Shuru
Apke Nagar Ki App…
नीमच में भीषण सड़क हादसा: जैतपुरा चौराहे पर खंभे से टकराई बेकाबू कार, कई घायल नीमच में भीषण सड़क हादसा: जैतपुरा चौराहे पर खंभे से टकराई बेकाबू कार, कई घायल, जिला अस्पताल रेफर नीमच। नीमच सिटी थाना क्षेत्र के जैतपुरा चौराहे पर रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराई। हादसे में कार सवार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत जिला चिकित्सालय पहुँचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई है और मामले की जाँच में जुट गई है।
Rakeshsharma Rakeshsharma
नीमच में भीषण सड़क हादसा: जैतपुरा चौराहे पर खंभे से टकराई बेकाबू कार, कई घायल नीमच में भीषण सड़क हादसा: जैतपुरा चौराहे पर खंभे से टकराई बेकाबू कार, कई घायल, जिला अस्पताल रेफर नीमच। नीमच सिटी थाना क्षेत्र के जैतपुरा चौराहे पर रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराई। हादसे में कार सवार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत जिला चिकित्सालय पहुँचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई है और मामले की जाँच में जुट गई है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- BREKING NEWS:- जैतपुर चौराहे पर भीषण सड़क हादसा, कार खंभे से टकराई मनासा।। नीमच सिटी थाना क्षेत्र के जैतपुर चौराहे के पास रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराई। हादसे में कार सवार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय नीमच पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर नीमच सिटी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई।1
- नीमच में भीषण सड़क हादसा: जैतपुरा चौराहे पर खंभे से टकराई बेकाबू कार, कई घायल नीमच में भीषण सड़क हादसा: जैतपुरा चौराहे पर खंभे से टकराई बेकाबू कार, कई घायल, जिला अस्पताल रेफर नीमच। नीमच सिटी थाना क्षेत्र के जैतपुरा चौराहे पर रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराई। हादसे में कार सवार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत जिला चिकित्सालय पहुँचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई है और मामले की जाँच में जुट गई है।1
- रावण रुंडी में हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे ग्रामीण, सड़क-सफाई की गुहार के बीच जनप्रतिनिधियों से उठे सवाल, वीडियो वायरल हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे ग्रामीण, जनप्रतिनिधि बोले- मीटिंग में जाना है! रावण रुंडी का वीडियो वायरल नीमच के व्हाट नंबर एक शिवनगर रावण रुंडी गांव में भूमि पूजन के बीच ग्रामीणों का दर्द सामने आया। ग्रामीणों का आरोप है कि विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगरपालिका अध्यक्ष श्वाति चोपड़ा, पार्षद राकेश किलोरिया सहित जनप्रतिनिधियों के सामने उन्होंने हाथ जोड़कर गांव की गली और स्कूल के आसपास सफाई व सड़क बनवाने की गुहार लगाई। ग्रामीणों के मुताबिक, उनकी समस्या सुनने के बजाय जनप्रतिनिधि कार्यक्रम की व्यस्तता बताते रहे। वायरल वीडियो में ग्रामीण सवाल उठाते नजर आ रहे हैं कि जब हमें ही सड़क और सफाई नहीं मिलेगी तो जनप्रतिनिधि किस काम के उनका कहना है कि स्कूल जाने वाले बच्चों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। अब ग्रामीणों का सवाल है भूमि पूजन तो हो गया, लेकिन हमारी गली और स्कूल तक सड़क कब बनेगी? जनप्रतिनिधियों का ऐसा रवैया क्यों?1
- स्कोर्पियो वाहन चेक करते 04 क्विटंल डोडाचुरा मिला अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुए आरोपी के विरुद्ध थाना नाहरगढ पर अपराध क्रमांक 402/26 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। 26.09.2026 को थाना नाहरगढ पर पदस्थ कार्यवाहक सउनि सीताराम शर्मा को मुखबिर से सुचना मिली कि जवाहरीलाल विश्नोई पिता चौथाराम विश्नोई निवासी ओसिया जिला जौधपुर राजस्थान का जिसने लाईनिंग वाली सफेद शर्ट एवं गहरे निले रंग की जिंस पहन रखी है जो महिन्द्रा स्कार्पियो वाहन काले रंग की जिस पर MP13AG0627 नंबर की नंबर प्लेट लगी हुई है जिसमे अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा भरकर कचनारा तरफ से राजस्थन तरफ जाने वाले है यदि शीघ्र ही कचनारा विशनिया रोड के बीच नाकाबन्दी की जावे तो तस्कर को अवैध डोडाचुरा सहित पकड़ा जा सकता हैं । मुखबिर सूचना विश्वसनीय होने से तत्काल टीम गठीत कर ग्राम फतेहगढ हनुमान मंदीर के पास नाकाबंदी की गई तभी थोडी देर बाद कचनारा तरफ से एक स्कोर्पियो न. MP13AG0627 आई जिसे रोककर पकडा । स्कोर्पियो वाहन चेक करते 04 क्विटंल डोडाचुरा मिला अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुए आरोपी के विरुद्ध थाना नाहरगढ पर अपराध क्रमांक 402/26 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।1
- MP - CM मोहन यादव ने 25 सितंबर 2026 को भोपाल के BHEL दशहरा मैदान में 351 बसों को हरी झंडी दिखाई थी, लेकिन पुरानी बसों पर चढ़ाई गई ऑरेंज विनाइल पहले ही उखड़ती नजर आई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।1
- *शामगढ़ में राम नाम की गूंज... मांगलिक भवन में उमड़ा आस्था का सैलाब* भगवान शंकर को प्राप्त करना बड़ा सरल है जिस प्रकार माता पार्वती ने सूखे बिलव पत्र खाकर के तपस्या की ,तपस्या से भगवान शंकर को प्रसन्न किया, भगवान शंकर ने वरदान दिया है ,पार्वती तुम ही मेरी अर्धांगिनी होगी, भगवान शंकर कहते हैं ,इस संसार में आप मनचाही वस्तु को प्राप्त कर सकते हैं, परंतु उसके लिए आपको तप करना ही होगा,मन की वृत्ति को मार कर परमात्मा की शरण में जाना ही सबसे बड़ा व्रत एवं तप है नगर के पोरवाल मांगलिक भवन में इन दिनों माहौल भक्तिमय है। श्रीराम कथा के द्वितीय दिवस कथा पंडाल श्रद्धालुओं भरा नजर आया। कथा व्यास पंडित विक्रम पुरोहित जी ने श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों के माध्यम से धर्म, मर्यादा और संस्कारों का संदेश दिया। कथा के दौरान भगवान श्रीराम के जयकारों और भजनों से पूरा वातावरण राममय हो गया। श्रद्धालु कथा के प्रसंगों में ऐसे रमे कि मानो कुछ देर के लिए पूरा शहर रामचरितमानस के प्रसंगों के बीच पहुंच गया हो।1
- निम्बाहेड़ा मे आनंदचतुर्थी पर गणपति बाप्पा का जुलुस निकला गया देखे खबर समाचार प्लस न्यूज़ चैनल पर1
- NEWS:-विलुप्त होती लोककला संजा को दीवार पर उकेर बालिकाओं ने मनाया बगलेस डे बालकों ने मिट्टी से बनाई आकर्षक मूर्तियां मनासा।देवरी खवासा के शासकीय माध्यमिक विद्यालय देवरी खवासा में बच्चों ने बगलेस डे को अनूठे अंदाज में मनाया। मालवा अंचल की विलुप्त होती लोककला संजा को जीवित रखने के उद्देश्य से शिक्षक शैलेंद्र जोशी के निर्देशन में बालिकाओं ने गोबर, फूल-पत्तियों एवं रंगीन पन्नियों से विद्यालय की दीवार पर पाटला की आकर्षक आकृति बनाई। शिक्षक शैलेंद्र जोशी ने बताया कि संजा का यह आयोजन 16 दिनों तक चलता है। इस दौरान प्रतिदिन दीवार पर अलग-अलग प्रकार की आकृतियां बनाई जाती हैं। लोकमान्यता के अनुसार पितृ पक्ष के इन 16 दिनों में संजा बाई अपने मायके में रहती हैं। किशोरियां एवं कुंवारी कन्याएं रात्रि में संजा के गीत गाती हैं, जिनमें मायका, भाई, भाभी, सखियों एवं ससुराल सहित विभिन्न पारिवारिक भावनाओं का सुंदर चित्रण मिलता है। इसे बेटियों के मायके आने की खुशी और “बेटियां कभी पराई नहीं होतीं” के भाव से भी जोड़ा जाता है। विद्यालय की बालिकाओं ने संजा की अलग-अलग आकृतियां प्रतिदिन बनाने का संकल्प लिया। वहीं बालकों ने शिक्षक ईश्वरलाल प्रजापति के निर्देशन में मिट्टी से विभिन्न प्रकार की मूर्तियां एवं कलाकृतियां बनाईं। प्रधानाध्यापक श्रीमती प्रियंका देवड़ा ने बताया कि बच्चों ने गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और खूब मेहनत की। विद्यालय में आयोजित बगलेस डे का बच्चों ने आनंद लिया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।1