logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित में शामिल

4 hrs ago
user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
4 hrs ago

नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित में शामिल

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    4
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • हमारे मोहले के पानी के हैंडपंप खराब बहुत दिनों से (जबरकिया)
    1
    हमारे मोहले के पानी के हैंडपंप खराब बहुत दिनों से (जबरकिया)
    user_Kamalesh gadri
    Kamalesh gadri
    Farmer सहारा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • उदयपुर जिले के पाणुन्द क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की खेती पर भींडर थाना पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा ऑपरेशन चलाया। बुधवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार भिखावनीया गांव में चार अलग-अलग खेतों में की जारही अफीम और गांजे की अवैध खेती को नष्ट कर पुलिस ने 9 क्विंटल से अधिक पौधे जब्त किए। खास बात यह रही कि इसी इलाके में पहले भी कार्रवाई हो चुकी थी। इसके बावजूद दोबारा अवैध खेती शुरू कर दी गई। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के बाद भींडर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दो खातेदारी खेतों व दो बिनानाम जमीन पर उगाई गई फसल को चिन्हित कर कार्रवाई की। अंधेरा होने के बावजूद पुलिस टीम खेतों में डटी रही और मोबाइल टॉर्च की रोशनी में पौधों को उखाड़कर जब्त किया गया। थानाधिकारी पूनाराम गुर्जर ने बताया कि मौके से 9 कट्टे अफीम के पौधे (वजन 597.880 किलो) और 10 कट्टे गांजे के पौधे (वजन 369.500 किलो) जब्त किए गए। भारी मात्रा के कारण पौधे उखाड़ने के लिए 10 मजदूरों को दिहाड़ी पर बुलाना पड़ा। कार्रवाई के दौरान सामने आया कि अवैध खेती के पास एक झोपड़ी बनाकर उसमें सांवलिया सेठ की तस्वीर रखी गई थी और नियमित पूजा की जा रही थी। पुलिस ने मौके से सभी साक्ष्य जुटाकर अवैध गतिविधि का पर्दाफाश किया। पुलिस के अनुसार फरवरी 2025 में भी इसी क्षेत्र में अवैध खेती पर कार्रवाई की गई थी। इसके बावजूद दोबारा खेती शुरू होना गंभीर चिंता का विषय है। बताया गया कि भूमि संयुक्त खातेदारी की है। जिसमें 19 खातेदार हैं, जबकि अवैध खेती महेंद्र सिंह द्वारा किए जाने की जानकारी सामने आई है। जब्त पौधों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर भींडर थाने लाया गया। मामले की जांच खेरोदा थानाधिकारी को सौंपी गई है। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल कानाराम, कांस्टेबल जालिम सिंह, हिंगलाजदान, मानसिंह, रिंकुराम, निखिल, जयेंद्र, सुमित्रा, हेमंत, लोकेश, छुट्टन सहित पाणुन्द चौकी से रंजीत सिंह व पटवारी मनोज रेगर मौजूद रहे।
    1
    उदयपुर जिले के पाणुन्द क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की खेती पर भींडर थाना पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा ऑपरेशन चलाया। बुधवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार भिखावनीया गांव में चार अलग-अलग खेतों में की जारही अफीम और गांजे की अवैध खेती को नष्ट कर पुलिस ने 9 क्विंटल से अधिक पौधे जब्त किए। खास बात यह रही कि इसी इलाके में पहले भी कार्रवाई हो चुकी थी। इसके बावजूद दोबारा अवैध खेती शुरू कर दी गई। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के बाद भींडर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दो खातेदारी खेतों व दो बिनानाम जमीन पर उगाई गई फसल को चिन्हित कर कार्रवाई की। अंधेरा होने के बावजूद पुलिस टीम खेतों में डटी रही और मोबाइल टॉर्च की रोशनी में पौधों को उखाड़कर जब्त किया गया। थानाधिकारी पूनाराम गुर्जर ने बताया कि मौके से 9 कट्टे अफीम के पौधे (वजन 597.880 किलो) और 10 कट्टे गांजे के पौधे (वजन 369.500 किलो) जब्त किए गए। भारी मात्रा के कारण पौधे उखाड़ने के लिए 10 मजदूरों को दिहाड़ी पर बुलाना पड़ा। कार्रवाई के दौरान सामने आया कि अवैध खेती के पास एक झोपड़ी बनाकर उसमें सांवलिया सेठ की तस्वीर रखी गई थी और नियमित पूजा की जा रही थी। पुलिस ने मौके से सभी साक्ष्य जुटाकर अवैध गतिविधि का पर्दाफाश किया। पुलिस के अनुसार फरवरी 2025 में भी इसी क्षेत्र में अवैध खेती पर कार्रवाई की गई थी। इसके बावजूद दोबारा खेती शुरू होना गंभीर चिंता का विषय है। बताया गया कि भूमि संयुक्त खातेदारी की है। जिसमें 19 खातेदार हैं, जबकि अवैध खेती महेंद्र सिंह द्वारा किए जाने की जानकारी सामने आई है। जब्त पौधों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर भींडर थाने लाया गया। मामले की जांच खेरोदा थानाधिकारी को सौंपी गई है। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल कानाराम, कांस्टेबल जालिम सिंह, हिंगलाजदान, मानसिंह, रिंकुराम, निखिल, जयेंद्र, सुमित्रा, हेमंत, लोकेश, छुट्टन सहित पाणुन्द चौकी से रंजीत सिंह व पटवारी मनोज रेगर मौजूद रहे।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    Vallabhnagar, Udaipur•
    16 hrs ago
  • बाली शहर में आए दिन लग रहे जाम को लेकर नगरपालिका प्रशासन ने पृथ्वीराज चौहान चौक से रंजन सराय तक सड़क पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस अभियान में जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे। नगरपालिका की टीम ने सड़क पर अवैध रूप से कब्जा जमाए बैठे दुकानदारों, ठेलों और अस्थायी निर्माणों को हटाया। कार्रवाई के दौरान कई जगहों से ठेले और अन्य सामान जब्त किए गए, जिन्हें ट्रैक्टरों की मदद से हटाया गया। नगरपालिका अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई यातायात व्यवस्था में बाधा और आम लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी के कारण की गई। अधिकारियों ने बताया कि शहर को सुव्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस बल की पर्याप्त मौजूदगी के कारण यह अतिक्रमण हटाओ अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    1
    बाली शहर में आए दिन लग रहे जाम को लेकर नगरपालिका प्रशासन ने पृथ्वीराज चौहान चौक से रंजन सराय तक सड़क पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस अभियान में जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे।
नगरपालिका की टीम ने सड़क पर अवैध रूप से कब्जा जमाए बैठे दुकानदारों, ठेलों और अस्थायी निर्माणों को हटाया। कार्रवाई के दौरान कई जगहों से ठेले और अन्य सामान जब्त किए गए, जिन्हें ट्रैक्टरों की मदद से हटाया गया।
नगरपालिका अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई यातायात व्यवस्था में बाधा और आम लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी के कारण की गई। अधिकारियों ने बताया कि शहर को सुव्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस बल की पर्याप्त मौजूदगी के कारण यह अतिक्रमण हटाओ अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • बाली उपखंड के दूदनी में 7 संदिग्धों को नाना पुलिस ने कालंदरी पुलिस को सौपा निकटवर्ती दूदनी गांव में शराब के ठेके पर दबिश देकर 7 संदिग्ध युवकों को पकड़कर का कालन्दरी पुलिस को सौपा। मंगलवार को पुलिस और ग्रामीणों की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गांव के शराब ठेके पर 7 युवक संदिग्ध अवस्था में शराब पीते पाए गए। उनके पास एक बाइक भी खड़ी थी। संयुक्त दल ने जब उनसे पूछताछ की, तो युवक घबरा गए और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। संदेह होने पर जब पुलिस ने युवकों की तलाशी ली, तो उनके पास मौजूद एक थैली में ज्वेलरी बरामद हुई। हालांकि, प्राथमिक दृष्टि में यह आभूषण 'इमिटेशन' (नकली) प्रतीत हो रहे हैं। जिसका खुलाशा जांच में होगा। थानाधिकारी रतन सिंह देवड़ा ने बताया कि पकड़े गए युवक पूछताछ में लगातार अपने बयान बदल रहे हैं। पुलिस अलग-अलग तरीके से उनसे सच उगलवाने में जुटी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही क्षेत्र में हुई चोरियों का बड़ा खुलासा हो सकता है। 7 संदिग्तो में एक नाबालिग भी है पुलिस ने बताया कि सिरोया गाँव जो कालन्दरी थाना के अंतर्गत आता है 24 घंटे पूर्व ही चोरी करके फरार थे सभी को कालन्दरी पुलिस को सौपा गया।
    1
    बाली उपखंड के दूदनी में 7 संदिग्धों को नाना पुलिस ने कालंदरी पुलिस को सौपा
निकटवर्ती दूदनी गांव में  शराब के ठेके पर दबिश देकर 7 संदिग्ध युवकों को पकड़कर का कालन्दरी पुलिस को सौपा। मंगलवार को  पुलिस और ग्रामीणों की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गांव के शराब ठेके पर 7 युवक संदिग्ध अवस्था में शराब पीते पाए गए। उनके पास एक बाइक भी खड़ी थी। संयुक्त दल ने जब उनसे पूछताछ की, तो युवक घबरा गए और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। संदेह होने पर जब पुलिस ने युवकों की तलाशी ली, तो उनके पास मौजूद एक थैली में ज्वेलरी बरामद हुई। हालांकि, प्राथमिक दृष्टि में यह आभूषण 'इमिटेशन' (नकली) प्रतीत हो रहे हैं। जिसका खुलाशा जांच में होगा। थानाधिकारी रतन सिंह देवड़ा ने बताया कि पकड़े गए युवक पूछताछ में लगातार अपने बयान बदल रहे हैं। पुलिस अलग-अलग तरीके से उनसे सच उगलवाने में जुटी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही क्षेत्र में हुई चोरियों का बड़ा खुलासा हो सकता है। 7 संदिग्तो में एक नाबालिग भी है पुलिस ने बताया कि सिरोया गाँव जो कालन्दरी थाना के अंतर्गत आता है 24 घंटे पूर्व ही चोरी करके फरार थे सभी को कालन्दरी पुलिस को सौपा गया।
    user_Nagendra Agarwal
    Nagendra Agarwal
    बाली, पाली, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • बाली में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख, फालना रोड व सादड़ी रोड सहित मुख्य मार्ग हुए अतिक्रमण मुक्त। बाली।पाली(संवाददाता जमाल खान) बाली | शहर में लगातार बढ़ रहे अवैध अतिक्रमण और उससे उत्पन्न यातायात जाम की समस्या को लेकर बाली नगरपालिका प्रशासन ने बुधवार को विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह कार्रवाई न केवल पृथ्वीराज चौहान चौक से रंजन सराय तक मुख्य सड़क मार्ग पर की गई, बल्कि बाली-फालना रोड और बाली-सादड़ी रोड पर भी अवैध रूप से बैठे हाथ ठेला दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। यह अभियान अधिशासी अधिकारी राजल राव के स्पष्ट निर्देशों पर तुरंत प्रभाव से शुरू किया गया। आदेश मिलते ही विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें जेईएन जगदीश प्रसाद, स्वास्थ्य निरीक्षक राजेश गिरी, प्रदीप कुमार जमादार, पुलिस प्रशासन एवं नगर पालिका के कर्मचारी शामिल रहे। अभियान के दौरान नगरपालिका का अमला पूरी तैयारी के साथ मौके पर मौजूद रहा। जेसीबी मशीन, ट्रैक्टरों तथा पुलिस बल की सहायता से सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले, दुकानों के बाहर रखा गया सामान, अस्थायी टीन शेड और अन्य अतिक्रमण हटाए गए। कई स्थानों से ठेले एवं सामग्री जब्त कर ट्रैक्टरों की मदद से सड़क को पूरी तरह साफ कराया गया। नगरपालिका प्रशासन के अनुसार लंबे समय से सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित हो रहा था। पैदल चलने वाले राहगीरों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अभियान के बाद सड़कों के चौड़ी और साफ होने से यातायात व्यवस्था सुचारू हो गई है। नगरपालिका अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान शहर को सुव्यवस्थित, स्वच्छ और जाम मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में यदि दोबारा सड़क पर अतिक्रमण किया गया तो और कठोर कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय नागरिकों ने नगरपालिका की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय बाद बाली की प्रमुख सड़कों पर राहत नजर आई है। आमजन को उम्मीद है कि प्रशासन इसी तरह नियमित रूप से अभियान चलाकर शहर को अवैध अतिक्रमण से मुक्त रखेगा। नगरपालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में भी शहर के अन्य क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि बाली नगर को व्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम बनाया जा सके।
    1
    बाली में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख, फालना रोड व सादड़ी रोड सहित मुख्य मार्ग हुए अतिक्रमण मुक्त।
बाली।पाली(संवाददाता जमाल खान)
बाली | शहर में लगातार बढ़ रहे अवैध अतिक्रमण और उससे उत्पन्न यातायात जाम की समस्या को लेकर बाली नगरपालिका प्रशासन ने बुधवार को विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह कार्रवाई न केवल पृथ्वीराज चौहान चौक से रंजन सराय तक मुख्य सड़क मार्ग पर की गई, बल्कि बाली-फालना रोड और बाली-सादड़ी रोड पर भी अवैध रूप से बैठे हाथ ठेला दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।
यह अभियान अधिशासी अधिकारी राजल राव के स्पष्ट निर्देशों पर तुरंत प्रभाव से शुरू किया गया। आदेश मिलते ही विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें जेईएन जगदीश प्रसाद, स्वास्थ्य निरीक्षक राजेश गिरी, प्रदीप कुमार जमादार, पुलिस प्रशासन एवं नगर पालिका के कर्मचारी शामिल रहे।
अभियान के दौरान नगरपालिका का अमला पूरी तैयारी के साथ मौके पर मौजूद रहा। जेसीबी मशीन, ट्रैक्टरों तथा पुलिस बल की सहायता से सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले, दुकानों के बाहर रखा गया सामान, अस्थायी टीन शेड और अन्य अतिक्रमण हटाए गए। कई स्थानों से ठेले एवं सामग्री जब्त कर ट्रैक्टरों की मदद से सड़क को पूरी तरह साफ कराया गया।
नगरपालिका प्रशासन के अनुसार लंबे समय से सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित हो रहा था। पैदल चलने वाले राहगीरों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अभियान के बाद सड़कों के चौड़ी और साफ होने से यातायात व्यवस्था सुचारू हो गई है।
नगरपालिका अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान शहर को सुव्यवस्थित, स्वच्छ और जाम मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में यदि दोबारा सड़क पर अतिक्रमण किया गया तो और कठोर कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय नागरिकों ने नगरपालिका की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय बाद बाली की प्रमुख सड़कों पर राहत नजर आई है। आमजन को उम्मीद है कि प्रशासन इसी तरह नियमित रूप से अभियान चलाकर शहर को अवैध अतिक्रमण से मुक्त रखेगा।
नगरपालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में भी शहर के अन्य क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि बाली नगर को व्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम बनाया जा सके।
    user_जमाल खान बाली
    जमाल खान बाली
    पत्रकार बाली, पाली, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • Post by Lucky sukhwal
    1
    Post by Lucky sukhwal
    user_Lucky sukhwal
    Lucky sukhwal
    चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    1
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.