logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोराजी का निम्बाहेड़ा की बालिकाओं ने अंडर-19 जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लहराया परचम फाइनल में कोटड़ी कला की टीम को हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा, विजय जुलूस में ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत कपासन, 27/09/2026, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, निम्बाहेड़ा तहसील कपासन की बालिकाओं ने बांसी में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय अंडर-19 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कप्तान कोमल गाडरी के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में निम्बाहेड़ा की टीम ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोटड़ी कला की टीम को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सुनीता बाघमार ने टीम की इस शानदार सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जीत का श्रेय शारीरिक शिक्षक मोहनलाल बैरवा के मार्गदर्शन एवं छात्राओं के उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि बालिकाओं ने पूरे प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन, टीम भावना एवं खेल प्रतिभा का परिचय देते हुए विद्यालय एवं गांव का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में विजय प्राप्त कर टीम के निम्बाहेड़ा पहुंचने पर विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों की ओर से बालिका खिलाड़ियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके बाद विजेता टीम का पूरे गांव में विजय जुलूस निकाला गया। विजय जुलूस का विभिन्न स्थानों पर शम्भूलाल जाट, नेता प्रतिपक्ष पंचायत समिति कपासन, प्रशासक दिनेशचंद्र खटीक, रतनलाल शर्मा कचोलिया, भागीरथ जाट, कैलाशचंद्र जाट, कमलेश जैन, दिनेश जाट, लक्ष्मीलाल जैन, हीरालाल कुम्हार, शंकरलाल गाडरी, रतनलाल सोनी, कैलाशचंद्र जाट, सीताराम जाट एवं कमलेश सोनी सहित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने विजेता खिलाड़ियों को उपरना ओढ़ाकर, फूलमालाएं पहनाकर एवं पुष्पवर्षा कर सम्मानित किया। इस दौरान मिठाई बांटकर बालिकाओं की जीत की खुशी मनाई गई। डीजे की धुन पर जनप्रतिनिधियों, ग्रामवासियों, विद्यालय स्टाफ तथा बालक-बालिकाओं ने नृत्य कर विजेता टीम का उत्साह बढ़ाया। विजय जुलूस के दौरान पूरे गांव में उत्साह एवं खुशी का माहौल रहा। ग्रामीणों ने बालिका खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा क्षेत्र एवं विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने बालिका टीम की इस उपलब्धि को विद्यालय एवं पूरे गांव के लिए गौरव का विषय बताते हुए सभी खिलाड़ियों, कप्तान कोमल गाडरी, शारीरिक शिक्षक मोहनलाल बैरवा एवं सहयोग करने वाले समस्त ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।

2 hrs ago
user_🎤भारत बुनकर भाऊ✍️
🎤भारत बुनकर भाऊ✍️
Chauffeur service चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
2 hrs ago
a1a79f6c-e814-4b32-b698-974542ae5957

गोराजी का निम्बाहेड़ा की बालिकाओं ने अंडर-19 जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लहराया परचम फाइनल में कोटड़ी कला की टीम को हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा, विजय जुलूस में ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत कपासन, 27/09/2026, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, निम्बाहेड़ा तहसील कपासन की बालिकाओं ने बांसी में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय अंडर-19 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कप्तान कोमल गाडरी के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में निम्बाहेड़ा की टीम ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोटड़ी कला की टीम को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सुनीता बाघमार ने टीम की इस शानदार सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जीत का श्रेय शारीरिक शिक्षक मोहनलाल बैरवा के मार्गदर्शन एवं छात्राओं के उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि बालिकाओं ने पूरे प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन, टीम भावना एवं खेल प्रतिभा का परिचय देते हुए विद्यालय एवं गांव का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में विजय प्राप्त कर टीम के निम्बाहेड़ा पहुंचने पर विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों की ओर से बालिका खिलाड़ियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके बाद

विजेता टीम का पूरे गांव में विजय जुलूस निकाला गया। विजय जुलूस का विभिन्न स्थानों पर शम्भूलाल जाट, नेता प्रतिपक्ष पंचायत समिति कपासन, प्रशासक दिनेशचंद्र खटीक, रतनलाल शर्मा कचोलिया, भागीरथ जाट, कैलाशचंद्र जाट, कमलेश जैन, दिनेश जाट, लक्ष्मीलाल जैन, हीरालाल कुम्हार, शंकरलाल गाडरी, रतनलाल सोनी, कैलाशचंद्र जाट, सीताराम जाट एवं कमलेश सोनी सहित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने विजेता खिलाड़ियों को उपरना ओढ़ाकर, फूलमालाएं पहनाकर एवं पुष्पवर्षा कर सम्मानित किया। इस दौरान मिठाई बांटकर बालिकाओं की जीत की खुशी मनाई गई। डीजे की धुन पर जनप्रतिनिधियों, ग्रामवासियों, विद्यालय स्टाफ तथा बालक-बालिकाओं ने नृत्य कर विजेता टीम का उत्साह बढ़ाया। विजय जुलूस के दौरान पूरे गांव में उत्साह एवं खुशी का माहौल रहा। ग्रामीणों ने बालिका खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा क्षेत्र एवं विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने बालिका टीम की इस उपलब्धि को विद्यालय एवं पूरे गांव के लिए गौरव का विषय बताते हुए सभी खिलाड़ियों, कप्तान कोमल गाडरी, शारीरिक शिक्षक मोहनलाल बैरवा एवं सहयोग करने वाले समस्त ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।

More news from चित्तौड़गढ़ and nearby areas
  • चित्तौड़गढ़ जिले के पास mp बॉर्डर के नजदीक नयागाँव मे दो मोटर साईकिल पे चार व्यक्ति बोरो मे दम्बोई को लेजाते वक्त बोरा हाइवे पर गिरने से बोर मे से जानवर बाहर निकल गया जिसको तस्कर वही छोड़ केभाग गए देखे खबर इंडिया हेड न्यूज़ चेंला पर चित्तौड़गढ़ जिला ब्यूरोचीफ घनश्याम लोहार के साथ प्रमोद बैरवा
    1
    चित्तौड़गढ़ जिले के पास  mp बॉर्डर के नजदीक नयागाँव मे दो मोटर साईकिल पे चार व्यक्ति बोरो मे दम्बोई को लेजाते वक्त बोरा हाइवे पर गिरने से बोर मे से जानवर बाहर निकल गया जिसको तस्कर वही छोड़ केभाग गए देखे खबर इंडिया हेड न्यूज़ चेंला पर चित्तौड़गढ़ जिला ब्यूरोचीफ घनश्याम लोहार के साथ प्रमोद बैरवा
    user_Pramod Bairwa
    Pramod Bairwa
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़•
    5 hrs ago
  • रिंग में गूंजी लाडो की बेटियों की जीत की गूंज बॉक्सिंग में लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी की बेटियों का दमदार प्रदर्शन 33 में से 29 खिलाड़ियों ने जीते पदक, 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल रिंग में गूंजी लाडो की बेटियों की जीत की गूंज बॉक्सिंग में लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी की बेटियों का दमदार प्रदर्शन 33 में से 29 खिलाड़ियों ने जीते पदक, 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल लाडो सेवा फाउंडेशन द्वारा संचालित लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी भीलवाड़ा जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए लगातार प्रयासरत है। अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने बताया कि एकेडमी पिछले 8 वर्षों से खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण देकर खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। इसी क्रम में 70वीं स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत बॉक्सिंग प्रतियोगिता में लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। 24 से 27 सितंबर तक कमालपुरा में आयोजित प्रतियोगिता में जिलेभर से करीब 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी के 33 खिलाड़ियों ने अलग अलग वेट में प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिनमें से 29 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। 17 वर्ष आयु वर्ग स्वर्ण पदक: वंशिका राजावत (80+) रजत पदक: ज्योति खटीक,(47) तमन्ना रैगर, (54)भावना निर्वाण,(58)कोमल धाकड़, (61)आयुषी प्रजापत,(49) खुशी,(65) स्नेहा(58) कांस्य पदक: वंशिका राठौड़, (51) निशा वर्मा,(53) ममता रैगर(45) 19 वर्ष आयु वर्ग स्वर्ण पदक: संध्या स्वाइन, (56) लक्ष्मी,(62) खुशी जाट,(65) कविता सालवी,(66) मीना कोली,(58)राजेश्वरी,(68) मुस्कान यादव,(80+) श्रद्धा मोची(74) रजत पदक: सिद्धि माली, (51)सावित्री गुर्जर,(53 )माधवी सेन, (79)मुस्कान खारोल(44) कांस्य पदक: साक्षी(46), कोमल कुमावत(47), खुशबू बंसल,(50) सुमन बलाई,(53) रीना मेघवंशी, (48)रिद्धि माली(48) लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी की बालिकाओं के इस प्रदर्शन से एकेडमी में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने कहा कि बेटियों को खेल का अवसर और उचित प्रशिक्षण मिले तो वे न केवल पदक जीत सकती हैं, बल्कि जिले और प्रदेश का नाम भी रोशन कर सकती हैं। लाडो सेवा फाउंडेशन का प्रयास है कि आर्थिक कारणों से किसी भी प्रतिभावान खिलाड़ी की प्रतिभा रुके नहीं और उसे आगे बढ़ने का अवसर मिले।
    2
    रिंग में गूंजी लाडो की बेटियों की जीत की गूंज
बॉक्सिंग में लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी की बेटियों का दमदार प्रदर्शन

33 में से 29 खिलाड़ियों ने जीते पदक, 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन

भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल         
रिंग में गूंजी लाडो की बेटियों की जीत की गूंज
बॉक्सिंग में लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
33 में से 29 खिलाड़ियों ने जीते पदक, 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल                                                  लाडो सेवा फाउंडेशन द्वारा संचालित लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी भीलवाड़ा जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए लगातार प्रयासरत है। अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने बताया कि एकेडमी पिछले 8 वर्षों से खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण देकर खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।
इसी क्रम में 70वीं स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत बॉक्सिंग प्रतियोगिता में लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। 24 से 27 सितंबर तक कमालपुरा में आयोजित प्रतियोगिता में जिलेभर से करीब 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी के 33 खिलाड़ियों ने अलग अलग वेट में प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिनमें से 29 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
17 वर्ष आयु वर्ग
स्वर्ण पदक: वंशिका राजावत (80+)
रजत पदक: ज्योति खटीक,(47) तमन्ना रैगर, (54)भावना निर्वाण,(58)कोमल धाकड़, (61)आयुषी प्रजापत,(49) खुशी,(65) स्नेहा(58)
कांस्य पदक: वंशिका राठौड़, (51) निशा वर्मा,(53) ममता    रैगर(45)
19 वर्ष आयु वर्ग
स्वर्ण पदक: संध्या स्वाइन, (56) लक्ष्मी,(62) खुशी जाट,(65) कविता सालवी,(66) मीना कोली,(58)राजेश्वरी,(68) मुस्कान यादव,(80+) श्रद्धा मोची(74)
रजत पदक: सिद्धि माली, (51)सावित्री गुर्जर,(53 )माधवी सेन, (79)मुस्कान खारोल(44)
कांस्य पदक: साक्षी(46), कोमल कुमावत(47), खुशबू बंसल,(50) सुमन बलाई,(53) रीना मेघवंशी, (48)रिद्धि माली(48)
लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी की बालिकाओं के इस प्रदर्शन से एकेडमी में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।
अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने कहा कि बेटियों को खेल का अवसर और उचित प्रशिक्षण मिले तो वे न केवल पदक जीत सकती हैं, बल्कि जिले और प्रदेश का नाम भी रोशन कर सकती हैं। लाडो सेवा फाउंडेशन का प्रयास है कि आर्थिक कारणों से किसी भी प्रतिभावान खिलाड़ी की प्रतिभा रुके नहीं और उसे आगे बढ़ने का अवसर मिले।
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    9 hrs ago
  • BREKING NEWS:- जैतपुर चौराहे पर भीषण सड़क हादसा, कार खंभे से टकराई मनासा।। नीमच सिटी थाना क्षेत्र के जैतपुर चौराहे के पास रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराई। हादसे में कार सवार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय नीमच पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर नीमच सिटी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई।
    1
    BREKING NEWS:- जैतपुर चौराहे पर भीषण सड़क हादसा, कार खंभे से टकराई
मनासा।। नीमच सिटी थाना क्षेत्र के जैतपुर चौराहे के पास रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराई।
हादसे में कार सवार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय नीमच पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर नीमच सिटी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई।
    user_MANISH PRAJAPATI
    MANISH PRAJAPATI
    Me Press Reporter मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    36 min ago
  • नीमच में भीषण सड़क हादसा: जैतपुरा चौराहे पर खंभे से टकराई बेकाबू कार, कई घायल नीमच में भीषण सड़क हादसा: जैतपुरा चौराहे पर खंभे से टकराई बेकाबू कार, कई घायल, जिला अस्पताल रेफर नीमच। नीमच सिटी थाना क्षेत्र के जैतपुरा चौराहे पर रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराई। हादसे में कार सवार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत जिला चिकित्सालय पहुँचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई है और मामले की जाँच में जुट गई है।
    1
    नीमच में भीषण सड़क हादसा: जैतपुरा चौराहे पर खंभे से टकराई बेकाबू कार, कई घायल
नीमच में भीषण सड़क हादसा: जैतपुरा चौराहे पर खंभे से टकराई बेकाबू कार, कई घायल, जिला अस्पताल रेफर
नीमच। नीमच सिटी थाना क्षेत्र के जैतपुरा चौराहे पर रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराई। हादसे में कार सवार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत जिला चिकित्सालय पहुँचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई है और मामले की जाँच में जुट गई है।
    user_Rakeshsharma Rakeshsharma
    Rakeshsharma Rakeshsharma
    मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    47 min ago
  • एसकेएम स्कूल रायला में 70वीं जिला स्तरीय 17 वर्ष वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन 47 टीमों ने लिया प्रतियोगिता में भाग, शाहपुरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल रहा प्रथम एसकेएम स्कूल रायला में 70वीं जिला स्तरीय 17 वर्ष वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन 47 टीमों ने लिया प्रतियोगिता में भाग, शाहपुरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल रहा प्रथम रायला। रायला स्थित एसकेएम विद्यालय में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय 17 वर्ष छात्र-छात्रा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल एवं समापन समारोह उत्साह और खेल भावना के साथ आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में जिले की कुल 47 टीमों ने भाग लिया। कई दिनों तक चले प्रतियोगिता के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ मैदान पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मैच के दौरान खिलाड़ियों के शानदार स्मैश, ब्लॉक और रक्षात्मक खेल ने दर्शकों को रोमांचित किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया और खेल भावना का परिचय दिया। अतिथियों ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन समापन समारोह में सांसद दामोदर अग्रवाल, पीओ रायला नंदराम शर्मा, नवग्रह आश्रम के संस्थापक हंसराज चौधरी, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री कल्पेश चौधरी, जिला परिषद सदस्य शंकर कुड़ी, विभागीय प्रतिनिधि दिलीप सिंह कानावत, एसकेएम विद्यालय के निदेशक जितेंद्र चौधरी, चयनकर्ता रामदयाल चौधरी तथा प्रतियोगिता संयोजक नरेश पाल सिंह सहित अन्य अतिथियों ने शिरकत की। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है। शाहपुरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम प्रतियोगिता के परिणामों में शाहपुरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शाहपुरा मॉडल स्कूल की टीम द्वितीय स्थान पर रही। वहीं विद्या सीनियर स्कूल पालड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा मंडफिया चरण की टीम चतुर्थ स्थान पर रही। विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। खिलाड़ियों ने भी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों, निर्णायकों एवं विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां समापन समारोह के दौरान एसकेएम विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने अलग-अलग सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रस्तुतियों के दौरान विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अतिथियों एवं उपस्थित लोगों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। खेल को खेल भावना से खेलने का संदेश समारोह को संबोधित करते हुए नवग्रह आश्रम के संस्थापक हंसराज चौधरी ने कहा कि खेल को हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए। वॉलीबॉल एक रोमांचक और तेज गति वाला टीम खेल है, जिसमें खिलाड़ियों के बीच बेहतर तालमेल, अनुशासन और टीम भावना जरूरी होती है। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल विद्यार्थियों को जीवन में संघर्ष, अनुशासन और एक-दूसरे के साथ मिलकर आगे बढ़ने की सीख भी देता है। उन्होंने खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास करने, अपने खेल कौशल को निखारने तथा शिक्षा के साथ खेलों में भी आगे बढ़ने का आह्वान किया। विद्यालय परिसर में रहा उत्साह का माहौल प्रतियोगिता के दौरान एसकेएम विद्यालय परिसर में खिलाड़ियों, शिक्षकों, निर्णायकों एवं खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। अलग-अलग टीमों के खिलाड़ियों ने अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन के साथ खिलाड़ियों एवं आयोजन से जुड़े लोगों में संतोष का माहौल रहा। अंत में अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
    3
    एसकेएम स्कूल रायला में 70वीं जिला स्तरीय 17 वर्ष वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन

47 टीमों ने लिया प्रतियोगिता में भाग, शाहपुरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल रहा प्रथम
एसकेएम स्कूल रायला में 70वीं जिला स्तरीय 17 वर्ष वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन
47 टीमों ने लिया प्रतियोगिता में भाग, शाहपुरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल रहा प्रथम
रायला। रायला स्थित एसकेएम विद्यालय में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय 17 वर्ष छात्र-छात्रा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल एवं समापन समारोह उत्साह और खेल भावना के साथ आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में जिले की कुल 47 टीमों ने भाग लिया। कई दिनों तक चले प्रतियोगिता के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।
प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ मैदान पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मैच के दौरान खिलाड़ियों के शानदार स्मैश, ब्लॉक और रक्षात्मक खेल ने दर्शकों को रोमांचित किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया और खेल भावना का परिचय दिया।
अतिथियों ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन
समापन समारोह में सांसद दामोदर अग्रवाल, पीओ रायला नंदराम शर्मा, नवग्रह आश्रम के संस्थापक हंसराज चौधरी, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री कल्पेश चौधरी, जिला परिषद सदस्य शंकर कुड़ी, विभागीय प्रतिनिधि दिलीप सिंह कानावत, एसकेएम विद्यालय के निदेशक जितेंद्र चौधरी, चयनकर्ता रामदयाल चौधरी तथा प्रतियोगिता संयोजक नरेश पाल सिंह सहित अन्य अतिथियों ने शिरकत की।
अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है।
शाहपुरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम
प्रतियोगिता के परिणामों में शाहपुरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शाहपुरा मॉडल स्कूल की टीम द्वितीय स्थान पर रही। वहीं विद्या सीनियर स्कूल पालड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा मंडफिया चरण की टीम चतुर्थ स्थान पर रही।
विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। खिलाड़ियों ने भी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों, निर्णायकों एवं विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।
विद्यार्थियों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
समापन समारोह के दौरान एसकेएम विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने अलग-अलग सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रस्तुतियों के दौरान विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अतिथियों एवं उपस्थित लोगों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की।
खेल को खेल भावना से खेलने का संदेश
समारोह को संबोधित करते हुए नवग्रह आश्रम के संस्थापक हंसराज चौधरी ने कहा कि खेल को हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए। वॉलीबॉल एक रोमांचक और तेज गति वाला टीम खेल है, जिसमें खिलाड़ियों के बीच बेहतर तालमेल, अनुशासन और टीम भावना जरूरी होती है। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल विद्यार्थियों को जीवन में संघर्ष, अनुशासन और एक-दूसरे के साथ मिलकर आगे बढ़ने की सीख भी देता है।
उन्होंने खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास करने, अपने खेल कौशल को निखारने तथा शिक्षा के साथ खेलों में भी आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विद्यालय परिसर में रहा उत्साह का माहौल
प्रतियोगिता के दौरान एसकेएम विद्यालय परिसर में खिलाड़ियों, शिक्षकों, निर्णायकों एवं खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। अलग-अलग टीमों के खिलाड़ियों ने अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन के साथ खिलाड़ियों एवं आयोजन से जुड़े लोगों में संतोष का माहौल रहा।
अंत में अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
    user_Rajendra Dhanopiya
    Rajendra Dhanopiya
    बनेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • नाऊवा एवं अनोपपुरा में चोरों ने दो मंदिरों को बनाया निशाना, चांदी के छत्र व माताजी का मुकुट लेकर बदमाश हुए फरार उदयपुर जिले के डबोक थाना क्षेत्र के नाऊवा व अनोपपुरा गांव में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे आस्था के केंद्रों को भी निशाना बनाने से नहीं हिचक रहे हैं। चोरों ने दो प्रसिद्ध मंदिरों में सेंधमारी कर धार्मिक आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। एक ही रात में हुई चोरी की इस वारदात के बाद से ग्रामीणों के बीच भारी आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने गांव में स्थित प्रसिद्ध भैरूजी बावजी मंदिर व बायण माता मंदिर को निशाना बनाया।
    1
    नाऊवा एवं अनोपपुरा में चोरों ने दो मंदिरों को बनाया निशाना, चांदी के छत्र व माताजी का मुकुट लेकर बदमाश हुए फरार
उदयपुर जिले के डबोक थाना क्षेत्र के नाऊवा व अनोपपुरा गांव में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे आस्था के केंद्रों को भी निशाना बनाने से नहीं हिचक रहे हैं। चोरों ने दो प्रसिद्ध मंदिरों में सेंधमारी कर धार्मिक आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। एक ही रात में हुई चोरी की इस वारदात के बाद से ग्रामीणों के बीच भारी आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने गांव में स्थित प्रसिद्ध भैरूजी बावजी मंदिर व बायण माता मंदिर को निशाना बनाया।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ में दिनभर की 5 बड़ी खबरें, दुर्ग से फुटबॉल मैदान और गणपति महोत्सव तक आंगनबाड़ी स्नेहमिलन से लेकर गणपति झांकियों के परिणाम तक, वाल्मीकि समाज की मांग, राज्य स्तरीय फुटबॉल में चित्तौड़गढ़ के 5 खिलाड़ियों का चयन और महेंद्र कपूर को संगीतमय श्रद्धांजलि—देखें शहर की प्रमुख खबरें
    1
    चित्तौड़गढ़ में दिनभर की 5 बड़ी खबरें, दुर्ग से फुटबॉल मैदान और गणपति महोत्सव तक
आंगनबाड़ी स्नेहमिलन से लेकर गणपति झांकियों के परिणाम तक, वाल्मीकि समाज की मांग, राज्य स्तरीय फुटबॉल में चित्तौड़गढ़ के 5 खिलाड़ियों का चयन और महेंद्र कपूर को संगीतमय श्रद्धांजलि—देखें शहर की प्रमुख खबरें
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • NEWS:-विलुप्त होती लोककला संजा को दीवार पर उकेर बालिकाओं ने मनाया बगलेस डे बालकों ने मिट्टी से बनाई आकर्षक मूर्तियां मनासा।देवरी खवासा के शासकीय माध्यमिक विद्यालय देवरी खवासा में बच्चों ने बगलेस डे को अनूठे अंदाज में मनाया। मालवा अंचल की विलुप्त होती लोककला संजा को जीवित रखने के उद्देश्य से शिक्षक शैलेंद्र जोशी के निर्देशन में बालिकाओं ने गोबर, फूल-पत्तियों एवं रंगीन पन्नियों से विद्यालय की दीवार पर पाटला की आकर्षक आकृति बनाई। शिक्षक शैलेंद्र जोशी ने बताया कि संजा का यह आयोजन 16 दिनों तक चलता है। इस दौरान प्रतिदिन दीवार पर अलग-अलग प्रकार की आकृतियां बनाई जाती हैं। लोकमान्यता के अनुसार पितृ पक्ष के इन 16 दिनों में संजा बाई अपने मायके में रहती हैं। किशोरियां एवं कुंवारी कन्याएं रात्रि में संजा के गीत गाती हैं, जिनमें मायका, भाई, भाभी, सखियों एवं ससुराल सहित विभिन्न पारिवारिक भावनाओं का सुंदर चित्रण मिलता है। इसे बेटियों के मायके आने की खुशी और “बेटियां कभी पराई नहीं होतीं” के भाव से भी जोड़ा जाता है। विद्यालय की बालिकाओं ने संजा की अलग-अलग आकृतियां प्रतिदिन बनाने का संकल्प लिया। वहीं बालकों ने शिक्षक ईश्वरलाल प्रजापति के निर्देशन में मिट्टी से विभिन्न प्रकार की मूर्तियां एवं कलाकृतियां बनाईं। प्रधानाध्यापक श्रीमती प्रियंका देवड़ा ने बताया कि बच्चों ने गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और खूब मेहनत की। विद्यालय में आयोजित बगलेस डे का बच्चों ने आनंद लिया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।
    1
    NEWS:-विलुप्त होती लोककला संजा को दीवार पर उकेर बालिकाओं ने मनाया बगलेस डे बालकों ने मिट्टी से बनाई आकर्षक मूर्तियां
मनासा।देवरी खवासा के शासकीय माध्यमिक विद्यालय देवरी खवासा में बच्चों ने बगलेस डे को अनूठे अंदाज में मनाया। मालवा अंचल की विलुप्त होती लोककला संजा को जीवित रखने के उद्देश्य से शिक्षक शैलेंद्र जोशी के निर्देशन में बालिकाओं ने गोबर, फूल-पत्तियों एवं रंगीन पन्नियों से विद्यालय की दीवार पर पाटला की आकर्षक आकृति बनाई।
शिक्षक शैलेंद्र जोशी ने बताया कि संजा का यह आयोजन 16 दिनों तक चलता है। इस दौरान प्रतिदिन दीवार पर अलग-अलग प्रकार की आकृतियां बनाई जाती हैं। लोकमान्यता के अनुसार पितृ पक्ष के इन 16 दिनों में संजा बाई अपने मायके में रहती हैं। किशोरियां एवं कुंवारी कन्याएं रात्रि में संजा के गीत गाती हैं, जिनमें मायका, भाई, भाभी, सखियों एवं ससुराल सहित विभिन्न पारिवारिक भावनाओं का सुंदर चित्रण मिलता है। इसे बेटियों के मायके आने की खुशी और “बेटियां कभी पराई नहीं होतीं” के भाव से भी जोड़ा जाता है।
विद्यालय की बालिकाओं ने संजा की अलग-अलग आकृतियां प्रतिदिन बनाने का संकल्प लिया। वहीं बालकों ने शिक्षक ईश्वरलाल प्रजापति के निर्देशन में मिट्टी से विभिन्न प्रकार की मूर्तियां एवं कलाकृतियां बनाईं।
प्रधानाध्यापक श्रीमती प्रियंका देवड़ा ने बताया कि बच्चों ने गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और खूब मेहनत की। विद्यालय में आयोजित बगलेस डे का बच्चों ने आनंद लिया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।
    user_MANISH PRAJAPATI
    MANISH PRAJAPATI
    Me Press Reporter मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रायला में सेवा सेतु शिविर का सांसद ने किया निरीक्षण, 7 कर्मचारी मिले नदारद सांसद ने तहसीलदार को दिए नोटिस के निर्देश, प्रचार-प्रसार के अभाव में ग्रामीणों की संख्या भी रही कम रायला में सेवा सेतु शिविर का सांसद ने किया निरीक्षण, 7 कर्मचारी मिले नदारद सांसद ने तहसीलदार को दिए नोटिस के निर्देश, प्रचार-प्रसार के अभाव में ग्रामीणों की संख्या भी रही कम रायला। विकसित भारत जन सेवा शिविर एवं सेवा सेतु अभियान के तहत रविवार को रायला ग्राम पंचायत में एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर का भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और विभागवार प्रगति की जानकारी ली। सांसद ने शिविर में मौजूद प्रत्येक कर्मचारी से परिचय लिया और अब तक किए गए कार्यों तथा ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही सरकारी योजनाओं के लाभ की जानकारी ली। शिविर में विभिन्न विभागों के 22 कर्मचारी एवं अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगाए गए थे। निरीक्षण के दौरान इनमें से 7 विभागों के कर्मचारी शिविर में मौजूद नहीं थे । कर्मचारियों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए सांसद दामोदर अग्रवाल ने मौके पर ही बनेड़ा तहसीलदार को निर्देश दिए कि अनुपस्थित स्वच्छ भारत मिशन जल संसाधन शिक्षा विभाग परिवहन विभाग सैनिक कल्याण विभाग सार्वजनिक निर्माण विभाग सहकारिता विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारियों की अनुपस्थिति रहने पर तत्काल प्रभाव से नोटिस जारी किये जाने के निर्देश दिए । शिविर का वाचन निरीक्षण पहुंचे सांसद दामोदर अग्रवाल में जब उपस्थित कर्मचारियों की हाजिरी चैक की कर्मचारियों के अनुपस्थित देखकर गुस्सा आ गया और तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से अनुपस्थित विभागीय कर्मचारियों को नोटिस जारी करने की बात कही. *योजनाओं का लाभ गांव तक पहुंचाना उद्देश्य* सांसद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य यही है कि ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें और उन्हें एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ मिल सके। शिविर के माध्यम से पात्र लोगों के कार्यों का मौके पर निस्तारण और कल्याणकारी योजनाओं से वंचित ग्रामीणों को जोड़ने का प्रयास किया जाता है। प्रचार-प्रसार के अभाव में ग्रामीणों की संख्या कम शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन पर्याप्त प्रचार-प्रसार नहीं होने के कारण ग्रामीणों की मौजूदगी अपेक्षाकृत कम रही। ग्रामीणों का कहना था कि यदि शिविर की जानकारी गांव-गांव और समय रहते लोगों तक पहुंचाई जाती तो अधिक संख्या में ग्रामीण अपने काम लेकर शिविर में पहुंच सकते थे। निरीक्षण के दौरान सांसद ने अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। शिविर का उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब योजनाओं का लाभ कागजों से निकलकर वास्तविक रूप से ग्रामीणों तक पहुंचे। शिविर प्रभारी बनेड़ा तहसीलदार वेणी प्रताप सरगरा चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डा.परमानंद कुमावत, सहायक अभियंता विद्युत विभाग रंजीत खटीक सहायक अभियंता जलदाय विभाग राहुल सबल सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग सिद्धार्थ सिंह,भू अभिलेख निरीक्षक दीपा करीर, शिक्षा विभाग, आयुर्वेद विभाग आँगनबाड़ी कार्यकर्त्ता एवं सहायिकायें ग्राम पंचायत प्रशासक गीता देवी जाट के प्रतिनिधि जगदीश प्रसाद जाट अन्य विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे थे. शनिवार रविवार को पंचायती राज विभाग के कर्मचारी, राजस्व कर्मचारी कृषि विभाग के कर्मचारी सरकारी ड्यूटी का बहिष्कार करने की वजह से अनुपस्थित रहे. इन तीनों विभागों के कर्मचारी के शिविर में उपस्थित नहीं रहने से कई लोगों के काम बाधित हुए. 3 बजे तक अधिकांश विभागों के कर्मचारी कुर्सियां खाली करके बाहर चले गए. जबकि सुबह 9.30बजे से शाम 6 बजे तक ड्यूटी थी.
    3
    रायला में सेवा सेतु शिविर का सांसद ने किया निरीक्षण, 7 कर्मचारी मिले नदारद
सांसद ने तहसीलदार को दिए नोटिस के निर्देश, प्रचार-प्रसार के अभाव में ग्रामीणों की संख्या भी रही कम

रायला में सेवा सेतु शिविर का सांसद ने किया निरीक्षण, 7 कर्मचारी मिले नदारद
सांसद ने तहसीलदार को दिए नोटिस के निर्देश, प्रचार-प्रसार के अभाव में ग्रामीणों की संख्या भी रही कम
रायला। विकसित भारत जन सेवा शिविर एवं सेवा सेतु अभियान के तहत रविवार को रायला ग्राम पंचायत में एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर का भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और विभागवार प्रगति की जानकारी ली। सांसद ने शिविर में मौजूद प्रत्येक कर्मचारी से परिचय लिया और अब तक किए गए कार्यों तथा ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही सरकारी योजनाओं के लाभ की जानकारी ली।
शिविर में विभिन्न विभागों के 22 कर्मचारी एवं अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगाए गए थे। निरीक्षण के दौरान इनमें से 7 विभागों के कर्मचारी शिविर में मौजूद नहीं थे । कर्मचारियों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए सांसद दामोदर अग्रवाल ने मौके पर ही बनेड़ा तहसीलदार को निर्देश दिए कि अनुपस्थित  स्वच्छ भारत मिशन जल संसाधन शिक्षा विभाग परिवहन विभाग सैनिक कल्याण विभाग सार्वजनिक निर्माण विभाग सहकारिता विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारियों की अनुपस्थिति रहने पर तत्काल प्रभाव से नोटिस जारी किये जाने के निर्देश दिए ।
शिविर का वाचन निरीक्षण पहुंचे सांसद दामोदर अग्रवाल में जब उपस्थित कर्मचारियों की हाजिरी चैक की कर्मचारियों के अनुपस्थित देखकर गुस्सा आ गया और तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से अनुपस्थित विभागीय कर्मचारियों को नोटिस जारी करने की बात कही.
*योजनाओं का लाभ गांव तक पहुंचाना उद्देश्य*
सांसद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य यही है कि ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें और उन्हें एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ मिल सके। शिविर के माध्यम से पात्र लोगों के कार्यों का मौके पर निस्तारण और कल्याणकारी योजनाओं से वंचित ग्रामीणों को जोड़ने का प्रयास किया जाता है।
प्रचार-प्रसार के अभाव में ग्रामीणों की संख्या कम
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन पर्याप्त प्रचार-प्रसार नहीं होने के कारण ग्रामीणों की मौजूदगी अपेक्षाकृत कम रही। ग्रामीणों का कहना था कि यदि शिविर की जानकारी गांव-गांव और समय रहते लोगों तक पहुंचाई जाती तो अधिक संख्या में ग्रामीण अपने काम लेकर शिविर में पहुंच सकते थे।
निरीक्षण के दौरान सांसद ने अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। शिविर का उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब योजनाओं का लाभ कागजों से निकलकर वास्तविक रूप से ग्रामीणों तक पहुंचे।
शिविर प्रभारी बनेड़ा तहसीलदार वेणी प्रताप सरगरा चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डा.परमानंद कुमावत, सहायक अभियंता विद्युत विभाग रंजीत खटीक सहायक अभियंता जलदाय विभाग राहुल सबल सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग सिद्धार्थ सिंह,भू अभिलेख निरीक्षक दीपा करीर, शिक्षा विभाग, आयुर्वेद विभाग आँगनबाड़ी कार्यकर्त्ता एवं सहायिकायें ग्राम पंचायत प्रशासक गीता देवी जाट के प्रतिनिधि जगदीश प्रसाद जाट अन्य विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे थे.
शनिवार रविवार को पंचायती राज विभाग के कर्मचारी, राजस्व कर्मचारी कृषि विभाग के कर्मचारी सरकारी ड्यूटी का बहिष्कार करने की वजह से अनुपस्थित रहे.
इन तीनों विभागों के कर्मचारी के शिविर में उपस्थित नहीं रहने से कई लोगों के काम बाधित हुए.
3 बजे तक अधिकांश विभागों के कर्मचारी कुर्सियां खाली करके बाहर चले गए. जबकि सुबह 9.30बजे से शाम 6 बजे तक ड्यूटी थी.
    user_Rajendra Dhanopiya
    Rajendra Dhanopiya
    बनेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.