाजार में पुलिस द्वारा साप्ताहिक जांच अभियान चलाया जाए।
उन्होंने कहा कि बाजार से बाहर जाने वाले प्रत्येक खरीदार के दस्तावेजों की जांच की जाए, साथ ही खरीदे गए बैलों की वास्तविक स्थिति और स्वामित्व की पुष्टि भी की जाए। इससे अवैध तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकता है।
गुलशन गजभिए ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील करते हुए कहा कि यदि नियमित निगरानी और सख्ती बरती जाए, तो इस प्रकार की गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सकती है।
    user_Roshan Kapse
    Roshan Kapse
    पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मोदी जी ने ऐसी रैली गुजरात में भी नहीं की, हमारे परिवार को बेवजह बदनाम किया जा रहा है बोले तेजस्वी, हिमांता पहुंचे खाटू श्याम की शरण में, चुनाव आयोग बीजेपी की पार्टी बोले अखिलेश, शांति वार्ता में पाकिस्तान गदगद और ईरान ने किया राहत सामग्री के लिए भारत का धन्यवाद.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    मोदी जी ने ऐसी रैली गुजरात में भी नहीं की, हमारे परिवार को बेवजह बदनाम किया जा रहा है बोले तेजस्वी, हिमांता पहुंचे खाटू श्याम की शरण में, चुनाव आयोग बीजेपी की पार्टी बोले अखिलेश, शांति वार्ता में पाकिस्तान गदगद और ईरान ने किया राहत सामग्री के लिए भारत का धन्यवाद.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Prabhatpattan, Betul•
    15 hrs ago
  • 🔹*“किराये की मशीन हड़पने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, थ्रेसर बरामद” 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के कुशल ने .तृत्व एवं मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) भैंसदेही श्री भूपेन्द्र सिंह मौर्य के निर्देशन में आपराधिक विश्वासघात के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। 🔹 *घटना का विवरण:* दिनांक 10.04.2026 को प्रार्थी नागोराव धोटे द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके पास किसान एग्रो की डबल फेन हडंबा थ्रेसर मशीन थी, जिसे उसने दिनांक 15.01.2025 को आरोपी कुंजीलाल पिता काशीराम जामुनकर (उम्र 32 वर्ष), निवासी दहेन्द्री, चौकी काटकुंभ, थाना चिखलदरा, जिला अमरावती (महाराष्ट्र) को परिचितों के माध्यम से 70,000/- रुपये में किराये पर दिया था। आरोपी द्वारा 60,000/- रुपये अग्रिम दिए गए, शेष राशि 10,000/- रुपये बकाया थी। निर्धारित अवधि पूर्ण होने के पश्चात आरोपी ने न तो मशीन वापस की और न ही शेष राशि का भुगतान किया, जिससे प्रार्थी को संदेह हुआ कि मशीन का दुरुपयोग अथवा विक्रय कर दिया गया है। 🔹प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना में *अपराध क्रमांक 43/26 धारा 316(2) बीएनएस के* तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹 *विवेचना एवं कार्यवाही:* विवेचना के दौरान प्रार्थी के कथन लिए गए तथा 500 रुपये के ई-स्टांप पर तैयार किरायेनामा प्रस्तुत किया गया, जिसमें मशीन को दिनांक 15.01.2025 से 15.04.2025 तक किराये पर देने का उल्लेख था। 🔹पुलिस द्वारा आरोपी कुंजीलाल जामुनकर को विधिवत गिरफ्तार कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर उसके चाचा परसराम के घर ग्राम बुटीदा से प्रार्थी की हडंबा थ्रेसर मशीन बरामद कर जप्त की गई। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। 🔹 *सराहनीय भूमिका:* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक वहीद खान, सहायक उपनिरीक्षक जगदीश नावरे, प्रधान आरक्षक 260 आशीष कवडकर, आरक्षक 669 हर्षवर्धन, सैनिक 97 विनोद एवं सैनिक 195 अमित की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    2
    🔹*“किराये की मशीन हड़पने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, थ्रेसर बरामद”
🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के कुशल ने
.तृत्व एवं मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) भैंसदेही श्री भूपेन्द्र सिंह मौर्य के निर्देशन में आपराधिक विश्वासघात के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
🔹 *घटना का विवरण:* 
दिनांक 10.04.2026 को प्रार्थी नागोराव धोटे द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके पास किसान एग्रो की डबल फेन हडंबा थ्रेसर मशीन थी, जिसे उसने दिनांक 15.01.2025 को आरोपी कुंजीलाल पिता काशीराम जामुनकर (उम्र 32 वर्ष), निवासी दहेन्द्री, चौकी काटकुंभ, थाना चिखलदरा, जिला अमरावती (महाराष्ट्र) को परिचितों के माध्यम से 70,000/- रुपये में किराये पर दिया था। आरोपी द्वारा 60,000/- रुपये अग्रिम दिए गए, शेष राशि 10,000/- रुपये बकाया थी। निर्धारित अवधि पूर्ण होने के पश्चात आरोपी ने न तो मशीन वापस की और न ही शेष राशि का भुगतान किया, जिससे प्रार्थी को संदेह हुआ कि मशीन का दुरुपयोग अथवा विक्रय कर दिया गया है।
🔹प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना में *अपराध क्रमांक 43/26 धारा 316(2) बीएनएस के* तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
🔹 *विवेचना एवं कार्यवाही:* 
विवेचना के दौरान प्रार्थी के कथन लिए गए तथा 500 रुपये के ई-स्टांप पर तैयार किरायेनामा प्रस्तुत किया गया, जिसमें मशीन को दिनांक 15.01.2025 से 15.04.2025 तक किराये पर देने का उल्लेख था।
🔹पुलिस द्वारा आरोपी कुंजीलाल जामुनकर को विधिवत गिरफ्तार कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर उसके चाचा परसराम के घर ग्राम बुटीदा से प्रार्थी की हडंबा थ्रेसर मशीन बरामद कर जप्त की गई।
गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
🔹 *सराहनीय भूमिका:* 
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक वहीद खान, सहायक उपनिरीक्षक जगदीश नावरे, प्रधान आरक्षक 260 आशीष कवडकर, आरक्षक 669 हर्षवर्धन, सैनिक 97 विनोद एवं सैनिक 195 अमित की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बैतूल।शहर में एक निजी अस्पताल से लापता हुए मरीज का शव माचना नदी में मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान इटावा (थाना बोरदेही) निवासी इशोप पंडोले (उम्र लगभग 58-60 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों ने पिछले 10 दिनों से उनकी तलाश की थी। *किडनी पथरी के इलाज के लिए कराया था भर्ती* जानकारी के अनुसार, इशोप पंडोले को 31 मार्च 2026 को किडनी में पथरी की शिकायत के चलते शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक उनका इलाज आयुष्मान योजना के तहत किया जा रहा था और 3 अप्रैल तक उनकी एंट्री आयुष्मान पोर्टल पर दर्ज थी। *3 अप्रैल को अचानक हुए लापता* बताया गया है कि 3 अप्रैल को मरीज अचानक अस्पताल से लापता हो गए। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में उन्हें अस्पताल से बाहर जाते हुए देखा गया है। प्रबंधन का दावा है कि उस समय उनके साथ एक अटेंडेंट भी मौजूद था और परिजनों को इसकी जानकारी थी। वहीं, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अस्पताल की निगरानी में चूक के कारण ही मरीज लापता हुआ। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर 5 अप्रैल को कोतवाली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई और एसपी कार्यालय में भी शिकायत की। *माचना नदी में मिला शव* इसी बीच कंट्रोल रूम को भयावाड़ी क्षेत्र के पास माचना नदी में एक शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में शव 5 से 6 दिन पुराना बताया गया। जारी किए गए पंपलेट के आधार पर शव की पहचान इशोप पंडोले के रूप में की गई। *पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा* कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मरीज अस्पताल से निकलकर नदी तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। *जांच के घेरे में अस्पताल प्रबंधन* घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन और परिजनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और सच्चाई सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। *बड़ा सवाल: लापरवाही या हादसा?* अस्पताल से मरीज का इस तरह लापता होना और फिर उसका शव नदी में मिलना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। क्या यह महज एक हादसा है या किसी बड़ी लापरवाही का परिणाम—यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
    2
    बैतूल।शहर में एक निजी अस्पताल से लापता हुए मरीज का शव माचना नदी में मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान इटावा (थाना बोरदेही) निवासी इशोप पंडोले (उम्र लगभग 58-60 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों ने पिछले 10 दिनों से उनकी तलाश की थी।
*किडनी पथरी के इलाज के लिए कराया था भर्ती*
जानकारी के अनुसार, इशोप पंडोले को 31 मार्च 2026 को किडनी में पथरी की शिकायत के चलते शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक उनका इलाज आयुष्मान योजना के तहत किया जा रहा था और 3 अप्रैल तक उनकी एंट्री आयुष्मान पोर्टल पर दर्ज थी।
*3 अप्रैल को अचानक हुए लापता*
बताया गया है कि 3 अप्रैल को मरीज अचानक अस्पताल से लापता हो गए। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में उन्हें अस्पताल से बाहर जाते हुए देखा गया है। प्रबंधन का दावा है कि उस समय उनके साथ एक अटेंडेंट भी मौजूद था और परिजनों को इसकी जानकारी थी।
वहीं, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अस्पताल की निगरानी में चूक के कारण ही मरीज लापता हुआ। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर 5 अप्रैल को कोतवाली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई और एसपी कार्यालय में भी शिकायत की।
*माचना नदी में मिला शव*
इसी बीच कंट्रोल रूम को भयावाड़ी क्षेत्र के पास माचना नदी में एक शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में शव 5 से 6 दिन पुराना बताया गया।
जारी किए गए पंपलेट के आधार पर शव की पहचान इशोप पंडोले के रूप में की गई।
*पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा*
कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मरीज अस्पताल से निकलकर नदी तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।
*जांच के घेरे में अस्पताल प्रबंधन*
घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन और परिजनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और सच्चाई सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
*बड़ा सवाल: लापरवाही या हादसा?*
अस्पताल से मरीज का इस तरह लापता होना और फिर उसका शव नदी में मिलना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। क्या यह महज एक हादसा है या किसी बड़ी लापरवाही का परिणाम—यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
    user_Dabang kesari amla mohd. asif
    Dabang kesari amla mohd. asif
    Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के ग्राम पंचायत चारगांव झिरपा चांद गांव की उचित मूल्य दुकान के सेल्समैन के खिलाफ ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए अनुविभागीय राजस्व अधिकारी ( तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि सेल्समैन द्वारा *फरवरी, मार्च और अप्रैल महीने में हर राशन कार्डधारी से 1 से 2 किलो अनाज (गेहूं/चावल) की कटौती* की गई तथा *प्रति कार्ड अतिरिक्त* वसूले गए।
    1
    छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा जिले के ग्राम पंचायत चारगांव झिरपा चांद गांव की उचित मूल्य दुकान के सेल्समैन  के खिलाफ ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए  अनुविभागीय राजस्व अधिकारी ( तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों का आरोप है कि सेल्समैन द्वारा *फरवरी, मार्च और अप्रैल महीने में हर राशन कार्डधारी से 1 से 2 किलो अनाज (गेहूं/चावल) की कटौती* की गई तथा *प्रति कार्ड अतिरिक्त* वसूले गए।
    user_यश भारत
    यश भारत
    Local News Reporter छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के जनपद इटावा के ग्राम रामनगर थाना बसरेहर की सुनीता देवी पत्नी पूरन सिंह अपने भाइयों के साथ अपनी पत्नी और बच्चों के साथ
    1
    उत्तर प्रदेश के जनपद इटावा के ग्राम रामनगर थाना बसरेहर की सुनीता देवी पत्नी पूरन सिंह अपने भाइयों के साथ अपनी पत्नी और बच्चों के साथ
    user_भारत खबर लाइव     सच्ची खबर का साहस
    भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मुलताई क्षेत्र के ग्राम बम्हनी में आज दोपहर लगभग 12:30 बजे अचानक आग लगने की घटना सामने आई। आग सजन सिंह रघुवंशी, अमीर सिंह रघुवंशी एवं मोटू साहू के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब 7 से 8 एकड़ में खड़ी फसल जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायर ड्राइवर भूपेंद्र राठौर और गिरीश पिपले की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया और आसपास के खेतों को सुरक्षित बचाया। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि प्राथमिक रूप से तेज गर्मी और सूखी फसल को इसकी वजह माना जा रहा है। इस घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
    1
    मुलताई क्षेत्र के ग्राम बम्हनी में आज दोपहर लगभग 12:30 बजे अचानक आग लगने की घटना सामने आई। आग सजन सिंह रघुवंशी, अमीर सिंह रघुवंशी एवं मोटू साहू के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब 7 से 8 एकड़ में खड़ी फसल जलकर राख हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायर ड्राइवर भूपेंद्र राठौर और गिरीश पिपले की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया और आसपास के खेतों को सुरक्षित बचाया।
आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि प्राथमिक रूप से तेज गर्मी और सूखी फसल को इसकी वजह माना जा रहा है। इस घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.