logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

BREKING NEWS:- जैतपुर चौराहे पर भीषण सड़क हादसा, कार खंभे से टकराई मनासा।। नीमच सिटी थाना क्षेत्र के जैतपुर चौराहे के पास रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराई। हादसे में कार सवार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय नीमच पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर नीमच सिटी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई।

1 hr ago
user_MANISH PRAJAPATI
MANISH PRAJAPATI
Me Press Reporter मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

BREKING NEWS:- जैतपुर चौराहे पर भीषण सड़क हादसा, कार खंभे से टकराई मनासा।। नीमच सिटी थाना क्षेत्र के जैतपुर चौराहे के पास रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराई। हादसे में कार सवार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय नीमच पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर नीमच सिटी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • MP - मध्य प्रदेश में "बहुत से RTO ऑफिसर गांधीवादी हैं। गांधी की नोट दिखती है तो फटाफट ठप्पे मारते हैं..." "सीएम सुगम परिवहन योजना" के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान भोपाल में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी
    1
    MP - मध्य प्रदेश में "बहुत से RTO ऑफिसर गांधीवादी हैं। गांधी की नोट दिखती है तो फटाफट ठप्पे मारते हैं..."
"सीएम सुगम परिवहन योजना" के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान भोपाल में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी
    user_MP - Nandkishor Rathore
    MP - Nandkishor Rathore
    Newspaper publisher मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • गांधीसागर.... भगवान चतुरभुजनाथ की शोभायात्रा निकाली गई.. _*गांधी सागर होते हुए चतुर्भुजनाथ धाम पहुंची शोभायात्रा*_ _*पूनम के पावन अवसर पर गांधी सागर क्षेत्र में भगवान चतुर्भुजनाथ जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई*_
    1
    गांधीसागर....
भगवान चतुरभुजनाथ की शोभायात्रा निकाली गई..
_*गांधी सागर होते हुए चतुर्भुजनाथ धाम पहुंची शोभायात्रा*_
_*पूनम के पावन अवसर पर गांधी सागर क्षेत्र में भगवान चतुर्भुजनाथ जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई*_
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ जिले के पास mp बॉर्डर के नजदीक नयागाँव मे दो मोटर साईकिल पे चार व्यक्ति बोरो मे दम्बोई को लेजाते वक्त बोरा हाइवे पर गिरने से बोर मे से जानवर बाहर निकल गया जिसको तस्कर वही छोड़ केभाग गए देखे खबर इंडिया हेड न्यूज़ चेंला पर चित्तौड़गढ़ जिला ब्यूरोचीफ घनश्याम लोहार के साथ प्रमोद बैरवा
    1
    चित्तौड़गढ़ जिले के पास  mp बॉर्डर के नजदीक नयागाँव मे दो मोटर साईकिल पे चार व्यक्ति बोरो मे दम्बोई को लेजाते वक्त बोरा हाइवे पर गिरने से बोर मे से जानवर बाहर निकल गया जिसको तस्कर वही छोड़ केभाग गए देखे खबर इंडिया हेड न्यूज़ चेंला पर चित्तौड़गढ़ जिला ब्यूरोचीफ घनश्याम लोहार के साथ प्रमोद बैरवा
    user_Pramod Bairwa
    Pramod Bairwa
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़•
    6 hrs ago
  • 🌳 एक पेड़ जीवनदान के नाम! देवनारायण भगवान के देवरे पर पौधारोपण का संकल्प ### तोलाखेड़ी में श्रीपाल धनगर गड़रिया समाज की बैठक संपन्न, 20 अक्टूबर के बाद होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा मंदसौर।तोलाखेड़ी (मंदसौर)। ग्राम तोलाखेड़ी स्थित श्री देवनारायण भगवान कारछा के देवरे पर श्रीपाल धनगर गड़रिया समाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक में इंदौर से पधारे समाज के मीडिया प्रभारी श्री दिलीप पाल एवं संगठन मंत्री श्री राजेश पाल, भागीरथपुरा इंदौर ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आह्वान किया कि देवरे पर दर्शन करने आने वाला प्रत्येक भक्त एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल करे। बैठक में 20 अक्टूबर के बाद राज्यसभा सांसद एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बंशीलाल जी गुर्जर साहब के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वंदे भारत न्यूज चैनल पर 28 राज्यों में किया जाएगा। इस अवसर पर काना जी धनगर, मदनलाल जी धनगर, पवन बैरागी, विजय कुमार धनगर, सुखलाल धनगर, रमेश धनगर, विशाल धनगर, करूलाल धनगर, किशोर कुमार धनगर, बीजू सिंह चंद्रावत, पूरालाल राठौर, राधेश्याम मेहर, गोरधन धनगर, मोतीलाल धनगर, राहुल धनगर, दिलीप सिंह खेड़ा, प्रहलाद सिंह खेड़ा, अमरलाल धनगर, नारायण सिंह चंद्रावत, गोपाल धनगर सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। संदेश: एक पौधा लगाएं, उसकी देखभाल करें और पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनें। जिला ब्यूरो चीफ मंदसौर रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार की खास रिपोर्ट 🌳 एक पेड़ जीवनदान के नाम! देवनारायण भगवान के देवरे पर पौधारोपण का संकल्प ### तोलाखेड़ी में श्रीपाल धनगर गड़रिया समाज की बैठक संपन्न, 20 अक्टूबर के बाद होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा मंदसौर।तोलाखेड़ी (मंदसौर)। ग्राम तोलाखेड़ी स्थित श्री देवनारायण भगवान कारछा के देवरे पर श्रीपाल धनगर गड़रिया समाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक में इंदौर से पधारे समाज के मीडिया प्रभारी श्री दिलीप पाल एवं संगठन मंत्री श्री राजेश पाल, भागीरथपुरा इंदौर ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आह्वान किया कि देवरे पर दर्शन करने आने वाला प्रत्येक भक्त एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल करे। बैठक में 20 अक्टूबर के बाद राज्यसभा सांसद एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बंशीलाल जी गुर्जर साहब के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वंदे भारत न्यूज चैनल पर 28 राज्यों में किया जाएगा। इस अवसर पर काना जी धनगर, मदनलाल जी धनगर, पवन बैरागी, विजय कुमार धनगर, सुखलाल धनगर, रमेश धनगर, विशाल धनगर, करूलाल धनगर, किशोर कुमार धनगर, बीजू सिंह चंद्रावत, पूरालाल राठौर, राधेश्याम मेहर, गोरधन धनगर, मोतीलाल धनगर, राहुल धनगर, दिलीप सिंह खेड़ा, प्रहलाद सिंह खेड़ा, अमरलाल धनगर, नारायण सिंह चंद्रावत, गोपाल धनगर सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। संदेश: एक पौधा लगाएं, उसकी देखभाल करें और पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनें। जिला ब्यूरो चीफ मंदसौर रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार की खास रिपोर्ट
    1
    🌳 एक पेड़ जीवनदान के नाम! देवनारायण भगवान के देवरे पर पौधारोपण का संकल्प

### तोलाखेड़ी में श्रीपाल धनगर गड़रिया समाज की बैठक संपन्न, 20 अक्टूबर के बाद होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा

मंदसौर।तोलाखेड़ी (मंदसौर)। ग्राम तोलाखेड़ी स्थित श्री देवनारायण भगवान कारछा के देवरे पर श्रीपाल धनगर गड़रिया समाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक में इंदौर से पधारे समाज के मीडिया प्रभारी श्री दिलीप पाल एवं संगठन मंत्री श्री राजेश पाल, भागीरथपुरा इंदौर ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आह्वान किया कि देवरे पर दर्शन करने आने वाला प्रत्येक भक्त एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल करे।
बैठक में 20 अक्टूबर के बाद राज्यसभा सांसद एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बंशीलाल जी गुर्जर साहब के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वंदे भारत न्यूज चैनल पर 28 राज्यों में किया जाएगा।
इस अवसर पर काना जी धनगर, मदनलाल जी धनगर, पवन बैरागी, विजय कुमार धनगर, सुखलाल धनगर, रमेश धनगर, विशाल धनगर, करूलाल धनगर, किशोर कुमार धनगर, बीजू सिंह चंद्रावत, पूरालाल राठौर, राधेश्याम मेहर, गोरधन धनगर, मोतीलाल धनगर, राहुल धनगर, दिलीप सिंह खेड़ा, प्रहलाद सिंह खेड़ा, अमरलाल धनगर, नारायण सिंह चंद्रावत, गोपाल धनगर सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।
संदेश: एक पौधा लगाएं, उसकी देखभाल करें और पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनें।
जिला ब्यूरो चीफ मंदसौर रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार की खास रिपोर्ट
🌳 एक पेड़ जीवनदान के नाम! देवनारायण भगवान के देवरे पर पौधारोपण का संकल्प
### तोलाखेड़ी में श्रीपाल धनगर गड़रिया समाज की बैठक संपन्न, 20 अक्टूबर के बाद होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा
मंदसौर।तोलाखेड़ी (मंदसौर)। ग्राम तोलाखेड़ी स्थित श्री देवनारायण भगवान कारछा के देवरे पर श्रीपाल धनगर गड़रिया समाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक में इंदौर से पधारे समाज के मीडिया प्रभारी श्री दिलीप पाल एवं संगठन मंत्री श्री राजेश पाल, भागीरथपुरा इंदौर ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आह्वान किया कि देवरे पर दर्शन करने आने वाला प्रत्येक भक्त एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल करे।
बैठक में 20 अक्टूबर के बाद राज्यसभा सांसद एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बंशीलाल जी गुर्जर साहब के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वंदे भारत न्यूज चैनल पर 28 राज्यों में किया जाएगा।
इस अवसर पर काना जी धनगर, मदनलाल जी धनगर, पवन बैरागी, विजय कुमार धनगर, सुखलाल धनगर, रमेश धनगर, विशाल धनगर, करूलाल धनगर, किशोर कुमार धनगर, बीजू सिंह चंद्रावत, पूरालाल राठौर, राधेश्याम मेहर, गोरधन धनगर, मोतीलाल धनगर, राहुल धनगर, दिलीप सिंह खेड़ा, प्रहलाद सिंह खेड़ा, अमरलाल धनगर, नारायण सिंह चंद्रावत, गोपाल धनगर सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।
संदेश: एक पौधा लगाएं, उसकी देखभाल करें और पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनें।
जिला ब्यूरो चीफ मंदसौर रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार की खास रिपोर्ट
    user_रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार
    रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार
    Photographer शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कांग्रेस में चुनावी हार पर घमासान, पूर्व जिलाध्यक्ष का प्रदेश अध्यक्ष को पत्र कपासन और चित्तौड़गढ़ में हार को लेकर कांग्रेस में उठे गंभीर सवाल—पूर्व जिलाध्यक्ष भैरूलाल चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा को पत्र लिखकर जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया की भूमिका पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
    1
    कांग्रेस में चुनावी हार पर घमासान, पूर्व जिलाध्यक्ष का प्रदेश अध्यक्ष को पत्र
कपासन और चित्तौड़गढ़ में हार को लेकर कांग्रेस में उठे गंभीर सवाल—पूर्व जिलाध्यक्ष भैरूलाल चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा को पत्र लिखकर जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया की भूमिका पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • गोराजी का निम्बाहेड़ा की बालिकाओं ने अंडर-19 जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लहराया परचम फाइनल में कोटड़ी कला की टीम को हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा, विजय जुलूस में ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत कपासन, 27/09/2026, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, निम्बाहेड़ा तहसील कपासन की बालिकाओं ने बांसी में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय अंडर-19 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कप्तान कोमल गाडरी के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में निम्बाहेड़ा की टीम ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोटड़ी कला की टीम को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सुनीता बाघमार ने टीम की इस शानदार सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जीत का श्रेय शारीरिक शिक्षक मोहनलाल बैरवा के मार्गदर्शन एवं छात्राओं के उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि बालिकाओं ने पूरे प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन, टीम भावना एवं खेल प्रतिभा का परिचय देते हुए विद्यालय एवं गांव का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में विजय प्राप्त कर टीम के निम्बाहेड़ा पहुंचने पर विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों की ओर से बालिका खिलाड़ियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके बाद विजेता टीम का पूरे गांव में विजय जुलूस निकाला गया। विजय जुलूस का विभिन्न स्थानों पर शम्भूलाल जाट, नेता प्रतिपक्ष पंचायत समिति कपासन, प्रशासक दिनेशचंद्र खटीक, रतनलाल शर्मा कचोलिया, भागीरथ जाट, कैलाशचंद्र जाट, कमलेश जैन, दिनेश जाट, लक्ष्मीलाल जैन, हीरालाल कुम्हार, शंकरलाल गाडरी, रतनलाल सोनी, कैलाशचंद्र जाट, सीताराम जाट एवं कमलेश सोनी सहित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने विजेता खिलाड़ियों को उपरना ओढ़ाकर, फूलमालाएं पहनाकर एवं पुष्पवर्षा कर सम्मानित किया। इस दौरान मिठाई बांटकर बालिकाओं की जीत की खुशी मनाई गई। डीजे की धुन पर जनप्रतिनिधियों, ग्रामवासियों, विद्यालय स्टाफ तथा बालक-बालिकाओं ने नृत्य कर विजेता टीम का उत्साह बढ़ाया। विजय जुलूस के दौरान पूरे गांव में उत्साह एवं खुशी का माहौल रहा। ग्रामीणों ने बालिका खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा क्षेत्र एवं विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने बालिका टीम की इस उपलब्धि को विद्यालय एवं पूरे गांव के लिए गौरव का विषय बताते हुए सभी खिलाड़ियों, कप्तान कोमल गाडरी, शारीरिक शिक्षक मोहनलाल बैरवा एवं सहयोग करने वाले समस्त ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।
    2
    गोराजी का निम्बाहेड़ा की बालिकाओं ने अंडर-19 जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लहराया परचम
फाइनल में कोटड़ी कला की टीम को हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा, विजय जुलूस में ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
कपासन, 27/09/2026, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, निम्बाहेड़ा तहसील कपासन की बालिकाओं ने बांसी में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय अंडर-19 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कप्तान कोमल गाडरी के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में निम्बाहेड़ा की टीम ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोटड़ी कला की टीम को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सुनीता बाघमार ने टीम की इस शानदार सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जीत का श्रेय शारीरिक शिक्षक मोहनलाल बैरवा के मार्गदर्शन एवं छात्राओं के उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि बालिकाओं ने पूरे प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन, टीम भावना एवं खेल प्रतिभा का परिचय देते हुए विद्यालय एवं गांव का नाम रोशन किया है।
प्रतियोगिता में विजय प्राप्त कर टीम के निम्बाहेड़ा पहुंचने पर विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों की ओर से बालिका खिलाड़ियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके बाद विजेता टीम का पूरे गांव में विजय जुलूस निकाला गया।
विजय जुलूस का विभिन्न स्थानों पर शम्भूलाल जाट, नेता प्रतिपक्ष पंचायत समिति कपासन, प्रशासक दिनेशचंद्र खटीक, रतनलाल शर्मा कचोलिया, भागीरथ जाट, कैलाशचंद्र जाट, कमलेश जैन, दिनेश जाट, लक्ष्मीलाल जैन, हीरालाल कुम्हार, शंकरलाल गाडरी, रतनलाल सोनी, कैलाशचंद्र जाट, सीताराम जाट एवं कमलेश सोनी सहित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने विजेता खिलाड़ियों को उपरना ओढ़ाकर, फूलमालाएं पहनाकर एवं पुष्पवर्षा कर सम्मानित किया। इस दौरान मिठाई बांटकर बालिकाओं की जीत की खुशी मनाई गई। डीजे की धुन पर जनप्रतिनिधियों, ग्रामवासियों, विद्यालय स्टाफ तथा बालक-बालिकाओं ने नृत्य कर विजेता टीम का उत्साह बढ़ाया।
विजय जुलूस के दौरान पूरे गांव में उत्साह एवं खुशी का माहौल रहा। ग्रामीणों ने बालिका खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा क्षेत्र एवं विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय परिवार ने बालिका टीम की इस उपलब्धि को विद्यालय एवं पूरे गांव के लिए गौरव का विषय बताते हुए सभी खिलाड़ियों, कप्तान कोमल गाडरी, शारीरिक शिक्षक मोहनलाल बैरवा एवं सहयोग करने वाले समस्त ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।
    user_🎤भारत बुनकर भाऊ✍️
    🎤भारत बुनकर भाऊ✍️
    Chauffeur service चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • MP - डंपर मोटरसाइकिल की भिड़ंत युवक की दर्दनाक मौत से आक्रोश सड़क जाम पुलिस प्रशासन ने संभाला मोर्चा नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के ढाबला फंटे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ यहां डंपर वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी, हादसे में बाइक सवार महिपाल सिंह बोराना की मौके पर मौत हो गई। मृतक खाखरिया खेड़ी निवासी बताए जा रहे हैं और शासकीय माध्यमिक विद्यालय भूखी में शिक्षक के पद पर पदस्थ थे। हादसे की खबर से समाजजनों में आक्रोश फैल गया। इसके बाद समाजजनों ने मंदसौर-संजीत मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है ।
    1
    MP - डंपर मोटरसाइकिल की भिड़ंत युवक की दर्दनाक मौत से आक्रोश सड़क जाम पुलिस प्रशासन ने संभाला मोर्चा
नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के ढाबला फंटे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ यहां  डंपर वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी, हादसे में बाइक सवार महिपाल सिंह बोराना की मौके पर मौत हो गई।
मृतक खाखरिया खेड़ी निवासी बताए जा रहे हैं और शासकीय माध्यमिक विद्यालय भूखी में शिक्षक के पद पर पदस्थ थे।
हादसे की खबर से समाजजनों में आक्रोश फैल गया। इसके बाद समाजजनों ने मंदसौर-संजीत मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।
फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है ।
    user_MP - Nandkishor Rathore
    MP - Nandkishor Rathore
    Newspaper publisher मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ की 5 बड़ी खबरें: संगठनात्मक कार्रवाई से लेकर सामाजिक बैठकों तक देवराज जटिया संगठन के सभी पदों से मुक्त, राणा पूंजा जयंती की तैयारियां तेज, शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी गठित, सरपंच चुनाव को लेकर योग्य लोगों से आगे आने की अपील और निर्वाचित पार्षदों का सम्मान
    1
    चित्तौड़गढ़ की 5 बड़ी खबरें: संगठनात्मक कार्रवाई से लेकर सामाजिक बैठकों तक
देवराज जटिया संगठन के सभी पदों से मुक्त, राणा पूंजा जयंती की तैयारियां तेज, शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी गठित, सरपंच चुनाव को लेकर योग्य लोगों से आगे आने की अपील और निर्वाचित पार्षदों का सम्मान
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • ढोल-नगाड़ों और डीजे के साथ वार्ड 32 में निकला विजय जटिया का धन्यवाद जुलूस (रिपोर्टर अनिल जटिया ) ढोल-नगाड़ों और डीजे के साथ वार्ड 32 में निकला विजय जटिया का धन्यवाद जुलूस रिपोर्टर अनिल जटिया वार्ड नंबर 32 के पार्षद विजय जटिया ढोल-नगाड़ों और डीजे के साथ घर-घर पहुंचकर लोगों से मुलाकात कर धन्यवाद प्रकट कर रहे हैं। इस दौरान स्थानीय लोगों द्वारा विजय जटिया का माला पहनाकर स्वागत किया जा रहा है। क्षेत्र में जुलूस को लेकर उत्साह का माहौल नजर आया।
    4
    ढोल-नगाड़ों और डीजे के साथ वार्ड 32 में निकला विजय जटिया का धन्यवाद जुलूस (रिपोर्टर अनिल जटिया )
ढोल-नगाड़ों और डीजे के साथ वार्ड 32 में निकला विजय जटिया का धन्यवाद जुलूस
रिपोर्टर अनिल जटिया 
वार्ड नंबर 32 के पार्षद विजय जटिया ढोल-नगाड़ों और डीजे के साथ घर-घर पहुंचकर लोगों से मुलाकात कर धन्यवाद प्रकट कर रहे हैं। इस दौरान स्थानीय लोगों द्वारा विजय जटिया का माला पहनाकर स्वागत किया जा रहा है। क्षेत्र में जुलूस को लेकर उत्साह का माहौल नजर आया।
    user_Anil Jatiya news repotar
    Anil Jatiya news repotar
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.